नहर पुल के पास लावारिश मिली नवजात शिशु, महिला ने घर ले जाकर दी शरण कौशाम्बी। थाना कौशांबी क्षेत्र के गौरऐ नहर पुल के पास बीती शाम करीब आठ बजे एक नवजात शिशु लावारिश हालत में मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिशु को वहां छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग 10 से 12 दिन बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी अपनी बहन के घर पड़ोसी गांव गौरऐ आई थीं। वापस लौटते समय उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक नवजात शिशु लावारिश हालत में पड़ी थी। मानवता का परिचय देते हुए महिला शिशु को अपने साथ घर ले गई और उसके पोषण की व्यवस्था की। सूचना मिलने पर कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिशु को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल कृष्ण कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नहर पुल के पास लावारिश मिली नवजात शिशु, महिला ने घर ले जाकर दी शरण कौशाम्बी। थाना कौशांबी क्षेत्र के गौरऐ नहर पुल के पास बीती शाम करीब आठ बजे एक नवजात शिशु लावारिश हालत में मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिशु को वहां छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग 10 से 12 दिन बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी अपनी बहन के घर पड़ोसी गांव गौरऐ आई थीं। वापस लौटते समय उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक नवजात शिशु लावारिश हालत में पड़ी थी। मानवता का परिचय देते हुए महिला शिशु को अपने साथ घर ले गई और उसके पोषण की व्यवस्था की। सूचना मिलने पर कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिशु को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल कृष्ण कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कौशांबी। सराय अकील थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुराना खोपा में मंगलवार सुबह पतंग निकालने के दौरान एक किशोर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पुराना खोपा निवासी मोहित (14) पुत्र धुक्कड़ की पतंग सुबह करीब नौ बजे 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में फंस गई थी। पतंग निकालने के लिए वह खंभे पर चढ़ गया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। घटना देख गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल किशोर को तत्काल नजदीकी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।1
- कौशांबी मंझनपुर निवर्तमान माननीय विधायक इंद्रजीत सरोज1
- कौशांबी। सोशल मीडिया पर 'लाइक' और 'व्यूज' की भूख युवाओं को इस कदर दीवाना बना रही है कि वे अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला कौशांबी जिले के थाना कौशांबी क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ स्टंटबाजी का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो थाना कौशांबी अंतर्गत जाठी गांव के समीप का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क पर अपनी साइकिल का अगला पहिया निकालकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि ये युवक न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर रहे हैं।युवक साइकिल का अगला टायर हटाकर उसे एक पहिये पर संतुलित करने की कोशिश करते हैं।बिना किसी सुरक्षा उपकरण (हेलमेट या पैड) के यह स्टंट मुख्य सड़क पर किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में यह ट्रेंड क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है।सड़क पर इस तरह की हरकतें न केवल गैर-कानूनी हैं, बल्कि किसी भी वक्त बड़े हादसे का सबब बन सकती हैं।1
- थाना संदीपन घाट चौकी मेहगांव आदर्श ढाबा के पास दो बाइक भिड़ंत में एक्सीडेंट दोनों युवक गंभीर रूप से घायल मौके पर शार्को व संदीपन घाट अशोक पुलिस बताना एंबुलेंस से चिकित्सा के लिए भेजा गया2
- कौशाम्बी | बजट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तीखी और बेबाक प्रेस कॉन्फ्रेंस कौशाम्बी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार के बजट को “विकसित भारत की मजबूत नींव” बताते हुए उसकी प्रमुख खूबियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि यह बजट किसी चुनावी वोट बैंक को साधने के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए तैयार किया गया है। डिप्टी सीएम ने बताया कि बजट में सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग नेटवर्क के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे देश की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था दोनों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। राहुल गांधी के सवालों पर चुटकी लेते हुए केशव मौर्य ने “कोई मिल गया” फिल्म के ऋतिक रोशन का उदाहरण सुनाया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी अपने दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज भी तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि UPA सरकार के दौर में विदेशी निवेशक भारत आने से कतराते थे, जबकि आज पूरी दुनिया भारत में निवेश करने को उत्सुक है। अखिलेश यादव के अमेरिका से डील वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि “56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री” देश के 140 करोड़ नागरिकों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे। अंत में केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है, जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीति जनता के साथ धोखा है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस न केवल बजट की दिशा स्पष्ट करती है, बल्कि 2027 से पहले सियासी संदेश भी साफ़ कर गई।1
- ENT doctor SK Sharma prayagraj1
- *प्रयागराज में टायर दुकान पर हिंसक हमला, 25 लोगों पर गंभीर आरोप:घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद।* *प्रयागराज, 4 फरवरी 2026:* शहर के स्पीड चौराहा स्थित एक टायर दुकान के मालिक राहुल गुप्ता ने पुलिस में गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके व्यवसाय पर *सुशील कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा व उनके लगभग 25 सहयोगियों* ने मिलकर बर्बर हमला किया, कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जातीय गालियाँ दीं, दुकान लूट ली तथा जान-माल के लिए धमकियाँ दीं। *घटना का क्रम:* 📌 पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि 15 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे सुशील पांडेय व एक साथी आए और दुकान के कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट की। पांडेय ने धमकी दी कि यदि टायर तथा पैसे नहीं दिए गए तो झूठे मुकदमे में फँसा दिया जाएगा। 📌 आरोप है कि पांडेय व उसके साथियों ने कर्मचारियों को डरा-धमकाया और वहाँ से चले गए और भविष्य में वापस आकर जबरन वसूली की चेतावनी दी। 📌 *आज 4 फरवरी को लगभग शाम 4:30 बजे, वही गुट फिर दुकान पर आया।* सभी ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज कर कर्मचारियों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और फिर से अश्लील तथा जातिवादी शब्दों का प्रयोग किया। कर्मचारी अजय कुमार को बंधक बनाकर उसे मारा पीटा गया। 📌 घटना स्थल पर जब दुकान मालिक राहुल के बड़े भाई अनिल गुप्ता पहुँचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग किया गया। 📌 *दुकान से नकद, टूल्स, रिम-टायर समेत लगभग ₹70,000 मूल्य के सामान लूट लिए गए।* शिकायतकर्ता की मांग: राहुल गुप्ता ने थाना सिविल लाइंस, प्रयागराज में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सुषील पांडेय, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा और उनके 25 सहयोगियों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, बंधक बनाना, जान से मारने की धमकी, जबरन वसूली और लूट के आरोपों में कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।1
- कौशाम्बी। थाना कौशांबी क्षेत्र के गौरऐ नहर पुल के पास बीती शाम करीब आठ बजे एक नवजात शिशु लावारिश हालत में मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिशु को वहां छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग 10 से 12 दिन बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी अपनी बहन के घर पड़ोसी गांव गौरऐ आई थीं। वापस लौटते समय उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक नवजात शिशु लावारिश हालत में पड़ी थी। मानवता का परिचय देते हुए महिला शिशु को अपने साथ घर ले गई और उसके पोषण की व्यवस्था की। सूचना मिलने पर कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिशु को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल कृष्ण कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।1