logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धर्मपुर गौशाला में चार गोवंशों की मौत से हंगामा, शिव शक्ति अखाड़ा कार्यकर्ताओं ने संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के धर्मपुर स्थित गौशाला में मंगलवार को करीब चार बजे चार गोवंशों की मौत हो गई। गोवंशों की मौत की सूचना मिलते ही शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता गौशाला पहुंच गए और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते हुए मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक और सिकंदरा उपजिलाधिकारी रिदम आनंद मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि गौशाला का संचालन आगे व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा। इसके बावजूद शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता शाम करीब 7:30 बजे तक गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे पहले भी धर्मपुर गौशाला में गोवंशों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

5 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

धर्मपुर गौशाला में चार गोवंशों की मौत से हंगामा, शिव शक्ति अखाड़ा कार्यकर्ताओं ने संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के धर्मपुर स्थित गौशाला में मंगलवार को करीब चार बजे चार गोवंशों की मौत हो गई। गोवंशों की मौत की सूचना मिलते ही शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता गौशाला पहुंच गए और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते हुए मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक और सिकंदरा उपजिलाधिकारी रिदम आनंद मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि गौशाला का संचालन आगे व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा। इसके बावजूद शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता शाम करीब 7:30 बजे तक गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे पहले भी धर्मपुर गौशाला में गोवंशों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • धर्मपुर गौशाला में चार गोवंशों की मौत से हंगामा, शिव शक्ति अखाड़ा कार्यकर्ताओं ने संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के धर्मपुर स्थित गौशाला में मंगलवार को करीब चार बजे चार गोवंशों की मौत हो गई। गोवंशों की मौत की सूचना मिलते ही शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता गौशाला पहुंच गए और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते हुए मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक और सिकंदरा उपजिलाधिकारी रिदम आनंद मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि गौशाला का संचालन आगे व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा। इसके बावजूद शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता शाम करीब 7:30 बजे तक गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे पहले भी धर्मपुर गौशाला में गोवंशों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
    1
    धर्मपुर गौशाला में चार गोवंशों की मौत से हंगामा, शिव शक्ति अखाड़ा कार्यकर्ताओं ने संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के धर्मपुर स्थित गौशाला में मंगलवार को करीब चार बजे चार गोवंशों की मौत हो गई। गोवंशों की मौत की सूचना मिलते ही शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता गौशाला पहुंच गए और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते हुए मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दी।
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक और सिकंदरा उपजिलाधिकारी रिदम आनंद मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि गौशाला का संचालन आगे व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा।
इसके बावजूद शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता शाम करीब 7:30 बजे तक गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे पहले भी धर्मपुर गौशाला में गोवंशों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धर्मपुर गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना से हड़कंप, जांच की मांग धर्मपुर गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना से हड़कंप, जांच की मांग केयरटेकर ताला लगाकर मौके से गया, अधिकारियों के पहुंचने से पहले बंद मिली गौशाला; वास्तविक स्थिति ताला खुलने के बाद होगी स्पष्ट संदलपुर। संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के धर्मपुर गांव स्थित गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना मिलने पर मंगलवार को शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। गौवंशों की समुचित देखभाल नहीं होने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मौके की स्थिति से तहसील के अधिकारियों को भी अवगत कराया। बताया गया कि करीब दो दिन पहले इसी गौशाला में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी मीनू पहुंचे थे, जहां उन्होंने गौवंशों का पूजन-अर्चन किया था। इसके बाद अब गौवंशों की मौत की सूचना सामने आने से गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलने पर कानूनगो चंद्रबाबू मौके पर पहुंचे। बताया गया कि उनके पहुंचने से पहले ही गौशाला का केयरटेकर ताला लगाकर मौके से चला गया। गौशाला बंद होने के कारण अंदर मौजूद गौवंशों की स्थिति और कितने गौवंशों की मौत हुई है, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौशाला का ताला खुलने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। उन्होंने गौवंशों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक गौशाला का ताला नहीं खोला गया था और संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संदलपुर संदीप कुमार का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके चलते उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। गौशाला का ताला खुलने और अधिकारियों की जांच के बाद ही गौवंशों की मौत की वास्तविक संख्या तथा पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    धर्मपुर गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना से हड़कंप, जांच की मांग
धर्मपुर गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना से हड़कंप, जांच की मांग
केयरटेकर ताला लगाकर मौके से गया, अधिकारियों के पहुंचने से पहले बंद मिली गौशाला; वास्तविक स्थिति ताला खुलने के बाद होगी स्पष्ट
संदलपुर। संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के धर्मपुर गांव स्थित गौशाला में गौवंशों की मौत की सूचना मिलने पर मंगलवार को शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। गौवंशों की समुचित देखभाल नहीं होने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मौके की स्थिति से तहसील के अधिकारियों को भी अवगत कराया।
बताया गया कि करीब दो दिन पहले इसी गौशाला में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी मीनू पहुंचे थे, जहां उन्होंने गौवंशों का पूजन-अर्चन किया था। इसके बाद अब गौवंशों की मौत की सूचना सामने आने से गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सूचना मिलने पर कानूनगो चंद्रबाबू मौके पर पहुंचे। बताया गया कि उनके पहुंचने से पहले ही गौशाला का केयरटेकर ताला लगाकर मौके से चला गया। गौशाला बंद होने के कारण अंदर मौजूद गौवंशों की स्थिति और कितने गौवंशों की मौत हुई है, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी।
शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौशाला का ताला खुलने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। उन्होंने गौवंशों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
खबर लिखे जाने तक गौशाला का ताला नहीं खोला गया था और संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संदलपुर संदीप कुमार का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके चलते उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
गौशाला का ताला खुलने और अधिकारियों की जांच के बाद ही गौवंशों की मौत की वास्तविक संख्या तथा पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि वे अमर ट्रैवल्स की बस संख्या RJ07PA 8285 से गया, बिहार से जयपुर जा रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया कि बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बस ट्रैवल्स के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चालक, परिचालक और बस मालिक की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक और परिचालक के नाम बताने से इनकार कर दिया गया। फिलहाल मौके पर स्थिति शांत है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
    3
    डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला

खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
डेरापुर में तेज रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि वे अमर ट्रैवल्स की बस संख्या RJ07PA 8285 से गया, बिहार से जयपुर जा रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया कि बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
बस ट्रैवल्स के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चालक, परिचालक और बस मालिक की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक और परिचालक के नाम बताने से इनकार कर दिया गया।
फिलहाल मौके पर स्थिति शांत है और हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत औरैया: दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी। अवधेश शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेताओं ने दी उपस्थित। लोहियानगर स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने बुढ़वा मंगल पर प्रसाद वितरण में दी सहभागिता। व्यापारी अंकित दूबे अभिषेक चतुर्वेदी सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु दिया था निमंत्रण। पूर्व राज्यमंत्री मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की करी शुरुआत। जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं पूर्व मंत्री/ विधायक लाखन सिंह राजपूत जी। लगातार एक के बाद कार्यों से जनता में अपनत्व की छवि छोड़ रहे हैं जमीनी नेता लाखन सिंह राजपूत। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक के बाद दिया था मंत्री पद। जनता की आश कैबिनेट मंत्री के पद पर देखना चाहती है पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को।
    1
    दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत 
औरैया: दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी।
अवधेश शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेताओं ने दी उपस्थित।
लोहियानगर स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने बुढ़वा मंगल पर प्रसाद वितरण में दी सहभागिता।
व्यापारी अंकित दूबे अभिषेक चतुर्वेदी सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु दिया था निमंत्रण।
पूर्व राज्यमंत्री मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की करी शुरुआत।
जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं पूर्व मंत्री/ विधायक लाखन सिंह राजपूत जी।
लगातार एक के बाद कार्यों से जनता में अपनत्व की छवि छोड़ रहे हैं जमीनी नेता लाखन सिंह राजपूत।
भारतीय जनता पार्टी ने विधायक के बाद दिया था मंत्री पद।
जनता की आश कैबिनेट मंत्री के पद पर देखना चाहती है पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डेरापुर में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी से मिष्ठान दुकानदारों में मची अफरा-तफरी, पनीर-खोया और लड्डू के लिए नमूने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेरापुर कस्बे में मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह और राम बिहारी की टीम ने बदनाम स्वीट हाउस से पनीर, खोया और लड्डू के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम ने अतुल मिष्ठान भंडार की जांच की। यहां कढ़ाई में कई दिन पुराना रिफाइंड रखा मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। दुकानदार को खाद्य पदार्थों में मानक के अनुरूप रंग का प्रयोग करने और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री न करने की हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के कई मिष्ठान भंडार संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए। करीब चार घंटे तक कस्बे में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हलचल बनी रही। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट से बचने की चेतावनी दी।
    4
    डेरापुर में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी से मिष्ठान दुकानदारों में मची अफरा-तफरी, पनीर-खोया और लड्डू के लिए नमूने
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेरापुर कस्बे में मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह और राम बिहारी की टीम ने बदनाम स्वीट हाउस से पनीर, खोया और लड्डू के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।
इसके बाद टीम ने अतुल मिष्ठान भंडार की जांच की। यहां कढ़ाई में कई दिन पुराना रिफाइंड रखा मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। दुकानदार को खाद्य पदार्थों में मानक के अनुरूप रंग का प्रयोग करने और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री न करने की हिदायत दी गई।
खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के कई मिष्ठान भंडार संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए। करीब चार घंटे तक कस्बे में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हलचल बनी रही। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट से बचने की चेतावनी दी।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नें औरैया में पदाधिकारियों कार्यकर्त्ताओं से किया संवाद पार्टी को मजबूत बनाकर आगामी चुनावी तैयारियों की गई औरैया, के बहु चर्चित सांई मन्दिर मैरिज हॉल में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव जगदीश चंद जांगडिया नें पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं से संवाद स्थापित किया, कार्यक्रम की प्रमुख भूमिका में श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष औरैया नें द्वारा किया गया है, कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामय बृज लाल खाबरी एवं जालौन जिला के पूर्व सांसद, अंशु तिवारी प्रांतीय सचिव, सेवा दल के प्रदेश सचिव जितेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ, मनोज यादव पूर्व प्रत्याशी बिधानसभा दिबियापुर कॉग्रेस पार्टी, छात्र कॉग्रेस जिलाध्यक्ष, यूथ कॉग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष यादव, चन्द्र शेखर अग्निहोत्री बरिष्ठ कॉग्रेस नेता आदि की उपस्थित में तथा प्रवीन गुप्ता के संचालन में कॉग्रेस पार्टी को मजबूत बनाकर उत्तर प्रदेश में आगामी बिधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया
    4
    कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नें औरैया में पदाधिकारियों कार्यकर्त्ताओं से किया संवाद पार्टी को मजबूत बनाकर आगामी चुनावी तैयारियों की गई
औरैया, के बहु चर्चित सांई मन्दिर मैरिज हॉल में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव जगदीश चंद जांगडिया नें पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं से संवाद स्थापित किया, कार्यक्रम की प्रमुख भूमिका में श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष औरैया नें द्वारा किया गया है, कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामय बृज लाल खाबरी एवं जालौन जिला के पूर्व सांसद, अंशु तिवारी प्रांतीय सचिव, सेवा दल के प्रदेश सचिव जितेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ, मनोज यादव पूर्व प्रत्याशी बिधानसभा दिबियापुर कॉग्रेस पार्टी, छात्र कॉग्रेस जिलाध्यक्ष, यूथ कॉग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष यादव, चन्द्र शेखर अग्निहोत्री बरिष्ठ कॉग्रेस नेता आदि की उपस्थित में तथा प्रवीन गुप्ता के संचालन में कॉग्रेस पार्टी को मजबूत बनाकर उत्तर प्रदेश में आगामी बिधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गया से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की बस डुबकी के पास अनियंत्रित होकर पलीटी, 5-6 सवारियों को आई मामूली चोट, बड़ा हादसा टला पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे पर आज तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गया, बिहार से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की स्लीपर बस *RJ07PA 8285* अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि बस में लगभग 40 सवारियां सवार थीं। सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में तीन-चार सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना डेरापुर पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चालू है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जब बस पर लिखे ट्रेवल्स के मोबाइल नंबर *9602095511* पर संपर्क कर बस मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर के नाम के बारे में जानकारी ली गई तो बस मालिक ने नाम बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    2
    गया से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की बस डुबकी के पास अनियंत्रित होकर पलीटी, 5-6 सवारियों को आई मामूली चोट, बड़ा हादसा टला
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम डुबकी के पास हाईवे पर आज तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गया, बिहार से जयपुर जा रही अमर ट्रेवल्स की स्लीपर बस *RJ07PA 8285* अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि बस में लगभग 40 सवारियां सवार थीं। सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और ग्राम डुबकी के पास हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में तीन-चार सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही मौके पर थाना डेरापुर पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चालू है।
हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जब बस पर लिखे ट्रेवल्स के मोबाइल नंबर *9602095511* पर संपर्क कर बस मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर के नाम के बारे में जानकारी ली गई तो बस मालिक ने नाम बताने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • डेरापुर में बड़ा सड़क हादसा: लोहे के बंडल से टकराकर डिवाइडर पर पलटी यात्री बस, करीब 10 घायल डेरापुर में बड़ा सड़क हादसा: लोहे के बंडल से टकराकर डिवाइडर पर पलटी यात्री बस, करीब 10 घायल कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-2 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी बस कांधी पुलिस चौकी के पास सड़क पर पड़े लोहे के बंडल से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक हादसा डेरापुर थाना क्षेत्र की डुबकी सीमा पर स्थित कांधी पुलिस चौकी के पास हुआ। नेशनल हाईवे पर लोहे का बंडल पड़ा हुआ था। तेज रफ्तार बस के चालक को यह बंडल समय पर दिखाई नहीं दिया और बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में करीब 10 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दिए जाने की जानकारी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाने की कार्रवाई की। कांधी चौकी प्रभारी मलोकचंद के अनुसार, बस पलटने की सूचना मिली थी। कुछ यात्रियों के जाने तथा कुछ को मामूली चोटें आने की जानकारी है। चौकी प्रभारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन से तार का बंडल गिर गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बस चालक-परिचालक के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवे पर लोहे का बंडल गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
    1
    डेरापुर में बड़ा सड़क हादसा: लोहे के बंडल से टकराकर डिवाइडर पर पलटी यात्री बस, करीब 10 घायल
डेरापुर में बड़ा सड़क हादसा: लोहे के बंडल से टकराकर डिवाइडर पर पलटी यात्री बस, करीब 10 घायल
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-2 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी बस कांधी पुलिस चौकी के पास सड़क पर पड़े लोहे के बंडल से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक हादसा डेरापुर थाना क्षेत्र की डुबकी सीमा पर स्थित कांधी पुलिस चौकी के पास हुआ। नेशनल हाईवे पर लोहे का बंडल पड़ा हुआ था। तेज रफ्तार बस के चालक को यह बंडल समय पर दिखाई नहीं दिया और बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई।
हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में करीब 10 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दिए जाने की जानकारी है।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाने की कार्रवाई की।
कांधी चौकी प्रभारी मलोकचंद के अनुसार, बस पलटने की सूचना मिली थी। कुछ यात्रियों के जाने तथा कुछ को मामूली चोटें आने की जानकारी है। चौकी प्रभारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन से तार का बंडल गिर गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बस चालक-परिचालक के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवे पर लोहे का बंडल गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.