आनंदपुर बाराकोला गांव में तीन दिन से ठप बिजली, सूचना मिलते ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बहाल हुई आपूर्ति बांका/आनंदपुर। आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाराकला गांव में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की सप्लाई तक की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों के अनुसार, समस्या की जानकारी विभाग के टोल फ्री नंबर पर फोन कर दी गई थी, बावजूद इसके समय पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने बुधवार को स्थानीय पत्रकार को मामले की जानकारी दी।मामले को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पत्रकार ने चांदन विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार एवं मानव बल गोपाल यादव को मैसेज के माध्यम से ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही विभाग के मानव बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत की और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विद्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ स्थानीय पत्रकार के प्रति भी आभार जताते हुए साधुवाद दिया। रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार

- एलईडी स्क्रीन से बढ़ेगी बांका की खूबसूरती, पर्यटन और व्यापार का होगा प्रचार-प्रसार।1
- भागलपुर-फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार भागलपुर में साइबर अपराधियों को अवैध तरीके से सिम उपलब्ध कराने वाले POS एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर साइबर थाना के डीएसपी विनय कुमार रंजन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी ने ग्रामीणों की जानकारी के बिना पोर्ट कराने के नाम पर पिछले छह महीनों में करीब 81 सिम कार्ड जारी किए थे। इन सिम का इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल के साइबर अपराधियों द्वारा 122 साइबर अपराधों में किया गया। मामले में ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा निवासी मोहम्मद अब्दुल मतीन को तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वह अपने सहयोगी मोहम्मद अफताब की मदद से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचता था। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 61/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. रिपोर्ट पंकज कुमार ठाकुर रिपोर्ट फ1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन तारापुर अस्पताल में अनीमिया जांच अभियान शुरू तारापुर। किशोरियों एवं महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को अनीमिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को तारापुर अनुमंडल अस्पताल में अनीमिया जांच एवं उपचार अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं की डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से जांच कर अनीमिया की पहचान एवं उपचार किया जाएगा। जरूरत के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां, रेफरल सेवा तथा पोषण संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि अभियान को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर डॉ. प्रिया वर्मा, बीसीएम नीतू कुमारी, सीएचओ दिलीप कुमार, डीसीएम निखिल राज, डीपीसी सुजीत कुमार सहित आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, डाटा ऑपरेटर एवं लाभार्थी मौजूद थे।1
- जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल! दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को क्या गिरप्तार #JantarMantar #UGCRoll #reservationhaton #delhi1
- सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल प्रबंधक के शराब पार्टी करते वायरल फोटो मामले में नया मोड़ प्रबंधक ने कहा A I से एडिट कर मुझे बदनाम करने की जा रही है साजिश1
- लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम INTRO.... भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड परिसर में एक दिवसीय आंगनबाड़ी यूनियन बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेविका के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम INTRO.... भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड परिसर में एक दिवसीय आंगनबाड़ी यूनियन बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेविका के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। अपने मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए, बिहार सरकार और भारत सरकार द्वारा जमकर नारेबाजी की, सुलतानगंज आंगनबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा, बिहार सरकार और भारत सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों को नो हजार दे रही थी वह भी समय पर नहीं दे रही। जिसमें सेविका, सहायिका की घर की आर्थिक स्थिति दैनिया हों गया हैं। सेविका का कहना है,आठ घंटे काम लेती हैं सरकार,ना तो मोबाइल फोन उपलब्ध कराया गया,ना मोबाइल रिचार्ज की राशि। छह माह से वेतन नहीं मिला है।कर्ज लेकर घर चलाना पर रहा है। बाइट... सुलतानगंज आंगनबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष, रीना कुमारी बाइट, सेविका,उषा कुमारी4
- कटोरिया में आज बड़ा आयोजन, हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जुटेंगे लोग 🚨 बांका से बड़ी खबर! कटोरिया में आज हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 📍 यह कार्यक्रम कटोरिया हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा। 🤝 कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक ओलामा काउंसिल, बांका के सचिव मुफ्ती मोहम्मद मुस्तकीम अहमद ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 📢 कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। 📍 स्थान: कटोरिया हाई स्कूल मैदान 🕧 समय: दोपहर 12:30 बजे 📅 दिन: बुधवार, 26 अगस्त 2026 Banka Today News Digital संवाददाता बिकाश शर्मा1
- प्रसव के एक दिन बाद प्रसूता की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र के विषय गांव में सोमवार की अहले सुबह प्रसव के एक दिन बाद 21 वर्षीय प्रसूता गुड़िया कुमारी की घर में मौत हो गई। मृतका गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी थी। रविवार को तारापुर अनुमंडल अस्पताल में उसने मृत नवजात को जन्म दिया था। इसके बाद करीब 12 घंटे निगरानी में रखने और इलाज के बाद रविवार शाम उसे घर भेज दिया गया था। अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन पाठक ने बताया कि महिला के गर्भ में बच्चा पहले से मृत और मैसरेटेड अवस्था में था। ऐसी स्थिति में सामान्यतः सिजेरियन की जरूरत होती है, लेकिन चिकित्सकों ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। प्रसव के बाद महिला को आवश्यक इलाज और सलाइन दिया गया था। मौत की सूचना पर मायके वाले गांव पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसआई अनिल सिंह ने पहुंचकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।1