logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यह केवल भोजन नहीं बल्कि एक पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है- सोहागपुर (नर्मदापुरम) जवाहर वार्ड निवासी श्री दीपक गढ़वाल, श्री नीलेश गढ़वाल एवं श्री दीपेश गढ़वाल जी द्वारा एक अनुकरणीय पुण्य कार्य किया गया। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री कुंज बिहारी जी गढ़वाल की गंगाजली पूजन एवं रसोई का कार्यक्रम देनवा गार्डन में संपन्न होने के पश्चात, परिवार ने अपने पिताजी की यादों को जरूरतमंदों के साथ बाँटा। संपूर्ण परिवार ने स्वादिष्ट भोजन प्रसादी लाकर राम रहीम रोटी बैंक में अपने हाथों से इन याचकों को प्रेम पूर्वक परोसा और खिलाया। यह केवल भोजन नहीं, बल्कि एक पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और संस्कारों का जीवंत उदाहरण है। स्वर्गीय श्री कुंज बिहारी जी गढ़वाल को शत-शत नमन, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। गढ़वाल परिवार के इस पुण्य सेवा भाव को राम रहीम रोटी बैंक परिवार का कोटि-कोटि नमन।

20 hrs ago
user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

यह केवल भोजन नहीं बल्कि एक पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है- सोहागपुर (नर्मदापुरम) जवाहर वार्ड निवासी श्री दीपक गढ़वाल, श्री नीलेश गढ़वाल एवं श्री दीपेश गढ़वाल जी द्वारा एक अनुकरणीय पुण्य कार्य किया गया। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री कुंज बिहारी जी गढ़वाल की गंगाजली पूजन एवं रसोई का कार्यक्रम देनवा गार्डन में संपन्न होने के पश्चात, परिवार ने अपने पिताजी की यादों को जरूरतमंदों के साथ बाँटा। संपूर्ण परिवार ने स्वादिष्ट भोजन प्रसादी लाकर राम रहीम रोटी बैंक में अपने हाथों से इन याचकों को प्रेम पूर्वक परोसा और खिलाया। यह केवल भोजन नहीं, बल्कि एक पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और संस्कारों का जीवंत उदाहरण है। स्वर्गीय श्री कुंज बिहारी जी गढ़वाल को शत-शत नमन, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। गढ़वाल परिवार के इस पुण्य सेवा भाव को राम रहीम रोटी बैंक परिवार का कोटि-कोटि नमन।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सर्प निकलने से फैली दहशत, वन विभाग के अबरार खान ने किया रेस्क्यू - सोहागपुर (नर्मदापुरम) सोहागपुर। जवाहर वार्ड में शुक्रवार को एक जहरीला सर्प दिखाई देने से वार्डवासियों में दहशत फैल गई। सर्प नाली के अंदर छिपा बैठा था। स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। स्थिति को गंभीर होता देख वार्डवासियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी श्री अबरार खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ और दक्षता का परिचय देते हुए सर्प का सकुशल रेस्क्यू किया। बाद में सर्प को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। श्री खान की इस त्वरित कार्रवाई की वार्डवासियों ने सराहना की है।
    1
    सर्प निकलने से फैली दहशत, वन विभाग के अबरार खान ने किया रेस्क्यू -
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
सोहागपुर। जवाहर वार्ड में शुक्रवार को एक जहरीला सर्प दिखाई देने से वार्डवासियों में दहशत फैल गई। सर्प नाली के अंदर छिपा बैठा था। स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
स्थिति को गंभीर होता देख वार्डवासियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी श्री अबरार खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ और दक्षता का परिचय देते हुए सर्प का सकुशल रेस्क्यू किया।
बाद में सर्प को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। श्री खान की इस त्वरित कार्रवाई की वार्डवासियों ने सराहना की है।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हिल स्टेशन पचमढ़ी में घुसे बायसन हमले से सैनिक की हुई मौत नर्मदापुरम - जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आर्मी परिसर में बायसन के झुंड ने एक आर्मी सैनिक पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई इस घटना से आर्मी के अधिकारी और जवानों में हड़कंप मच गया, घायल सैनिक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई । जानकारी के अनुसार आर्मी परिसर में बायसन का झुंड आ गया था जिसे परिसर से भगाने के प्रयास में एक आर्मी जवान नजदीक पहुंच गया जिसमें बायसन ने जवान के ऊपर हमला कर दिया घटना के बाद आर्मी और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारी अस्पताल पहुंचे, हालांकि पूरे मामले को लेकर आर्मी की तरफ से दुर्घटना में मृत जवान को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है । पिछले कुछ दिनों से पचमढ़ी नगर में बायसन का झुंड लगातार आ रहा है एक दिन पूर्व शहीद द्वार स्थित छोटी पुलिया पर बायसन का झुंड आकर बैठ गया था नगर के कई लोगों ने बायसन के झुंड को वापस जंगल में खदेड़ने की मांग सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से की थी लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे यह दुर्घटना हो गई । नगर के लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर जालियां लगा दी गई हैं रास्ता भटक का कई बार शहरी क्षेत्र में जंगली जानवर जैसे बाघ, तेंदुआ, बायसन सहित अन्य जानवर नगर आ जाते हैं लेकिन वापस जंगल में नहीं जा पा रहे हैं । अब देखना होगा इस खबर के बाद प्रशासन कब तक जागता है अगर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो इस प्रकार से आगे भी घटना होने से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।
    4
    हिल स्टेशन पचमढ़ी में घुसे बायसन हमले से सैनिक की हुई मौत
नर्मदापुरम - जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आर्मी परिसर में बायसन के झुंड ने एक आर्मी सैनिक पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई इस घटना से आर्मी के अधिकारी और जवानों में हड़कंप मच गया, घायल सैनिक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार आर्मी परिसर में बायसन का झुंड आ गया था जिसे परिसर से भगाने के प्रयास में एक आर्मी जवान नजदीक पहुंच गया जिसमें बायसन ने जवान के ऊपर हमला कर दिया घटना के बाद आर्मी और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारी अस्पताल पहुंचे, हालांकि पूरे मामले को लेकर आर्मी की तरफ से दुर्घटना में मृत जवान को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है ।
पिछले कुछ दिनों से पचमढ़ी नगर में बायसन का झुंड लगातार आ रहा है एक दिन पूर्व शहीद द्वार स्थित छोटी पुलिया पर बायसन का झुंड आकर बैठ गया था नगर के कई लोगों ने बायसन के झुंड को वापस जंगल में खदेड़ने की मांग सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से की थी लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे यह दुर्घटना हो गई ।
नगर के लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर जालियां लगा दी गई हैं रास्ता भटक का कई बार शहरी क्षेत्र में जंगली जानवर जैसे बाघ, तेंदुआ, बायसन सहित अन्य जानवर नगर आ जाते हैं लेकिन वापस जंगल में नहीं जा पा रहे हैं ।
अब देखना होगा इस खबर के बाद प्रशासन कब तक जागता है अगर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो इस प्रकार से आगे भी घटना होने से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्वर्गीय आंचल पटवा की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, नौ लोगों ने किया रक्तदान पिपरिया। स्वर्गीय आंचल पटवा की स्मृति में गुरुवार को शासकीय अस्पताल पिपरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा नर्मदापुरम एवं नगर पटवा समाज समिति पिपरिया के सहयोग से आयोजित शिविर में नौ लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर के संचालन के लिए जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम की टीम में डॉ. इजहार खान को ब्लड सेंटर इंचार्ज, सुनील शर्मा एवं विनीत पांडे को लैब टेक्नीशियन, धीरज मण्डराई को वैन अटेंडर तथा रवि यादव को ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन के उपस्थित रहे शिविर में जिला नर्मदापुरम की चिकित्सकीय टीम की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान पटवा समाज के अनिल कुमार पटवा, ओमप्रकाश चौहान, लखनलाल सोलंकी सहित स्वर्गीय आंचल पटवा के परिजन उपस्थित रहे। रक्तदान करने वाले सभी नौ लोगों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
    1
    स्वर्गीय आंचल पटवा की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, नौ लोगों ने किया रक्तदान
पिपरिया। स्वर्गीय आंचल पटवा की स्मृति में गुरुवार को शासकीय अस्पताल पिपरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा नर्मदापुरम एवं नगर पटवा समाज समिति पिपरिया के सहयोग से आयोजित शिविर में नौ लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
शिविर के संचालन के लिए जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम की टीम में डॉ. इजहार खान को ब्लड सेंटर इंचार्ज, सुनील शर्मा एवं विनीत पांडे को लैब टेक्नीशियन, धीरज मण्डराई को वैन अटेंडर तथा रवि यादव को ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन के उपस्थित रहे
शिविर में जिला नर्मदापुरम की चिकित्सकीय टीम की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान पटवा समाज के अनिल कुमार पटवा, ओमप्रकाश चौहान, लखनलाल सोलंकी सहित स्वर्गीय आंचल पटवा के परिजन उपस्थित रहे। रक्तदान करने वाले सभी नौ लोगों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को इटारसी में निकलेगी विशाल पैदल रैली पटेल भवन पुरानी इटारसी से सुबह 10 बजे शुरू होगी रैली, सतरास्ता स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल पर होगा समापन इटारसी/नर्मदापुरम भारत रत्न एवं देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को इटारसी में विशाल पैदल रैली का आयोजन किया जाएगा। सरदार पटेल के प्रति कृतज्ञता एवं आदर प्रकट करने के साथ ही क्षेत्र और कुर्मी समाज के समग्र कल्याण, सामाजिक एकता तथा आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। जिला क्षत्रिय कुर्मी समाज एवं नर्मदांचल चौरिया कुर्मी समाज संगठन, नर्मदापुरम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पुरानी इटारसी स्थित पटेल भवन में सामाजिक जनों के एकत्रीकरण से होगी। इसके बाद स्वल्पाहार एवं मां नर्मदा के पवित्र जल से सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 10 बजे पटेल भवन पुरानी इटारसी से वरिष्ठजनों के नेतृत्व में विशाल पैदल रैली निकाली जाएगी। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सतरास्ता स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल, न्यास कॉलोनी इटारसी पहुंचेगी। आयोजकों ने समाज के सभी बंधुओं, माताओं एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली में सहभागिता करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, समरसता और संगठन की भावना को मजबूत करना ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। हमारे संभागीय ब्यूरो चीफ अजय कुमार चौधरी ने कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत की जन प्रतिनिधियों ने क्या बोला आइये देखते हैं कुछ बातचीत के अंश इटारसी से NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम के संभागीय ब्यूरो चीफ अजय कुमार चौधरी की विशेष रिपोर्ट
    2
    सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को इटारसी में निकलेगी विशाल पैदल रैली
पटेल भवन पुरानी इटारसी से सुबह 10 बजे शुरू होगी रैली, सतरास्ता स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल पर होगा समापन

इटारसी/नर्मदापुरम भारत रत्न एवं देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को इटारसी में विशाल पैदल रैली का आयोजन किया जाएगा। सरदार पटेल के प्रति कृतज्ञता एवं आदर प्रकट करने के साथ ही क्षेत्र और कुर्मी समाज के समग्र कल्याण, सामाजिक एकता तथा आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
जिला क्षत्रिय कुर्मी समाज एवं नर्मदांचल चौरिया कुर्मी समाज संगठन, नर्मदापुरम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पुरानी इटारसी स्थित पटेल भवन में सामाजिक जनों के एकत्रीकरण से होगी। इसके बाद स्वल्पाहार एवं मां नर्मदा के पवित्र जल से सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा।
इसके पश्चात सुबह 10 बजे पटेल भवन पुरानी इटारसी से वरिष्ठजनों के नेतृत्व में विशाल पैदल रैली निकाली जाएगी। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सतरास्ता स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल, न्यास कॉलोनी इटारसी पहुंचेगी।
आयोजकों ने समाज के सभी बंधुओं, माताओं एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली में सहभागिता करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजकों ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, समरसता और संगठन की भावना को मजबूत करना ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
हमारे संभागीय ब्यूरो चीफ अजय कुमार चौधरी ने कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत की जन प्रतिनिधियों ने क्या बोला आइये देखते हैं कुछ बातचीत के अंश 
इटारसी से NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम के संभागीय ब्यूरो चीफ अजय कुमार चौधरी की विशेष रिपोर्ट
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • *हेडलाइन: वर्दी के करीब पहुंचे युवा! नर्मदा कॉलेज के छात्रों ने देखी थाने की असली दुनिया, ‘युवा सृजन संवाद’ में पुलिस से सीधा संवाद* *नर्मदापुरम।* अक्सर फिल्मों में देखा है थाना, लेकिन असल में पुलिस कैसे काम करती है? FIR कैसे लिखी जाती है? 100 डायल पर कॉल आते ही क्या होता है? इन सभी सवालों के जवाब मिले शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के छात्रों को। उच्च शिक्षा विभाग और मध्य प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान *‘युवा सृजन संवाद’ (20 से 31 अक्टूबर)* के तहत आज पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नर्मदा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने *थाना कोतवाली का विशेष भ्रमण* किया। इस दौरान छात्रों ने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, CCTNS कक्ष, हवालात और रिकॉर्ड रूम को नजदीक से देखा। सबसे ज्यादा उत्सुकता रही - साइबर अपराध से कैसे बचा जाए और युवाओं की पुलिस में क्या भूमिका हो सकती है, इस पर। *अफसरों ने दिया मार्गदर्शन:* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *अभिषेक राजन*, एडीपीओ *जितेंद्र पाठक*, TI कोतवाली *गौरव सिंह बुंदेला* और TI देहात *ऊषा मरावी* ने छात्रों से खुलकर बात की। उन्होंने कहा - "पुलिस सिर्फ चालान काटने वाली नहीं, आपकी दोस्त है। नशा, साइबर ठगी और अफवाहों से दूर रहो, और समाज को सुरक्षित बनाने में हमारा साथ दो।" छात्रों ने भी जमकर सवाल पूछे और पुलिस की दिनचर्या, चुनौतियों को करीब से समझा। कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल को युवाओं में कानून के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।
    4
    *हेडलाइन: वर्दी के करीब पहुंचे युवा! नर्मदा कॉलेज के छात्रों ने देखी थाने की असली दुनिया, ‘युवा सृजन संवाद’ में पुलिस से सीधा संवाद*
*नर्मदापुरम।* अक्सर फिल्मों में देखा है थाना, लेकिन असल में पुलिस कैसे काम करती है? FIR कैसे लिखी जाती है? 100 डायल पर कॉल आते ही क्या होता है? इन सभी सवालों के जवाब मिले शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के छात्रों को।
उच्च शिक्षा विभाग और मध्य प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान *‘युवा सृजन संवाद’ (20 से 31 अक्टूबर)* के तहत आज पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नर्मदा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने *थाना कोतवाली का विशेष भ्रमण* किया।
इस दौरान छात्रों ने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, CCTNS कक्ष, हवालात और रिकॉर्ड रूम को नजदीक से देखा। सबसे ज्यादा उत्सुकता रही - साइबर अपराध से कैसे बचा जाए और युवाओं की पुलिस में क्या भूमिका हो सकती है, इस पर।
*अफसरों ने दिया मार्गदर्शन:*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *अभिषेक राजन*, एडीपीओ *जितेंद्र पाठक*, TI कोतवाली *गौरव सिंह बुंदेला* और TI देहात *ऊषा मरावी* ने छात्रों से खुलकर बात की। उन्होंने कहा - "पुलिस सिर्फ चालान काटने वाली नहीं, आपकी दोस्त है। नशा, साइबर ठगी और अफवाहों से दूर रहो, और समाज को सुरक्षित बनाने में हमारा साथ दो।"
छात्रों ने भी जमकर सवाल पूछे और पुलिस की दिनचर्या, चुनौतियों को करीब से समझा। कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल को युवाओं में कानून के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इटारसी: सहेली बीट में सागौन तस्करी का पर्दाफाश, 3 बैलगाड़ियों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; सांबर के सींग भी जब्त ​📝 डिस्क्रिप्शन (Description) ​इटारसी वन परिक्षेत्र की सहेली बीट के जंगल से सागौन काटकर बैलगाड़ियों से ले जा रहे तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह पकड़ लिया। रेंजर अभिषेक शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 0.519 घन मीटर सागौन के चार लट्ठे, तीन बैलगाड़ियां, दो कुल्हाड़ी, सांबर के सींग और पक्षियों के घोंसले जब्त किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। ​इटारसी की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को अभी फॉलो करें! ​#️⃣ हैशटैग (Hashtags) ​#ItarsiUpdate #ItarsiNews #ForestDepartment #TeakSmuggling #ItarsiCrime #MadhyaPradeshNews #Itarsi #ForestNews इटारसी: सहेली बीट में सागौन तस्करी का पर्दाफाश, 3 बैलगाड़ियों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; सांबर के सींग भी जब्त ​📝 डिस्क्रिप्शन (Description) ​इटारसी वन परिक्षेत्र की सहेली बीट के जंगल से सागौन काटकर बैलगाड़ियों से ले जा रहे तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह पकड़ लिया। रेंजर अभिषेक शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 0.519 घन मीटर सागौन के चार लट्ठे, तीन बैलगाड़ियां, दो कुल्हाड़ी, सांबर के सींग और पक्षियों के घोंसले जब्त किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। ​इटारसी की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को अभी फॉलो करें! ​#️⃣ हैशटैग (Hashtags) ​#ItarsiUpdate #ItarsiNews #ForestDepartment #TeakSmuggling #ItarsiCrime #MadhyaPradeshNews #Itarsi #ForestNews
    1
    इटारसी: सहेली बीट में सागौन तस्करी का पर्दाफाश, 3 बैलगाड़ियों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; सांबर के सींग भी जब्त  
​📝 डिस्क्रिप्शन (Description)
​इटारसी वन परिक्षेत्र की सहेली बीट के जंगल से सागौन काटकर बैलगाड़ियों से ले जा रहे तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह पकड़ लिया। रेंजर अभिषेक शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 0.519 घन मीटर सागौन के चार लट्ठे, तीन बैलगाड़ियां, दो कुल्हाड़ी, सांबर के सींग और पक्षियों के घोंसले जब्त किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।  
​इटारसी की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को अभी फॉलो करें!
​#️⃣ हैशटैग (Hashtags)
​#ItarsiUpdate #ItarsiNews #ForestDepartment #TeakSmuggling #ItarsiCrime #MadhyaPradeshNews #Itarsi #ForestNews
इटारसी: सहेली बीट में सागौन तस्करी का पर्दाफाश, 3 बैलगाड़ियों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; सांबर के सींग भी जब्त  
​📝 डिस्क्रिप्शन (Description)
​इटारसी वन परिक्षेत्र की सहेली बीट के जंगल से सागौन काटकर बैलगाड़ियों से ले जा रहे तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह पकड़ लिया। रेंजर अभिषेक शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 0.519 घन मीटर सागौन के चार लट्ठे, तीन बैलगाड़ियां, दो कुल्हाड़ी, सांबर के सींग और पक्षियों के घोंसले जब्त किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।  
​इटारसी की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को अभी फॉलो करें!
​#️⃣ हैशटैग (Hashtags)
​#ItarsiUpdate #ItarsiNews #ForestDepartment #TeakSmuggling #ItarsiCrime #MadhyaPradeshNews #Itarsi #ForestNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | पचमढ़ी पचमढ़ी आर्मी कैंट में जंगली बायसन का हमला, सेना के जवान की मौत मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में बड़ी घटना। आज शाम पचमढ़ी स्थित आर्मी कैंट परिसर में अचानक जंगली बायसन के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बायसन से बचकर भाग रहे सेना के एक जवान पर उसने हमला कर दिया। हमले में जवान के पेट में सींग लगने से उसकी मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद आर्मी कैंट परिसर में हलचल मच गई। मामले से जुड़ी अन्य जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | पचमढ़ी
पचमढ़ी आर्मी कैंट में जंगली बायसन का हमला, सेना के जवान की मौत
मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में बड़ी घटना। आज शाम पचमढ़ी स्थित आर्मी कैंट परिसर में अचानक जंगली बायसन के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बायसन से बचकर भाग रहे सेना के एक जवान पर उसने हमला कर दिया। हमले में जवान के पेट में सींग लगने से उसकी मौत होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद आर्मी कैंट परिसर में हलचल मच गई। मामले से जुड़ी अन्य जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • यह केवल भोजन नहीं बल्कि एक पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है- सोहागपुर (नर्मदापुरम) जवाहर वार्ड निवासी श्री दीपक गढ़वाल, श्री नीलेश गढ़वाल एवं श्री दीपेश गढ़वाल जी द्वारा एक अनुकरणीय पुण्य कार्य किया गया। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री कुंज बिहारी जी गढ़वाल की गंगाजली पूजन एवं रसोई का कार्यक्रम देनवा गार्डन में संपन्न होने के पश्चात, परिवार ने अपने पिताजी की यादों को जरूरतमंदों के साथ बाँटा। संपूर्ण परिवार ने स्वादिष्ट भोजन प्रसादी लाकर राम रहीम रोटी बैंक में अपने हाथों से इन याचकों को प्रेम पूर्वक परोसा और खिलाया। यह केवल भोजन नहीं, बल्कि एक पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और संस्कारों का जीवंत उदाहरण है। स्वर्गीय श्री कुंज बिहारी जी गढ़वाल को शत-शत नमन, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। गढ़वाल परिवार के इस पुण्य सेवा भाव को राम रहीम रोटी बैंक परिवार का कोटि-कोटि नमन।
    1
    यह केवल भोजन नहीं बल्कि एक पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है-
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
जवाहर वार्ड निवासी श्री दीपक गढ़वाल, श्री नीलेश गढ़वाल एवं श्री दीपेश गढ़वाल जी द्वारा एक अनुकरणीय पुण्य कार्य किया गया।
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री कुंज बिहारी जी गढ़वाल की गंगाजली पूजन एवं रसोई का कार्यक्रम देनवा गार्डन में संपन्न होने के पश्चात, परिवार ने अपने पिताजी की यादों को जरूरतमंदों के साथ बाँटा।
संपूर्ण परिवार ने स्वादिष्ट भोजन प्रसादी लाकर राम रहीम रोटी बैंक में अपने हाथों से इन याचकों को प्रेम पूर्वक परोसा और खिलाया।
यह केवल भोजन नहीं, बल्कि एक पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और संस्कारों का जीवंत उदाहरण है।
स्वर्गीय श्री कुंज बिहारी जी गढ़वाल को शत-शत नमन, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
गढ़वाल परिवार के इस पुण्य सेवा भाव को राम रहीम रोटी बैंक परिवार का कोटि-कोटि नमन।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.