रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन। डेरापुर सीएससी चिकित्सा अधीक्षक ने व 15 लोगों ने ब्लड डोनेट करवाया। डेरापुर। सीएचसी डेरापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। 15 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित। जहां 41 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डेरापुर में एक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मुनीष शुक्ला,मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. जयगोविंद उप जिलाधिकारी नीरज गौतम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश शुक्ला के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिलाचिकित्सालय एवं CHC डेरापुर की स्वास्थ्य टीम भी उपस्थित रही। जिसमें डॉ. प्रेम कुमार अग्निहोत्री डॉ अनग द्विवेदी डॉ अनुपम,डॉ तरुण शैलेन्द्र भदौरिया उदय राठौर, मनोज कुमार, शशांक राव,सत्यम मिश्रा राजकुमार पांडे ममता पटेल,धर्मेंद्र कुमार,कृष्णा देवी, जितेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र चौरसिया, नीरज, पंकज,अरुण कुमार सूरज कुमार एवं आदित्य कुमार इत्यादि ने शामिल होकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया और रक्तदाताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जयगोविंद ने कहा कि रक्तदान महादान है। जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज की जान बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने स्वयं आज रक्तदान कर लोगो को प्रेरित किया और बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाना है। उन्होंने आज के विशेष शिविर में स्वैच्छिक रूप से रक्तदान हेतु पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने वाले सभी 41 उत्साही लोगों का आभार जताया और स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सफलतापूर्वक संपन्न हुए15 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन। डेरापुर सीएससी चिकित्सा अधीक्षक ने व 15 लोगों ने ब्लड डोनेट करवाया। डेरापुर। सीएचसी डेरापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। 15 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित। जहां 41 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डेरापुर में एक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मुनीष शुक्ला,मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. जयगोविंद उप जिलाधिकारी नीरज गौतम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश शुक्ला के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिलाचिकित्सालय एवं CHC डेरापुर की स्वास्थ्य टीम भी उपस्थित रही। जिसमें डॉ. प्रेम कुमार अग्निहोत्री डॉ अनग द्विवेदी डॉ अनुपम,डॉ तरुण शैलेन्द्र भदौरिया उदय राठौर, मनोज कुमार, शशांक राव,सत्यम मिश्रा राजकुमार पांडे ममता पटेल,धर्मेंद्र कुमार,कृष्णा देवी, जितेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र चौरसिया, नीरज, पंकज,अरुण कुमार सूरज कुमार एवं आदित्य कुमार इत्यादि ने शामिल होकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया और रक्तदाताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जयगोविंद ने कहा कि रक्तदान महादान है। जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज की जान बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने स्वयं आज रक्तदान कर लोगो को प्रेरित किया और बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाना है। उन्होंने आज के विशेष शिविर में स्वैच्छिक रूप से रक्तदान हेतु पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने वाले सभी 41 उत्साही लोगों का आभार जताया और स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सफलतापूर्वक संपन्न हुए15 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ।
- राजपुर क्षेत्र में सात दिन बाद धूमधाम से हुआ भगवान गणेश का विसर्जन, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ राजपुर ब्लॉक क्षेत्र में सात दिनों तक विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का सोमवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। सुबह से ही गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन और आरती की गई। पूजन के बाद युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। दोपहर करीब तीन बजे हिम्मतपुर गांव से भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हिम्मतपुर से शुरू होकर रसधान के मुख्य बाजार से होते हुए जरौली नहर घाट पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ आयोजक समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का नहर घाट पर विसर्जन किया।1
- संदलपुर में पी डी ए की बैठक भाजपा पर जमकर कसा तंज अतिथि के रूप में देवेश शाक्य सांसद एटा एवं इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे एवं पूर्व एम एलसी दिलीप यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा संदलपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के मनकापुर स्थित सेजल गार्डन में सोमवार, 21 सितंबर को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में जहां पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने पर जोर दिया गया, वहीं मंच से पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल और आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा होती दिखाई दी। कुछ वक्ताओं के संबोधन में संगठन की कार्यशैली और जिम्मेदारियों को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अंदरूनी तालमेल का मुद्दा भी चर्चा में रहा। पंचायत में मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेंद्र शाक्य और मुख्य वक्ता इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे रहे। इसके अलावा पूर्व एमएलसी दिलीप यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय, सपा कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, बबलू यादव, संतोष त्रिपाठी और विधानसभा अध्यक्ष उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामाजिक समीकरण को मजबूत करने पर जोर वक्ताओं ने पीडीए के सामाजिक समीकरण को पार्टी की आगामी रणनीति का प्रमुख आधार बताते हुए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने की बात कही। नेताओं ने कहा कि संगठन को केवल बड़े आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जरूरत है। इसी दौरान मंचीय संबोधनों में संगठन के भीतर बेहतर आपसी समन्वय और कार्यशैली को लेकर भी बातें सामने आईं। कुछ वक्ताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से संगठनात्मक भूमिका और आपसी तालमेल पर सवाल उठाए। हालांकि इन चर्चाओं के बीच नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। आगामी चुनाव को लेकर जमीनी तैयारी पर जोर पंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। कार्यक्रम में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, किसान, खाद और बिजली जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और पीडीए के सामाजिक आधार को और मजबूत करने पर जोर दिया। कुल मिलाकर पीडीए जन पंचायत में सामाजिक समीकरण के साथ पार्टी के अंदर संगठनात्मक तालमेल भी अहम मुद्दा बनकर सामने आया।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सेहुद हनुमान मंदिर दिबियापुर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के महंत रामप्रिय दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने तड़के 3 बजे पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद महंत ने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए। बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।2
- बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब औरैया। बुढ़वा मंगल पर सेहुद हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सेहुद हनुमान मंदिर दिबियापुर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के महंत रामप्रिय दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने तड़के 3 बजे पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद महंत ने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए। बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।2
- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक बड़ी खबर किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपककिसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की जमीन, मुआवजा, चकबंदी तथा जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चकबंदी विभाग में किसानों की जमीन से संबंधित मामलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। संगठन ने सरकारी भूमि और गरीब किसानों की भूमि से जुड़े मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में NHAI से संबंधित भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा का मुद्दा भी उठाया गया। किसान संगठन का कहना है कि कुछ स्थानों पर जमीन के उपयोग एवं श्रेणी के अनुसार उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा जल निकासी की समस्या को लेकर भी चिंता जताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई वर्षों से संबंधित ड्रेन/नाले की सफाई न होने के कारण पानी का निकास प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र समाधान कराया जाए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। रिपोर्ट: शान मोहम्मद औरैया के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की जमीन, मुआवजा, चकबंदी तथा जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चकबंदी विभाग में किसानों की जमीन से संबंधित मामलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। संगठन ने सरकारी भूमि और गरीब किसानों की भूमि से जुड़े मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में NHAI से संबंधित भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा का मुद्दा भी उठाया गया। किसान संगठन का कहना है कि कुछ स्थानों पर जमीन के उपयोग एवं श्रेणी के अनुसार उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा जल निकासी की समस्या को लेकर भी चिंता जताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई वर्षों से संबंधित ड्रेन/नाले की सफाई न होने के कारण पानी का निकास प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र समाधान कराया जाए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। रिपोर्ट: शान मोहम्मद औरैया3
- Habda.. Axpreshme.. Nikla... Sharp.. Afra.. Tafrika.. Mahol.. Yattri.. Darkar.. Bhage... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- अजीतमल में अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी, युवक मौके से फरार पुलिस की कार्रवाई से खनन करने वालों में मचा हड़कंप, जेसीबी जब्त अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही खनन में शामिल युवक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग जेसीबी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर झींझक में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर कानपुर देहात के झींझक कस्बे में सोमवार को पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी झींझक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले के रामगढ़ निवासी योगेश सिंह अपनी ससुराल झींझक कस्बे में रह रहे थे। सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद योगेश ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया और स्कूल परिसर स्थित एक कमरे में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया। युवक के कमरे में बंद होने की सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर पुलिसकर्मी दिग्विजय सिंह, उसे सरकारी वाहन से सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉ. राजीव यादव ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे बताया कि युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- जिला औरैया के बेला के दलपपुर के जंगल में गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना पत्रकार आशू श्रीवास्तव औरैया जिला के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दलपपुर के जंगल में रविवार को गड्ढे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 👗 कपड़ों से पहचान की अपील: पुलिस के अनुसार महिला के गले में पीला दुपट्टा, शरीर पर हरी छीटदार कुर्ती और लाल पजामी थी। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 👮 बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में उक्त हुलिए और कपड़ों से मिलती-जुलती कोई महिला लापता है, तो तत्काल बेला थाना पुलिस से संपर्क करें। 📞 बेला पुलिस से संपर्क करे इस नंबर पर : 9454402885 अपील: महिला की पहचान में मदद के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।1