logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायसेन के उदयपुरा में स्थित कुलदेव मंदिर के लिए एक भव्य ग्रेनाइट सिंहासन डिजाइन किया गया है। यह सिंहासन अपनी बारह कलाओं के चित्रण के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

19 hrs ago
user_User10473
User10473
Tile contractor Udaipura, Raisen•
19 hrs ago

रायसेन के उदयपुरा में स्थित कुलदेव मंदिर के लिए एक भव्य ग्रेनाइट सिंहासन डिजाइन किया गया है। यह सिंहासन अपनी बारह कलाओं के चित्रण के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

More news from Raisen and nearby areas
  • रायसेन के उदयपुरा में स्थित कुलदेव मंदिर के लिए एक भव्य ग्रेनाइट सिंहासन डिजाइन किया गया है। यह सिंहासन अपनी बारह कलाओं के चित्रण के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
    1
    रायसेन के उदयपुरा में स्थित कुलदेव मंदिर के लिए एक भव्य ग्रेनाइट सिंहासन डिजाइन किया गया है। यह सिंहासन अपनी बारह कलाओं के चित्रण के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
    user_User10473
    User10473
    Tile contractor Udaipura, Raisen•
    19 hrs ago
  • ट्रेड कमीशन के सदस्यों ने नरसिंहपुर के सैंकड़ा में व्यापारियों और दुकानदारों की मुश्किलें सुनीं। उन्होंने उनकी समस्याओं को समझा और समाधान का आश्वासन दिया।
    1
    ट्रेड कमीशन के सदस्यों ने नरसिंहपुर के सैंकड़ा में व्यापारियों और दुकानदारों की मुश्किलें सुनीं। उन्होंने उनकी समस्याओं को समझा और समाधान का आश्वासन दिया।
    user_ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕੋਹਲੀ
    ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕੋਹਲੀ
    India•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मोहना में आज रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मोहना में आज रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_मीडिया लाइन
    मीडिया लाइन
    सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तेरह साल बाद शनि जयंती शनि अमावस्या का बन रहा दुर्लभ संयोग - पंडित प्रमोद पचौरी संयोग*  हमारी धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनि जयंती का महापर्व मनाया जाता है। नवग्रहों में शनिदेव का विशिष्ट स्थान है। शनिदेव को न्याय के देवता कर्मफल के दाता कहा जाता है। पंचांग गणना के अनुसार इस वर्ष 16 मई शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या शनि जयंती का महासंयोग बन रहा है। शनिवार के दिन शनि जयंती का योग 13 वर्ष पूर्व 2013 में बना था। हमारे क्षेत्र के विद्वान पौरोहित्य कर्मकांड स्नातक आचार्य चतुष्टय वेदाचार्य पुराणाचार्य व्याकरण एवं ज्योतिषाचार्य प्रमोद पचौरी ने बताया कि अभी शनिदेव का मीनराशि में गोचर चल रहा है। जिससे कुंभ मीन और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और सिंह राशि धनु राशि वालों पर शनि की अढैया  दशा चल रही है इन सभी राशि वालों को शनि की कृपा प्राप्ति के लिएं शनि जयंती पर बहुत सुंदर संयोग बन रहा है। इस दिन किया गया जप हवन दान शनि कृपा को अनंत गुना फलदायी बनाने वाला होगा। इन राशि वालों के अलावा जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभफलदायक स्थिति में हो नीच राशि अथवा शत्रु राशि में स्थित हो  शनि की महादशा अंतर्दशा चल रही हो ऐसे जातक भी शनि जयंती पर शनिशांति के प्रयोग करके शनि कृपा को प्राप्त कर सकते हैं । *कर्मफलदाता शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए करें उपाय* ज्योतिष रत्न ज्योतिष शिरोमणि पं प्रमोद पचौरी ने बताया कि इसदिन शनि पीड़ित अथवा शनिकृपा को प्राप्त करने वाले लोग स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करके वेदज्ञ ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में शनिशांति के अनुष्ठान करा सकते हैं। इसमें सर्वप्रथम निर्विघ्नता सिद्धि के लिए गणेश पूजन करके शिव जी भैरव जी हनुमान जी का विधिवत पूजन करना चाहिये शनिदेव का वेद मंत्रों से पूजन करके तिल अथवा सरसों तेल से शनिदेव का अभिषेक करें। शनिदेव के सहस्त्रनाम मंत्रों से अर्चन करना चाहिये।शनि स्त्रोत शनि स्तवराज आदि का पाठ करना चाहिये।शनि के वैदिक मंत्रों और तांत्रिक मंत्रों का जप हवन और शनि की प्रसन्नता के लिए काला वस्त्र काला तिल तेल उड़द जूता छाता लोहे स्टील के उपयोगी बर्तन आदि वस्तुओं का जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिये। वृद्ध बुजुर्ग निराश्रित लोगों की सेवा सहयोग भोजन दान आदि करना चाहिये।शनि मंदिर देवालय सर्वजनोपयोगी क्षेत्रों में साफ सफाई करके जलदान अन्नदान आदि कार्य शनि कृपा की प्राप्ति के लिए श्रेयस्कर हैं। शनिवारी श्राद्ध अमावस्या को पितरों की अक्षय तृप्ति के लिए इसदिन श्राद्ध तर्पण पिण्ड दान आदि ज्यादा लाभप्रद होता है। पितृदोष निवारण के लिए किये जाने वाले प्रयोगों के लिए यहअनूठा संयोग है। इस दिन बट सावित्री व्रत भी रहेगा सौभाग्यवती महिलाऐं इस दिन अपने पति की दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य अखंड सौभाग्य और सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए बट वृक्ष की पूजा परिक्रमा करके व्रत कथा का श्रवण करती हैं।
    1
    तेरह साल बाद शनि जयंती शनि अमावस्या का बन रहा दुर्लभ संयोग - पंडित प्रमोद पचौरी
संयोग* 
हमारी धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनि जयंती का महापर्व मनाया जाता है। नवग्रहों में शनिदेव का विशिष्ट स्थान है। शनिदेव को न्याय के देवता कर्मफल के दाता कहा जाता है। पंचांग गणना के अनुसार इस वर्ष 16 मई शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या शनि जयंती का महासंयोग बन रहा है। शनिवार के दिन शनि जयंती का योग 13 वर्ष पूर्व 2013 में बना था। हमारे क्षेत्र के विद्वान पौरोहित्य कर्मकांड स्नातक आचार्य चतुष्टय वेदाचार्य पुराणाचार्य व्याकरण एवं ज्योतिषाचार्य प्रमोद पचौरी ने बताया कि अभी शनिदेव का मीनराशि में गोचर चल रहा है। जिससे कुंभ मीन और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और सिंह राशि धनु राशि वालों पर शनि की अढैया  दशा चल रही है इन सभी राशि वालों को शनि की कृपा प्राप्ति के लिएं शनि जयंती पर बहुत सुंदर संयोग बन रहा है। इस दिन किया गया जप हवन दान शनि कृपा को अनंत गुना फलदायी बनाने वाला होगा। इन राशि वालों के अलावा जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभफलदायक स्थिति में हो नीच राशि अथवा शत्रु राशि में स्थित हो  शनि की महादशा अंतर्दशा चल रही हो ऐसे जातक भी शनि जयंती पर शनिशांति के प्रयोग करके शनि कृपा को प्राप्त कर सकते हैं ।
*कर्मफलदाता शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए करें उपाय*
ज्योतिष रत्न ज्योतिष शिरोमणि पं प्रमोद पचौरी ने बताया कि इसदिन शनि पीड़ित अथवा शनिकृपा को प्राप्त करने वाले लोग स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करके वेदज्ञ ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में शनिशांति के अनुष्ठान करा सकते हैं। इसमें सर्वप्रथम निर्विघ्नता सिद्धि के लिए गणेश पूजन करके शिव जी भैरव जी हनुमान जी का विधिवत पूजन करना चाहिये शनिदेव का वेद मंत्रों से पूजन करके तिल अथवा सरसों तेल से शनिदेव का अभिषेक करें। शनिदेव के सहस्त्रनाम मंत्रों से अर्चन करना चाहिये।शनि स्त्रोत शनि स्तवराज आदि का पाठ करना चाहिये।शनि के वैदिक मंत्रों और तांत्रिक मंत्रों का जप हवन और शनि की प्रसन्नता के लिए काला वस्त्र काला तिल तेल उड़द जूता छाता लोहे स्टील के उपयोगी बर्तन आदि वस्तुओं का जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिये। वृद्ध बुजुर्ग निराश्रित लोगों की सेवा सहयोग भोजन दान आदि करना चाहिये।शनि मंदिर देवालय सर्वजनोपयोगी क्षेत्रों में साफ सफाई करके जलदान अन्नदान आदि कार्य शनि कृपा की प्राप्ति के लिए श्रेयस्कर हैं। शनिवारी श्राद्ध अमावस्या को पितरों की अक्षय तृप्ति के लिए इसदिन श्राद्ध तर्पण पिण्ड दान आदि ज्यादा लाभप्रद होता है। पितृदोष निवारण के लिए किये जाने वाले प्रयोगों के लिए यहअनूठा संयोग है। इस दिन बट सावित्री व्रत भी रहेगा सौभाग्यवती महिलाऐं इस दिन अपने पति की दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य अखंड सौभाग्य और सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए बट वृक्ष की पूजा परिक्रमा करके व्रत कथा का श्रवण करती हैं।
    user_News Ankit Sahu Swaraj Tendukh
    News Ankit Sahu Swaraj Tendukh
    तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने किया पलोहा थाने का औचिक निरिक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    1
    नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने किया पलोहा थाने का औचिक निरिक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोहागपुर के टूराखापा गाँव में 60 वर्षीय सेवकराम पर उनके खेत में काम करते समय बाप-बेटे ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पन्नालाल और शंकरलाल कटिया के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    सोहागपुर के टूराखापा गाँव में 60 वर्षीय सेवकराम पर उनके खेत में काम करते समय बाप-बेटे ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पन्नालाल और शंकरलाल कटिया के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में स्वर्गीय श्रीमती किरण सरोज की सातवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों और नर्मदा परिक्रमावासियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज के परिवार ने इस पुण्य कार्य का आयोजन कर खीर पूड़ी सहित कई व्यंजन परोसे।
    1
    नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में स्वर्गीय श्रीमती किरण सरोज की सातवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों और नर्मदा परिक्रमावासियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज के परिवार ने इस पुण्य कार्य का आयोजन कर खीर पूड़ी सहित कई व्यंजन परोसे।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की उपस्थिति में तेंदूखेड़ा में बैठक हुई संपन्न समाज उत्थान की दिशा में रखे अपने विचार तेंदूखेड़ा विगत दिवस भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीडी शर्मा का तेंदूखेड़ा प्रवास हुआ।रीजनल अध्यक्ष सुनील कोठारी  महासचिव सुधीर अग्रवाल  प्रांतीय अध्यक्ष रामकृष्ण चौकसे कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जेठा तथा प्रांतीय सलाहकार श्रीमती सरोज चौकसे विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस मौके पर भारत विकास परिषद के  संगठन मंत्री सचिंद्र कुमार गुप्ता सेवा संयोजक पंकज स्वदेशी ने भी सहभागिता निभाई। शाखा तेंदूखेड़ा के संरक्षक रजनीश जैन अध्यक्ष अमित खरे सचिव पुरुषोत्तम बसेड़िया कोषाध्यक्ष मनोज दुबे सहित परिषद के सदस्य एडवोकेट गगन अग्रवाल  रूपम विश्वकर्मा मुकेश पुजारी छोटू श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शीर्ष वक्ताओं ने भारत विकास परिषद की संगठनात्मक संरचना सेवा कार्यों एवं समाज में परिषद की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन सचिव पुरुषोत्तम बसेड़िया द्वारा किया गया। तथा शाखा अध्यक्ष अमित खरे ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
    1
    भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की उपस्थिति में तेंदूखेड़ा में बैठक हुई संपन्न समाज उत्थान की दिशा में रखे अपने विचार
तेंदूखेड़ा विगत दिवस भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीडी शर्मा का तेंदूखेड़ा प्रवास हुआ।रीजनल अध्यक्ष सुनील कोठारी  महासचिव सुधीर अग्रवाल  प्रांतीय अध्यक्ष रामकृष्ण चौकसे कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जेठा तथा प्रांतीय सलाहकार श्रीमती सरोज चौकसे विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस मौके पर भारत विकास परिषद के  संगठन मंत्री सचिंद्र कुमार गुप्ता सेवा संयोजक पंकज स्वदेशी ने भी सहभागिता निभाई। शाखा तेंदूखेड़ा के संरक्षक रजनीश जैन अध्यक्ष अमित खरे सचिव पुरुषोत्तम बसेड़िया कोषाध्यक्ष मनोज दुबे सहित परिषद के सदस्य एडवोकेट गगन अग्रवाल  रूपम विश्वकर्मा मुकेश पुजारी छोटू श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शीर्ष वक्ताओं ने भारत विकास परिषद की संगठनात्मक संरचना सेवा कार्यों एवं समाज में परिषद की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन सचिव पुरुषोत्तम बसेड़िया द्वारा किया गया। तथा शाखा अध्यक्ष अमित खरे ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
    user_News Ankit Sahu Swaraj Tendukh
    News Ankit Sahu Swaraj Tendukh
    तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.