Shuru
Apke Nagar Ki App…
कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ में सोमवार शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे। जिसमे एक महिला को गंभीर चोटें आयीं।
पत्रकार विकास दीक्षित
कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ में सोमवार शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे। जिसमे एक महिला को गंभीर चोटें आयीं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ में सोमवार शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे। जिसमे एक महिला को गंभीर चोटें आयीं।1
- *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनांक 21.09.2026* *जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण।* आज दिनांक 21.09.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आमजन की सुविधाओं एवं भीड़ नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता टीम एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम को सम्पन्न कराएं। *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनांक 21.09.2026* *जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण।* आज दिनांक 21.09.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आमजन की सुविधाओं एवं भीड़ नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता टीम एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम को सम्पन्न कराएं।2
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक 🎥 न्यूज़ स्क्रिप्ट स्लग: फर्रुखाबाद में मारपीट का मामला, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की एंकर: फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र से मारपीट का एक मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को उनके परिवार के साथ विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई, जिसमें चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।1
- CITY NEWS: रोडवेज बस और पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर, चालक की मौत1
- बुढ़वा मंगल पर वीर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर के इंडियन ऑयल तिराहा स्थित वीर हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के समापन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इस दौरान वीर हनुमान बाबा का विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महंत श्री विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुखिया पंडित जी, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज पाण्डेय, कृपाल जी शुक्ला, आनंद दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी पाण्डेय, गौरव मिश्रा अध्यक्ष छात्र हित संगठन, विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बुढ़वा मंगल के चलते दिनभर श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शहर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी बुढ़वा मंगल के अवसर पर पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन पर 400 से अधिक लोगों की अल्ट्रासाउंड निःशुल्क जांच ब्रेकिंग न्यूज इटावा रिपोर्ट ओमकार कठेरिया इटावा के ऊसराहार स्थित किशनी रोड पर श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में सोमवार को इटावा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, भारत सरकार डॉ. प्रो. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक नितिन, नवीन एवं यतेंद्र ने बताया कि डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा की भावना से लोगों के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की गई। शिविर के दौरान गर्भावस्था, पेल्विक, लिवर, किडनी तथा महिला रोगों से संबंधित अल्ट्रासाउंड जांच की गई। पूरे दिन सेंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही और 400 से अधिक महिला-पुरुषों की निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की गई। संचालकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने इसे समाजसेवा और मानवता की दिशा में एक छोटा प्रयास बताते हुए कहा कि समाजसेवा ही असली सेवा है। शिविर में अधिक संख्या में मरीज पहुंचने के कारण जिन लोगों की 21 सितंबर को पर्ची काटी गई है और उनकी जांच नहीं हो सकी, उन्हें अगले दिन भी निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच का लाभ दिया जाएगा। ऐसे मरीज अपनी पर्ची साथ लेकर सेंटर पहुंच सकते हैं। संचालकों ने बताया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को केवल भीड़ के कारण सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा। श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की ओर से बताया गया कि डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हर वर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लगातार इसका लाभ मिलता रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्टाफ विक्कू पंडित, हेमंत धनुषवंशी, ट्विंकल दुबे, लवली शाक्य, कौशकी सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के दौरान महिला एवं पुरुष मरीजों ने निःशुल्क जांच की सुविधा मिलने पर आयोजकों के प्रति आभार जताया।1
- पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने, अपने सवालों से बीजेपी सरकार को घेरा बताते चलें पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने योगी आदित्यनाथ से उस समय सवाल किया जब वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे, योगी आदित्य ने उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिव्या मिश्रा पर कई तरह के राजनीतिक आरोप लगाए।1
- चतुर्भुजी मंदिर में ग्यारह दिन के लिए विराजे गणपति बप्पा, आठवें दिन हुआ विशाल भंडारा बेवर। नगर के चतुर्भुजी मंदिर में गणपति बप्पा के ग्यारह दिवसीय उत्सव के दौरान आठवें दिन शाम को आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन देवकी दीक्षित द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आरती के दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गणपति बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। ग्यारह दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर चतुर्भुजी मंदिर में लगातार भक्तिमय माहौल बना हुआ है। भक्ति, आस्था और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गणपति मय नजर आया4