Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ। दुबग्गा में बेखौफ अवैध मिट्टी खनन का आरोप ,बरावन कलां और मौरा क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ने का दावा... । स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
लखनऊ। दुबग्गा में बेखौफ अवैध मिट्टी खनन का आरोप ,बरावन कलां और मौरा क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ने का दावा... । स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में पशुचर की सरकारी जमीन पर अवैध खनन का खेल, दो रात में खोद कर बना दिया तालाब...... तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर गढ़ी जमुनी के मजरा गढ़रिया खेड़ा में पशुचर की सरकारी भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा लगातार दो रात से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर सरकारी जमीन को तालाब में तब्दील कर दिया गया है....... ग्रामीणों का कहना है कि जिस पशुचर भूमि पर हाल ही में शासन के वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए थे, उन्हें भी खोदकर नष्ट कर दिया गया। अवैध खनन के कारण सरकारी भूमि पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है....... मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल से शिकायत कर तत्काल जांच कराने और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से मिट्टी निकालकर सरकारी भूमि को क्षतिग्रस्त किया गया..... ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पशुचर भूमि को पुनः सुरक्षित कराया जाए......1
- दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफजिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है? ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।1
- लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है। दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है/1
- लखनऊ। दुबग्गा में बेखौफ अवैध मिट्टी खनन का आरोप ,बरावन कलां और मौरा क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ने का दावा... । स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।1
- राजधानी लखनऊ के दाऊद नगर मामा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क न होने के कारण बरसात के दिनों में गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। पत्रकार अमन राठौर ✍🏻2