कानपुर देहात की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में भीषण आग, फ्यूल टैंक हादसे में दो मजदूरों की मौत, जांच जारी कानपुर देहात के रनियां औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में सोमवार शाम फ्यूल टैंक में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान टैंक के ऊपर काम कर रहे दो मजदूर आग की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। 📍 रनियां औद्योगिक क्षेत्र, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश ऐसी ही बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — सनातन संवाद।
कानपुर देहात की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में भीषण आग, फ्यूल टैंक हादसे में दो मजदूरों की मौत, जांच जारी कानपुर देहात के रनियां औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में सोमवार शाम फ्यूल टैंक में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान टैंक के ऊपर काम कर रहे दो मजदूर आग की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। 📍 रनियां औद्योगिक क्षेत्र, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश ऐसी ही बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — सनातन संवाद।
- रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन। डेरापुर सीएससी चिकित्सा अधीक्षक ने व 15 लोगों ने ब्लड डोनेट करवाया। डेरापुर। सीएचसी डेरापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। 15 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित। जहां 41 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डेरापुर में एक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मुनीष शुक्ला,मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. जयगोविंद उप जिलाधिकारी नीरज गौतम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश शुक्ला के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिलाचिकित्सालय एवं CHC डेरापुर की स्वास्थ्य टीम भी उपस्थित रही। जिसमें डॉ. प्रेम कुमार अग्निहोत्री डॉ अनग द्विवेदी डॉ अनुपम,डॉ तरुण शैलेन्द्र भदौरिया उदय राठौर, मनोज कुमार, शशांक राव,सत्यम मिश्रा राजकुमार पांडे ममता पटेल,धर्मेंद्र कुमार,कृष्णा देवी, जितेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र चौरसिया, नीरज, पंकज,अरुण कुमार सूरज कुमार एवं आदित्य कुमार इत्यादि ने शामिल होकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया और रक्तदाताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जयगोविंद ने कहा कि रक्तदान महादान है। जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज की जान बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने स्वयं आज रक्तदान कर लोगो को प्रेरित किया और बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाना है। उन्होंने आज के विशेष शिविर में स्वैच्छिक रूप से रक्तदान हेतु पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने वाले सभी 41 उत्साही लोगों का आभार जताया और स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सफलतापूर्वक संपन्न हुए15 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ।1
- गजनेर में टायर फैक्ट्री में आग से हड़कंप कई घण्टे बाद दमकल कृमियो ने आग पर काबू पाया तब तक वहाँ रखे टायर व अनु सामान जल कर खाक हो गया1
- कानपुर देहात की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में भीषण आग, फ्यूल टैंक हादसे में दो मजदूरों की मौत, जांच जारी कानपुर देहात के रनियां औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में सोमवार शाम फ्यूल टैंक में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान टैंक के ऊपर काम कर रहे दो मजदूर आग की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। 📍 रनियां औद्योगिक क्षेत्र, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश ऐसी ही बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — सनातन संवाद।1
- डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि वे अमर ट्रैवल्स की बस संख्या RJ07PA 8285 से गया, बिहार से जयपुर जा रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया कि बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बस ट्रैवल्स के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चालक, परिचालक और बस मालिक की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक और परिचालक के नाम बताने से इनकार कर दिया गया। फिलहाल मौके पर स्थिति शांत है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।3
- सिकंदरा के मानपुर पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’, राज्यमंत्री के आवास पर हुआ भव्य स्वागत सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मानपुर में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा टोली मुंगीसापुर, कांधी और रसधान होते हुए मानपुर पहुंची, जहां उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल के आवास पर यात्रा टोली का स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने यात्रा टोली के सदस्यों से संवाद कर जनपद कानपुर देहात की विभिन्न उपलब्धियों और विशेषताओं की जानकारी दी। यात्रा टोली की ओर से भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी साझा की गई। बताया गया कि ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का उद्देश्य सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है। मानपुर में स्वागत के बाद करीब 4 बजे यात्रा सिकंदरा और खोजाफूल होते हुए अपने अगले गंतव्य औरैया के लिए रवाना हो गई।1
- डेरापुर में राजस्व और नगर पंचायत व पुलिस ने रशधान तिराहे पर हो रहे अतिक्रमण पर चला शासन का डंडा। दुकानों को हटाते हुए दुकानदार । *डेरापुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर हथौड़ा, PWD की जमीन खाली कराने की कवायद शुरू* डेरापुर। कानपुर देहात रसधान से डेरापुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे। दुकानदार सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को PWD,राजस्व विभाग और नगर पंचायत डेरापुर की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर PWD की भूमि पर बनी दुकानों पर कार्रवाई की। वही बताते चले आपको की पीडब्ल्यू विभाग की टीम ने 6 बार दुकानदारों नोटिस दिया गया। रसधान व डेरापुर चौड़ीकरण मार्ग होने लिए रसधान तिराहे पर अतिक्रमण किए हुए थे। जिसके बाद अतिक्रमित दुकानों को तोड़कर जगह को खाली करवाया।आंशिक भाग को तोड़कर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थलों को अतिक्रमण के रूप में चिन्हांकित किया गया है। उन्हें दुकानदार स्वयं हटा लें। अन्यथा आगे पूर्ण रूप से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। और बसूली की जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष राय PWD के जेई विवेक कुशवाहा सहित राजस्व विभाग और नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।1
- गया से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की बस डुबकी के पास अनियंत्रित होकर पलीटी, 5-6 सवारियों को आई मामूली चोट, बड़ा हादसा टला पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे पर आज तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गया, बिहार से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की स्लीपर बस *RJ07PA 8285* अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि बस में लगभग 40 सवारियां सवार थीं। सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में तीन-चार सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना डेरापुर पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चालू है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जब बस पर लिखे ट्रेवल्स के मोबाइल नंबर *9602095511* पर संपर्क कर बस मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर के नाम के बारे में जानकारी ली गई तो बस मालिक ने नाम बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।2
- कानपुर देहात में युवक को कोर्ट के बाहर से SOG टीम ने उठाया; युवक चिल्लाया बचा लो,मुझे गोली मार दी जाएगी युवक के चिल्लाने पर SOG टीम पर भड़के वकील कोर्ट के बाहर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले गई SOG टीम, मचा हंगामा युवक चीखा-‘बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी’, वकीलों ने SOG टीम का किया विरोध संवाददाता: उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। कोर्ट परिसर के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब SOG टीम एक युवक को कथित तौर पर बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी से अपने साथ ले जाने लगी। युवक ने शोर मचाते हुए कहा, “बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी।” उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद वकील भड़क गए और SOG टीम का विरोध शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को गाड़ी में बैठाकर ले जाने के दौरान उसने मदद की गुहार लगाई। युवक की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और टीम से युवक को ले जाने को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकीलों के विरोध के बीच SOG टीम युवक को अपने साथ लेकर चली गई। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले जाने का मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक ने खुद को गोली मारे जाने की आशंका क्यों जताई, टीम उसे किस मामले में ले गई और वाहन पर नंबर प्लेट क्यों नहीं थी, इन सवालों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। नोट:- यह खबर वीडियो के आधार पर प्रेषित की गई है, फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि हमारा शुरू ऐप नहीं करता है।1