दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत औरैया: दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी। अवधेश शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेताओं ने दी उपस्थित। लोहियानगर स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने बुढ़वा मंगल पर प्रसाद वितरण में दी सहभागिता। व्यापारी अंकित दूबे अभिषेक चतुर्वेदी सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु दिया था निमंत्रण। पूर्व राज्यमंत्री मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की करी शुरुआत। जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं पूर्व मंत्री/ विधायक लाखन सिंह राजपूत जी। लगातार एक के बाद कार्यों से जनता में अपनत्व की छवि छोड़ रहे हैं जमीनी नेता लाखन सिंह राजपूत। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक के बाद दिया था मंत्री पद। जनता की आश कैबिनेट मंत्री के पद पर देखना चाहती है पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को।
दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत औरैया: दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी। अवधेश शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेताओं ने दी उपस्थित। लोहियानगर स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने बुढ़वा मंगल पर प्रसाद वितरण में दी सहभागिता। व्यापारी अंकित दूबे अभिषेक चतुर्वेदी सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु दिया था निमंत्रण। पूर्व राज्यमंत्री मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की करी शुरुआत। जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं पूर्व मंत्री/ विधायक लाखन सिंह राजपूत जी। लगातार एक के बाद कार्यों से जनता में अपनत्व की छवि छोड़ रहे हैं जमीनी नेता लाखन सिंह राजपूत। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक के बाद दिया था मंत्री पद। जनता की आश कैबिनेट मंत्री के पद पर देखना चाहती है पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को।
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सेहुद हनुमान मंदिर दिबियापुर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के महंत रामप्रिय दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने तड़के 3 बजे पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद महंत ने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए। बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।2
- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक बड़ी खबर किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपककिसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की जमीन, मुआवजा, चकबंदी तथा जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चकबंदी विभाग में किसानों की जमीन से संबंधित मामलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। संगठन ने सरकारी भूमि और गरीब किसानों की भूमि से जुड़े मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में NHAI से संबंधित भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा का मुद्दा भी उठाया गया। किसान संगठन का कहना है कि कुछ स्थानों पर जमीन के उपयोग एवं श्रेणी के अनुसार उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा जल निकासी की समस्या को लेकर भी चिंता जताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई वर्षों से संबंधित ड्रेन/नाले की सफाई न होने के कारण पानी का निकास प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र समाधान कराया जाए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। रिपोर्ट: शान मोहम्मद औरैया के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की जमीन, मुआवजा, चकबंदी तथा जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चकबंदी विभाग में किसानों की जमीन से संबंधित मामलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। संगठन ने सरकारी भूमि और गरीब किसानों की भूमि से जुड़े मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में NHAI से संबंधित भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा का मुद्दा भी उठाया गया। किसान संगठन का कहना है कि कुछ स्थानों पर जमीन के उपयोग एवं श्रेणी के अनुसार उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा जल निकासी की समस्या को लेकर भी चिंता जताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई वर्षों से संबंधित ड्रेन/नाले की सफाई न होने के कारण पानी का निकास प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र समाधान कराया जाए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। रिपोर्ट: शान मोहम्मद औरैया3
- धर्मपुर गौशाला में चार गोवंशों की मौत से हंगामा, शिव शक्ति अखाड़ा कार्यकर्ताओं ने संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के धर्मपुर स्थित गौशाला में मंगलवार को करीब चार बजे चार गोवंशों की मौत हो गई। गोवंशों की मौत की सूचना मिलते ही शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता गौशाला पहुंच गए और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते हुए मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक और सिकंदरा उपजिलाधिकारी रिदम आनंद मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि गौशाला का संचालन आगे व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा। इसके बावजूद शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता शाम करीब 7:30 बजे तक गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे पहले भी धर्मपुर गौशाला में गोवंशों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।1
- धर्मपुर गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना से हड़कंप, जांच की मांग धर्मपुर गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना से हड़कंप, जांच की मांग केयरटेकर ताला लगाकर मौके से गया, अधिकारियों के पहुंचने से पहले बंद मिली गौशाला; वास्तविक स्थिति ताला खुलने के बाद होगी स्पष्ट संदलपुर। संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के धर्मपुर गांव स्थित गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना मिलने पर मंगलवार को शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। गौवंशों की समुचित देखभाल नहीं होने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मौके की स्थिति से तहसील के अधिकारियों को भी अवगत कराया। बताया गया कि करीब दो दिन पहले इसी गौशाला में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी मीनू पहुंचे थे, जहां उन्होंने गौवंशों का पूजन-अर्चन किया था। इसके बाद अब गौवंशों की मौत की सूचना सामने आने से गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलने पर कानूनगो चंद्रबाबू मौके पर पहुंचे। बताया गया कि उनके पहुंचने से पहले ही गौशाला का केयरटेकर ताला लगाकर मौके से चला गया। गौशाला बंद होने के कारण अंदर मौजूद गौवंशों की स्थिति और कितने गौवंशों की मौत हुई है, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौशाला का ताला खुलने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। उन्होंने गौवंशों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक गौशाला का ताला नहीं खोला गया था और संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संदलपुर संदीप कुमार का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके चलते उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। गौशाला का ताला खुलने और अधिकारियों की जांच के बाद ही गौवंशों की मौत की वास्तविक संख्या तथा पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि वे अमर ट्रैवल्स की बस संख्या RJ07PA 8285 से गया, बिहार से जयपुर जा रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया कि बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बस ट्रैवल्स के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चालक, परिचालक और बस मालिक की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक और परिचालक के नाम बताने से इनकार कर दिया गया। फिलहाल मौके पर स्थिति शांत है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।3
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब*1
- बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब औरैया। बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सेहुद हनुमान मंदिर दिबियापुर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के महंत रामप्रिय दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने तड़के 3 बजे पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद महंत ने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए। बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।2
- बेटे को पीट पीटकर मार डालने का पिता पर लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी औरैया। पिता पर ही बेटे की पीट पीटकर हत्या किए जाने का लगा आरोप। आरोपी पिता मौके से हुआ फरार। बताया जा रहा है किसी बात से बेटे से नाराज होने पर पिता ने बेटे की जमकर कर दी थी पिटाई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना की वजह क्या रही। औरैया जनपद के सहार थाना क्षेत्र के पुरवा सोमवंशी गांव का मामला।1
- डेरापुर में बड़ा सड़क हादसा: लोहे के बंडल से टकराकर डिवाइडर पर पलटी यात्री बस, करीब 10 घायल डेरापुर में बड़ा सड़क हादसा: लोहे के बंडल से टकराकर डिवाइडर पर पलटी यात्री बस, करीब 10 घायल कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-2 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी बस कांधी पुलिस चौकी के पास सड़क पर पड़े लोहे के बंडल से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक हादसा डेरापुर थाना क्षेत्र की डुबकी सीमा पर स्थित कांधी पुलिस चौकी के पास हुआ। नेशनल हाईवे पर लोहे का बंडल पड़ा हुआ था। तेज रफ्तार बस के चालक को यह बंडल समय पर दिखाई नहीं दिया और बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में करीब 10 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दिए जाने की जानकारी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाने की कार्रवाई की। कांधी चौकी प्रभारी मलोकचंद के अनुसार, बस पलटने की सूचना मिली थी। कुछ यात्रियों के जाने तथा कुछ को मामूली चोटें आने की जानकारी है। चौकी प्रभारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन से तार का बंडल गिर गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बस चालक-परिचालक के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवे पर लोहे का बंडल गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।1