Shuru
Apke Nagar Ki App…
➡️ चैत्र नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट ➡️ 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी ➡️ जनपद के सभी मंदिरों व धार्मिक स्थलों का पुलिस ने किया निरीक्षण ➡️ क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को सौंपी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी ➡️ संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, ड्यूटी लगाई गई ➡️ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अपील – शांति और सौहार्द के साथ मनाएं पर्व ➡️ आमजन से सहयोग की अपील।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
➡️ चैत्र नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट ➡️ 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी ➡️ जनपद के सभी मंदिरों व धार्मिक स्थलों का पुलिस ने किया निरीक्षण ➡️ क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को सौंपी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी ➡️ संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, ड्यूटी लगाई गई ➡️ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अपील – शांति और सौहार्द के साथ मनाएं पर्व ➡️ आमजन से सहयोग की अपील।
More news from Ballia and nearby areas
- दिनांक-17.03.2026 को सुबह समय-05.25 बजे डॉयल 112 के माध्यम में सूचना प्राप्त हुई कि थाना बैरिया अन्तर्गत भुआल छपरा में अशोक ठाकुर पुत्र काशीराम ठाकुर उम्र 52 वर्ष के ऊपर कृष्णा ठाकुर व 04 अन्य द्वारा गोली चलाया गया है जिससे अशोक ठाकुर के बाएं हाथ पर चोट आयी है। प्राप्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जिला अस्पताल द्वारा उपचार के बाद मजरूब को डिस्चार्ज कर दिया गया है, व्यक्ति की स्थिति सामान्य है। जिस सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है, नामजद 04 नफर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है, प्रथम दृष्टया संज्ञान में आया है कि दोनों पक्षों के मध्य खेत की कटाई (जमीनी विवाद) को लेकर विवाद है, प्रकरण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसके सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी की वीडियो बाइट1
- Post by RISHI RAI1
- Post by Yuva RJD Neta Siwan1
- देवगांव से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां मानवता की मिसाल पेश की गई। चंद्रशेखर आजाद विद्यालय में 3 दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों जरूरतमंद दिव्यांग जनों को नई जिंदगी देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान दूर-दूर से पहुंचे दिव्यांग जनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर वितरित किए गए। शिविर में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि ऐसी पहल समाज के लिए कितनी जरूरी है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल और मुख्य अतिथि गुलाब सिंह, जिला जज परिवार एवं कल्याण न्यायालय कुशीनगर ने अपने हाथों से दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग भेंट किए। बाइट (मुख्य अतिथि): मुख्य अतिथि ने कहा— "मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची इंसानियत है।" वीओ: कार्यक्रम के दौरान कई दिव्यांग जनों के चेहरे पर मुस्कान लौटती नजर आई। जिनके लिए चलना-फिरना मुश्किल था, उन्हें अब नई उम्मीद और नया सहारा मिला है।1
- देवरिया जनपद के नगर पंचायत बैतालपुर स्थित थापर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आज सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक यूजीसी (UGC) से जुड़े कानूनी प्रावधानों के विरोध और आगामी रणनीति पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी। न्यायालय के निर्णय के बाद तय होगी दिशा बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि समाज की अगली रणनीति पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट के आने वाले आदेश पर निर्भर करेगी। वक्ताओं ने दो मुख्य स्थितियों पर प्रकाश डाला: सकारात्मक निर्णय: यदि माननीय न्यायालय का फैसला सवर्ण समाज के पक्ष में आता है, तो समाज द्वारा एक भव्य धन्यवाद सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिकूल निर्णय: यदि फैसला समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहता है, तो आगामी संघर्ष और कानूनी लड़ाई की रूपरेखा तैयार करने के लिए पुनः बैठक की जाएगी। "हम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन अपने हितों की रक्षा के लिए गोलबंद होना भी आवश्यक है। कल का दिन हमारी भविष्य की रणनीति तय करेगा।" — बैठक में वक्ताओं का सामूहिक स्वर मुख्य वक्ता और उपस्थित गणमान्य बैठक को मुख्य रूप से राकेश मणि, भारत मणि, सूर्यप्रकाश मणि, कपिलमुनि तिवारी, विनोद सिंह और अमूल्य मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने यूजीसी कानून के विभिन्न पहलुओं पर अपनी चिंताएं साझा कीं। उपस्थिति: इस अवसर पर नवीन मणि, राजीव मणि, विनोद श्रीवास्तव, नित्यानंद मणि, बृजेश तिवारी, मुकेश राव, अमित श्रीवास्तव, अमित सिंह, पंकज सिंह, विनोद मणि, अजय मिश्रा सहित सवर्ण समाज के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।2
- पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त करन पुत्र दिनेश कुमार साकिन कटाई थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर पननहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त एक डण्डा बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । आपको बता दे कि दिनांक 15.03.2026 को वादी कल्पनाथ पटेल निवासी दिवान पोखरा थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया द्वारा थाना गौरीबाजार पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया वादी का पुत्र अनिकेत पटेल का कटाई चौराहे पर बेकरी का दुकान है, जो दिनांक 15.03.26 की शाम में दुकान बंद करके वापस घर आ रहा था तभी कटाई चौराहा जोगम वाले रोड़ पर पुलिया के पास पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते मे रोक कर अभियुक्त करन उपरोक्त व अन्य लोगों द्वारा मिलकर अनिकेत पटेल को जान से मारने की नियत से लाठी-डण्डे से बुरी तरह मारे-पीटे है जिससे अनिकेत पटेल को काफी गंभीर चोटें आयीं है ।1
- दो महिला समेत मनोनीत सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत, जिम्मेदारी निभाने का दिया भरोसा बेल्थरारोड। नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत राज्यपाल द्वारा बेल्थरारोड नगर पंचायत में दो महिला सहित कुल तीन सभासदों को नामित किया गया है। इस अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान मनोनीत सभासदों को अंगवस्त्रम, फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुशीला भारती एवं सीमा राजभर सहित अन्य सभासद शामिल रहे। मनोनीत सभासदों ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जिस आशा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, अरुण तिवारी, रणजीत कुशवाहा, सतीश गुप्ता, सखी चंद राजभर, उपेंद्र गुप्ता मिंटू, दीपक कनौजिया, अमन दुबे, राजकुमार चौधरी, कमलेश फौजी, शिवमंगल विकी, विनोद जायसवाल, सुनील साहनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- थाना गड़वार पुलिस द्वारा थानाक्षेत्रान्तर्गत ग्राम चिलकहर में हत्या के नामजद 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता । ज्ञात हो कि दिनांक 16.03.2026 को थाना गड़वार पर वादी द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2026 धारा 103(1),61(2)(A),326(G) BNS पंजीकृत हुआ । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की पतारसी सुरागरसी/गिरफ्तारी करने हेतु टीम बनाकर तलाश किया जा रही थी कि आज दिनांक 17.03.2026 को थाना गड़वार पुलिस द्वारा गड़वार क्षेत्र अन्तर्गत चिलकहर रेलवे क्रासिंग के पास मुखबीर खास की सूचना पर 02 नफर अभियुक्तगण *1. दीपक चौरसिया पुत्र झूलन चौरसिया निवासी ग्राम चिलकहर थाना गडवार जनपद बलिया उम्र करीब 37 वर्ष 2. कान्ती देवी पत्नी झूलन चौरसिया निवासी ग्राम चिलकहर थाना गडवार जनपद बलिया उम्र करीब 53 वर्ष* को समय करीब 09.15 बजे बजे गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया । पंजीकृत अभियोग:- 1. मु0अ0सं0 66/2026 धारा 103(1),61(2)(A),326(G) BNS थाना गड़वार बलिया गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- 1. दीपक चौरसिया पुत्र झूलन चौरसिया निवासी ग्राम चिलकहर थाना गडवार बलिया 2. कान्ती देवी पत्नी झूलन चौरसिया निवासी ग्राम चिलकहर थाना गडवार बलिया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- 1.थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया 2.उ0नि0 अनिल कुमार यादव थाना गड़वार बलिया 3.उ0नि0 सोनाली सिह थाना गड़वार बलिया 4.का0 मान सिह यादव थाना गड़वार बलिया 5.का0 श्रवन कुमार थाना गड़वार बलिया1
- Post by RISHI RAI1