logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम कन्नौज। मंगलवार को कन्नौज जिले के अलग अलग क्षेत्रों में घटी सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष और एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिले के थाना सौंरिख क्षेत्र के नादेमऊ निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सक्सेना बीजेपी के बूथ अध्यक्ष थे और अपने पिता महावीर के साथ रहते थे। सुरेंद्र सब्जी की खरीद और बिक्री का कार्य करते थे और अपनी जीविका को चलाते थे। मंगलवार की सुबह सुरेंद्र बाइक से सब्जी लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह नादेमऊ पुलिस चौकी के निकट पहुंचे इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के चालक की अनियंत्रण के कारण सुरेंद्र की बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सुरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल सुरेंद्र को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उपचार के दौरान डाक्टरों ने सुरेंद्र की मौत की पुष्टि कर दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। आगे की कार्यवाही पी.एम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर किए जाने की बात कही गई है। मृतक के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। दूसरी घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेला उमर्दा वाया औरैया मार्ग पर गसीमपुर पुलिया के निकट घटी। यहां सड़क पार करते समय एक 40 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने अनियंत्रण के कारण टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। जानकारी के मुताबिक कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के भवन निवादा गांव निवासी बबलू की पत्नी उमा बीते सोमवार को अपने मायके तिर्वा कोतवाली के धरमंगदपुर गांव स्थित अपने भाई उमेश के घर आई थीं। मंगलवार की सुबह उमा मायके के अन्य सदस्यों के साथ तालग्राम स्थित रोहिली माता मंदिर के दर्शन के लिए घर से निकली थीं। परिजनों के साथ उमा गसीमपुर गांव के निकट पहुंची। इसी दौरान यहां रुके परिवार के सदस्यों के बीच किसी कारण से उमा ने सड़क पार करने का प्रयास किया। जैसे ही उमा सड़क पार कर रही थीं इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप चालक ने अनियंत्रण के कारण उमा को टक्कर मार दी। घटना के बाद जहां वाहन चालक मौके से भाग निकला वहीं दुर्घटना में उमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार हेतु ले जाए जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की बात पुलिस ने कही है। मृतक महिला के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। तीसरी सड़क दुर्घटना तिर्वा कन्नौज मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे के निकट घटी। जानकारी के मुताबिक तिर्वा से कन्नौज जाने के लिए एक टेम्पो पर बैठकर सवारियां रवाना हुई थीं। टैंपो पर तिर्वा के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी 62 वर्षीय रमाकांत पुत्र रूप नरायन भी अन्य महिला पुरुष सवारियों के साथ मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक रमाकांत को कानपुर जाना था। जैसे ही ऑटो तिर्वा कन्नौज मार्ग पर पाल चौराहे के निकट पहुंची इसी दौरान अनियंत्रण के कारण ऑटो सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद ऑटो सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया। घायल रमाकांत की उपचार हेतु लाए जाने के दौरान तिर्वा मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। रमाकांत की मौत पर मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात कही गई है।

4 hrs ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और महिला सहित तीन की मौत,कोहराम कन्नौज। मंगलवार को कन्नौज जिले के अलग अलग क्षेत्रों में घटी सड़क दुर्घटनाओं में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष और एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिले के थाना सौंरिख क्षेत्र के नादेमऊ निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सक्सेना बीजेपी के बूथ अध्यक्ष थे और अपने पिता महावीर के साथ रहते थे। सुरेंद्र सब्जी की खरीद और बिक्री का कार्य करते थे और अपनी जीविका को चलाते थे। मंगलवार की सुबह सुरेंद्र बाइक से सब्जी लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह नादेमऊ पुलिस चौकी के निकट पहुंचे इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के चालक की अनियंत्रण के कारण सुरेंद्र की बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सुरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल सुरेंद्र को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उपचार के दौरान डाक्टरों ने सुरेंद्र की मौत की पुष्टि कर दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। आगे की कार्यवाही पी.एम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर किए जाने की बात कही गई है। मृतक के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। दूसरी घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेला उमर्दा वाया औरैया मार्ग पर गसीमपुर पुलिया के निकट घटी। यहां सड़क पार करते समय एक 40 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने अनियंत्रण के कारण टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। जानकारी के मुताबिक कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के भवन निवादा गांव निवासी बबलू की पत्नी उमा बीते सोमवार को अपने मायके तिर्वा कोतवाली के धरमंगदपुर गांव स्थित अपने भाई उमेश के घर आई थीं। मंगलवार की सुबह उमा मायके के अन्य सदस्यों के साथ तालग्राम स्थित रोहिली माता मंदिर के दर्शन के लिए घर से निकली थीं। परिजनों के साथ उमा गसीमपुर गांव के निकट पहुंची। इसी दौरान यहां रुके परिवार के सदस्यों के बीच किसी कारण से उमा ने सड़क पार करने का प्रयास किया। जैसे ही उमा सड़क पार कर रही थीं इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप चालक ने अनियंत्रण के कारण उमा को टक्कर मार दी। घटना के बाद जहां वाहन चालक मौके से भाग निकला वहीं दुर्घटना में उमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार हेतु ले जाए जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की बात पुलिस ने कही है। मृतक महिला के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। तीसरी सड़क दुर्घटना तिर्वा कन्नौज मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे के निकट घटी। जानकारी के मुताबिक तिर्वा से कन्नौज जाने के लिए एक टेम्पो पर बैठकर सवारियां रवाना हुई थीं। टैंपो पर तिर्वा के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी 62 वर्षीय रमाकांत पुत्र रूप नरायन भी अन्य महिला पुरुष सवारियों के साथ मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक रमाकांत को कानपुर जाना था। जैसे ही ऑटो तिर्वा कन्नौज मार्ग पर पाल चौराहे के निकट पहुंची इसी दौरान अनियंत्रण के कारण ऑटो सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद ऑटो सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया। घायल रमाकांत की उपचार हेतु लाए जाने के दौरान तिर्वा मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। रमाकांत की मौत पर मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात कही गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा* *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा* बी ए न्यूज / बीएन बाजपेयी *उन्नाव।* भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार राष्ट्रीय संगठन के प्रयास से ग्राम पड़री खुर्द, जनपद उन्नाव में एक किसान को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया। किसान की भूमि से संबंधित मामले को संगठन द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया था। इसके बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में किसान की जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवम सिंह* ने कहा कि किसानों की जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव किसानों के साथ खड़ा है। संगठन किसानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा। कब्जा दिलाने के दौरान *महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रीतू सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उन्नाव जिला अध्यक्ष राहुल कश्यप, तहसील उपाध्यक्ष गौरव सिंह, ग्राम अध्यक्ष आरती जी* सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।
    1
    *किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा*
*किसान की जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा*
बी ए न्यूज / बीएन बाजपेयी
*उन्नाव।* भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार राष्ट्रीय संगठन के प्रयास से ग्राम पड़री खुर्द, जनपद उन्नाव में एक किसान को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया।
किसान की भूमि से संबंधित मामले को संगठन द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया था। इसके बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में किसान की जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई।
इस अवसर पर संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवम सिंह* ने कहा कि किसानों की जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव किसानों के साथ खड़ा है। संगठन किसानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा। 
कब्जा दिलाने के दौरान *महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रीतू सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उन्नाव जिला अध्यक्ष राहुल कश्यप, तहसील उपाध्यक्ष गौरव सिंह, ग्राम अध्यक्ष आरती जी* सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर किया पदभार ग्रहण, हरदोई। नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने आज ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर किया पदभार ग्रहण,
हरदोई। नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने आज ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • CITY NEWS: रोडवेज बस और पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर, चालक की मौत
    1
    CITY NEWS: रोडवेज बस और पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर, चालक की मौत
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • बुढ़वा मंगल पर वीर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर के इंडियन ऑयल तिराहा स्थित वीर हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के समापन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इस दौरान वीर हनुमान बाबा का विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महंत श्री विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुखिया पंडित जी, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज पाण्डेय, कृपाल जी शुक्ला, आनंद दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी पाण्डेय, गौरव मिश्रा अध्यक्ष छात्र हित संगठन, विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बुढ़वा मंगल के चलते दिनभर श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शहर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी बुढ़वा मंगल के अवसर पर पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
    1
    बुढ़वा मंगल पर वीर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर के इंडियन ऑयल तिराहा स्थित वीर हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के समापन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इस दौरान वीर हनुमान बाबा का विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में महंत श्री विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुखिया पंडित जी, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज पाण्डेय, कृपाल जी शुक्ला, आनंद दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी पाण्डेय, गौरव मिश्रा अध्यक्ष छात्र हित संगठन, विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बुढ़वा मंगल के चलते दिनभर श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
शहर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी बुढ़वा मंगल के अवसर पर पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #​हरदोई। हत्याहरण कुंड में नहाने गए सीतापुर के दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ​पुलिस के अनुसार, सीतापुर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी मोहित त्रिपाठी (20) पुत्र आलोक त्रिपाठी और कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेरवा निवासी रितिक (10) पुत्र मिथलेश अपने परिजनों के साथ हत्याहरण कुंड में स्नान करने आए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। ​चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को बाहर निकाला। इलाज के लिए उन्हें तुरंत सीएचसी कोथावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। ​घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकान्त गौतम ने बताया कि दोनों शवों का नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    #​हरदोई। हत्याहरण कुंड में नहाने गए सीतापुर के दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
​पुलिस के अनुसार, सीतापुर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी मोहित त्रिपाठी (20) पुत्र आलोक त्रिपाठी और कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेरवा निवासी रितिक (10) पुत्र मिथलेश अपने परिजनों के साथ हत्याहरण कुंड में स्नान करने आए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे।
​चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को बाहर निकाला। इलाज के लिए उन्हें तुरंत सीएचसी कोथावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
​घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकान्त गौतम ने बताया कि दोनों शवों का नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ में सोमवार शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे। जिसमे एक महिला को गंभीर चोटें आयीं।
    1
    कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर।
विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर।
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ में सोमवार शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे। जिसमे एक महिला को गंभीर चोटें आयीं।
    user_पत्रकार विकास दीक्षित
    पत्रकार विकास दीक्षित
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गणेश महोत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, जवाबी कीर्तन में देर रात तक झूमते रहे गणेश महोत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, जवाबी कीर्तन में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु कन्नौज संवाददाता। गणेश महोत्सव के अवसर पर सोमवार रात कस्बा ठठिया स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री इंद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और संगीत के अद्भुत संगम का गवाह बना। गणपति बप्पा कमेटी इंद्रेश्वर नगर ठठिया खेड़ा के तत्वावधान में चल रहे नौवें गणेश महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में भव्य संगीतमय विशाल जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक चले कीर्तन में मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। जवाबी कीर्तन में कानपुर के प्रसिद्ध कीर्तन कलाकार सचदेवा शरारती और बाराबंकी की प्रसिद्ध कीर्तन कलाकार ज्योति कमल के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों कीर्तन मंडलियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गणेश भजन, देवी गीत और धार्मिक प्रस्तुतियां पेश कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कीर्तन कलाकारों की मधुर स्वर लहरियों और जोशीली प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। जैसे ही कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी, पूरा मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंज उठा। कई श्रद्धालु भजनों पर खड़े होकर नृत्य करते नजर आए। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही और श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया। आयोजन को लेकर गणपति बप्पा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में योगेंद्र कुशवाहा उर्फ बड्डू, नीलू गुप्ता, लल्ला अवस्थी, लक्ष्मण भगत, बाबू सिंह कुशवाहा, दरोगा कुशवाहा, डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, जितेंद्र भदौरिया, पंकज पाठक, टिल्लू अनजाना, चंद्र प्रकाश मैनेजर, अनुराग अवस्थी और शनि वाथम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कीर्तन प्रेमी मौजूद रहे।
    1
    गणेश महोत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, जवाबी कीर्तन में देर रात तक झूमते रहे
गणेश महोत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, जवाबी कीर्तन में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु
कन्नौज संवाददाता। गणेश महोत्सव के अवसर पर सोमवार रात कस्बा ठठिया स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री इंद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और संगीत के अद्भुत संगम का गवाह बना। गणपति बप्पा कमेटी इंद्रेश्वर नगर ठठिया खेड़ा के तत्वावधान में चल रहे नौवें गणेश महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में भव्य संगीतमय विशाल जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक चले कीर्तन में मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा।
जवाबी कीर्तन में कानपुर के प्रसिद्ध कीर्तन कलाकार सचदेवा शरारती और बाराबंकी की प्रसिद्ध कीर्तन कलाकार ज्योति कमल के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों कीर्तन मंडलियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गणेश भजन, देवी गीत और धार्मिक प्रस्तुतियां पेश कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कीर्तन कलाकारों की मधुर स्वर लहरियों और जोशीली प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। जैसे ही कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी, पूरा मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंज उठा। कई श्रद्धालु भजनों पर खड़े होकर नृत्य करते नजर आए। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही और श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया।
आयोजन को लेकर गणपति बप्पा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में योगेंद्र कुशवाहा उर्फ बड्डू, नीलू गुप्ता, लल्ला अवस्थी, लक्ष्मण भगत, बाबू सिंह कुशवाहा, दरोगा कुशवाहा, डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, जितेंद्र भदौरिया, पंकज पाठक, टिल्लू अनजाना, चंद्र प्रकाश मैनेजर, अनुराग अवस्थी और शनि वाथम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कीर्तन प्रेमी मौजूद रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • हरदोई में UPI पर MDR शुल्क के प्रस्ताव का विरोध व्यापार मंडल ने काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन हरदोई के शाहाबाद में UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR शुल्क को लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शाहाबाद इकाई ने 2,000 रूपये से अधिक के UPI लेन-देन पर MDR शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। विरोध दर्ज कराने के लिए व्यापारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की। व्यापार मंडल का कहना है कि डिजिटल भुगतान आज व्यापार का अहम हिस्सा बन चुका है और किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क छोटे एवं फुटकर व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है। वीओ — 1 UPI पर MDR शुल्क के प्रस्ताव के खिलाफ शाहाबाद में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शाहाबाद इकाई से जुड़े पदाधिकारियों और व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद व्यापार मंडल की ओर से तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में UPI की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। छोटे से लेकर बड़े कारोबार तक व्यापारी ग्राहकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। वीओ — 2 व्यापारियों के मुताबिक, किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, मेडिकल, हार्डवेयर और ऑटो पार्ट्स जैसे कारोबार में पहले से ही प्रतिस्पर्धा और सीमित लाभ मार्जिन की स्थिति रहती है। ऐसे में 2,000 रूपये से अधिक के डिजिटल लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लागू होने से व्यापारियों की लागत बढ़ सकती है। व्यापार मंडल का तर्क है कि इसका असर अंततः व्यापारी और ग्राहक दोनों पर पड़ने की आशंका है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के बजाय यदि उस पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया तो इसका असर डिजिटल लेन-देन की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। वीओ — 3 | व्यापार मंडल की मांग व्यापार मंडल ने मांग की है कि फुटकर व्यापारियों को MDR के अतिरिक्त आर्थिक बोझ से मुक्त रखा जाए। संगठन का कहना है कि किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पहले व्यापारिक संगठनों और संबंधित पक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने सरकार से प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार करते हुए व्यापारियों के हित में निर्णय लेने की मांग की है। वीओ — 4 | ज्ञापन के दौरान मौजूद रहे व्यापारी ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्वेश गुप्ता, संजीव बांगा, छुन्ना भाई, विशाल गुप्ता, साजिद अली, फैज़ान, फ़िरोज़, सरद दीक्षित, अब्दुल लईक समेत संगठन के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। बाइट संजीव बांगा — महामंत्री, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लोकेशन— हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट — ज्ञानेश मिश्रा
    1
    हरदोई में UPI पर MDR शुल्क के प्रस्ताव का विरोध व्यापार मंडल ने काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
हरदोई के शाहाबाद में UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR शुल्क को लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शाहाबाद इकाई ने 2,000 रूपये से अधिक के UPI लेन-देन पर MDR शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया।
विरोध दर्ज कराने के लिए व्यापारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की।
व्यापार मंडल का कहना है कि डिजिटल भुगतान आज व्यापार का अहम हिस्सा बन चुका है और किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क छोटे एवं फुटकर व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है।
वीओ — 1
UPI पर MDR शुल्क के प्रस्ताव के खिलाफ शाहाबाद में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शाहाबाद इकाई से जुड़े पदाधिकारियों और व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद व्यापार मंडल की ओर से तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में UPI की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। छोटे से लेकर बड़े कारोबार तक व्यापारी ग्राहकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
वीओ — 2
व्यापारियों के मुताबिक, किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, मेडिकल, हार्डवेयर और ऑटो पार्ट्स जैसे कारोबार में पहले से ही प्रतिस्पर्धा और सीमित लाभ मार्जिन की स्थिति रहती है।
ऐसे में 2,000 रूपये से अधिक के डिजिटल लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लागू होने से व्यापारियों की लागत बढ़ सकती है। व्यापार मंडल का तर्क है कि इसका असर अंततः व्यापारी और ग्राहक दोनों पर पड़ने की आशंका है।
व्यापारियों ने यह भी कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के बजाय यदि उस पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया तो इसका असर डिजिटल लेन-देन की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
वीओ — 3 | व्यापार मंडल की मांग
व्यापार मंडल ने मांग की है कि फुटकर व्यापारियों को MDR के अतिरिक्त आर्थिक बोझ से मुक्त रखा जाए।
संगठन का कहना है कि किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पहले व्यापारिक संगठनों और संबंधित पक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाना चाहिए।
व्यापारियों ने सरकार से प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार करते हुए व्यापारियों के हित में निर्णय लेने की मांग की है।
वीओ — 4 | ज्ञापन के दौरान मौजूद रहे व्यापारी
ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्वेश गुप्ता, संजीव बांगा, छुन्ना भाई, विशाल गुप्ता, साजिद अली, फैज़ान, फ़िरोज़, सरद दीक्षित, अब्दुल लईक समेत संगठन के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
बाइट
संजीव बांगा — महामंत्री, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
लोकेशन— हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट — ज्ञानेश मिश्रा
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हत्याहरण कुंड में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम हरदोई। हत्याहरण कुंड में सोमवार शाम नहाते समय दो बच्चे अचानक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सीएचसी कोथावां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मोहित त्रिपाठी (20) पुत्र आलोक त्रिपाठी, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना कैलाश, जनपद सीतापुर और रितिक (10) पुत्र मिथलेश, निवासी ग्राम खेरवा, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। दोनों अपने परिजनों के साथ हत्याहरण कुंड में नहाने आए थे। बताया गया कि सोमवार 21 सितंबर 2026 की शाम करीब 4:30 बजे दोनों नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम ने तत्काल दोनों की तलाश शुरू की और उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन चिकित्सकीय परीक्षण के बाद दोनों की मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकान्त गौतम ने घटना की जानकारी दी।
    1
    हत्याहरण कुंड में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम

हरदोई। हत्याहरण कुंड में सोमवार शाम नहाते समय दो बच्चे अचानक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सीएचसी कोथावां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मोहित त्रिपाठी (20) पुत्र आलोक त्रिपाठी, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना कैलाश, जनपद सीतापुर और रितिक (10) पुत्र मिथलेश, निवासी ग्राम खेरवा, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। दोनों अपने परिजनों के साथ हत्याहरण कुंड में नहाने आए थे।

बताया गया कि सोमवार 21 सितंबर 2026 की शाम करीब 4:30 बजे दोनों नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम ने तत्काल दोनों की तलाश शुरू की और उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन चिकित्सकीय परीक्षण के बाद दोनों की मौत की पुष्टि हुई।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकान्त गौतम ने घटना की जानकारी दी।
    user_Anurag yadav
    Anurag yadav
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.