logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 hrs ago
user_Shuru User, satendra kevat
Shuru User, satendra kevat
Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी इटावा: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सूबेदारगंज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही 20433 सूबेदारगंज-एसवीडीके एक्सप्रेस के एसी कोच एम-1 से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। ट्रैकमैन की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवाई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को सुरक्षित तरीके से प्लेटफॉर्म पर खड़ा किया। जांच में पता चला कि कोच के नीचे ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं निकल रहा था। रेलवे की तकनीकी टीम ने फायर सेफ्टी सिलेंडरों की मदद से स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान कोच में लगा फायर सायरन बजने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को कोच से नीचे उतार लिया गया। मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई। करीब 30 मिनट बाद ट्रेन को इटावा स्टेशन लाया गया, जहां दोबारा तकनीकी जांच के बाद उसे सुरक्षित मानते हुए वैष्णो देवी कटरा के लिए रवाना कर दिया गया।
    4
    वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
इटावा: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सूबेदारगंज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही 20433 सूबेदारगंज-एसवीडीके एक्सप्रेस के एसी कोच एम-1 से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया।
ट्रैकमैन की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवाई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को सुरक्षित तरीके से प्लेटफॉर्म पर खड़ा किया। जांच में पता चला कि कोच के नीचे ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं निकल रहा था। रेलवे की तकनीकी टीम ने फायर सेफ्टी सिलेंडरों की मदद से स्थिति पर काबू पाया।
इस दौरान कोच में लगा फायर सायरन बजने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को कोच से नीचे उतार लिया गया। मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई।
करीब 30 मिनट बाद ट्रेन को इटावा स्टेशन लाया गया, जहां दोबारा तकनीकी जांच के बाद उसे सुरक्षित मानते हुए वैष्णो देवी कटरा के लिए रवाना कर दिया गया।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • निजी अस्पतालों की मनमानी पर उठे सवाल, मरीजों से ज्यादा वसूली का आरोप राजधानी नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन पर मरीजों से अधिक रकम वसूलने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वीडियो में एक महिला ने आरोप लगाया कि करीब 1300 रुपये कीमत की दवा के बदले अस्पताल द्वारा 5100 रुपये का बिल बनाया गया। महिला ने बिलिंग में गड़बड़ी और मरीजों के साथ आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। घटना के सामने आने के बाद निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मनमानी वसूली और पारदर्शिता की कमी को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    निजी अस्पतालों की मनमानी पर उठे सवाल, मरीजों से ज्यादा वसूली का आरोप
राजधानी नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन पर मरीजों से अधिक रकम वसूलने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
वीडियो में एक महिला ने आरोप लगाया कि करीब 1300 रुपये कीमत की दवा के बदले अस्पताल द्वारा 5100 रुपये का बिल बनाया गया। महिला ने बिलिंग में गड़बड़ी और मरीजों के साथ आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
घटना के सामने आने के बाद निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मनमानी वसूली और पारदर्शिता की कमी को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हालांकि, मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इटावा के शनि धाम में 9 मई को एक विशेष शनि कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने शनि भक्तों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने की अपील की है।
    1
    इटावा के शनि धाम में 9 मई को एक विशेष शनि कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने शनि भक्तों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने की अपील की है।
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना से हाईस्कूल मार्कशीट की अनिवार्यता हटाने की मांग उठी है। जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों बुजुर्गों के पास यह दस्तावेज़ नहीं है, जिससे वे पेंशन से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने आधार कार्ड या अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों को आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार करने की अपील की है ताकि पात्र बुजुर्गों को लाभ मिल सके।
    1
    उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना से हाईस्कूल मार्कशीट की अनिवार्यता हटाने की मांग उठी है। जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों बुजुर्गों के पास यह दस्तावेज़ नहीं है, जिससे वे पेंशन से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने आधार कार्ड या अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों को आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार करने की अपील की है ताकि पात्र बुजुर्गों को लाभ मिल सके।
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के लिए हाईस्कूल मार्कशीट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों बुजुर्गों के पास यह मार्कशीट न होने से उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा। संगठन ने आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे वैकल्पिक दस्तावेज मान्य करने की अपील की है।
    1
    उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के लिए हाईस्कूल मार्कशीट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों बुजुर्गों के पास यह मार्कशीट न होने से उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा। संगठन ने आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे वैकल्पिक दस्तावेज मान्य करने की अपील की है।
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इटावा जिले में अगले तीन दिनों तक लगातार भारी बारिश होने का अनुमान है। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलों के भारी नुकसान की आशंका सता रही है।
    1
    इटावा जिले में अगले तीन दिनों तक लगातार भारी बारिश होने का अनुमान है। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलों के भारी नुकसान की आशंका सता रही है।
    user_LBK supar fast live News TV
    LBK supar fast live News TV
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अधर्म के अंत का संदेश देती है कंस वध लीला: आचार्य राघव दास जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम चांदनपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की कंस वध लीला का श्रवण कर भावविभोर हो उठे। कथा व्यास आचार्य राघव दास जी महाराज ने भागवत पुराण के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारी मामा कंस का वध कर समाज को भय और अन्याय से मुक्ति दिलाई। कंस वध केवल एक राक्षस के अंत की कथा नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है। कथा के दौरान पूरा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। आचार्य राघव दास जी महाराज ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को धार्मिक और नैतिक संस्कार देना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बड़ों का सम्मान करना, सत्य के मार्ग पर चलना तथा धर्म से जुड़े रहने की सीख देने का आह्वान किया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं। फोटो परिचय: चांदनपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कंस वध लीला का वर्णन करते आचार्य राघव दास जी महाराज एवं उपस्थित श्रद्धालु।
    1
    अधर्म के अंत का संदेश देती है कंस वध लीला: आचार्य राघव दास

जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम चांदनपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की कंस वध लीला का श्रवण कर भावविभोर हो उठे। कथा व्यास आचार्य राघव दास जी महाराज ने भागवत पुराण के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारी मामा कंस का वध कर समाज को भय और अन्याय से मुक्ति दिलाई। कंस वध केवल एक राक्षस के अंत की कथा नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है। कथा के दौरान पूरा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
आचार्य राघव दास जी महाराज ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को धार्मिक और नैतिक संस्कार देना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बड़ों का सम्मान करना, सत्य के मार्ग पर चलना तथा धर्म से जुड़े रहने की सीख देने का आह्वान किया।
कथा स्थल पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं।
फोटो परिचय: चांदनपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कंस वध लीला का वर्णन करते आचार्य राघव दास जी महाराज एवं उपस्थित श्रद्धालु।
    user_सुशील कान्त चौधरी
    सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.