logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में पशुचर की सरकारी जमीन पर अवैध खनन का खेल, दो रात में खोद कर बना दिया तालाब...... तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर गढ़ी जमुनी के मजरा गढ़रिया खेड़ा में पशुचर की सरकारी भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा लगातार दो रात से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर सरकारी जमीन को तालाब में तब्दील कर दिया गया है....... ग्रामीणों का कहना है कि जिस पशुचर भूमि पर हाल ही में शासन के वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए थे, उन्हें भी खोदकर नष्ट कर दिया गया। अवैध खनन के कारण सरकारी भूमि पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है....... मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल से शिकायत कर तत्काल जांच कराने और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से मिट्टी निकालकर सरकारी भूमि को क्षतिग्रस्त किया गया..... ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पशुचर भूमि को पुनः सुरक्षित कराया जाए......

3 hrs ago
user_NATIONAL INDIA TV
NATIONAL INDIA TV
Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में पशुचर की सरकारी जमीन पर अवैध खनन का खेल, दो रात में खोद कर बना दिया तालाब...... तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर गढ़ी जमुनी के मजरा गढ़रिया खेड़ा में पशुचर की सरकारी भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा लगातार दो रात से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर सरकारी जमीन को तालाब में तब्दील कर दिया गया है....... ग्रामीणों का कहना है कि जिस पशुचर भूमि पर हाल ही में शासन के वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए थे, उन्हें भी खोदकर नष्ट कर दिया गया। अवैध खनन के कारण सरकारी भूमि पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है....... मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल से शिकायत कर तत्काल जांच कराने और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से मिट्टी निकालकर सरकारी भूमि को क्षतिग्रस्त किया गया..... ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पशुचर भूमि को पुनः सुरक्षित कराया जाए......

More news from Lucknow and nearby areas
  • लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 उत्तरी जोन 📍 बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार। सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद। आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम। अमन राठौर ✍🏻
    2
    लखनऊ ब्रेकिंग 🚨
उत्तरी जोन 📍

बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।

सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद।

आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम।

अमन राठौर ✍🏻
    user_पत्रकार अमन राठौर
    पत्रकार अमन राठौर
    Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    33 min ago
  • दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफजिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है? ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
    1
    दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफजिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 
सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। 
दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है?
ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है। दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है/
    1
    लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी
दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी
पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। 
और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। 
पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है।
दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार
प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।
इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है/
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है। पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है। मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेलापीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है। मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    2
    राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है
ब्रेकिंग न्यूज़ 
लखनऊ 
आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है।
पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है।
मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेलापीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है।
मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • लखनऊ के अर्जुनगंज में आवारा गाय के हमले से मासूम गंभीर घायल, इलाके में दहशत राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वहां पहुंची एक आवारा गाय ने उस पर हमला कर दिया। हमले के कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चे को गाय के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज चल रहा है। घटना के बाद अर्जुनगंज क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिक, विशेषकर बच्चे एवं बुजुर्ग, सुरक्षित रह सकें।
    1
    लखनऊ के अर्जुनगंज में आवारा गाय के हमले से मासूम गंभीर घायल, इलाके में दहशत
राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वहां पहुंची एक आवारा गाय ने उस पर हमला कर दिया। हमले के कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चे को गाय के चंगुल से छुड़ाया।
परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज चल रहा है।
घटना के बाद अर्जुनगंज क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिक, विशेषकर बच्चे एवं बुजुर्ग, सुरक्षित रह सकें।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.