logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजधानी लखनऊ के दाऊद नगर मामा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क न होने के कारण बरसात के दिनों में गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। पत्रकार अमन राठौर ✍🏻

5 hrs ago
user_पत्रकार अमन राठौर
पत्रकार अमन राठौर
Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
5 hrs ago
6ada3f1a-76f2-4fb3-80a9-823c71a3f85f

राजधानी लखनऊ के दाऊद नगर मामा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क न होने के कारण बरसात के दिनों में गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। पत्रकार अमन राठौर ✍🏻

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विभूतिखंड थाना क्षेत्र में स्थित होटल MVT के मालिक राकेश उपाध्याय ने युवती से किया दुराचार का प्रयास। नौकरी करने आई युवती को अपने कमरे में बुलाकर दिखाई अश्लील वीडियो और अश्लील हरकतें की। विरोध पर दबंग होटल मालिक राकेश उपाध्याय ने पीड़िता को दी धमकी। पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में दी तहरीर। पीड़िता का आरोप पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं दर्ज की FIR पीड़िता की मानें तो आरोपी राकेश उपाध्याय के रसूख के आगे नहीं हो रही उसकी कोई भी सुनवाई। आरोप कि राकेश उपाध्याय पीड़िता के भाई को एप्लीकेशन वापस लेने की लिए बना रहा दबाव और पिटवाने की दे रहा धमकी।
    1
    विभूतिखंड थाना क्षेत्र में स्थित होटल MVT के मालिक राकेश उपाध्याय ने युवती से किया दुराचार का प्रयास।

नौकरी करने आई युवती को अपने कमरे में बुलाकर दिखाई अश्लील वीडियो और अश्लील हरकतें की।
विरोध पर दबंग होटल मालिक राकेश उपाध्याय ने पीड़िता को दी धमकी। 
पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में दी तहरीर।
पीड़िता का आरोप पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं दर्ज की FIR 
पीड़िता की मानें तो आरोपी राकेश उपाध्याय के रसूख के आगे नहीं हो रही उसकी कोई भी सुनवाई।
आरोप कि राकेश उपाध्याय पीड़िता के भाई को एप्लीकेशन वापस लेने की लिए बना रहा दबाव और पिटवाने की दे रहा धमकी।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 उत्तरी जोन 📍 बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार। सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद। आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम। अमन राठौर ✍🏻
    2
    लखनऊ ब्रेकिंग 🚨
उत्तरी जोन 📍

बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।

सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद।

आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम।

अमन राठौर ✍🏻
    user_पत्रकार अमन राठौर
    पत्रकार अमन राठौर
    Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    4 hrs ago
  • दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफजिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है? ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
    1
    दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफजिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 
सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। 
दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है?
ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है। पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है। मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेलापीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है। मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    2
    राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है
ब्रेकिंग न्यूज़ 
लखनऊ 
आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है।
पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है।
मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेलापीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है।
मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ के अर्जुनगंज में आवारा गाय के हमले से मासूम गंभीर घायल, इलाके में दहशत राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वहां पहुंची एक आवारा गाय ने उस पर हमला कर दिया। हमले के कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चे को गाय के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज चल रहा है। घटना के बाद अर्जुनगंज क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिक, विशेषकर बच्चे एवं बुजुर्ग, सुरक्षित रह सकें।
    1
    लखनऊ के अर्जुनगंज में आवारा गाय के हमले से मासूम गंभीर घायल, इलाके में दहशत
राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वहां पहुंची एक आवारा गाय ने उस पर हमला कर दिया। हमले के कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चे को गाय के चंगुल से छुड़ाया।
परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज चल रहा है।
घटना के बाद अर्जुनगंज क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिक, विशेषकर बच्चे एवं बुजुर्ग, सुरक्षित रह सकें।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.