logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संडीला में सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा: दो गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में.... ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ ​बहन से बातचीत के विवाद में रंजिश बनी वजह; पार्टी के बहाने बुलाकर डंडों से पीटा, फिर मारी गोली... ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ संडीला, हरदोई। थाना संडीला पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकिया-अटामऊ मार्ग पर मिले दो युवकों के शवों के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। ​आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल—एक अवैध .315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस, दो बांस के डंडे तथा मृतकों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ​जल जीवन मिशन की टंकी के पास मिले थे शव :- ​घटना की शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब तकिया-अटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान कछौना थाना क्षेत्र के रेसों निवासी अरुण चौरसिया और गोहनिया निवासी अभिषेक चौरसिया के रूप में हुई थी। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। ​कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दिया वारदात को अंजाम :- ​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप (पुत्र परशुराम) और प्रमोद (पुत्र इन्द्रपाल), निवासी तकिया को गिरफ्तार किया। ​पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :- पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अरुण का एक बाल अपचारी की बहन से बातचीत और मेलजोल था। इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश पनप रही थी, जिसके बाद उन्होंने हत्या की खौफनाक साजिश रची। ​योजना के तहत 29 जुलाई की रात कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने अरुण और अभिषेक को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बांस के डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद अरुण को तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए और पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइलों का इस्तेमाल दूसरों से करवाते रहे। ​महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद :- ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल और अन्य ठिकानों से: ​01 अवैध तमंचा (.315 बोर) व 01 खोखा कारतूस ​02 बांस के डंडे ​मृतकों के 02 मोबाइल फोन ​चप्पल, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं। ​एएसपी (पूर्वी) का बयान :- ​मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया: ​"थाना संडीला पुलिस व सर्विलांस/SOG टीम ने मु0अ0सं0 300/26 (धारा 103(1) बीएनएस) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल और मृतकों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

1 hr ago
user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
शशिकान्त मौर्या पत्रकार
Journalist Sandila, Hardoi•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अरविंद राजभर का विपक्ष पर तंज— 'रील्स और मीम्स से नहीं, जमीन पर मेहनत से बनती है सरकार' सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि "रील्स और मीम्स से सरकार नहीं बनती, सरकार जमीन पर मेहनत करने से बनती है।" उनके इस बयान को उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीति और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। #ArvindRajbhar #SBSP #UPPolitics #Politics #Reels #Memes #2027Elections #BreakingNews #PoliticalNews #UPNews9
    1
    अरविंद राजभर का विपक्ष पर तंज— 'रील्स और मीम्स से नहीं, जमीन पर मेहनत से बनती है सरकार'
सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि "रील्स और मीम्स से सरकार नहीं बनती, सरकार जमीन पर मेहनत करने से बनती है।" उनके इस बयान को उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीति और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
#ArvindRajbhar #SBSP #UPPolitics #Politics #Reels #Memes #2027Elections #BreakingNews #PoliticalNews #UPNews9
    user_Anup Srivastava
    Anup Srivastava
    Media house लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 उत्तरी जोन 📍 बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार। सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद। आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम। अमन राठौर ✍🏻
    2
    लखनऊ ब्रेकिंग 🚨
उत्तरी जोन 📍

बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।

सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद।

आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम।

अमन राठौर ✍🏻
    user_पत्रकार अमन राठौर
    पत्रकार अमन राठौर
    Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    2 hrs ago
  • Title (80 characters | High CTR) उज्जैन महाकाल की दिव्य महाआरती! भांग से हुआ बाबा का अद्भुत श्रृंगार | Exclusive Description (Hindi) उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की दिव्य महाआरती और विशेष भांग श्रृंगार का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना। बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस वीडियो में देखिए: बाबा महाकाल की अलौकिक महाआरती भांग से किए गए विशेष श्रृंगार कीTitle (80 characters | High CTR) उज्जैन महाकाल की दिव्य महाआरती! भांग से हुआ बाबा का अद्भुत श्रृंगार | Exclusive Description (Hindi) उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की दिव्य महाआरती और विशेष भांग श्रृंगार का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना। बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस वीडियो में देखिए: बाबा महाकाल की अलौकिक महाआरती भांग से किए गए विशेष श्रृंगार की झलक मंदिर का भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ UPNews 9 पर देखिए धर्म, आस्था और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले। #Mahakal #Ujjain #MahakalAarti #Title (80 characters | High CTR) उज्जैन महाकाल की दिव्य महाआरती! भांग से हुआ बाबा का अद्भुत श्रृंगार | Exclusive Description (Hindi) उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की दिव्य महाआरती और विशेष भांग श्रृंगार का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना। बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस वीडियो में देखिए: बाबा महाकाल की अलौकिक महाआरती भांग से किए गए विशेष श्रृंगार की झलक मंदिर का भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ UPNews 9 पर देखिए धर्म, आस्था और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले। #Mahakal #Ujjain #MahakalAarti #BhasmaAarti #HarHarMahadev #Mahakaleshwar #ShivBhakti #SanatanDharma #BreakingNews #UPNews9 #HarHarMahadev #Mahakaleshwar #ShivBhakti #SanatanDharma #BreakingNews #UPNews9 झलक मंदिर का भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ UPNews 9 पर देखिए धर्म, आस्था और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले। #Mahakal #Ujjain #MahakalAarti #BhasmaAarti #HarHarMahadev #Mahakaleshwar #ShivBhakti #SanatanDharma #BreakingNews #UPNews9
    1
    Title (80 characters | High CTR)

उज्जैन महाकाल की दिव्य महाआरती! भांग से हुआ बाबा का अद्भुत श्रृंगार | Exclusive

Description (Hindi)

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की दिव्य महाआरती और विशेष भांग श्रृंगार का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना। बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस वीडियो में देखिए:

बाबा महाकाल की अलौकिक महाआरती

भांग से किए गए विशेष श्रृंगार कीTitle (80 characters | High CTR)

उज्जैन महाकाल की दिव्य महाआरती! भांग से हुआ बाबा का अद्भुत श्रृंगार | Exclusive

Description (Hindi)

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की दिव्य महाआरती और विशेष भांग श्रृंगार का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना। बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस वीडियो में देखिए:

बाबा महाकाल की अलौकिक महाआरती

भांग से किए गए विशेष श्रृंगार की झलक

मंदिर का भक्तिमय वातावरण

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

UPNews 9 पर देखिए धर्म, आस्था और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले।

#Mahakal #Ujjain #MahakalAarti #Title (80 characters | High CTR)

उज्जैन महाकाल की दिव्य महाआरती! भांग से हुआ बाबा का अद्भुत श्रृंगार | Exclusive

Description (Hindi)

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की दिव्य महाआरती और विशेष भांग श्रृंगार का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना। बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस वीडियो में देखिए:

बाबा महाकाल की अलौकिक महाआरती

भांग से किए गए विशेष श्रृंगार की झलक

मंदिर का भक्तिमय वातावरण

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

UPNews 9 पर देखिए धर्म, आस्था और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले।

#Mahakal #Ujjain #MahakalAarti #BhasmaAarti #HarHarMahadev #Mahakaleshwar #ShivBhakti #SanatanDharma #BreakingNews #UPNews9 #HarHarMahadev #Mahakaleshwar #ShivBhakti #SanatanDharma #BreakingNews #UPNews9 झलक

मंदिर का भक्तिमय वातावरण

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

UPNews 9 पर देखिए धर्म, आस्था और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले।
#Mahakal #Ujjain #MahakalAarti #BhasmaAarti #HarHarMahadev #Mahakaleshwar #ShivBhakti #SanatanDharma #BreakingNews #UPNews9
    user_Anup Srivastava
    Anup Srivastava
    Media house लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है। पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है। मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेलापीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है। मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    2
    राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है
ब्रेकिंग न्यूज़ 
लखनऊ 
आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है।
पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है।
मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेलापीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है।
मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, अर्जुनगंज में मासूम बच्चा हुआ घायल राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में आवारा पशुओं का आतंक एक बार फिर सामने आया है। घर के बाहर खेल रहे एक मासूम को आवारा गाय ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इलाके के लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, अर्जुनगंज में मासूम बच्चा हुआ घायल
राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में आवारा पशुओं का आतंक एक बार फिर सामने आया है। घर के बाहर खेल रहे एक मासूम को आवारा गाय ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इलाके के लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.