logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CITY NEWS: रोडवेज बस और पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर, चालक की मौत

7 hrs ago
user_CITY NEWS
CITY NEWS
Farrukhabad, Uttar Pradesh•
7 hrs ago

CITY NEWS: रोडवेज बस और पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर, चालक की मौत

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक 🎥 न्यूज़ स्क्रिप्ट स्लग: फर्रुखाबाद में मारपीट का मामला, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की एंकर: फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र से मारपीट का एक मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को उनके परिवार के साथ विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई, जिसमें चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक 
🎥 न्यूज़ स्क्रिप्ट
स्लग: फर्रुखाबाद में मारपीट का मामला, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
एंकर:
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र से मारपीट का एक मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को उनके परिवार के साथ विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई, जिसमें चोटें आईं।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • CITY NEWS: रोडवेज बस और पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर, चालक की मौत
    1
    CITY NEWS: रोडवेज बस और पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर, चालक की मौत
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ में सोमवार शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे। जिसमे एक महिला को गंभीर चोटें आयीं।
    1
    कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर।
विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर।
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ में सोमवार शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे। जिसमे एक महिला को गंभीर चोटें आयीं।
    user_पत्रकार विकास दीक्षित
    पत्रकार विकास दीक्षित
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनांक 21.09.2026* *जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण।* आज दिनांक 21.09.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आमजन की सुविधाओं एवं भीड़ नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता टीम एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम को सम्पन्न कराएं। *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनांक 21.09.2026* *जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण।* आज दिनांक 21.09.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आमजन की सुविधाओं एवं भीड़ नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता टीम एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम को सम्पन्न कराएं।
    2
    *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज*
*दिनांक 21.09.2026*

*जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण।*

आज दिनांक 21.09.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आमजन की सुविधाओं एवं भीड़ नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता टीम एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम को सम्पन्न कराएं।
*प्रेस नोट- जनपद कन्नौज*
*दिनांक 21.09.2026*
*जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण।*
आज दिनांक 21.09.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आमजन की सुविधाओं एवं भीड़ नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता टीम एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम को सम्पन्न कराएं।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गणेश महोत्सव में सजीं भव्य झांकियां, श्री माता फूलमती मंदिर में उमड़ा जनसैलाब गणेश महोत्सव में सजीं भव्य झांकियां, श्री माता फूलमती मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कन्नौज। श्री माता फूलमती मंदिर परिसर में 11वें गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गणेश महोत्सव का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान के साथ किया। महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान गणेश से जुड़ी सुंदर-सुंदर झांकियों की प्रस्तुति की जा रही है। विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और देवी-देवताओं से संबंधित झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकियों की प्रस्तुति के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो जाता है। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण के साथ आकर्षक सजावट की गई है। शाम होते ही मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठता है और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 11वें गणेश महोत्सव का समापन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। 24 सितंबर को गाजे-बाजे और भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव के आयोजन में आलोक दीक्षित, आशीष राठौर, अमित दुबे और पंकज बेरिया समेत कमेटी के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
    1
    गणेश महोत्सव में सजीं भव्य झांकियां, श्री माता फूलमती मंदिर में उमड़ा जनसैलाब 
गणेश महोत्सव में सजीं भव्य झांकियां, श्री माता फूलमती मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कन्नौज। श्री माता फूलमती मंदिर परिसर में 11वें गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गणेश महोत्सव का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान के साथ किया। महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान गणेश से जुड़ी सुंदर-सुंदर झांकियों की प्रस्तुति की जा रही है। विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और देवी-देवताओं से संबंधित झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकियों की प्रस्तुति के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो जाता है। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण के साथ आकर्षक सजावट की गई है। शाम होते ही मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठता है और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 11वें गणेश महोत्सव का समापन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। 24 सितंबर को गाजे-बाजे और भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
महोत्सव के आयोजन में आलोक दीक्षित, आशीष राठौर, अमित दुबे और पंकज बेरिया समेत कमेटी के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR के विरोध में व्यापार मंडल का जोरदार प्रदर्शन ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहाबाद, हरदोई UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR के विरोध में व्यापार मंडल का जोरदार प्रदर्शन ₹2,000 से अधिक के डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव का किया विरोध। उद्योग व्यापार मंडल शाहाबाद ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। व्यापारियों ने प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की उठाई मांग। व्यापार मंडल ने कहा—UPI ने डिजिटल भुगतान को बनाया है आसान और सुविधाजनक। ₹2,000 से अधिक के लेन-देन पर शुल्क से छोटे व्यापारियों पर बढ़ सकता है आर्थिक बोझ। किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल, हार्डवेयर और ऑटो पार्ट्स कारोबार पर असर की आशंका। व्यापारियों के मुताबिक सीमित लाभ-मार्जिन में MDR अतिरिक्त खर्च बढ़ा सकता है। अतिरिक्त शुल्क का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष असर उपभोक्ताओं पर पड़ने की जताई आशंका। व्यापार मंडल ने फुटकर एवं छोटे व्यापारियों को MDR के आर्थिक भार से मुक्त रखने की मांग की। प्रस्ताव लागू करने से पहले व्यापारिक संगठनों से व्यापक विचार-विमर्श की मांग। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था को लेकर जताया आक्रोश। अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हित में सरकार को प्रस्ताव पर पुनर्विचार करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान संजीव वांगा, छुन्ना भाई, विशाल गुप्ता, साजिद अली, फैजान खान समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित MDR व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।
    4
    UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR के विरोध में व्यापार मंडल का जोरदार प्रदर्शन
ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहाबाद, हरदोई
UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR के विरोध में व्यापार मंडल का जोरदार प्रदर्शन
₹2,000 से अधिक के डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव का किया विरोध।
उद्योग व्यापार मंडल शाहाबाद ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
व्यापारियों ने प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की उठाई मांग।
व्यापार मंडल ने कहा—UPI ने डिजिटल भुगतान को बनाया है आसान और सुविधाजनक।
₹2,000 से अधिक के लेन-देन पर शुल्क से छोटे व्यापारियों पर बढ़ सकता है आर्थिक बोझ।
किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल, हार्डवेयर और ऑटो पार्ट्स कारोबार पर असर की आशंका।
व्यापारियों के मुताबिक सीमित लाभ-मार्जिन में MDR अतिरिक्त खर्च बढ़ा सकता है।
अतिरिक्त शुल्क का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष असर उपभोक्ताओं पर पड़ने की जताई आशंका।
व्यापार मंडल ने फुटकर एवं छोटे व्यापारियों को MDR के आर्थिक भार से मुक्त रखने की मांग की।
प्रस्ताव लागू करने से पहले व्यापारिक संगठनों से व्यापक विचार-विमर्श की मांग।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था को लेकर जताया आक्रोश।
अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हित में सरकार को प्रस्ताव पर पुनर्विचार करना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान संजीव वांगा, छुन्ना भाई, विशाल गुप्ता, साजिद अली, फैजान खान समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित MDR व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    4 hrs ago
  • 🚨 पाली के रामलीला चौराहे पर हाईवोल्टेज हंगामा! युवक को दौड़ाकर महिलाओं ने पकड़ा, फिर चप्पलों से पिटाई—वीडियो वायरल, पुलिस ने युवक को पकड़ा; मेडिकल जांच की तैयारी 🚨 पाली के रामलीला चौराहे पर हाईवोल्टेज हंगामा! युवक को दौड़ाकर महिलाओं ने पकड़ा, फिर चप्पलों से पिटाई—वीडियो वायरल, पुलिस ने युवक को पकड़ा; मेडिकल जांच की तैयारी
    1
    🚨 पाली के रामलीला चौराहे पर हाईवोल्टेज हंगामा! युवक को दौड़ाकर महिलाओं ने पकड़ा, फिर चप्पलों से पिटाई—वीडियो वायरल, पुलिस ने युवक को पकड़ा; मेडिकल जांच की तैयारी


🚨 पाली के रामलीला चौराहे पर हाईवोल्टेज हंगामा! युवक को दौड़ाकर महिलाओं ने पकड़ा, फिर चप्पलों से पिटाई—वीडियो वायरल, पुलिस ने युवक को पकड़ा; मेडिकल जांच की तैयारी
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम कन्नौज। मंगलवार को कन्नौज जिले के अलग अलग क्षेत्रों में घटी सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष और एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिले के थाना सौंरिख क्षेत्र के नादेमऊ निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सक्सेना बीजेपी के बूथ अध्यक्ष थे और अपने पिता महावीर के साथ रहते थे। सुरेंद्र सब्जी की खरीद और बिक्री का कार्य करते थे और अपनी जीविका को चलाते थे। मंगलवार की सुबह सुरेंद्र बाइक से सब्जी लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह नादेमऊ पुलिस चौकी के निकट पहुंचे इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के चालक की अनियंत्रण के कारण सुरेंद्र की बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सुरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल सुरेंद्र को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उपचार के दौरान डाक्टरों ने सुरेंद्र की मौत की पुष्टि कर दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। आगे की कार्यवाही पी.एम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर किए जाने की बात कही गई है। मृतक के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। दूसरी घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेला उमर्दा वाया औरैया मार्ग पर गसीमपुर पुलिया के निकट घटी। यहां सड़क पार करते समय एक 40 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने अनियंत्रण के कारण टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। जानकारी के मुताबिक कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के भवन निवादा गांव निवासी बबलू की पत्नी उमा बीते सोमवार को अपने मायके तिर्वा कोतवाली के धरमंगदपुर गांव स्थित अपने भाई उमेश के घर आई थीं। मंगलवार की सुबह उमा मायके के अन्य सदस्यों के साथ तालग्राम स्थित रोहिली माता मंदिर के दर्शन के लिए घर से निकली थीं। परिजनों के साथ उमा गसीमपुर गांव के निकट पहुंची। इसी दौरान यहां रुके परिवार के सदस्यों के बीच किसी कारण से उमा ने सड़क पार करने का प्रयास किया। जैसे ही उमा सड़क पार कर रही थीं इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप चालक ने अनियंत्रण के कारण उमा को टक्कर मार दी। घटना के बाद जहां वाहन चालक मौके से भाग निकला वहीं दुर्घटना में उमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार हेतु ले जाए जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की बात पुलिस ने कही है। मृतक महिला के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। तीसरी सड़क दुर्घटना तिर्वा कन्नौज मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे के निकट घटी। जानकारी के मुताबिक तिर्वा से कन्नौज जाने के लिए एक टेम्पो पर बैठकर सवारियां रवाना हुई थीं। टैंपो पर तिर्वा के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी 62 वर्षीय रमाकांत पुत्र रूप नरायन भी अन्य महिला पुरुष सवारियों के साथ मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक रमाकांत को कानपुर जाना था। जैसे ही ऑटो तिर्वा कन्नौज मार्ग पर पाल चौराहे के निकट पहुंची इसी दौरान अनियंत्रण के कारण ऑटो सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद ऑटो सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया। घायल रमाकांत की उपचार हेतु लाए जाने के दौरान तिर्वा मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। रमाकांत की मौत पर मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात कही गई है।
    1
    सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम
सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम
कन्नौज। मंगलवार को कन्नौज जिले के अलग अलग क्षेत्रों में घटी सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष और एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जिले के थाना सौंरिख क्षेत्र के नादेमऊ निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सक्सेना बीजेपी के बूथ अध्यक्ष थे और अपने पिता महावीर के साथ रहते थे। सुरेंद्र सब्जी की खरीद और बिक्री का कार्य करते थे और अपनी जीविका को चलाते थे। मंगलवार की सुबह सुरेंद्र बाइक से सब्जी लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह नादेमऊ पुलिस चौकी के निकट पहुंचे इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के चालक की अनियंत्रण के कारण सुरेंद्र की बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सुरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल सुरेंद्र को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उपचार के दौरान डाक्टरों ने सुरेंद्र की मौत की पुष्टि कर दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। आगे की कार्यवाही पी.एम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर किए जाने की बात कही गई है। मृतक के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
दूसरी घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेला उमर्दा वाया औरैया मार्ग पर गसीमपुर पुलिया के निकट घटी। यहां सड़क पार करते समय एक 40 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने अनियंत्रण के कारण टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
जानकारी के मुताबिक कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के भवन निवादा गांव निवासी बबलू की पत्नी उमा बीते सोमवार को अपने मायके तिर्वा कोतवाली के धरमंगदपुर गांव स्थित अपने भाई उमेश के घर आई थीं। मंगलवार की सुबह उमा मायके के अन्य सदस्यों के साथ तालग्राम स्थित रोहिली माता मंदिर के दर्शन के लिए घर से निकली थीं। परिजनों के साथ उमा गसीमपुर गांव के निकट पहुंची। इसी दौरान यहां रुके परिवार के सदस्यों के बीच किसी कारण से उमा ने सड़क पार करने का प्रयास किया। जैसे ही उमा सड़क पार कर रही थीं इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप चालक ने अनियंत्रण के कारण उमा को टक्कर मार दी। घटना के बाद जहां वाहन चालक मौके से  भाग निकला वहीं दुर्घटना में उमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार हेतु ले जाए जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की बात पुलिस ने कही है। मृतक महिला के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
तीसरी सड़क दुर्घटना तिर्वा कन्नौज मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे के निकट घटी। जानकारी के मुताबिक तिर्वा से कन्नौज जाने के लिए एक टेम्पो पर बैठकर सवारियां रवाना हुई थीं। टैंपो पर तिर्वा के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी 62 वर्षीय रमाकांत पुत्र रूप नरायन भी अन्य महिला पुरुष सवारियों के साथ मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक रमाकांत को कानपुर जाना था। जैसे ही ऑटो तिर्वा कन्नौज मार्ग पर पाल चौराहे के निकट पहुंची इसी दौरान अनियंत्रण के कारण ऑटो सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद ऑटो सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया। घायल रमाकांत की उपचार हेतु लाए जाने के दौरान तिर्वा मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
रमाकांत की मौत पर मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
मामले में मृतक के शव को पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात कही गई है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.