Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने, अपने सवालों से बीजेपी सरकार को घेरा बताते चलें पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने योगी आदित्यनाथ से उस समय सवाल किया जब वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे, योगी आदित्य ने उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिव्या मिश्रा पर कई तरह के राजनीतिक आरोप लगाए।
Anil Kumar
पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने, अपने सवालों से बीजेपी सरकार को घेरा बताते चलें पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने योगी आदित्यनाथ से उस समय सवाल किया जब वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे, योगी आदित्य ने उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिव्या मिश्रा पर कई तरह के राजनीतिक आरोप लगाए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन पर 400 से अधिक लोगों की अल्ट्रासाउंड निःशुल्क जांच ब्रेकिंग न्यूज इटावा रिपोर्ट ओमकार कठेरिया इटावा के ऊसराहार स्थित किशनी रोड पर श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में सोमवार को इटावा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, भारत सरकार डॉ. प्रो. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक नितिन, नवीन एवं यतेंद्र ने बताया कि डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा की भावना से लोगों के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की गई। शिविर के दौरान गर्भावस्था, पेल्विक, लिवर, किडनी तथा महिला रोगों से संबंधित अल्ट्रासाउंड जांच की गई। पूरे दिन सेंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही और 400 से अधिक महिला-पुरुषों की निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की गई। संचालकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने इसे समाजसेवा और मानवता की दिशा में एक छोटा प्रयास बताते हुए कहा कि समाजसेवा ही असली सेवा है। शिविर में अधिक संख्या में मरीज पहुंचने के कारण जिन लोगों की 21 सितंबर को पर्ची काटी गई है और उनकी जांच नहीं हो सकी, उन्हें अगले दिन भी निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच का लाभ दिया जाएगा। ऐसे मरीज अपनी पर्ची साथ लेकर सेंटर पहुंच सकते हैं। संचालकों ने बताया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को केवल भीड़ के कारण सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा। श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की ओर से बताया गया कि डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हर वर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लगातार इसका लाभ मिलता रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्टाफ विक्कू पंडित, हेमंत धनुषवंशी, ट्विंकल दुबे, लवली शाक्य, कौशकी सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के दौरान महिला एवं पुरुष मरीजों ने निःशुल्क जांच की सुविधा मिलने पर आयोजकों के प्रति आभार जताया।1
- *उन्नाव गौशालाओं में करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद कचरे में चारा तलासते गोवंश* अपडेट बांगरमऊ बांगरमऊ नगर में नगर पालिका के द्वारा सफाई के बाद फेके गए कचरे में दर्जनों गोवंश अपनी भूख मिटाने के लिए कचरे में खाने की तलाश में ग्रामीण से लेकर शहरों तक गोवंशों का बुरा हाल गौरक्षा से संबंध रखने वाले गौशाला में पशु संख्या की गिनती गिनने में बिजी रहते होंगे। बांगरमऊ तहसील प्रशाशन यदि गौशाला में रखे जाने वाले पशुओं की संख्या को सार्वजनिक रूप से प्रसार करा दे तो काफी हद तक पशु गौशाला के अंदर हो जायेंगे ।2
- *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा* *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा* बी ए न्यूज / बीएन बाजपेयी *उन्नाव।* भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार राष्ट्रीय संगठन के प्रयास से ग्राम पड़री खुर्द, जनपद उन्नाव में एक किसान को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया। किसान की भूमि से संबंधित मामले को संगठन द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया था। इसके बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में किसान की जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवम सिंह* ने कहा कि किसानों की जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव किसानों के साथ खड़ा है। संगठन किसानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा। कब्जा दिलाने के दौरान *महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रीतू सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उन्नाव जिला अध्यक्ष राहुल कश्यप, तहसील उपाध्यक्ष गौरव सिंह, ग्राम अध्यक्ष आरती जी* सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक 🎥 न्यूज़ स्क्रिप्ट स्लग: फर्रुखाबाद में मारपीट का मामला, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की एंकर: फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र से मारपीट का एक मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को उनके परिवार के साथ विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई, जिसमें चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।1
- **विकासखंड भरावन जनपद (हरदोई): भटपुर से संडीला तक धूमधाम से निकला झंडा मेला, एडवोकेट अजय सिंह रहे और गंज की कमेटी के साथ झंडा मेला मनाया गया उपस्थित **विकासखंड भरावन जनपद (हरदोई): भटपुर से संडीला तक धूमधाम से निकला झंडा मेला, एडवोकेट अजय सिंह रहे और गंज की कमेटी के साथ झंडा मेला मनाया गया उपस्थित** **हरदोई:** जनपद हरदोई के विकासखंड भरावन अंतर्गत भटपुर नागेश्वर मंदिर होते हुए शीतला माता मंदिर और सिद्धनाथ बाबा होते हुए आस्तिक मुनि आश्रम होते हुएसे तक पारंपरिक झंडा मेला अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ निकाला गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए और धार्मिक व सांस्कृतिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। मेले के दौरान क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें **एडवोकेट अजय सिंह** की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को आपसी सौहार्द व संस्कृति का प्रतीक बताया। यात्रा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जलपान और स्वागत की व्यवस्था की गई थी, जिससे मेले का यह सफर बेहद भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।4
- डेरापुर में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी से मिष्ठान दुकानदारों में मची अफरा-तफरी, पनीर-खोया और लड्डू के लिए नमूने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेरापुर कस्बे में मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह और राम बिहारी की टीम ने बदनाम स्वीट हाउस से पनीर, खोया और लड्डू के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम ने अतुल मिष्ठान भंडार की जांच की। यहां कढ़ाई में कई दिन पुराना रिफाइंड रखा मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। दुकानदार को खाद्य पदार्थों में मानक के अनुरूप रंग का प्रयोग करने और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री न करने की हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के कई मिष्ठान भंडार संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए। करीब चार घंटे तक कस्बे में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हलचल बनी रही। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट से बचने की चेतावनी दी।4
- गणेश महोत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, जवाबी कीर्तन में देर रात तक झूमते रहे गणेश महोत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, जवाबी कीर्तन में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु कन्नौज संवाददाता। गणेश महोत्सव के अवसर पर सोमवार रात कस्बा ठठिया स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री इंद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और संगीत के अद्भुत संगम का गवाह बना। गणपति बप्पा कमेटी इंद्रेश्वर नगर ठठिया खेड़ा के तत्वावधान में चल रहे नौवें गणेश महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में भव्य संगीतमय विशाल जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक चले कीर्तन में मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। जवाबी कीर्तन में कानपुर के प्रसिद्ध कीर्तन कलाकार सचदेवा शरारती और बाराबंकी की प्रसिद्ध कीर्तन कलाकार ज्योति कमल के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों कीर्तन मंडलियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गणेश भजन, देवी गीत और धार्मिक प्रस्तुतियां पेश कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कीर्तन कलाकारों की मधुर स्वर लहरियों और जोशीली प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। जैसे ही कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी, पूरा मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंज उठा। कई श्रद्धालु भजनों पर खड़े होकर नृत्य करते नजर आए। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही और श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया। आयोजन को लेकर गणपति बप्पा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में योगेंद्र कुशवाहा उर्फ बड्डू, नीलू गुप्ता, लल्ला अवस्थी, लक्ष्मण भगत, बाबू सिंह कुशवाहा, दरोगा कुशवाहा, डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, जितेंद्र भदौरिया, पंकज पाठक, टिल्लू अनजाना, चंद्र प्रकाश मैनेजर, अनुराग अवस्थी और शनि वाथम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कीर्तन प्रेमी मौजूद रहे।1
- नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर किया पदभार ग्रहण, हरदोई। नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने आज ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- CITY NEWS: रोडवेज बस और पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर, चालक की मौत1