कोण्डागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र स्थित ग्राम चेमा में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को लगभग 54 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। मंत्री ने कहा कि माओवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद बस्तर के अंदरूनी इलाकों में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है और सरकार की प्राथमिकता सुदूर गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें 9.60 लाख रुपये की लागत से जयराम खेत के पास पुलिया, 6.40 लाख रुपये की लागत से रूपधर शोरी के खेत के पास पुलिया, 9.50 लाख रुपये की लागत से करागुडरा पारा से हसलननार मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क, 9.60 लाख रुपये की लागत से मलनार स्कूल मार्ग पर पुलिया, 9.60 लाख रुपये की लागत से मनीराम खेत के पास पुलिया और 9.60 लाख रुपये की लागत से पुजारीपारा में मनाजी के घर के पास पुलिया निर्माण शामिल है। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को साल भर बेहतर संपर्क सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और उन्हें पशुपालन व मत्स्य पालन जैसी आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जनपद सदस्य रमशीला कोर्राम, सरपंच खेम सोरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कोण्डागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र स्थित ग्राम चेमा में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को लगभग 54 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। मंत्री ने कहा कि माओवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद बस्तर के अंदरूनी इलाकों में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है और सरकार की प्राथमिकता सुदूर गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य
और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें 9.60 लाख रुपये की लागत से जयराम खेत के पास पुलिया, 6.40 लाख रुपये की लागत से रूपधर शोरी के खेत के पास पुलिया, 9.50 लाख रुपये की लागत से करागुडरा पारा से हसलननार मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क, 9.60 लाख रुपये की लागत से मलनार स्कूल मार्ग पर पुलिया, 9.60 लाख रुपये की लागत से मनीराम खेत के पास पुलिया और 9.60 लाख रुपये की लागत से पुजारीपारा में मनाजी के घर
के पास पुलिया निर्माण शामिल है। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को साल भर बेहतर संपर्क सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और उन्हें पशुपालन व मत्स्य पालन जैसी आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जनपद सदस्य रमशीला कोर्राम, सरपंच खेम सोरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
- कोण्डागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र स्थित ग्राम चेमा में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को लगभग 54 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। मंत्री ने कहा कि माओवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद बस्तर के अंदरूनी इलाकों में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है और सरकार की प्राथमिकता सुदूर गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें 9.60 लाख रुपये की लागत से जयराम खेत के पास पुलिया, 6.40 लाख रुपये की लागत से रूपधर शोरी के खेत के पास पुलिया, 9.50 लाख रुपये की लागत से करागुडरा पारा से हसलननार मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क, 9.60 लाख रुपये की लागत से मलनार स्कूल मार्ग पर पुलिया, 9.60 लाख रुपये की लागत से मनीराम खेत के पास पुलिया और 9.60 लाख रुपये की लागत से पुजारीपारा में मनाजी के घर के पास पुलिया निर्माण शामिल है। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को साल भर बेहतर संपर्क सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और उन्हें पशुपालन व मत्स्य पालन जैसी आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जनपद सदस्य रमशीला कोर्राम, सरपंच खेम सोरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- कोंडागांव के सामाजिक बहिष्कार मामले में छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। आयोग के समक्ष दोनों पक्षों की ओर से लिखित सहमति दी गई है। इस फैसले के तहत ग्राम समिति को अब बहिष्कार का सामना कर रही आवेदिका को मुख्य धारा में वापस शामिल करना होगा। यदि ग्राम समिति आपसी सुलह नहीं करती है या आवेदिका को मुख्य धारा में नहीं लिया जाता है, तो आवेदिका के पास संबंधित लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कराने का अधिकार होगा।1
- कोंडागांव पुलिस ने पत्रकारिता की आड़ लेकर लोगों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक बीज भंडार संचालक को बदनाम करने और जेल भेजने की धमकी देकर उनसे ₹30 हजार की वसूली की थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से ₹30 हजार नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक कार और मोबाइल फोन समेत कुल ₹6.40 लाख की संपत्ति भी जब्त की है।1
- कांकेर सांसद भोजराज नाग नारायणपुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित नक्सलगढ़ बिनागुंडा पहुंचे। यह वही गांव है जहां पिछले वर्ष 2025 में 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने के कारण नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत को मौत की सजा दी थी। सांसद भोजराज नाग इस स्थान पर बाइक से पहुंचे और उसी जगह बैठकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया जहां शिक्षा दूत को सजा दी गई थी। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं स्थानीय भाषा में सुनीं और उन्हीं के साथ उसी भाषा में चर्चा भी की। अपने बीच पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को पाकर ग्रामीण बेहद खुश नजर आए और उन्होंने गांव के विकास के साथ-साथ सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी।1
- कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में पुलिस और आबकारी विभाग ने एक संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत प्रशासन ने 505 आबकारी प्रकरणों में जब्त की गई 3,188 लीटर से अधिक अवैध शराब को नष्ट कर दिया है।1
- कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र स्थित ग्राम चेमा में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लगभग ₹54 लाख की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में पुलिया और सीसी सड़क का निर्माण शामिल है। इस कार्यक्रम के दौरान, श्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र के विकास पर जोर देते हुए कहा कि बस्तर के दूरस्थ इलाकों में निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।1
- ईश्वर की सही पहचान के विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है, जिसका शीर्षक 'हे! भोले इंसान, करो सही GOD की पहचान' रखा गया है। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे प्रसारित होगा। दर्शक इस प्रस्तुति को 'AL KABIR ISLAMIC' यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।1