logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर कानपुर देहात के झींझक कस्बे में सोमवार को पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी झींझक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के रामगढ़ निवासी योगेश सिंह अपनी ससुराल झींझक कस्बे में रह रहे थे। सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद योगेश ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया और स्कूल परिसर स्थित एक कमरे में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया। युवक के कमरे में बंद होने की सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर पुलिसकर्मी दिग्विजय सिंह, उसे सरकारी वाहन से सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉ. राजीव यादव ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे बताया कि युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

1 hr ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर कानपुर देहात के झींझक कस्बे में सोमवार को पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी झींझक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के रामगढ़ निवासी योगेश सिंह अपनी ससुराल झींझक कस्बे में रह रहे थे। सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद योगेश ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया और स्कूल परिसर स्थित एक कमरे में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया। युवक के कमरे में बंद होने की सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर पुलिसकर्मी दिग्विजय सिंह, उसे सरकारी वाहन से सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉ. राजीव यादव ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे बताया कि युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा के मानपुर पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’, राज्यमंत्री के आवास पर हुआ भव्य स्वागत सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मानपुर में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा टोली मुंगीसापुर, कांधी और रसधान होते हुए मानपुर पहुंची, जहां उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल के आवास पर यात्रा टोली का स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने यात्रा टोली के सदस्यों से संवाद कर जनपद कानपुर देहात की विभिन्न उपलब्धियों और विशेषताओं की जानकारी दी। यात्रा टोली की ओर से भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी साझा की गई। बताया गया कि ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का उद्देश्य सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है। मानपुर में स्वागत के बाद करीब 4 बजे यात्रा सिकंदरा और खोजाफूल होते हुए अपने अगले गंतव्य औरैया के लिए रवाना हो गई।
    1
    सिकंदरा के मानपुर पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’, राज्यमंत्री के आवास पर हुआ भव्य स्वागत
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मानपुर में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पहुंची ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा टोली मुंगीसापुर, कांधी और रसधान होते हुए मानपुर पहुंची, जहां उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल के आवास पर यात्रा टोली का स्वागत किया गया।
इस दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने यात्रा टोली के सदस्यों से संवाद कर जनपद कानपुर देहात की विभिन्न उपलब्धियों और विशेषताओं की जानकारी दी। यात्रा टोली की ओर से भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी साझा की गई।
बताया गया कि ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का उद्देश्य सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है। मानपुर में स्वागत के बाद करीब 4 बजे यात्रा सिकंदरा और खोजाफूल होते हुए अपने अगले गंतव्य औरैया के लिए रवाना हो गई।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • संदलपुर में पी डी ए की बैठक भाजपा पर जमकर कसा तंज अतिथि के रूप में देवेश शाक्य सांसद एटा एवं इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे एवं पूर्व एम एलसी दिलीप यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा संदलपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के मनकापुर स्थित सेजल गार्डन में सोमवार, 21 सितंबर को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में जहां पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने पर जोर दिया गया, वहीं मंच से पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल और आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा होती दिखाई दी। कुछ वक्ताओं के संबोधन में संगठन की कार्यशैली और जिम्मेदारियों को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अंदरूनी तालमेल का मुद्दा भी चर्चा में रहा। पंचायत में मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेंद्र शाक्य और मुख्य वक्ता इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे रहे। इसके अलावा पूर्व एमएलसी दिलीप यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय, सपा कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, बबलू यादव, संतोष त्रिपाठी और विधानसभा अध्यक्ष उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामाजिक समीकरण को मजबूत करने पर जोर वक्ताओं ने पीडीए के सामाजिक समीकरण को पार्टी की आगामी रणनीति का प्रमुख आधार बताते हुए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने की बात कही। नेताओं ने कहा कि संगठन को केवल बड़े आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जरूरत है। इसी दौरान मंचीय संबोधनों में संगठन के भीतर बेहतर आपसी समन्वय और कार्यशैली को लेकर भी बातें सामने आईं। कुछ वक्ताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से संगठनात्मक भूमिका और आपसी तालमेल पर सवाल उठाए। हालांकि इन चर्चाओं के बीच नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। आगामी चुनाव को लेकर जमीनी तैयारी पर जोर पंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। कार्यक्रम में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, किसान, खाद और बिजली जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और पीडीए के सामाजिक आधार को और मजबूत करने पर जोर दिया। कुल मिलाकर पीडीए जन पंचायत में सामाजिक समीकरण के साथ पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल भी अहम मुद्दा बनकर सामने आया।
    1
    संदलपुर में पी डी ए की बैठक भाजपा पर जमकर कसा तंज अतिथि के रूप में देवेश शाक्य सांसद एटा एवं इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे एवं पूर्व एम एलसी दिलीप यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा
संदलपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के मनकापुर स्थित सेजल गार्डन में सोमवार, 21 सितंबर को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में जहां पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने पर जोर दिया गया, वहीं मंच से पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल और आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा होती दिखाई दी। कुछ वक्ताओं के संबोधन में संगठन की कार्यशैली और जिम्मेदारियों को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अंदरूनी तालमेल का मुद्दा भी चर्चा में रहा।
पंचायत में मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेंद्र शाक्य और मुख्य वक्ता इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे रहे। इसके अलावा पूर्व एमएलसी दिलीप यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय, सपा कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, बबलू यादव, संतोष त्रिपाठी और विधानसभा अध्यक्ष उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सामाजिक समीकरण को मजबूत करने पर जोर
वक्ताओं ने पीडीए के सामाजिक समीकरण को पार्टी की आगामी रणनीति का प्रमुख आधार बताते हुए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने की बात कही। नेताओं ने कहा कि संगठन को केवल बड़े आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जरूरत है।
इसी दौरान मंचीय संबोधनों में संगठन के भीतर बेहतर आपसी समन्वय और कार्यशैली को लेकर भी बातें सामने आईं। कुछ वक्ताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से संगठनात्मक भूमिका और आपसी तालमेल पर सवाल उठाए। हालांकि इन चर्चाओं के बीच नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
आगामी चुनाव को लेकर जमीनी तैयारी पर जोर
पंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
कार्यक्रम में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, किसान, खाद और बिजली जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और पीडीए के सामाजिक आधार को और मजबूत करने पर जोर दिया।
कुल मिलाकर पीडीए जन पंचायत में सामाजिक समीकरण के साथ पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल भी अहम मुद्दा बनकर सामने आया।
    user_रवि शुक्ला पत्रकार
    रवि शुक्ला पत्रकार
    Newspaper advertising department सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • औरैया कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक सहित बदमाश किया गिरफ्तार औरैया कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चैकिंग के दौरान ग्राम मधूपुर पुलिया सर्विस रोड से चोर रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी अहमदगढ़, थाना झिझाना, जिला शामली को चोरी की बिना नंबर प्लेट होंडा SP-160 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ में जुटी है।
    1
    औरैया कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक सहित बदमाश किया गिरफ्तार
औरैया कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चैकिंग के दौरान ग्राम मधूपुर पुलिया सर्विस रोड से चोर रविन्द्र उर्फ मानव पुत्र स्व0 राजू निवासी अहमदगढ़, थाना झिझाना, जिला शामली को चोरी की बिना नंबर प्लेट होंडा SP-160 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ में जुटी है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • PDA संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर औरैया। जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा गया। कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक, आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    PDA संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
औरैया। जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महंगाई सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की।
सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा गया।
कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक, आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया अजीतमल में अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी, युवक मौके से फरार पुलिस की कार्रवाई से खनन करने वालों में मचा हड़कंप, जेसीबी जब्त अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही खनन में शामिल युवक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग जेसीबी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया

अजीतमल में अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी, युवक मौके से फरार
पुलिस की कार्रवाई से खनन करने वालों में मचा हड़कंप, जेसीबी जब्त
अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही खनन में शामिल युवक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग जेसीबी छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • राजपुर क्षेत्र में सात दिन बाद धूमधाम से हुआ भगवान गणेश का विसर्जन, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ राजपुर ब्लॉक क्षेत्र में सात दिनों तक विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का सोमवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। सुबह से ही गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन और आरती की गई। पूजन के बाद युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। दोपहर करीब तीन बजे हिम्मतपुर गांव से भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हिम्मतपुर से शुरू होकर रसधान के मुख्य बाजार से होते हुए जरौली नहर घाट पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ आयोजक समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का नहर घाट पर विसर्जन किया।
    1
    राजपुर क्षेत्र में सात दिन बाद धूमधाम से हुआ भगवान गणेश का विसर्जन, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजपुर ब्लॉक क्षेत्र में सात दिनों तक विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का सोमवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। सुबह से ही गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन और आरती की गई।
पूजन के बाद युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
दोपहर करीब तीन बजे हिम्मतपुर गांव से भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हिम्मतपुर से शुरू होकर रसधान के मुख्य बाजार से होते हुए जरौली नहर घाट पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ आयोजक समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का नहर घाट पर विसर्जन किया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर कानपुर देहात के झींझक कस्बे में सोमवार को पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी झींझक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के रामगढ़ निवासी योगेश सिंह अपनी ससुराल झींझक कस्बे में रह रहे थे। सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद योगेश ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया और स्कूल परिसर स्थित एक कमरे में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया। युवक के कमरे में बंद होने की सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर पुलिसकर्मी दिग्विजय सिंह, उसे सरकारी वाहन से सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉ. राजीव यादव ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे बताया कि युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
कानपुर देहात  के झींझक कस्बे में सोमवार को पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी झींझक पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के रामगढ़ निवासी योगेश सिंह अपनी ससुराल झींझक कस्बे में रह रहे थे। सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद योगेश ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया और स्कूल परिसर स्थित एक कमरे में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया।
युवक के कमरे में बंद होने की सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर पुलिसकर्मी दिग्विजय सिंह,  उसे सरकारी वाहन से सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे।
सीएचसी में डॉ. राजीव यादव ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे बताया कि युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला औरैया के बेला के दलपपुर के जंगल में गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना पत्रकार आशू श्रीवास्तव औरैया जिला के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दलपपुर के जंगल में रविवार को गड्ढे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 👗 कपड़ों से पहचान की अपील: पुलिस के अनुसार महिला के गले में पीला दुपट्टा, शरीर पर हरी छीटदार कुर्ती और लाल पजामी थी। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 👮 बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में उक्त हुलिए और कपड़ों से मिलती-जुलती कोई महिला लापता है, तो तत्काल बेला थाना पुलिस से संपर्क करें। 📞 बेला पुलिस से संपर्क करे इस नंबर पर : 9454402885 अपील: महिला की पहचान में मदद के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।
    1
    जिला औरैया के बेला के दलपपुर के जंगल में गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना 
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
औरैया जिला के  बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दलपपुर के जंगल में रविवार को गड्ढे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
👗 कपड़ों से पहचान की अपील:
पुलिस के अनुसार महिला के गले में पीला दुपट्टा, शरीर पर हरी छीटदार कुर्ती और लाल पजामी थी। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
👮 बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में उक्त हुलिए और कपड़ों से मिलती-जुलती कोई महिला लापता है, तो तत्काल बेला थाना पुलिस से संपर्क करें।
📞 बेला  पुलिस से संपर्क करे इस नंबर पर : 9454402885
अपील: महिला की पहचान में मदद के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.