logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 उत्तरी जोन 📍 बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार। सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद। आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम। अमन राठौर ✍🏻

3 hrs ago
user_पत्रकार अमन राठौर
पत्रकार अमन राठौर
Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
3 hrs ago
06128471-5401-4ad0-ba6d-4d63231c450f

लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 उत्तरी जोन 📍 बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार। सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद। आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम। अमन राठौर ✍🏻

More news from Lucknow and nearby areas
  • आज दिनांक 1 अगस्त 20 26 को लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के अंतर्गत देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद शेरे हिंद राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से विकास कार्यों की श्रृंखला में दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम शृंगारिक कॉस्मेटिक सेंटर शक्तिनगर ढाल फैजाबाद रोड पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। हमारे अभिभावक स्वरूप मुरारी नगर निवासी आदरणीय मनमोहन अग्रवाल जी सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सम्मानित क्षेत्रवासी की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्माण कार्य का प्रारंभ क्षेत्र की सम्मानित श्रीमती प्रमिला भार्गव जी द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।
    1
    आज दिनांक 1 अगस्त 20 26 को लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के अंतर्गत देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद शेरे हिंद राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से विकास कार्यों की श्रृंखला में दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम शृंगारिक कॉस्मेटिक सेंटर शक्तिनगर ढाल फैजाबाद रोड पर आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम को पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। हमारे अभिभावक स्वरूप मुरारी नगर निवासी आदरणीय मनमोहन अग्रवाल जी सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सम्मानित क्षेत्रवासी की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्माण कार्य का प्रारंभ क्षेत्र की सम्मानित श्रीमती प्रमिला भार्गव जी  द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।
    user_पत्रकार अमन राठौर
    पत्रकार अमन राठौर
    Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    3 hrs ago
  • लखनऊ। दुबग्गा में बेखौफ अवैध मिट्टी खनन का आरोप ,बरावन कलां और मौरा क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ने का दावा... । स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
    1
    लखनऊ। दुबग्गा में बेखौफ अवैध मिट्टी खनन का आरोप ,बरावन कलां और मौरा क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ने का दावा...
। स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    10 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सलमान जन्मदिन पर मनाई खुशियां मेरी ताकत मेरा हौसला मेरे अपने मैने अपने जीवन में बस इन्हीं लोगों को कमाया मेरे अपने ही मेरी ताकत है
    1
    भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सलमान जन्मदिन पर मनाई खुशियां
मेरी ताकत मेरा हौसला मेरे अपने मैने अपने जीवन में बस इन्हीं लोगों को कमाया मेरे अपने ही मेरी ताकत है
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में पशुचर की सरकारी जमीन पर अवैध खनन का खेल, दो रात में खोद कर बना दिया तालाब...... तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर गढ़ी जमुनी के मजरा गढ़रिया खेड़ा में पशुचर की सरकारी भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा लगातार दो रात से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर सरकारी जमीन को तालाब में तब्दील कर दिया गया है....... ग्रामीणों का कहना है कि जिस पशुचर भूमि पर हाल ही में शासन के वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए थे, उन्हें भी खोदकर नष्ट कर दिया गया। अवैध खनन के कारण सरकारी भूमि पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है....... मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल से शिकायत कर तत्काल जांच कराने और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से मिट्टी निकालकर सरकारी भूमि को क्षतिग्रस्त किया गया..... ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पशुचर भूमि को पुनः सुरक्षित कराया जाए......
    1
    मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में पशुचर की सरकारी जमीन पर अवैध खनन का खेल, दो रात में खोद कर बना दिया तालाब......
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर गढ़ी जमुनी के मजरा गढ़रिया खेड़ा में पशुचर की सरकारी भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा लगातार दो रात से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर सरकारी जमीन को तालाब में तब्दील कर दिया गया है.......
ग्रामीणों का कहना है कि जिस पशुचर भूमि पर हाल ही में शासन के वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए थे, उन्हें भी खोदकर नष्ट कर दिया गया। अवैध खनन के कारण सरकारी भूमि पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है.......
मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल से शिकायत कर तत्काल जांच कराने और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से मिट्टी निकालकर सरकारी भूमि को क्षतिग्रस्त किया गया.....
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पशुचर भूमि को पुनः सुरक्षित कराया जाए......
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसके बाद अब रुचिका ने माफ़ी माँगी है।
    1
    मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ।

नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसके बाद अब रुचिका ने माफ़ी माँगी है।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    10 hrs ago
  • लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिलाथमने का नाम नहीं ले रहा। दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफ! जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है? ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
    1
    लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिलाथमने का नाम नहीं ले रहा। 
दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफ!
जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। 
दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है?
ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Artist बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.