logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अरुण शुक्ला ब्यूरो । गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा खड़े ट्रक में जा घुसी आर्टिका कार चालक और 3 वर्ष के मासूम बच्चे की मौत हरदोई गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में ढाई साल के मासूम और कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के पास खड़े ट्रक में कार के पीछे से घुस जाने से हुआ।गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के पास कट संख्या 270-71 पर खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही अनियंत्रित कार जा घुसी। भीषण हादसे में कार सवार ढाई साल के मासूम बच्चे और कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक का शव कार को काटकर बाहर निकालना पड़ादिल्ली से रिश्तेदार के गम में शामिल होने जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, मूल रूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज निवासी जटाशंकर (63) अपने परिवार के साथ दिल्ली के सेक्टर 59 में रहते हैं। प्रतापगढ़ में एक रिश्तेदार के निधन की सूचना पर वह शनिवार को किराए की अर्टिगा कार से अपने दामाद आलोक मिश्रा (36), बेटी पूजा मिश्रा (31) और ढाई वर्ष के नाती आदबिक के साथ दिल्ली से प्रतापगढ़ लौट रहे थे। गाड़ी अयोध्या निवासी पवन शुक्ला (40) चला रहा था।खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार शनिवार सुबह करीब 9 बजे जब कार पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर कट 270-71 के पास पहुंची, तभी किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ढाई साल के मासूम आदबिक और चालक पवन शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जटाशंकर, आलोक और पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को कटवाकर चालक के शव को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी घायलों और मृतकों को एंबुलेंस से पाली पीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।पाली थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1 hr ago
user_अरुण शुक्ला
अरुण शुक्ला
Local News Reporter संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
6d61a70a-25a6-45f5-9699-b18e316417a3

अरुण शुक्ला ब्यूरो । गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा खड़े ट्रक में जा घुसी आर्टिका कार चालक और 3 वर्ष के मासूम बच्चे की मौत हरदोई गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में ढाई साल के मासूम और कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के पास खड़े ट्रक में कार के पीछे से घुस जाने से हुआ।गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के पास कट संख्या 270-71 पर खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही अनियंत्रित कार जा घुसी। भीषण हादसे में कार सवार ढाई साल के मासूम बच्चे और कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक का शव कार को काटकर बाहर निकालना पड़ादिल्ली से रिश्तेदार के गम में शामिल होने जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, मूल रूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज निवासी जटाशंकर (63) अपने परिवार के साथ दिल्ली के सेक्टर 59 में रहते हैं। प्रतापगढ़ में एक रिश्तेदार के निधन की सूचना पर वह शनिवार को किराए की अर्टिगा कार से अपने दामाद आलोक मिश्रा (36), बेटी पूजा मिश्रा (31) और ढाई वर्ष के नाती आदबिक के साथ दिल्ली से प्रतापगढ़ लौट रहे थे। गाड़ी अयोध्या निवासी पवन शुक्ला (40) चला रहा था।खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार शनिवार सुबह करीब 9 बजे जब कार पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर कट 270-71 के पास पहुंची, तभी किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ढाई साल के मासूम आदबिक और चालक पवन शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जटाशंकर, आलोक और पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को कटवाकर चालक के शव को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी घायलों और मृतकों को एंबुलेंस से पाली पीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।पाली थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from Hardoi and nearby areas
  • संडीला में सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा: दो गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में.... ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ ​बहन से बातचीत के विवाद में रंजिश बनी वजह; पार्टी के बहाने बुलाकर डंडों से पीटा, फिर मारी गोली... ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ संडीला, हरदोई। थाना संडीला पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकिया-अटामऊ मार्ग पर मिले दो युवकों के शवों के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। ​आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल—एक अवैध .315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस, दो बांस के डंडे तथा मृतकों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ​जल जीवन मिशन की टंकी के पास मिले थे शव :- ​घटना की शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब तकिया-अटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान कछौना थाना क्षेत्र के रेसों निवासी अरुण चौरसिया और गोहनिया निवासी अभिषेक चौरसिया के रूप में हुई थी। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। ​कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दिया वारदात को अंजाम :- ​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप (पुत्र परशुराम) और प्रमोद (पुत्र इन्द्रपाल), निवासी तकिया को गिरफ्तार किया। ​पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :- पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अरुण का एक बाल अपचारी की बहन से बातचीत और मेलजोल था। इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश पनप रही थी, जिसके बाद उन्होंने हत्या की खौफनाक साजिश रची। ​योजना के तहत 29 जुलाई की रात कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने अरुण और अभिषेक को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बांस के डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद अरुण को तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए और पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइलों का इस्तेमाल दूसरों से करवाते रहे। ​महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद :- ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल और अन्य ठिकानों से: ​01 अवैध तमंचा (.315 बोर) व 01 खोखा कारतूस ​02 बांस के डंडे ​मृतकों के 02 मोबाइल फोन ​चप्पल, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं। ​एएसपी (पूर्वी) का बयान :- ​मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया: ​"थाना संडीला पुलिस व सर्विलांस/SOG टीम ने मु0अ0सं0 300/26 (धारा 103(1) बीएनएस) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल और मृतकों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
    1
    संडीला में सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा: दो गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में....
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
​बहन से बातचीत के विवाद में रंजिश बनी वजह; पार्टी के बहाने बुलाकर डंडों से पीटा, फिर मारी गोली...
★★★★★★★★★★★★★★★★★★
संडीला, हरदोई। थाना संडीला पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकिया-अटामऊ मार्ग पर मिले दो युवकों के शवों के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
​आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल—एक अवैध .315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस, दो बांस के डंडे तथा मृतकों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
​जल जीवन मिशन की टंकी के पास मिले थे शव :-
​घटना की शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब तकिया-अटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान कछौना थाना क्षेत्र के रेसों निवासी अरुण चौरसिया और गोहनिया निवासी अभिषेक चौरसिया के रूप में हुई थी। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी।
​कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दिया वारदात को अंजाम :-
​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप (पुत्र परशुराम) और प्रमोद (पुत्र इन्द्रपाल), निवासी तकिया को गिरफ्तार किया।
​पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :-
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अरुण का एक बाल अपचारी की बहन से बातचीत और मेलजोल था। इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश पनप रही थी, जिसके बाद उन्होंने हत्या की खौफनाक साजिश रची।
​योजना के तहत 29 जुलाई की रात कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने अरुण और अभिषेक को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बांस के डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद अरुण को तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए और पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइलों का इस्तेमाल दूसरों से करवाते रहे।
​महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद :-
​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल और अन्य ठिकानों से:
​01 अवैध तमंचा (.315 बोर) व 01 खोखा कारतूस
​02 बांस के डंडे
​मृतकों के 02 मोबाइल फोन
​चप्पल, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं।
​एएसपी (पूर्वी) का बयान :-
​मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया:
​"थाना संडीला पुलिस व सर्विलांस/SOG टीम ने मु0अ0सं0 300/26 (धारा 103(1) बीएनएस) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल और मृतकों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    3 hrs ago
  • उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकट पावर हाउस कर्मी अपने घर जा रहा था.तभी बीच मार्ग पर बने डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया.सूचना पर पहुंची एंबुलेश घायल को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफाबाद गांव निवासी पियूष सिंह पुत्र बलवीर सिंह उम्र 24 वर्ष बांगरमऊ पावर हाउस में कर्मचारी है.जो हर रोज की तरह आज शनिवार रात नौ बजे अपने घर जा रहा था.जैसे ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास पहुंचा तभी बीच डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया.टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.डॉक्टर सुनील राठौड़ ने बताया कि युवक की हालत चिंताजनक है प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
    1
    उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकट पावर हाउस कर्मी अपने घर जा रहा था.तभी बीच मार्ग पर बने डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया.सूचना पर पहुंची एंबुलेश घायल को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफाबाद गांव निवासी पियूष सिंह पुत्र बलवीर सिंह उम्र 24 वर्ष बांगरमऊ पावर हाउस में कर्मचारी है.जो हर रोज की तरह आज शनिवार रात नौ बजे अपने घर जा रहा था.जैसे ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास पहुंचा तभी बीच डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया.टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.डॉक्टर सुनील राठौड़ ने बताया कि युवक की हालत चिंताजनक है प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दुनिया सुधर जाएगी लेकिन रेलवे पैंट्री का रेट सुधारने वाला कोई पैदा नहीं हुआ। 🤡
    2
    दुनिया सुधर जाएगी लेकिन रेलवे पैंट्री का रेट सुधारने वाला कोई पैदा नहीं हुआ। 🤡
    user_ETV SITAPUR UP UK
    ETV SITAPUR UP UK
    Advertising agency मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • SANY SR185 Rotary Drilling Rig | Bored Pile Foundation Work | Construction Site Update Description आज साइट पर SANY SR185 Rotary Drilling Rig से Bored Pile Foundation का कार्य चल रहा है। बारिश के बावजूद मशीन से फाउंडेशन की ड्रिलिंग जारी है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि बड़े प्रोजेक्ट की मजबूत नींव के लिए बोर पाइल कैसे बनाई जाती है और साइट पर कौन-कौन सी मशीनें काम कर रही हैं। वीडियो में: SANY SR185 Rotary Drilling Rig Bored Pile Foundation Work Construction Site Update Heavy Equipment in Action #SANYSR185 #RotaryDrillingRig #BoredPile #FoundationWork #Construction #HeavyEquipment #CivilEngineering #ConstructionSite
    1
    SANY SR185 Rotary Drilling Rig | Bored Pile Foundation Work | Construction Site Update
Description
आज साइट पर SANY SR185 Rotary Drilling Rig से Bored Pile Foundation का कार्य चल रहा है। बारिश के बावजूद मशीन से फाउंडेशन की ड्रिलिंग जारी है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि बड़े प्रोजेक्ट की मजबूत नींव के लिए बोर पाइल कैसे बनाई जाती है और साइट पर कौन-कौन सी मशीनें काम कर रही हैं।
वीडियो में:
SANY SR185 Rotary Drilling Rig
Bored Pile Foundation Work
Construction Site Update
Heavy Equipment in Action
#SANYSR185 #RotaryDrillingRig #BoredPile #FoundationWork #Construction #HeavyEquipment #CivilEngineering #ConstructionSite
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद में ताला तोड़ कब्जे का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद में ताला तोड़ कब्जे का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार रास्ते व सहन की जमीन पर अवैध कब्जे, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप; पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने की शिकायत संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनीपुर निवासी मंजू पत्नी विमलेश ने न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर विपक्षी पक्ष पर अवैध कब्जे, धमकी और पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसने 5 जून 2026 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया था कि गांव के कुछ लोग उसकी सहन और रास्ते की भूमि पर दबंगई के बल पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते पुलिस ने विवादित स्थल पर ताला लगवा दिया था। महिला का आरोप है कि 26 जुलाई को विपक्षी पक्ष के लोग एकजुट होकर पहुंचे और विवादित स्थल का ताला तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारकर घर में दफनाने की धमकी दी गई। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि 29 जुलाई को जब वह किसी आवश्यक कार्य से लौट रही थी, तब आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की, ईंट-पत्थर फेंके और विवादित भूमि पर जबरन निर्माण सामग्री डालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फिर मौके से भाग निकले। महिला का कहना है कि उसके पास घटनास्थल की जीपीएस युक्त तस्वीरें भी मौजूद हैं। मंजू ने आरोप लगाया कि 26 जुलाई को थाना खैराबाद और पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र पर चौकी प्रभारी द्वारा गलत रिपोर्ट भेज दी गई, जिससे अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस अथवा दूसरे पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    3
    न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद में ताला तोड़ कब्जे का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद में ताला तोड़ कब्जे का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
रास्ते व सहन की जमीन पर अवैध कब्जे, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप; पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने की शिकायत
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनीपुर निवासी मंजू पत्नी विमलेश ने न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर विपक्षी पक्ष पर अवैध कब्जे, धमकी और पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, उसने 5 जून 2026 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया था कि गांव के कुछ लोग उसकी सहन और रास्ते की भूमि पर दबंगई के बल पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते पुलिस ने विवादित स्थल पर ताला लगवा दिया था।
महिला का आरोप है कि 26 जुलाई को विपक्षी पक्ष के लोग एकजुट होकर पहुंचे और विवादित स्थल का ताला तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारकर घर में दफनाने की धमकी दी गई। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि 29 जुलाई को जब वह किसी आवश्यक कार्य से लौट रही थी, तब आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की, ईंट-पत्थर फेंके और विवादित भूमि पर जबरन निर्माण सामग्री डालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फिर मौके से भाग निकले। महिला का कहना है कि उसके पास घटनास्थल की जीपीएस युक्त तस्वीरें भी मौजूद हैं।
मंजू ने आरोप लगाया कि 26 जुलाई को थाना खैराबाद और पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र पर चौकी प्रभारी द्वारा गलत रिपोर्ट भेज दी गई, जिससे अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
पीड़िता ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।
नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस अथवा दूसरे पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गोमती नदी में मछली का शिकार करने गए व्यक्ति की सीने में दर्द से मौत, मचा हड़कंप तहसील क्षेत्र के बरेठी गांव के निकट गोमती नदी में मछली का शिकार करने गए एक व्यक्ति की अचानक सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। घटना के बाद साथियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मिश्रिख पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार खैराबाद निवासी मोहम्मद सलीम (45) अपने भाई और अन्य साथियों के साथ गोमती नदी में मछली का शिकार करने गया था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़ा। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    1
    गोमती नदी में मछली का शिकार करने गए व्यक्ति की सीने में दर्द से मौत, मचा हड़कंप
तहसील क्षेत्र के बरेठी गांव के निकट गोमती नदी में मछली का शिकार करने गए एक व्यक्ति की अचानक सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। घटना के बाद साथियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मिश्रिख पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार खैराबाद निवासी मोहम्मद सलीम (45) अपने भाई और अन्य साथियों के साथ गोमती नदी में मछली का शिकार करने गया था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़ा। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.