भड़कोल गांव में हुआ ग्राम सम्मेलन आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी अलवर मालाखेड़ा इब्तिदा संस्था द्वारा चलाये जा रहे महिला आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के तहत भड़कोल गांव में ग्राम सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 45 महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा विभिन्न कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त करना रहा। इब्तिदा संस्था के लोकेशन कोऑर्डिनेटर अजरुद्दीन ने बताया की आजीविका संवर्धन के तहत नई तकनीकों से खेती करने, उन्नत पशुपालन, मुर्गीपालन, महिला उद्यमी एवं अन्य आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने के साथ जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। ओर संविधान के मौलिक, अधिकार, कर्तव्यों के बारे मे जानकारी दी इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि गांव की महिलाएं अब ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर अपनी समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से अपनी बात रखने लगी हैं। महिलाएं वार्ड सभा एवं ग्राम सभा में भाग लेकर गांव के विकास से जुड़े प्रस्ताव तैयार कराने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, आर्थिक एवं सामाजिक विकास तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा ओर पंचायत साथिन जावत्री, ओर वार्ड पंच रीना आजीविका सखी रजनी ओर इब्तिदा स्टॉफ, सुभाष, रघुनाथ सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
भड़कोल गांव में हुआ ग्राम सम्मेलन आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी अलवर मालाखेड़ा इब्तिदा संस्था द्वारा चलाये जा रहे महिला आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के तहत भड़कोल गांव में ग्राम सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 45 महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा विभिन्न कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त करना रहा। इब्तिदा संस्था के लोकेशन कोऑर्डिनेटर अजरुद्दीन ने बताया की आजीविका संवर्धन के तहत नई तकनीकों से खेती करने, उन्नत पशुपालन, मुर्गीपालन, महिला उद्यमी एवं अन्य आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान समुदाय के
लोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने के साथ जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। ओर संविधान के मौलिक, अधिकार, कर्तव्यों के बारे मे जानकारी दी इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि गांव की महिलाएं अब ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर अपनी समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से अपनी बात रखने लगी हैं। महिलाएं वार्ड सभा एवं ग्राम सभा में भाग लेकर गांव के विकास से जुड़े प्रस्ताव तैयार कराने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, आर्थिक एवं सामाजिक विकास तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा ओर पंचायत साथिन जावत्री, ओर वार्ड पंच रीना आजीविका सखी रजनी ओर इब्तिदा स्टॉफ, सुभाष, रघुनाथ सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
- रोहिताश कुमार जाटवRamgarh Alwar, Rajasthan🤝2 days ago
- फोन पे, गूगल पे से पेमेंट पर पैसा लगेगा ? देखिये किसका कितना लगेगा...... #UPI #NPCI #DigitalPayment1
- वार्ड नंबर 44 से कांग्रेस प्रत्याशी की जबरदस्त जीत है रिंकू सिंह1
- खैरथल से ओम प्रकाश रोघा ने कांग्रेस से सभापति के लिए किया नामांकन1
- अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की बाडा बंदी का भाजपा पर लगाया आरोप। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कोटा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- पुरानी रंजिश में मेडिकल स्टोर पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी पुरानी रंजिश में मेडिकल स्टोर पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी नूंह। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में शिकायत के आधार पर पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में एक पक्ष के सलमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं उनके बेटे परवेज आलम को भी चोटें आई हैं । इसके अलावा इस मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष से भी एक युवक को भी चोट आयी है, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया है । मामले में पुनहाना शहर थाना पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।1
- नगर परिषद डीग अध्यक्ष पद के लिए अर्पित गुप्ता की दावेदारी, विधायक ने भाजपा प्रत्याशी घोषित किया राहुल लवानिया मालती देवी ने भी की दावेदारी अमर दीप सैन डीग। नगर परिषद डीग में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए अर्पित गुप्ता, मालती देवी और राहुल लवानिया ने उपखंड अधिकारी अमित मीणा के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। वहीं, भाजपा की ओर से डीग विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने अर्पित गुप्ता को पार्टी के सिंबल पर अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान करते हुए नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा किया। अर्पित गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे। अमर दीप सेन, डीग4
- मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-अध्यापक और कमांडो टीम सड़कों पर उतरे, CM के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन नूंह जिले के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) छात्र, अध्यापक और कमांडो टीम बुधवार को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने पलवल टी पॉइंट से लघु सचिवालय तक मार्च निकाला और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। बता दें कि, इस दौरान समाजसेवी हिदायत कमांडो ने स्थानीय नेता और जिला प्रशासन पर आरोप लगाए। बाद में लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।1
- खैरथल नगर परिषद से विक्रम उर्फ विक्की चौधरी ने किया सभापति के लिए नामांकन1