Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाराणसी- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने आज से "गौ-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध" शुरू किया है गौ-माता पूजा और संकटमोचन के दर्शन के बाद वह लखनऊ के लिए कूच करेगे, अगला पड़ाव सुल्तानगंज है
Sanjay rathour
वाराणसी- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने आज से "गौ-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध" शुरू किया है गौ-माता पूजा और संकटमोचन के दर्शन के बाद वह लखनऊ के लिए कूच करेगे, अगला पड़ाव सुल्तानगंज है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Shobhit pal1
- पलिया नगर में डीजल-पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों के कारण इन दिनों पेट्रोल पम्पों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह है कि वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और लोग बड़ी मात्रा में डीजल खरीदकर ड्रमों में भरवाकर ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग डेढ़-डेढ़ लाख रुपये तक का डीजल ड्रमों में भरवाकर ले जा रहे हैं, जिसके चलते पम्पों पर अचानक दबाव बढ़ गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि एक तरफ पम्प पर तेल का टैंकर पहुंचता है और दूसरी ओर थोड़ी ही देर में स्टॉक खत्म हो जाता है। जानकारों का कहना है कि डीजल-पेट्रोल को लेकर ऐसी स्थिति केवल पलिया क्षेत्र में ही देखने को मिल रही है। जिले की अन्य तहसीलों जैसे गोला, निघासन, धौरहरा और लखीमपुर के साथ-साथ पड़ोसी जिलों पीलीभीत, शाहजहांपुर और हरदोई में कहीं भी इस तरह की मारामारी नहीं है। पम्प संचालकों का कहना है कि जब ग्राहक बड़ी मात्रा में डीजल खरीदने आ रहे हैं तो वे मना भी नहीं कर सकते। वहीं तेल कंपनियों का कहना है कि आप जितने टैंकर का भुगतान करेंगे, उतनी आपूर्ति उपलब्ध है और फिलहाल डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद नगर में अफवाहों के चलते स्थिति बिगड़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थानीय प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो अनावश्यक अफरा-तफरी और बढ़ सकती है।1
- Post by Dileep Tripathi1
- परिजन बोले – “विधायक जी, हम मैनेज कर लेंगे”, यह सुनते ही लौट गए विधायक योगेश वर्मा लखीमपुर खीरी। जिले के पोस्टमार्टम हाउस पर उस समय एक अलग ही स्थिति देखने को मिली जब Yogesh Verma मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, जब विधायक ने परिजनों से बात कर स्थिति का हाल जाना तो परिजनों ने उनसे कहा कि “विधायक जी, हम मैनेज कर लेंगे।” परिजनों की यह बात सुनने के बाद विधायक योगेश वर्मा पोस्टमार्टम हाउस से वापस लौट गए। मौके पर मौजूद लोगों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा होती रही। सँवादाता: उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी।1
- निघासन खीरी। दक्षिण निघासन रेंज में बिहारीपुरवा गांव के अलावा गोविंदपुर फार्म में लगातार तेंदुए का आतंक ग्रामीणों को सता रहा था,कई पालतू जानवरों को निगलने के बाद वन दरोगा अखिलेश रावत ने ठीक निशाने पर तेंदुए को पकड़ने का बिछाया जाल, आखिरकार वन दरोगा अखिलेश रावत की टीम को मिली सफलता,दो घंटे के भीतर ही तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद,आस पास के ग्रामीणों को मिली राहत,वन विभाग अपने दावे पर खरा उतरा,वन दरोगा अखिलेश रावत समेत वन कर्मियों की सराहना कर रहे ग्रामीण।1
- यूपी के अलीगढ़ में BJP के वरिष्ठ नेता हेमंत गर्ग जी ने पड़ोसी के सीने पर पिस्टल सटा दी लेकिन... चिंता की बात नहीं है, पिस्टल डराने की नीयत से सटाई गई थी, जान से मारने के लिए नहीं हेमंत जी तो बेहद संस्कारी आदमी हैं बस उनका बेटा थोड़ा मनबढ़ निकल गया है, उसके चक्कर में विवाद हो गया हेमंत जी जेल चले गए हैं, उनका बेटा फरार हो गया, पुलिस खोज रही है1
- इतिहास में पहली बार प्रयागराज में लड़कियों की होली का अद्भुत आयोजन देखने को मिला। 🌸🌈 खुशियों, रंगों और उत्साह से भरे इस खास आयोजन को लोकनाथ मिलन संघ, प्रयागराज ने भव्य रूप से आयोजित किया। इस पहल ने न केवल होली के रंगों को और भी खूबसूरत बनाया, बल्कि महिलाओं की सहभागिता, उत्साह और आत्मविश्वास को भी एक नया मंच दिया। पूरा माहौल हंसी-खुशी, संगीत और रंगों की मस्ती से सराबोर नजर आया — जहाँ हर चेहरा खुशी के रंग में रंगा हुआ था। ✨ प्रयागराज में यह आयोजन एक नई परंपरा की शुरुआत बनकर याद किया जाएगा।1
- झांसी - शिवाजी नगर इलाके में 6 लड़कियों और एक युवक ने देर रात एक घर के बाहर जमकर हंगामा किया, आरोप है कि उन्होंने घरों के दरवाजे खटखटाए, लात मारी और लोगों के नाम लेकर अभद्र गालियां दीं, साथ ही हाथ में DJ साउंड सिस्टम लेकर तेज गाने बजाकर हुड़दंग किया, पीड़ित महिला ने नवाबाद थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, महिला का आरोप है कि ये लड़कियां आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती हैं और रात में लोगों को परेशान करती हैं1
- *दक्षिण निघासन रेंज में बिहारीपुरवा गांव के अलावा गोविंदपुर फार्म में लगातार तेंदुए का आतंक ग्रामीणों को सता रहा था,कई पालतू जानवरों को निगलने के बाद वन दरोगा अखिलेश रावत ने ठीक निशाने पर तेंदुए को पकड़ने का बिछाया जाल,आखिरकार वन दरोगा अखिलेश रावत की टीम को मिली सफलता,दो घंटे के भीतर ही तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद,आस पास के ग्रामीणों को मिली राहत,वन विभाग अपने दावे पर खरा उतरा,वन दरोगा अखिलेश रावत समेत वन कर्मियों की सराहना कर रहे ग्रामीण।*1