Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवक ने बीमारी से तंग आकर घऱ में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी आमला तहसील में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। आमला पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
AMLA NEWS
युवक ने बीमारी से तंग आकर घऱ में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी आमला तहसील में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। आमला पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आमला तहसील में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। आमला पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।1
- 🔹थाना कोतवाली बैतूल पुलिस द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले फरार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया // जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली बैतूल पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है। 🔹 *प्रकरण विवरण –* दिनांक 13.01.2026 को फरियादिया/पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राहुल उईके द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा बाद में मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/26 धारा 69, 296(बी), 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹प्रकरण का आरोपी राहुल पिता प्रेम उईके, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम माथनी, थाना कोतवाली बैतूल, घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी की सतत तलाश पतारसी की जा रही थी एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा उसकी *_गिरफ्तारी हेतु ₹5,000/-* की ईनाम उद्घोषणा_ जारी की गई थी। 🔹दिनांक 20.02.2026 को आरोपी को बांद्रा, मुंबई से पकड़ा जाकर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹*गिरफ्तार आरोपी –* *राहुल पिता प्रेम उईके, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम माथनी, थाना कोतवाली* बैतूल। 🔹*महत्वपूर्ण भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि चित्रा कुमरे, सउनि अरुण यादव, प्रधान आरक्षक 677 दीपक कटियार, आरक्षक 703 प्रदीप कहार एवं साइबर सेल आरक्षक 147 राजेन्द्र धाडसे की विशेष भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों से अपील की गई है कि शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन के माध्यम से यदि कोई व्यक्ति शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक शोषण करता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे अपराध गंभीर एवं दंडनीय हैं। जिला पुलिस महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है एवं प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील और मनरेगा में बदलाव के विरोध में 21 फरवरी को कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में आठनेर मुख्यालय के मुख्य बस स्टैंड पर ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया एवं तीन मंत्रियों राजेन्द्र शुक्ला, विजय शाह एवं कैलाश विजयवर्गीय के पुतले दहन किए गए। कांग्रेस ने इसे किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों की रक्षा का आंदोलन बताते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया।1
- कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गी का पुतला फूंका भैंसदही/-शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड चौक पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का पुतला फूंका गया आपको बता दे की विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार द्वारा इंदौर में हुए दूषित पानी से मौत के मामले में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का इस्तीफा मांगा जिस पर गुस्सा होकर मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर को अपनी औकात में रहो जैसे शब्दों का प्रयोग किया इसके विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में बस स्टैंड पर मंत्री कैलाश विजय वर्गीय का पुतला फूंका गया पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं पर वॉटर फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल किया गया जिसमें सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे इस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू ठाकुर , राहुल छत्रपाल, शोएब विंध्यानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद अफरोज, पार्षद महेश धोतेकर, मोहित राठौर,शोएब पठान, अल्केश दंगे, सुभाष मोहरे,रवि सेलके, फैजान पठान, सोनू खान, राहुल वीके, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे1
- Post by Ghanshyam jawarkar1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)- आगामी त्यौहारों होली-रंग पंचमी, रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर के त्यौहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई, सीएमओ, बीएमओ विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री के अलावा समिति के सम्मानीय सदस्यगण, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। आगामी त्यौहारों पर समुचित व्यवस्थाओं के लिए सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये।1
- जनपद बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण1
- *भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।* भैंसदेही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,राजेन्द्र शुक्ल और विजय शाह का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने तीनों भाजपा मंत्रियों के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की जान-माल की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल है और दोषी मंत्रियों को बचाने में लगी हुई है। !!तीन मंत्रियों पर यह लगाए आरोप!! राजेन्द्र शुक्ल: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कफ सिरप कांड में हुई मौतों के लिए वे जिम्मेदार हैं तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहाल करने के विरोध में उनका इस्तीफा लिया जाना चाहिए। विजय शाह: सेना और महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी कर प्रदेश को शर्मसार करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। कैलाश विजयवर्गीय: दूषित जल से हुई मौतों के मामले में घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप। पुतला जलाने के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस कर्मियों के बिच झूमा झटकी हुई,कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर,वरिष्ठ कांग्रेसी अफरोज भाई, राजेन्द्र महाले,विजय भुसकुटे,पिन्टू तिवारी,सुभाष मोहरे,विक्रम सांडे,शोयेब विंध्यानी,मोहित राठौर,शोयेब पठान,निखिल देशमुख,अलकेश डांगे,राहुल उईके,मयूर बारस्कर,सुनील सलामे,रुपेश नावँगे,आरिफ खान,सोनू खान,रवि शेलके,एजाज खान,फैजान पठान,घनश्याम कड़वे,सूजल भटकरे,आयुष मोहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।3