बुढ़वा मंगल पर वीर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर के इंडियन ऑयल तिराहा स्थित वीर हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के समापन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इस दौरान वीर हनुमान बाबा का विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महंत श्री विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुखिया पंडित जी, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज पाण्डेय, कृपाल जी शुक्ला, आनंद दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी पाण्डेय, गौरव मिश्रा अध्यक्ष छात्र हित संगठन, विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बुढ़वा मंगल के चलते दिनभर श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शहर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी बुढ़वा मंगल के अवसर पर पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
बुढ़वा मंगल पर वीर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर के इंडियन ऑयल तिराहा स्थित वीर हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के समापन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इस दौरान वीर हनुमान बाबा का विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महंत श्री विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुखिया पंडित जी, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज पाण्डेय, कृपाल जी शुक्ला, आनंद दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी पाण्डेय, गौरव मिश्रा अध्यक्ष छात्र हित संगठन, विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बुढ़वा मंगल के चलते दिनभर श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शहर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी बुढ़वा मंगल के अवसर पर पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
- बुढ़वा मंगल पर वीर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर के इंडियन ऑयल तिराहा स्थित वीर हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के समापन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इस दौरान वीर हनुमान बाबा का विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महंत श्री विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुखिया पंडित जी, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज पाण्डेय, कृपाल जी शुक्ला, आनंद दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी पाण्डेय, गौरव मिश्रा अध्यक्ष छात्र हित संगठन, विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बुढ़वा मंगल के चलते दिनभर श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शहर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी बुढ़वा मंगल के अवसर पर पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन पर 400 से अधिक लोगों की अल्ट्रासाउंड निःशुल्क जांच ब्रेकिंग न्यूज इटावा रिपोर्ट ओमकार कठेरिया इटावा के ऊसराहार स्थित किशनी रोड पर श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में सोमवार को इटावा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, भारत सरकार डॉ. प्रो. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक नितिन, नवीन एवं यतेंद्र ने बताया कि डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा की भावना से लोगों के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की गई। शिविर के दौरान गर्भावस्था, पेल्विक, लिवर, किडनी तथा महिला रोगों से संबंधित अल्ट्रासाउंड जांच की गई। पूरे दिन सेंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही और 400 से अधिक महिला-पुरुषों की निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की गई। संचालकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने इसे समाजसेवा और मानवता की दिशा में एक छोटा प्रयास बताते हुए कहा कि समाजसेवा ही असली सेवा है। शिविर में अधिक संख्या में मरीज पहुंचने के कारण जिन लोगों की 21 सितंबर को पर्ची काटी गई है और उनकी जांच नहीं हो सकी, उन्हें अगले दिन भी निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच का लाभ दिया जाएगा। ऐसे मरीज अपनी पर्ची साथ लेकर सेंटर पहुंच सकते हैं। संचालकों ने बताया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को केवल भीड़ के कारण सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा। श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की ओर से बताया गया कि डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हर वर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लगातार इसका लाभ मिलता रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्टाफ विक्कू पंडित, हेमंत धनुषवंशी, ट्विंकल दुबे, लवली शाक्य, कौशकी सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के दौरान महिला एवं पुरुष मरीजों ने निःशुल्क जांच की सुविधा मिलने पर आयोजकों के प्रति आभार जताया।1
- 🌳 इटावा अपडेट: अंधेरे में पेड़ों की कटाई, भोर होते ही लकड़ी से भरा ट्रैक्टर दौड़ा वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल, कार्रवाई का इंतजार भरथना/इटावा। क्षेत्र में पेड़ों की कटाई और लकड़ी के परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर पेड़ों की कटाई की जा रही है और सुबह होते ही लकड़ी से लदा ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला बकेवर रोड से भरथना कस्बे के बीच का बताया जा रहा है, जहां लकड़ी से भरा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में बालूगंज की ओर जाता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, लकड़ी से लदे ट्रैक्टर के खुलेआम आवागमन से वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई हो रही है, तो संबंधित विभाग को इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल क्षेत्रवासियों के बीच यह चर्चा है कि आखिर पेड़ों की कटाई और लकड़ी के परिवहन पर प्रभावी निगरानी क्यों नहीं हो पा रही है। क्या लकड़ी के परिवहन से संबंधित आवश्यक अनुमति और दस्तावेजों की जांच की जा रही है? इन सवालों का जवाब संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पेड़ों की कटाई और लकड़ी से भरे वाहनों के आवागमन की जांच कराई जाए। साथ ही, यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि वन विभाग इस मामले को कितना गंभीरता से लेता है और लकड़ी के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाता है। वन विभाग की कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।1
- दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत औरैया: दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी। अवधेश शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेताओं ने दी उपस्थित। लोहियानगर स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने बुढ़वा मंगल पर प्रसाद वितरण में दी सहभागिता। व्यापारी अंकित दूबे अभिषेक चतुर्वेदी सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु दिया था निमंत्रण। पूर्व राज्यमंत्री मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की करी शुरुआत। जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं पूर्व मंत्री/ विधायक लाखन सिंह राजपूत जी। लगातार एक के बाद कार्यों से जनता में अपनत्व की छवि छोड़ रहे हैं जमीनी नेता लाखन सिंह राजपूत। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक के बाद दिया था मंत्री पद। जनता की आश कैबिनेट मंत्री के पद पर देखना चाहती है पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को।1
- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नें औरैया में पदाधिकारियों कार्यकर्त्ताओं से किया संवाद पार्टी को मजबूत बनाकर आगामी चुनावी तैयारियों की गई औरैया, के बहु चर्चित सांई मन्दिर मैरिज हॉल में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव जगदीश चंद जांगडिया नें पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं से संवाद स्थापित किया, कार्यक्रम की प्रमुख भूमिका में श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष औरैया नें द्वारा किया गया है, कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामय बृज लाल खाबरी एवं जालौन जिला के पूर्व सांसद, अंशु तिवारी प्रांतीय सचिव, सेवा दल के प्रदेश सचिव जितेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ, मनोज यादव पूर्व प्रत्याशी बिधानसभा दिबियापुर कॉग्रेस पार्टी, छात्र कॉग्रेस जिलाध्यक्ष, यूथ कॉग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष यादव, चन्द्र शेखर अग्निहोत्री बरिष्ठ कॉग्रेस नेता आदि की उपस्थित में तथा प्रवीन गुप्ता के संचालन में कॉग्रेस पार्टी को मजबूत बनाकर उत्तर प्रदेश में आगामी बिधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया4
- औरैया जिले की बिधूना तहसील क्षेत्र में बुढ़वा मंगल पर हुये विविध कार्यक्रम औरैया जिले की तहसील बिधूना के कस्बा बिधूना और एरवाकटरा क्षेत्र में बुढ़वा मंगल के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और प्रसाद चढ़ाया। कस्बा याकूबपुर में गणेश महोत्सव की शोभायात्रा और बुढ़वा मंगल पर स्थान-स्थान पर भंडारों का आयोजन हुआ। बिधूना कस्बे में जगह-जगह भंडारे लगाए गए, जिनमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले हनुमान मंदिरों से लेकर घरों तक हवन-पूजन और सुंदरकांड का पाठ हुआ। लोहा मंडी, दिबियापुर रोड और छिबरामऊ बस अड्डे के पास हनुमान भक्तों ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया।1
- बुढ़वा मंगल पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे के साथ लगा भव्य मेला औरैया। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में एक भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर के बाहर एक भव्य मेले का भी आयोजन हुआ, जहाँ बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्थाओं को संभालने में मुख्य रूप से राम जी शुक्ला, लाल जी शुक्ला का विशेष योगदान रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। भक्तों ने हनुमान जी के दिव्य दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।3
- इटावा जिले में कुल 90 नाट्य मंचन कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित 1. इटावा भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम की जानकारी दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशभर में सेवा संकल्प अभियान, अभियान के तहत इटावा जिले में कुल 90 नाट्य मंचन कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित 2. इटावा में युवक को 20 दिन में छह बार सांप ने काटा, युवक अंकुश का दावा-रक्षाबंधन के बाद से लगातार सांप काट रहा, घर के अलावा रिश्तेदारी में जाने पर भी सांप के काटने का दावा, कई बार सर्पदंश के बाद सैफई समेत कई जगह कराया इलाज, फिर सांप के काटने पर परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जिला अस्पताल में भर्ती युवक का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी, जसवंतनगर क्षेत्र के नगला भगत गांव का रहने वाला है युवक1