कानपुर देहात में युवक को कोर्ट के बाहर से SOG टीम ने उठाया; युवक चिल्लाया बचा लो,मुझे गोली मार दी जाएगी युवक के चिल्लाने पर SOG टीम पर भड़के वकील कोर्ट के बाहर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले गई SOG टीम, मचा हंगामा युवक चीखा-‘बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी’, वकीलों ने SOG टीम का किया विरोध संवाददाता: उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। कोर्ट परिसर के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब SOG टीम एक युवक को कथित तौर पर बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी से अपने साथ ले जाने लगी। युवक ने शोर मचाते हुए कहा, “बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी।” उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद वकील भड़क गए और SOG टीम का विरोध शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को गाड़ी में बैठाकर ले जाने के दौरान उसने मदद की गुहार लगाई। युवक की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और टीम से युवक को ले जाने को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकीलों के विरोध के बीच SOG टीम युवक को अपने साथ लेकर चली गई। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले जाने का मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक ने खुद को गोली मारे जाने की आशंका क्यों जताई, टीम उसे किस मामले में ले गई और वाहन पर नंबर प्लेट क्यों नहीं थी, इन सवालों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। नोट:- यह खबर वीडियो के आधार पर प्रेषित की गई है, फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि हमारा शुरू ऐप नहीं करता है।
कानपुर देहात में युवक को कोर्ट के बाहर से SOG टीम ने उठाया; युवक चिल्लाया बचा लो,मुझे गोली मार दी जाएगी युवक के चिल्लाने पर SOG टीम पर भड़के वकील कोर्ट के बाहर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले गई SOG टीम, मचा हंगामा युवक चीखा-‘बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी’, वकीलों ने SOG टीम का किया विरोध संवाददाता: उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। कोर्ट परिसर के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब SOG टीम एक युवक को कथित तौर पर बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी से अपने साथ ले जाने लगी। युवक ने शोर मचाते हुए कहा, “बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी।” उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद वकील भड़क गए और SOG टीम का विरोध शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को गाड़ी में बैठाकर ले जाने के दौरान उसने मदद की गुहार लगाई। युवक की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और टीम से युवक को ले जाने को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकीलों के विरोध के बीच SOG टीम युवक को अपने साथ लेकर चली गई। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले जाने का मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक ने खुद को गोली मारे जाने की आशंका क्यों जताई, टीम उसे किस मामले में ले गई और वाहन पर नंबर प्लेट क्यों नहीं थी, इन सवालों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। नोट:- यह खबर वीडियो के आधार पर प्रेषित की गई है, फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि हमारा शुरू ऐप नहीं करता है।
- डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि वे अमर ट्रैवल्स की बस संख्या RJ07PA 8285 से गया, बिहार से जयपुर जा रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया कि बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बस ट्रैवल्स के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चालक, परिचालक और बस मालिक की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक और परिचालक के नाम बताने से इनकार कर दिया गया। फिलहाल मौके पर स्थिति शांत है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।3
- सिकंदरा के मानपुर पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’, राज्यमंत्री के आवास पर हुआ भव्य स्वागत सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मानपुर में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा टोली मुंगीसापुर, कांधी और रसधान होते हुए मानपुर पहुंची, जहां उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल के आवास पर यात्रा टोली का स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने यात्रा टोली के सदस्यों से संवाद कर जनपद कानपुर देहात की विभिन्न उपलब्धियों और विशेषताओं की जानकारी दी। यात्रा टोली की ओर से भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी साझा की गई। बताया गया कि ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का उद्देश्य सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है। मानपुर में स्वागत के बाद करीब 4 बजे यात्रा सिकंदरा और खोजाफूल होते हुए अपने अगले गंतव्य औरैया के लिए रवाना हो गई।1
- संदलपुर में पी डी ए की बैठक भाजपा पर जमकर कसा तंज अतिथि के रूप में देवेश शाक्य सांसद एटा एवं इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे एवं पूर्व एम एलसी दिलीप यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा संदलपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के मनकापुर स्थित सेजल गार्डन में सोमवार, 21 सितंबर को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में जहां पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने पर जोर दिया गया, वहीं मंच से पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल और आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा होती दिखाई दी। कुछ वक्ताओं के संबोधन में संगठन की कार्यशैली और जिम्मेदारियों को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अंदरूनी तालमेल का मुद्दा भी चर्चा में रहा। पंचायत में मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेंद्र शाक्य और मुख्य वक्ता इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे रहे। इसके अलावा पूर्व एमएलसी दिलीप यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय, सपा कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, बबलू यादव, संतोष त्रिपाठी और विधानसभा अध्यक्ष उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामाजिक समीकरण को मजबूत करने पर जोर वक्ताओं ने पीडीए के सामाजिक समीकरण को पार्टी की आगामी रणनीति का प्रमुख आधार बताते हुए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने की बात कही। नेताओं ने कहा कि संगठन को केवल बड़े आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जरूरत है। इसी दौरान मंचीय संबोधनों में संगठन के भीतर बेहतर आपसी समन्वय और कार्यशैली को लेकर भी बातें सामने आईं। कुछ वक्ताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से संगठनात्मक भूमिका और आपसी तालमेल पर सवाल उठाए। हालांकि इन चर्चाओं के बीच नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। आगामी चुनाव को लेकर जमीनी तैयारी पर जोर पंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। कार्यक्रम में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, किसान, खाद और बिजली जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और पीडीए के सामाजिक आधार को और मजबूत करने पर जोर दिया। कुल मिलाकर पीडीए जन पंचायत में सामाजिक समीकरण के साथ पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल भी अहम मुद्दा बनकर सामने आया।1
- रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन। डेरापुर सीएससी चिकित्सा अधीक्षक ने व 15 लोगों ने ब्लड डोनेट करवाया। डेरापुर। सीएचसी डेरापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। 15 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित। जहां 41 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डेरापुर में एक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मुनीष शुक्ला,मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. जयगोविंद उप जिलाधिकारी नीरज गौतम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश शुक्ला के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिलाचिकित्सालय एवं CHC डेरापुर की स्वास्थ्य टीम भी उपस्थित रही। जिसमें डॉ. प्रेम कुमार अग्निहोत्री डॉ अनग द्विवेदी डॉ अनुपम,डॉ तरुण शैलेन्द्र भदौरिया उदय राठौर, मनोज कुमार, शशांक राव,सत्यम मिश्रा राजकुमार पांडे ममता पटेल,धर्मेंद्र कुमार,कृष्णा देवी, जितेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र चौरसिया, नीरज, पंकज,अरुण कुमार सूरज कुमार एवं आदित्य कुमार इत्यादि ने शामिल होकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया और रक्तदाताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जयगोविंद ने कहा कि रक्तदान महादान है। जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज की जान बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने स्वयं आज रक्तदान कर लोगो को प्रेरित किया और बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाना है। उन्होंने आज के विशेष शिविर में स्वैच्छिक रूप से रक्तदान हेतु पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने वाले सभी 41 उत्साही लोगों का आभार जताया और स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सफलतापूर्वक संपन्न हुए15 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ।1
- राजपुर क्षेत्र में सात दिन बाद धूमधाम से हुआ भगवान गणेश का विसर्जन, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ राजपुर ब्लॉक क्षेत्र में सात दिनों तक विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का सोमवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। सुबह से ही गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन और आरती की गई। पूजन के बाद युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। दोपहर करीब तीन बजे हिम्मतपुर गांव से भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हिम्मतपुर से शुरू होकर रसधान के मुख्य बाजार से होते हुए जरौली नहर घाट पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ आयोजक समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का नहर घाट पर विसर्जन किया।1
- गया से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की बस डुबकी के पास अनियंत्रित होकर पलीटी, 5-6 सवारियों को आई मामूली चोट, बड़ा हादसा टला पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे पर आज तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गया, बिहार से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की स्लीपर बस *RJ07PA 8285* अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि बस में लगभग 40 सवारियां सवार थीं। सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में तीन-चार सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना डेरापुर पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चालू है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जब बस पर लिखे ट्रेवल्स के मोबाइल नंबर *9602095511* पर संपर्क कर बस मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर के नाम के बारे में जानकारी ली गई तो बस मालिक ने नाम बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।2
- कानपुर देहात में युवक को कोर्ट के बाहर से SOG टीम ने उठाया; युवक चिल्लाया बचा लो,मुझे गोली मार दी जाएगी युवक के चिल्लाने पर SOG टीम पर भड़के वकील कोर्ट के बाहर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले गई SOG टीम, मचा हंगामा युवक चीखा-‘बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी’, वकीलों ने SOG टीम का किया विरोध संवाददाता: उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। कोर्ट परिसर के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब SOG टीम एक युवक को कथित तौर पर बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी से अपने साथ ले जाने लगी। युवक ने शोर मचाते हुए कहा, “बचा लो, मुझे गोली मार दी जाएगी।” उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद वकील भड़क गए और SOG टीम का विरोध शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को गाड़ी में बैठाकर ले जाने के दौरान उसने मदद की गुहार लगाई। युवक की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और टीम से युवक को ले जाने को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकीलों के विरोध के बीच SOG टीम युवक को अपने साथ लेकर चली गई। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से युवक को ले जाने का मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक ने खुद को गोली मारे जाने की आशंका क्यों जताई, टीम उसे किस मामले में ले गई और वाहन पर नंबर प्लेट क्यों नहीं थी, इन सवालों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। नोट:- यह खबर वीडियो के आधार पर प्रेषित की गई है, फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि हमारा शुरू ऐप नहीं करता है।1
- झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर कानपुर देहात के झींझक कस्बे में सोमवार को पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी झींझक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के रामगढ़ निवासी योगेश सिंह अपनी ससुराल झींझक कस्बे में रह रहे थे। सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद योगेश ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया और स्कूल परिसर स्थित एक कमरे में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया। युवक के कमरे में बंद होने की सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर पुलिसकर्मी दिग्विजय सिंह, उसे सरकारी वाहन से सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉ. राजीव यादव ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे बताया कि युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।1