Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर ने किया निरीक्षण: बेहतर जलापूर्ति के दिए निर्देश सिवनी जिले की कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने भीमगढ़ स्थित संजय सरोवर बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय में उपलब्ध पानी की स्थिति का जायजा लेते हुए किसानों को दी जा रही सिंचाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कार्यपालन यंत्री पी.एन. नाग से ग्रामवार जल आपूर्ति की जानकारी ली गई और जहां पानी की कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नहरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और अंतिम छोर तक किसानों को समय पर पानी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल योजनाओं में सतत जलापूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Chhapara digital news
कलेक्टर ने किया निरीक्षण: बेहतर जलापूर्ति के दिए निर्देश सिवनी जिले की कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने भीमगढ़ स्थित संजय सरोवर बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय में उपलब्ध पानी की स्थिति का जायजा लेते हुए किसानों को दी जा रही सिंचाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कार्यपालन यंत्री पी.एन. नाग से ग्रामवार जल आपूर्ति की जानकारी ली गई और जहां पानी की कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नहरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और अंतिम छोर तक किसानों को समय पर पानी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल योजनाओं में सतत जलापूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🏏✨ बैनगंगा कप सीजन प्रथम 2026 का भव्य समापन ✨🏏 छपारा के छपारा इरिगेशन ग्राउंड में आयोजित बैनगंगा कप सीजन 1 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस शानदार टूर्नामेंट का आयोजन टोनी मित्र मंडल छपारा द्वारा किया गया। फाइनल मैच कान्हा सरदार शूटर 11 और वेजिटेरियन 11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेजिटेरियन 11 ने 7 ओवर में 61 रन बनाए। जवाब में कान्हा सरदार शूटर 11 ने मात्र 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की और सीजन 1 की ट्रॉफी अपने नाम की। 🥇 प्रथम विजेता – कान्हा सरदार शूटर 11, छपारा 🥈 द्वितीय स्थान – वेजिटेरियन 11, छपारा 🌟 मैन ऑफ द सीरीज – रोहित किंग, जबलपुर 🎯 बेस्ट बॉलर – बंटी वेषेन्न समापन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष श्री शिवकांत सिंह जी सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आप सभी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार। इसी उत्साह और जोश के साथ अगले सीजन में फिर मिलेंगे!1
- Post by Deepak Bhanwar1
- 1️⃣ *सिवनी कचहरी चौक पर पुतला दहन में मची अफरा-तफरी* 🔥 जलते पुतले से उठी लपटें, कई कार्यकर्ता झुलसे *पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा* 2️⃣ प्रदर्शन बना हादसे का कारण सिवनी में विरोध के दौरान बेकाबू हुई आग *नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता झुलसे* 3️⃣ जलता पुतला लेकर भीड़ में दौड़ा युवक *सिवनी कचहरी चौक पर मचा हड़कंप* समय रहते काबू में आई आग, टला बड़ा हादसा 4️⃣ *राजनीतिक प्रदर्शन में सुरक्षा पर उठे सवाल* पुतला दहन के दौरान भड़की आग फायर ब्रिगेड की तेजी से बची बड़ी अनहोनी 5️⃣ *विरोध प्रदर्शन में लापरवाही पड़ी भारी* कचहरी चौक पर झुलसे कार्यकर्ता प्रशासन की सतर्कता से बड़ा नुकसान टला जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव दैनिक प्राइम संदेश न्यूज *9584667143*1
- आरती और हनुमान चालीसा में विघ्न डालोगे तो डंडा चलेगा … जबलपुर में पथराव की घटना पर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया जबलपुर में जो घटना हुई उसपर मोहन सरकार ने सख्त निर्देश दिए है आरती हो हनुमान चालीसा हो इनपर पथराव करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अगर कट्टर पंथी मुल्ला मौलवी इसमें आग लगाने की कोशिश कर रहे है ऐसे सभी पर कार्यवाही होगी।1
- उपेक्षा की भेंट चढ़ रही नक्षत्र वाटिका, सूख रहे पौधे घंसौर जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल्लू धाम माता मंदिर के सामने बनाई गई नक्षत्र वाटिका इन दिनों देखरेख के अभाव में बदहाल होती नजर आ रही है। लाखों की लागत से तैयार की गई इस वाटिका में लगाए गए पौधे अब सिंचाई और संरक्षण न मिलने के कारण धीरे-धीरे सूखने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वाटिका निर्माण के बाद न तो नियमित पानी की व्यवस्था की गई और न ही साफ-सफाई व रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है। परिणामस्वरूप नक्षत्र वाटिका मिटने की कगार पर पहुंचती दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत से मांग की है कि शीघ्र ही सिंचाई, सुरक्षा और देखरेख की व्यवस्था की जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बनाई गई यह वाटिका फिर से हरी-भरी हो सके।1
- *बंजारी माता का चौथा स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया* *हवन पूजन भंडारा के साथ में हुआ संपन्न* कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बादल पर के बाजार चौक स्थित मां बंजारी का चौथा स्थापना दिवस के उपलक्ष में आज ग्राम वासियों ने विधि विधान के साथ हवन पूजन के साथ विशाल भंडारा का आयोजन कराकर समापन कराया गया।1
- 🚩 गोटेगांव के संकट मोचन हनुमान मंदिर में हर शनिवार भव्य महाआरती 🚩 गोटेगांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्री वीर हनुमान जी महाराज की भव्य महाआरती निरंतर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित की जा रही है। प्रत्येक शनिवार को संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बनता है। जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आरती में शामिल होने की अपील की गई है।1
- सिवनी जिले की कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने भीमगढ़ स्थित संजय सरोवर बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय में उपलब्ध पानी की स्थिति का जायजा लेते हुए किसानों को दी जा रही सिंचाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कार्यपालन यंत्री पी.एन. नाग से ग्रामवार जल आपूर्ति की जानकारी ली गई और जहां पानी की कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नहरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और अंतिम छोर तक किसानों को समय पर पानी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल योजनाओं में सतत जलापूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1