logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस की प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध कांग्रेस की प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध हजारीबाग। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया। यह प्रेसवार्ता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान हजारीबाग के पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना है कि बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। घटना के दौरान मंत्री द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि जब तक मंत्री इरफान अंसारी इस घटना पर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त कर पत्रकारों से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को न्याय मिलने तक यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। इस विरोध प्रदर्शन में हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह, सचिव दीपक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गुप्ता, अर्जुन सोनी, विस्मय अलंकार, राजकुमार गिरी सानू, एजाज आलम, अनिल कुमार, भास्कर उपाध्याय, प्रदीप सिंहा, सुशांत सोनी, अभिषेक पांडे, प्रमोद खंडेलवाल, रितेश खंडेलवाल, सुमन सिंहा, रजत कुमार, भावेश मिश्रा, रवि शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, किर्तन कुमार, रवि शंकर गुप्ता, पूजा चौधरी, अफसर अंसारी, मेराज खान, पियुष पांडे, रुपांशु चौधरी, नेमतुल्लाह, रूपेश कुमार सोनी, फैज अनवर, अनुज सिंहा सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Hazaribag Today🇮🇳
Hazaribag Today🇮🇳
हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

कांग्रेस की प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध कांग्रेस की प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध हजारीबाग। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया। यह प्रेसवार्ता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान हजारीबाग के पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना है कि बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। घटना के दौरान मंत्री द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि जब तक मंत्री इरफान अंसारी इस घटना पर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त कर पत्रकारों से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को न्याय मिलने तक यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। इस विरोध प्रदर्शन में हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह, सचिव दीपक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गुप्ता, अर्जुन सोनी, विस्मय अलंकार, राजकुमार गिरी सानू, एजाज आलम, अनिल कुमार, भास्कर उपाध्याय, प्रदीप सिंहा, सुशांत सोनी, अभिषेक पांडे, प्रमोद खंडेलवाल, रितेश खंडेलवाल, सुमन सिंहा, रजत कुमार, भावेश मिश्रा, रवि शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, किर्तन कुमार, रवि शंकर गुप्ता, पूजा चौधरी, अफसर अंसारी, मेराज खान, पियुष पांडे, रुपांशु चौधरी, नेमतुल्लाह, रूपेश कुमार सोनी, फैज अनवर, अनुज सिंहा सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर इचाक में निकली विजय जुलूस
    1
    तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर इचाक में निकली विजय जुलूस
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Ravindra rana
    1
    Post by Ravindra rana
    user_Ravindra rana
    Ravindra rana
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • हजारीबाग में निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप स्थित यूनिक अस्पताल में कथित लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ईचाक थाना क्षेत्र के बरका खुर्द गांव निवासी सपना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि एक दलाल के माध्यम से महिला को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका गलत तरीके से इलाज किया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ जिला परिषद चौक को घंटों जाम कर दिया। वे अस्पताल को सील करने, निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे सदर अंचल अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    हजारीबाग में निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप स्थित यूनिक अस्पताल में कथित लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ईचाक थाना क्षेत्र के बरका खुर्द गांव निवासी सपना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि एक दलाल के माध्यम से महिला को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका गलत तरीके से इलाज किया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ जिला परिषद चौक को घंटों जाम कर दिया। वे अस्पताल को सील करने, निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे सदर अंचल अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
  • हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया। यह प्रेसवार्ता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान हजारीबाग के पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना है कि बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। घटना के दौरान मंत्री द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। बाइट
    1
    हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया। यह प्रेसवार्ता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान हजारीबाग के पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना है कि बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। घटना के दौरान मंत्री द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
बाइट
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता, सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता साफ तौर पर सामने आई, जिसके कारण आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 03 मई 2026 की रात ग्राम घाघरा निवासी श्यामलाल के घर में चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण, नगद राशि और घर के बाहर खड़ी टेम्पो से बैटरी तक चोरी कर ली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दारू थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई। मामले को प्राथमिकता देते हुए थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के जरिए पुलिस ने आरोपी दिव्यांशु कुमार (पिता – मुरली प्रसाद मेहता, ग्राम घाघरा) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी प्रमुख सामान भी बरामद कर लिए गए। बरामद सामानों में चांदी का पायल, सोने का कर्णफूल, चांदी का कंगन, मंगलसूत्र, Exide Eco बैटरी और ₹500 के 10 नोट (कुल ₹5000) शामिल हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि पुलिस ने बेहद सटीक तरीके से केस को सुलझाया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उनकी टीम ने भी सराहनीय भूमिका निभाई, जिसमें मदन मुंडा, मिथुन मुर्मू, बलशेर यादव, विजय कुमार, अजय रजवार और चालक साकिल अंसारी शामिल रहे। सभी ने मिलकर तेजी और समन्वय के साथ इस कांड का पर्दाफाश किया। दारू थाना पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए सख्त संदेश है, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास को भी मजबूत करती है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस की यह सफलता क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।
    2
    हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता, सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता साफ तौर पर सामने आई, जिसके कारण आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 03 मई 2026 की रात ग्राम घाघरा निवासी श्यामलाल के घर में चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण, नगद राशि और घर के बाहर खड़ी टेम्पो से बैटरी तक चोरी कर ली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दारू थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई।
मामले को प्राथमिकता देते हुए थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के जरिए पुलिस ने आरोपी दिव्यांशु कुमार (पिता – मुरली प्रसाद मेहता, ग्राम घाघरा) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी प्रमुख सामान भी बरामद कर लिए गए।
बरामद सामानों में चांदी का पायल, सोने का कर्णफूल, चांदी का कंगन, मंगलसूत्र, Exide Eco बैटरी और ₹500 के 10 नोट (कुल ₹5000) शामिल हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि पुलिस ने बेहद सटीक तरीके से केस को सुलझाया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उनकी टीम ने भी सराहनीय भूमिका निभाई, जिसमें मदन मुंडा, मिथुन मुर्मू, बलशेर यादव, विजय कुमार, अजय रजवार और चालक साकिल अंसारी शामिल रहे। सभी ने मिलकर तेजी और समन्वय के साथ इस कांड का पर्दाफाश किया।
दारू थाना पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए सख्त संदेश है, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास को भी मजबूत करती है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस की यह सफलता क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।
    user_Arif Khan (Journalist)khabar36
    Arif Khan (Journalist)khabar36
    Classified ads newspaper publisher हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • Big Breaking..... इस वक्त हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है चौपारण चोरदाहा चेकपोस्ट के पास ट्रक में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान चौपारण थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार बॉर्डर स्थित चोरदाहा चेकपोस्ट के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लगी।बाल-बाल बचे आग लगते ही चालक और उपचालक ट्रक से कूद गए, जिससे दोनों की जान बच गई। सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    Big Breaking.....
इस वक्त हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है
चौपारण  चोरदाहा चेकपोस्ट के पास ट्रक में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान
चौपारण थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार बॉर्डर स्थित चोरदाहा चेकपोस्ट के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लगी।बाल-बाल बचे आग लगते ही चालक और उपचालक ट्रक से कूद गए, जिससे दोनों की जान बच गई। सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • हज़ारीबाग के यूनिक हॉस्पिटल में इलाज या लापरवाही? महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सपना देवी की मौत से मचा हड़कंप!
    1
    हज़ारीबाग के यूनिक हॉस्पिटल में इलाज या लापरवाही? महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सपना देवी की मौत से मचा हड़कंप!
    user_Ravindra rana
    Ravindra rana
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • हजारीबाग के रविन्द्र पथ स्थित बिजली ऑफिस के सामने संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल में 06 मई 2026 बुधवार को महिलाओं के लिए जननी स्वास्थ्य मेला के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवा, बीपी जांच, नेत्र जांच, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य आवश्यक जांचों पर भी भारी छूट प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। ताकि अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा सकें।
    1
    हजारीबाग के रविन्द्र पथ स्थित बिजली ऑफिस के सामने संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल में 06 मई 2026 बुधवार को महिलाओं के लिए जननी स्वास्थ्य मेला के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवा, बीपी जांच, नेत्र जांच, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य आवश्यक जांचों पर भी भारी छूट प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। ताकि अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा सकें।
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by खबर आप तक
    1
    Post by खबर आप तक
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.