गया से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की बस डुबकी के पास अनियंत्रित होकर पलीटी, 5-6 सवारियों को आई मामूली चोट, बड़ा हादसा टला पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे पर आज तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गया, बिहार से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की स्लीपर बस *RJ07PA 8285* अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि बस में लगभग 40 सवारियां सवार थीं। सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में तीन-चार सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना डेरापुर पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चालू है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जब बस पर लिखे ट्रेवल्स के मोबाइल नंबर *9602095511* पर संपर्क कर बस मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर के नाम के बारे में जानकारी ली गई तो बस मालिक ने नाम बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गया से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की बस डुबकी के पास अनियंत्रित होकर पलीटी, 5-6 सवारियों को आई मामूली चोट, बड़ा हादसा टला पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे पर आज तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गया, बिहार से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की स्लीपर बस *RJ07PA 8285* अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि बस में लगभग 40 सवारियां सवार थीं। सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में तीन-चार सवारियों को
मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना डेरापुर पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चालू है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जब बस पर लिखे ट्रेवल्स के मोबाइल नंबर *9602095511* पर संपर्क कर बस मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर के नाम के बारे में जानकारी ली गई तो बस मालिक ने नाम बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- डेरापुर में राजस्व और नगर पंचायत व पुलिस ने रशधान तिराहे पर हो रहे अतिक्रमण पर चला शासन का डंडा। दुकानों को हटाते हुए दुकानदार । *डेरापुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर हथौड़ा, PWD की जमीन खाली कराने की कवायद शुरू* डेरापुर। कानपुर देहात रसधान से डेरापुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे। दुकानदार सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को PWD,राजस्व विभाग और नगर पंचायत डेरापुर की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर PWD की भूमि पर बनी दुकानों पर कार्रवाई की। वही बताते चले आपको की पीडब्ल्यू विभाग की टीम ने 6 बार दुकानदारों नोटिस दिया गया। रसधान व डेरापुर चौड़ीकरण मार्ग होने लिए रसधान तिराहे पर अतिक्रमण किए हुए थे। जिसके बाद अतिक्रमित दुकानों को तोड़कर जगह को खाली करवाया।आंशिक भाग को तोड़कर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थलों को अतिक्रमण के रूप में चिन्हांकित किया गया है। उन्हें दुकानदार स्वयं हटा लें। अन्यथा आगे पूर्ण रूप से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। और बसूली की जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष राय PWD के जेई विवेक कुशवाहा सहित राजस्व विभाग और नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सेहुद हनुमान मंदिर दिबियापुर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के महंत रामप्रिय दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने तड़के 3 बजे पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद महंत ने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए। बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।2
- बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब औरैया। बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सेहुद हनुमान मंदिर दिबियापुर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के महंत रामप्रिय दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने तड़के 3 बजे पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद महंत ने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए। बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।2
- गजनेर में टायर फैक्ट्री में आग से हड़कंप कई घण्टे बाद दमकल कृमियो ने आग पर काबू पाया तब तक वहाँ रखे टायर व अनु सामान जल कर खाक हो गया1
- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक बड़ी खबर किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपककिसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की जमीन, मुआवजा, चकबंदी तथा जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चकबंदी विभाग में किसानों की जमीन से संबंधित मामलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। संगठन ने सरकारी भूमि और गरीब किसानों की भूमि से जुड़े मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में NHAI से संबंधित भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा का मुद्दा भी उठाया गया। किसान संगठन का कहना है कि कुछ स्थानों पर जमीन के उपयोग एवं श्रेणी के अनुसार उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा जल निकासी की समस्या को लेकर भी चिंता जताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई वर्षों से संबंधित ड्रेन/नाले की सफाई न होने के कारण पानी का निकास प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र समाधान कराया जाए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। रिपोर्ट: शान मोहम्मद औरैया के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की जमीन, मुआवजा, चकबंदी तथा जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चकबंदी विभाग में किसानों की जमीन से संबंधित मामलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। संगठन ने सरकारी भूमि और गरीब किसानों की भूमि से जुड़े मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में NHAI से संबंधित भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा का मुद्दा भी उठाया गया। किसान संगठन का कहना है कि कुछ स्थानों पर जमीन के उपयोग एवं श्रेणी के अनुसार उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा जल निकासी की समस्या को लेकर भी चिंता जताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई वर्षों से संबंधित ड्रेन/नाले की सफाई न होने के कारण पानी का निकास प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र समाधान कराया जाए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। रिपोर्ट: शान मोहम्मद औरैया3
- कानपुर देहात की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में भीषण आग, फ्यूल टैंक हादसे में दो मजदूरों की मौत, जांच जारी कानपुर देहात के रनियां औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में सोमवार शाम फ्यूल टैंक में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान टैंक के ऊपर काम कर रहे दो मजदूर आग की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। 📍 रनियां औद्योगिक क्षेत्र, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश ऐसी ही बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — सनातन संवाद।1
- अजीतमल में अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी, युवक मौके से फरार पुलिस की कार्रवाई से खनन करने वालों में मचा हड़कंप, जेसीबी जब्त अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही खनन में शामिल युवक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग जेसीबी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार औरैया। दिनांक 21.09.2026 को ग्राम मधूपुर पुलिया सर्विस रोड के पास से एक नफर अभियुक्त रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिझाना जिला शामली उम्र करीब 30 वर्ष को मय 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट होण्डा SP-160 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 659/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।1
- जिला औरैया के बेला के दलपपुर के जंगल में गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना पत्रकार आशू श्रीवास्तव औरैया जिला के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दलपपुर के जंगल में रविवार को गड्ढे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 👗 कपड़ों से पहचान की अपील: पुलिस के अनुसार महिला के गले में पीला दुपट्टा, शरीर पर हरी छीटदार कुर्ती और लाल पजामी थी। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 👮 बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में उक्त हुलिए और कपड़ों से मिलती-जुलती कोई महिला लापता है, तो तत्काल बेला थाना पुलिस से संपर्क करें। 📞 बेला पुलिस से संपर्क करे इस नंबर पर : 9454402885 अपील: महिला की पहचान में मदद के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।1