Shuru
Apke Nagar Ki App…
From power centres to historic monuments, from vibrant culture to unmatched taste, Delhi is not just a city to see, but a city to experience. The Delhi Government is shaping it into a world-class tourism destination.
Kailash Fulwari
From power centres to historic monuments, from vibrant culture to unmatched taste, Delhi is not just a city to see, but a city to experience. The Delhi Government is shaping it into a world-class tourism destination.
More news from राजस्थान and nearby areas
- नारी जन जागृति संस्थान द्वारा ब्यावर में की गई जल सेवा - *कब और कहाँ*: 10 मई मदर्स डे पर, ब्यावर रेलवे स्टेशन पर - *क्या किया*: भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए जल सेवा की। केक काटकर विमेंस डे भी मनाया - *सहयोग*: एकम आसरा चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले 2 महीने से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा चला रहा है। नारी जन जागृति संस्थान ने उसमें सहयोग किया - *मौजूद सदस्य*: अध्यक्ष ममता गुप्ता, सचिव सावित्री देवड़ा, शशि शर्मा, ममता जालवाल, उर्मिला जालवाल, दीपा वासनदानी, पवन कंवर, कुसुम कुमावत, आशा मूंदड़ा, प्रिया कुमावत, निर्मला चौहान - *एकम आसरा से*: रेणु सोनी, रौनक श्री माल निर्मला चौहान कैलाश फुलवारी संजय सेन गोपाल जी शर्मा सुमन सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे1
- अजमेर के दरगाह बाजार में आदिल कादरी अतर और परफ्यूम का नया स्टोर खुला। ओपनिंग के दौरान इतनी भीड़ उमड़ी कि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और बाउंसर बुलाने पड़े। ख्वाजा गरीब नवाज से अकीदत के कारण यह अजमेर में उनका चौथा स्टोर है।1
- अजमेर में अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम-ए-ख्वाजा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का इस्तकबाल किया गया। अजमेर मुस्लिम एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने अंजुमन मोईनिया हाल पन्नीग्रांम चौक पर गुलपोशी कर उनका भव्य स्वागत किया। यह आयोजन हाल ही में हुए चुनावों में जीत हासिल करने वाले सदस्यों के सम्मान में हुआ।1
- अजमेर में एक नाली लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। गंदगी और बदबू के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोग जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।1
- अजमेर के ओम टोयोटा शोरूम में देर रात एक हथियारबंद चोर ने 4 लाख रुपये के कार पार्ट्स चुराने की कोशिश की। शोरूम स्टाफ की सतर्कता और सिविल लाइन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।1
- बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी रियान बड़ी क्षेत्र की लूणी नदी में कथित अवैध बजरी खनन का मुद्दा अब भय और दबाव की राजनीति तक पहुंच गया है। अवैध बजरी परिवहन से परेशान होकर पुलिस को शिकायत करना एक छोटे दुकानदार को इतना भारी पड़ गया कि अब उसे खुलेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मेड़ता सिटी मार्ग पर स्थित चावड़िया गांव का है, जहां किराना व्यापारी रामप्रकाश ने कुछ दिन पहले नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई थी। रामप्रकाश का आरोप है कि उसके घर और दुकान के सामने से रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर बजरी भरकर गुजरते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़कें टूट चुकी हैं और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है। रामप्रकाश ने बताया कि शिकायत के कुछ ही दिनों बाद दिलीप चौधरी जिटिया निवासी और रामकिशोर बराड़ दासावास निवासी उसकी दुकान पर पहुंचे और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा, “पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई, अब तुझे जान से मार देंगे।” धमकी के बाद भयभीत दुकानदार ने पादूकलां थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और अपनी सुरक्षा की मांग की। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शिकायतकर्ताओं की जानकारी आरोपियों तक पहुंची कैसे? जबकि पुलिस प्रशासन लगातार यह दावा करता है कि शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की गोपनीय व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। इस मामले में नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाती है। यदि किसी ने धमकी दी है तो मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध गतिविधियों की शिकायत करने वालों को ही धमकियां मिलने लगें तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति पुलिस तक सूचना पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेगा। “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” का नारा अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- पीसांगन में 35 लाख की चोरी का खुलासा करने वाली पीसांगन पुलिस टीम का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत1
- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा…🪷 #BJPSweepsBengal1