logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब औरैया। बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सेहुद हनुमान मंदिर दिबियापुर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के महंत रामप्रिय दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने तड़के 3 बजे पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद महंत ने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए। बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

4 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब औरैया। बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सेहुद हनुमान मंदिर दिबियापुर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के महंत रामप्रिय दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने तड़के 3 बजे पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद महंत ने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए। बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना अछल्दा पुलिस ने 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन मे थाना अछल्दा पुलिस द्वारा वांछित/वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 02 नफर वारंटी अभियुक्तगण शिवम पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी नेबिल गंज थाना अछल्दा जनपद औरैया औरेया एवं कमलेश उर्फ भूरे पुत्र उदयवीर सिंह निवासी बकौहा थाना अछल्दा जनपद औऱैया को क्रमश: मुकदमा संख्या 51/25 धारा 115(2)/352/118(1)/318(3) बीएनएस व 3(1) द,ध व 3(2) va scst Act व मुकदमा संख्या 18/22 धारा 504/506 भादवि के अंतर्गत गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    1
    थाना अछल्दा पुलिस ने 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार 
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन मे थाना अछल्दा पुलिस द्वारा वांछित/वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 02 नफर वारंटी अभियुक्तगण शिवम पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी नेबिल गंज थाना अछल्दा जनपद औरैया औरेया एवं कमलेश उर्फ भूरे पुत्र उदयवीर सिंह निवासी बकौहा थाना अछल्दा जनपद औऱैया  को क्रमश: मुकदमा संख्या 51/25 धारा 115(2)/352/118(1)/318(3) बीएनएस व 3(1) द,ध व 3(2) va scst Act व मुकदमा संख्या 18/22 धारा 504/506 भादवि  के अंतर्गत गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • PDA संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर औरैया। जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा गया। कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक, आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    PDA संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
औरैया। जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महंगाई सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की।
सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा गया।
कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक, आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया अजीतमल में अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी, युवक मौके से फरार पुलिस की कार्रवाई से खनन करने वालों में मचा हड़कंप, जेसीबी जब्त अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही खनन में शामिल युवक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग जेसीबी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया

अजीतमल में अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी, युवक मौके से फरार
पुलिस की कार्रवाई से खनन करने वालों में मचा हड़कंप, जेसीबी जब्त
अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही खनन में शामिल युवक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग जेसीबी छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि वे अमर ट्रैवल्स की बस संख्या RJ07PA 8285 से गया, बिहार से जयपुर जा रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया कि बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बस ट्रैवल्स के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चालक, परिचालक और बस मालिक की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक और परिचालक के नाम बताने से इनकार कर दिया गया। फिलहाल मौके पर स्थिति शांत है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
    3
    डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला

खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि वे अमर ट्रैवल्स की बस संख्या RJ07PA 8285 से गया, बिहार से जयपुर जा रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया कि बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
बस ट्रैवल्स के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चालक, परिचालक और बस मालिक की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक और परिचालक के नाम बताने से इनकार कर दिया गया।
फिलहाल मौके पर स्थिति शांत है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 01 नफर शातिर अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।* *कार्यवाही-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 21.09.2026 को दौराने चेकिंग ग्राम मधूपुर पुलिया सर्विस रोड से 01 नफर अभियुक्त रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष को मय 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट होण्डा SP-160 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 659/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* - 1.रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष *अभियोग का विवरण–* 1.मु0अ0सं0 659/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया । *अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 226/2012 धारा 324/504/506 भादवि0 थाना झीझांना जनपद शामली । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार तिवारी कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह । 2.उ0नि0 श्री मो0 शकील खां थाना कोतवाली जनपद औरैया । 3.का0 रिंकू सिंह थाना कोतवाली जनपद औरैया
    1
    *थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 01 नफर शातिर अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*कार्यवाही-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 21.09.2026 को दौराने चेकिंग ग्राम मधूपुर पुलिया सर्विस रोड से 01 नफर अभियुक्त रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष को मय 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट होण्डा SP-160   के साथ गिरफ्तार  किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 659/2026  धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* -
1.रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष 
*अभियोग का विवरण–* 
1.मु0अ0सं0 659/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ।
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 226/2012 धारा 324/504/506 भादवि0 थाना झीझांना जनपद शामली ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-* 
1.थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार तिवारी  कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह ।
2.उ0नि0 श्री मो0 शकील खां  थाना कोतवाली जनपद औरैया ।
3.का0 रिंकू सिंह थाना कोतवाली जनपद औरैया
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 01 नफर शातिर अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 21.09.2026 को दौराने चेकिंग ग्राम मधूपुर पुलिया सर्विस रोड से 01 नफर अभियुक्त रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष को मय 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट होण्डा SP-160 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 659/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* - 1.रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष *अभियोग का विवरण–* 1.मु0अ0सं0 659/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया । *अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 226/2012 धारा 324/504/506 भादवि0 थाना झीझांना जनपद शामली । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार तिवारी कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह । 2.उ0नि0 श्री मो0 शकील खां थाना कोतवाली जनपद औरैया । 3.का0 रिंकू सिंह थाना कोतवाली जनपद औरैया
    1
    थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 01 नफर शातिर अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 21.09.2026 को दौराने चेकिंग ग्राम मधूपुर पुलिया सर्विस रोड से 01 नफर अभियुक्त रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष को मय 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट होण्डा SP-160   के साथ गिरफ्तार  किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 659/2026  धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* -
1.रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष 
*अभियोग का विवरण–* 
1.मु0अ0सं0 659/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ।
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 226/2012 धारा 324/504/506 भादवि0 थाना झीझांना जनपद शामली ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-* 
1.थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार तिवारी  कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह ।
2.उ0नि0 श्री मो0 शकील खां  थाना कोतवाली जनपद औरैया ।
3.का0 रिंकू सिंह थाना कोतवाली जनपद औरैया
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *आगामी त्यौहार बुढवा मंगल पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपदीय पुलिस की तैयारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*
    1
    *आगामी त्यौहार बुढवा मंगल पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपदीय पुलिस की तैयारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • गया से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की बस डुबकी के पास अनियंत्रित होकर पलीटी, 5-6 सवारियों को आई मामूली चोट, बड़ा हादसा टला पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे पर आज तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गया, बिहार से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की स्लीपर बस *RJ07PA 8285* अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि बस में लगभग 40 सवारियां सवार थीं। सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में तीन-चार सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना डेरापुर पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चालू है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जब बस पर लिखे ट्रेवल्स के मोबाइल नंबर *9602095511* पर संपर्क कर बस मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर के नाम के बारे में जानकारी ली गई तो बस मालिक ने नाम बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    2
    गया से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की बस डुबकी के पास अनियंत्रित होकर पलीटी, 5-6 सवारियों को आई मामूली चोट, बड़ा हादसा टला
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे पर आज तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गया, बिहार से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की स्लीपर बस *RJ07PA 8285* अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि बस में लगभग 40 सवारियां सवार थीं। सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में तीन-चार सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही मौके पर थाना डेरापुर पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चालू है।
हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जब बस पर लिखे ट्रेवल्स के मोबाइल नंबर *9602095511* पर संपर्क कर बस मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर के नाम के बारे में जानकारी ली गई तो बस मालिक ने नाम बताने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कानपुर देहात में युवक को कोर्ट के बाहर से SOG टीम ने उठाया; युवक चिल्लाया बचा लो,मुझे गोली मार दी जाएगी युवक के चिल्लाने पर SOG टीम पर भड़के वकील कोर्ट के बाहर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले गई SOG टीम, मचा हंगामा युवक चीखा-‘बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी’, वकीलों ने SOG टीम का किया विरोध संवाददाता: उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। कोर्ट परिसर के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब SOG टीम एक युवक को कथित तौर पर बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी से अपने साथ ले जाने लगी। युवक ने शोर मचाते हुए कहा, “बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी।” उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद वकील भड़क गए और SOG टीम का विरोध शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को गाड़ी में बैठाकर ले जाने के दौरान उसने मदद की गुहार लगाई। युवक की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और टीम से युवक को ले जाने को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकीलों के विरोध के बीच SOG टीम युवक को अपने साथ लेकर चली गई। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले जाने का मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक ने खुद को गोली मारे जाने की आशंका क्यों जताई, टीम उसे किस मामले में ले गई और वाहन पर नंबर प्लेट क्यों नहीं थी, इन सवालों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। नोट:- यह खबर वीडियो के आधार पर प्रेषित की गई है, फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि हमारा शुरू ऐप नहीं करता है।
    1
    कानपुर देहात में युवक को कोर्ट के बाहर से SOG टीम ने उठाया; युवक चिल्लाया बचा लो,मुझे गोली मार दी जाएगी 


युवक के चिल्लाने पर SOG टीम पर भड़के वकील 
कोर्ट के बाहर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले गई SOG टीम, मचा हंगामा
युवक चीखा-‘बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी’, वकीलों ने SOG टीम का किया विरोध
संवाददाता: उजागर लाल कटियार
कानपुर देहात। कोर्ट परिसर के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब SOG टीम एक युवक को कथित तौर पर बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी से अपने साथ ले जाने लगी। युवक ने शोर मचाते हुए कहा, “बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी।” उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद वकील भड़क गए और SOG टीम का विरोध शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को गाड़ी में बैठाकर ले जाने के दौरान उसने मदद की गुहार लगाई। युवक की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और टीम से युवक को ले जाने को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वकीलों के विरोध के बीच SOG टीम युवक को अपने साथ लेकर चली गई। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले जाने का मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक ने खुद को गोली मारे जाने की आशंका क्यों जताई, टीम उसे किस मामले में ले गई और वाहन पर नंबर प्लेट क्यों नहीं थी, इन सवालों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
नोट:- यह खबर वीडियो के आधार पर प्रेषित की गई है, फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि हमारा शुरू ऐप नहीं करता है।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.