बम्होरी की शराब दुकान में तोड़फोड़ व आगजनी में 20 लाख का नुकसान ! पुलिस ने सरपंच सहित 7 नामजद व 40 से अधिक लोगों पर बलवा आगजनी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज दिगौड़ा 14 सितंबर दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बम्होरी खास में रविवार को कई महिलाएं व ग्रामीण आबकारी शराब की दुकान को बंद करवाने के लिए पहुंचे। वहां पर विवाद बढ़ जाने से महिलाओं व लोगों ने आबकारी दुकान से देशी व विदेशी शराब की पेटियों को बाहर फेंक कर नष्ट कर दिया था और आबकारी दुकान में रखा सामान व दस्तावेज जला दिए थे। साथ ही आबकारी दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने इस मामले आबकारी दुकान के मैनेजर व ठेकेदार की रिपोर्ट पर बम्होरी खास के सरपंच सहित 7 नामजद लोगों व 40 से अधिक लोगों पर बीएनएस की धारा 115(2), 296(b), 351(3), 324(4), 190, 191(2), 326(f), 333, 287 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया है कि फरियादी राहुल राय पिता महेश राय निवासी धवाकर मऊरानीपुर ने आबकारी ठेकेदार परसुराम शिवहरे के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में रविवार की सुबह करीब 10 बजे फरियादी राहुल राय, आबकारी दुकान के कर्मचारियों के साथ दुकान पर मौजूद था। तभी बम्होरी सरपंच दाखीराम उर्फ टाले लोधी, दयाराम लोधी, संतोष लोधी, दलवाई साहू, राज अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, प्रकाश उर्फ मिस्त्री अहिरवार व अन्य 40 से 45 महिला व लोग आए और शराब दुकान को बंद करने व जान से मारने की धमकी देने लगे। दुकान को बंद नहीं करने पर दाखीराम लोधी ने सभी से दुकान में आग लगाने को कहा। इसके बाद उक्त सभी लोगों ने फरियादी व कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। दुकान में रखी 300 पेटी देशी व विदेशी शराब को बाहर फेंक कर लाठी डंडों से नष्ट कर दिया और दुकान में रखे फ्रिज, रजाई गद्दे, फर्नीचर, शराब दुकान का लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर व हिसाब किताब के सभी दस्तावेज जला दिए। डर के कारण दुकान के कर्मचारी मौके से दूर चले गए थे। इसके बाद जब उक्त लोग मौके से चले गए तो कर्मचारियों ने वापिस आकर दुकान में देखा तो सीसीटीवी कैमरे व कैश पेटी में रखे 2.20 लाख रुपए नहीं मिले। इस घटना में फरियादी व ठेकेदार ने दुकान में तोड़फोड़ व आगजनी से करीब 20 लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया। फरियादी राहुल राय व ठेकेदार परसुराम शिवहरे की रिपोर्ट पर दिगौड़ा पुलिस ने आरोपी दाखीराम उर्फ टाले लोधी, दयाराम लोधी, संतोष लोधी, दलवाई साहू, राज अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, प्रकाश उर्फ मिस्त्री अहिरवार व 40 से अधिक लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने, बलवा करने, आग लगाकर संपत्ति नष्ट करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

- आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत, पशुपालक घायल टीकमगढ़। जिले के ग्राम सूनौरा खिरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। घटना में एक पशुपालक भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों द्वारा देहात थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम सूनौरा खिरिया में आकाशीय बिजली गिरने से लच्छू पाल की 5, पप्पू पाल की 5, कमल पाल की 3 और काशीराम रजक की 2 बकरियों की मौत हुई है। इस तरह कुल 15 बकरियों की जान चली गई। आवेदन में बताया गया है कि बकरियों को चरा रहे पशुपालक को भी बिजली गिरने से शारीरिक नुकसान हुआ, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ बकरियां घायल भी हुई हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित पशुपालकों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बकरियां ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन थीं। ऐसे में अचानक हुए इस नुकसान से परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने शासन से सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत, पशुपालक घायल टीकमगढ़। जिले के ग्राम सूनौरा खिरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। घटना में एक पशुपालक भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों द्वारा देहात थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम सूनौरा खिरिया में आकाशीय बिजली गिरने से लच्छू पाल की 5, पप्पू पाल की 5, कमल पाल की 3 और काशीराम रजक की 2 बकरियों की मौत हुई है। इस तरह कुल 15 बकरियों की जान चली गई। आवेदन में बताया गया है कि बकरियों को चरा रहे पशुपालक को भी बिजली गिरने से शारीरिक नुकसान हुआ, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ बकरियां घायल भी हुई हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित पशुपालकों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बकरियां ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन थीं। ऐसे में अचानक हुए इस नुकसान से परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने शासन से सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- उप निरीक्षक का गजब अंदाज, ‘हनुमान अंश’ फिल्म का गाना गुनगुनाते नजर आईं उपनिरीक्षक वीणां झां उपनिरीक्षक वीणां झां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे फिल्म ‘हनुमान अंश’ का गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस अधिकारी के इस अलग अंदाज की चर्चा अब क्षेत्र में खूब हो रही है। #Tikamgarh उप निरीक्षक का गजब अंदाज, ‘हनुमान अंश’ फिल्म का गाना गुनगुनाते नजर आईं उपनिरीक्षक वीणां झां उपनिरीक्षक वीणां झां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे फिल्म ‘हनुमान अंश’ का गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस अधिकारी के इस अलग अंदाज की चर्चा अब क्षेत्र में खूब हो रही है। #Tikamgarh1
- cm से सवाल पूछने पहची एक महिला पत्रकार जिसके सवाल सुनकर मा. योगी जी मंच छोडकर चले गये बिना सवालो का जबाब दिये और चार घंटे बाद उस महिला पत्रकार को धमकी दी गई की तेरे घर पर बिल्डोजर चलवा दूंगा और उसकी नोकरी छीन ली क्या यही है न्याय ए बी जे पी का गुन्डाराज है ऐसी सरकार को यू पी से हटाये ऐ बो सरकार है जो हम लोगो को हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर कभी जात पात छुआछूत पर लडाई करवाती है जागो1
- आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष केएल राहुल ने दामोदर यादव मंडल की कार्यक्रम की जानकारी दी आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष केएल राहुल ने दामोदर यादव मंडल की कार्यक्रम की प्रेस वार्ता कर जानकारी दी1
- ललितपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करके एटीएम कार्डो की चोरी करके साइबर फ्राड में करने के आरोप में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से 08 एटीएम कार्ड,01 अदद सिम कार्ड हुए बरामद। ललितपुर- क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा धारा 303(2)/317(2)/318(4)/61(2) बीएनएस में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि कृष्णकान्त पुत्र बडेराजा निवासी ग्राम बनौनी थाना बानपुर जनपद ललितपुर द्वारा कोतवाली ललितपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि अभियुक्तगणों द्वारा उसका एटीएम कार्ड चोरी करके तथा उसका प्रयोग साइबर अपराधों में करने के सम्बन्ध में किया गया है। इस सूचना पर कोतवाली ललितपुर में धारा 303(2)/317(2)/318(4)/61(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर, प्रकरण की गहतना से विवेचना की गई और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से 08 एटीएम कार्ड,01 अदद सिम कार्ड बरामद किये गए हैं।1
- पंचायत भवन में लेखपाल की तैनाती को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया ज्ञापन1
- टीकमगढ़ में बस स्टाफ व दो युवकों में विवाद, अस्पताल चौराहे पर लगा जाम टीकमगढ़ -- शहर में आज टीकमगढ़ से झांसी जाने वाली वैत्रवंती बस को बाइक से आए दो युवकों ने अस्पताल चौराहे पर रोक दिया। इसके बाद दोनों युवकों का बस के स्टाफ से विवाद होने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना को लेकर अस्पताल चौराहे के एक साइड पर बड़ी देर तक जाम लगा रहा। लोगों ने कहा है कि टीकमगढ़ में आए दिन सार्वजनिक स्थानों पर विवाद हो रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।1
- टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर हंगामा। दो युवकों ने बस रोककर किया विवाद, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। विवाद की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर हंगामा। दो युवकों ने बस रोककर किया विवाद, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। विवाद की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती, चार सही जवाब पर ₹1.41 करोड़ पुरस्कार दतिया। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को खुली चुनौती दी है। व्यवस्थापक सचिन मिश्रा के अनुसार, अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान प्रतियोगिता होगी। इसमें पांच प्रश्नों के हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर बताने होंगे। पांच में से चार प्रश्नों के भी सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को ₹1 करोड़ 41 लाख पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता 20 से 28 अप्रैल 2027 तक पण्डोखर धाम में होगी। #pandokharsarkardham #datia #mppolice पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती, चार सही जवाब पर ₹1.41 करोड़ पुरस्कार दतिया। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को खुली चुनौती दी है। व्यवस्थापक सचिन मिश्रा के अनुसार, अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान प्रतियोगिता होगी। इसमें पांच प्रश्नों के हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर बताने होंगे। पांच में से चार प्रश्नों के भी सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को ₹1 करोड़ 41 लाख पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता 20 से 28 अप्रैल 2027 तक पण्डोखर धाम में होगी। #pandokharsarkardham #datia #mppolice1