बेल्थरारोड नगर पंचायत में तीन सभासद नामित, सम्मान समारोह आयोजित दो महिला समेत मनोनीत सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत, जिम्मेदारी निभाने का दिया भरोसा बेल्थरारोड। नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत राज्यपाल द्वारा बेल्थरारोड नगर पंचायत में दो महिला सहित कुल तीन सभासदों को नामित किया गया है। इस अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान मनोनीत सभासदों को अंगवस्त्रम, फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुशीला भारती एवं सीमा राजभर सहित अन्य सभासद शामिल रहे। मनोनीत सभासदों ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जिस आशा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, अरुण तिवारी, रणजीत कुशवाहा, सतीश गुप्ता, सखी चंद राजभर, उपेंद्र गुप्ता मिंटू, दीपक कनौजिया, अमन दुबे, राजकुमार चौधरी, कमलेश फौजी, शिवमंगल विकी, विनोद जायसवाल, सुनील साहनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बेल्थरारोड नगर पंचायत में तीन सभासद नामित, सम्मान समारोह आयोजित दो महिला समेत मनोनीत सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत, जिम्मेदारी निभाने का दिया भरोसा बेल्थरारोड। नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत राज्यपाल द्वारा बेल्थरारोड नगर पंचायत में दो महिला सहित कुल तीन सभासदों को नामित किया गया है। इस
अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान मनोनीत सभासदों को अंगवस्त्रम, फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में
सुशीला भारती एवं सीमा राजभर सहित अन्य सभासद शामिल रहे। मनोनीत सभासदों ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जिस आशा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय
भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, अरुण तिवारी, रणजीत कुशवाहा, सतीश गुप्ता, सखी चंद राजभर, उपेंद्र गुप्ता मिंटू, दीपक कनौजिया, अमन दुबे, राजकुमार चौधरी, कमलेश फौजी, शिवमंगल विकी, विनोद जायसवाल, सुनील साहनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- बेल्थरारोड (बलिया): चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक सोनाडीह मेले की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। मेले में आकर्षण का केंद्र ‘मौत का कुआं’ सहित विभिन्न प्रकार के झूले और मनोरंजन के साधन तेजी से तैयार किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में उभाव थाना अध्यक्ष संजय शुक्ला एवं क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक ने मंगलवार को सोनाडीह मेला स्थल का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मेला संचालक एवं पुजारी गण से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मेला संचालक द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रशासन की सक्रियता से इस वर्ष मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु और दर्शक सुरक्षित वातावरण में मेले का आनंद उठा सकें।4
- विकंलाग होते हुए भी बबलू भाई ने नहीं मानी हार कुछ कर दिखाया ऐसा कि लोग आ रहे उनके पास1
- दिनांक 19.03.2026 को शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद बलिया के सभी मंदिरों/धार्मिक स्थलों का सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी द्वारा भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ड्यूटी लगा दी गई है, एवं समस्त जनपद वासियों से सौहार्द पूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की गई , इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट1
- मैरवा के बड़का माझा पंचायत में सुबोध कुमार मिश्रा बने अध्यक्ष मैरवा (सीवान) : मैरवा प्रखंड के बड़का माझा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में सुबोध कुमार मिश्रा विजयी रहे। चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार—मंटू यादव, धर्मेंद्र चौहान और सुबोध कुमार मिश्रा मैदान में थे। मतगणना के दौरान सुबोध मिश्रा ने लगातार बढ़त बनाए रखी और अंततः अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह जश्न मनाया गया और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। जीत के बाद सुबोध कुमार मिश्रा ने कहा कि वे पंचायत के विकास को प्राथमिकता देंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।1
- मऊ । जनपद मऊ में बुनकरों के हितों एवं बिजली विभाग की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में अधीक्षण अभियंता (SE) विद्युत वितरण, मऊ के कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन विशेष रूप से बुनकरों की समस्याओं को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर बुनकर समाज की आवाज बुलंद की। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान स्मार्ट मीटर की अनियमितता, गलत एवं अत्यधिक बिजली बिल, अवैध वसूली तथा लूम संचालन से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर विक्रम जीत सिंह ने कहा—मऊ का बुनकर समाज आज अपनी ही धरती पर परेशान और उपेक्षित है। बिजली विभाग की गलत नीतियों ने उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है।भले ही आज बुनकर साथी यहां उपस्थित न हों, लेकिन आम आदमी पार्टी उनके हक की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी!उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अटल बिहारी वाजपेई योजना 2023 को समाप्त कर 2006 की फ्लैट रेट योजना को पुनः लागू किया जाना चाहिए, जिससे बुनकरों को राहत मिल सके।बुनकरों से जुड़ी प्रमुख मांगों— स्मार्ट मीटर हटाने, गलत बिजली बिलों में सुधार, अवैध वसूली पर रोक तथा लूम के लोड में व्यावहारिक वृद्धि के समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में जन आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष मो. आदिल ने भी इस दौरान कहा—बुनकरों के साथ हो रहा अन्याय अब बर्दाश्त के बाहर है, उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।आम आदमी पार्टी हर हाल में बुनकरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर रीता भारती, मो. आदिल, मो. ग़ज़ालीन, ज़ाहिद मंज़ूर, रामचंद्र, संजय राजभर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- देवरिया: भाजपा महिला पदाधिकारी ने संपत्ति विवाद में धमकी व कब्जे की कोशिश का लगाया आरोप, वीडियो वायरल देवरिया: जनपद में एक भाजपा महिला पदाधिकारी ने संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा से जुड़ी मधु जायसवाल का कहना है कि कुछ लोगों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर उन्हें धमकाया और अभद्र व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मधु जायसवाल के अनुसार, घटना 14 मार्च की सुबह की है, जब वह शहर के मालवीय रोड स्थित अपनी दुकान पर मौजूद थीं। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर दुकान जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ बदसलूकी भी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।1
- देवरिया जिले में चर्चा का विषय बन गया जब एक बारात के साथ दूल्हा परम्परिक रिवाज के साथ ढोली मै बैठके अपनी दुल्हनिया लाने पहुंचा।2
- ➡️ चैत्र नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट ➡️ 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी ➡️ जनपद के सभी मंदिरों व धार्मिक स्थलों का पुलिस ने किया निरीक्षण ➡️ क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को सौंपी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी ➡️ संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, ड्यूटी लगाई गई ➡️ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अपील – शांति और सौहार्द के साथ मनाएं पर्व ➡️ आमजन से सहयोग की अपील।1