ललितपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करके एटीएम कार्डो की चोरी करके साइबर फ्राड में करने के आरोप में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से 08 एटीएम कार्ड,01 अदद सिम कार्ड हुए बरामद। ललितपुर- क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा धारा 303(2)/317(2)/318(4)/61(2) बीएनएस में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि कृष्णकान्त पुत्र बडेराजा निवासी ग्राम बनौनी थाना बानपुर जनपद ललितपुर द्वारा कोतवाली ललितपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि अभियुक्तगणों द्वारा उसका एटीएम कार्ड चोरी करके तथा उसका प्रयोग साइबर अपराधों में करने के सम्बन्ध में किया गया है। इस सूचना पर कोतवाली ललितपुर में धारा 303(2)/317(2)/318(4)/61(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर, प्रकरण की गहतना से विवेचना की गई और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से 08 एटीएम कार्ड,01 अदद सिम कार्ड बरामद किये गए हैं।
ललितपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करके एटीएम कार्डो की चोरी करके साइबर फ्राड में करने के आरोप में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से 08 एटीएम कार्ड,01 अदद सिम कार्ड हुए बरामद। ललितपुर- क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा धारा 303(2)/317(2)/318(4)/61(2) बीएनएस में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि कृष्णकान्त पुत्र बडेराजा निवासी ग्राम बनौनी थाना बानपुर जनपद ललितपुर द्वारा कोतवाली ललितपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि अभियुक्तगणों द्वारा उसका एटीएम कार्ड चोरी करके तथा उसका प्रयोग साइबर अपराधों में करने के सम्बन्ध में किया गया है। इस सूचना पर कोतवाली ललितपुर में धारा 303(2)/317(2)/318(4)/61(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर, प्रकरण की गहतना से विवेचना की गई और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से 08 एटीएम कार्ड,01 अदद सिम कार्ड बरामद किये गए हैं।
- आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत, पशुपालक घायल टीकमगढ़। जिले के ग्राम सूनौरा खिरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। घटना में एक पशुपालक भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों द्वारा देहात थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम सूनौरा खिरिया में आकाशीय बिजली गिरने से लच्छू पाल की 5, पप्पू पाल की 5, कमल पाल की 3 और काशीराम रजक की 2 बकरियों की मौत हुई है। इस तरह कुल 15 बकरियों की जान चली गई। आवेदन में बताया गया है कि बकरियों को चरा रहे पशुपालक को भी बिजली गिरने से शारीरिक नुकसान हुआ, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ बकरियां घायल भी हुई हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित पशुपालकों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बकरियां ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन थीं। ऐसे में अचानक हुए इस नुकसान से परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने शासन से सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत, पशुपालक घायल टीकमगढ़। जिले के ग्राम सूनौरा खिरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। घटना में एक पशुपालक भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों द्वारा देहात थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम सूनौरा खिरिया में आकाशीय बिजली गिरने से लच्छू पाल की 5, पप्पू पाल की 5, कमल पाल की 3 और काशीराम रजक की 2 बकरियों की मौत हुई है। इस तरह कुल 15 बकरियों की जान चली गई। आवेदन में बताया गया है कि बकरियों को चरा रहे पशुपालक को भी बिजली गिरने से शारीरिक नुकसान हुआ, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ बकरियां घायल भी हुई हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित पशुपालकों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बकरियां ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन थीं। ऐसे में अचानक हुए इस नुकसान से परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने शासन से सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- शिवपुरी। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल हुई ऑडियो क्लिप में अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के मामले में फिजिकल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिब्बू उर्फ शिवाजी पंडित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।1
- एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति। खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,, खुरई , सागर। दिनांक 14/09/2026 सागर पुलिस एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति पुलिस अधीक्षक सागर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद चिन्ह लगाकर दी शुभकामनाएं सागर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा श्री प्रवीण अस्थाना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद चिन्ह लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री प्रवीण अस्थाना को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने पदोन्नति पर श्री अस्थाना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति अधिकारी के कार्य, समर्पण एवं जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अस्थाना अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री प्रवीण अस्थाना ने पदोन्नति पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग एवं आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट हरिकृष्ण सोनी।1
- आस्था के धाम तक पहुंचाने का रास्ता बदहाल जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी आस्था के धाम तक पहुंचने का रास्ता बदहाल, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी! मंगलवार-शनिवार हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर बदमा धाम, गड्ढों और बदहाल मार्ग से गुजरने को मजबूर श्रद्धालु स्थानीय। एक ओर धार्मिक स्थलों के विकास और सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर बदमा धाम तक पहुंचने वाला मार्ग जिम्मेदारों के दावों की पोल खोल रहा है। मंदिर तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल है और श्रद्धालु परेशानी झेलते हुए दर्शन के लिए पहुंचने को मजबूर हैं। मंगलवार और शनिवार को जब मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, तब इस मार्ग की बदहाली साफ नजर आती है। खराब सड़क, गड्ढों और अव्यवस्थित रास्ते के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह सफर किसी परेशानी से कम नहीं है। हजारों श्रद्धालु आते हैं, फिर भी जिम्मेदारों को नजर नहीं आती सड़क की बदहाली? सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस प्राचीन मंदिर में नियमित रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, तो जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका का ध्यान इस महत्वपूर्ण मार्ग की ओर क्यों नहीं जा रहा? क्या जिम्मेदारों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? क्या श्रद्धालुओं की परेशानी दिखाई नहीं देती? क्या धार्मिक स्थल तक सुगम रास्ता उपलब्ध कराना जिम्मेदारों की प्राथमिकता में शामिल नहीं है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार ध्यान आकर्षित किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क की हालत देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार व्यवस्था कितनी गंभीरता से काम कर रही है। विकास के दावों पर बदमा धाम का रास्ता लगा रहा सवालिया निशान धार्मिक आस्था के इस प्रमुख �1
- बीना में चोरों के हौसले बुलंद, घरों में सोते रहे लोग और लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ कालूखेड़ी में एक ही रात कई घरों को बनाया निशाना, गोदरेज अलमारी उठाकर खेत में ले गए चोर; सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी बीना। नई बस्ती चौकी क्षेत्र के कालूखेड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाया लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में चोरों के हौसले बुलंद, घरों में सोते रहे लोग और लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ कालूखेड़ी में एक ही रात कई घरों को बनाया निशाना, गोदरेज अलमारी उठाकर खेत में ले गए चोर; सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी बीना। नई बस्ती चौकी क्षेत्र के कालूखेड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाया। वारदात के दौरान परिवार के लोग घरों में सोते रहे, जबकि चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पूरन अहिरवार निवासी कालूखेड़ी अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और उनके कपड़े उठाकर ले गए। चोरों ने घर के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी थी। कपड़ों में रखे करीब 2 हजार रुपये भी चोर ले गए। इसके बाद चोरों ने जमील खान के घर को निशाना बनाया, जहां से करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी होने की जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ी चोरी सलमान खान के घर चोरों ने सलमान पिता रहीश खान निवासी कालूखेड़ी के घर में भी धावा बोला। बताया जा रहा है कि चोर घर में रखी गोदरेज अलमारी को उठाकर खेत में ले गए, जहां उन्होंने अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के अनुसार चोरी गए सामान में सोने के झुमके, बालियां, मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी पायल सहित अन्य सोने के आभूषण और नकदी शामिल हैं। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामला नई बस्ती चौकी क्षेत्र का है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।1
- टीकमगढ़। जिले के बम्होरी खास गांव में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों और महिलाओं का आक्रोश सामने आया है। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण आबकारी शराब की दुकान पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। टीकमगढ़ में शराब के खिलाफ भड़का जनआक्रोश महिलाओं और ग्रामीणों ने शराब दुकान पर किया हमला, लाखों की शराब नष्ट करने का दावा जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी टीकमगढ़। जिले के बम्होरी खास गांव में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों और महिलाओं का आक्रोश सामने आया है। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण आबकारी शराब की दुकान पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने शराब दुकान में रखी शराब की बोतलों को नष्ट कर दिया। वहीं दुकान में रखे अन्य सामान को आग के हवाले किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान दुकान में मौजूद लोगों के साथ मारपीट किए जाने की सूचना है, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं तहसीलदार की मौजूदगी में मौके पर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शराब दुकान पर हुए इस विरोध और तोड़फोड़ के पीछे ग्रामीणों की क्या मांग थी और घटना में कितना नुकसान हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।1
- टीकमगढ़ में बस स्टाफ व दो युवकों में विवाद, अस्पताल चौराहे पर लगा जाम टीकमगढ़ -- शहर में आज टीकमगढ़ से झांसी जाने वाली वैत्रवंती बस को बाइक से आए दो युवकों ने अस्पताल चौराहे पर रोक दिया। इसके बाद दोनों युवकों का बस के स्टाफ से विवाद होने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना को लेकर अस्पताल चौराहे के एक साइड पर बड़ी देर तक जाम लगा रहा। लोगों ने कहा है कि टीकमगढ़ में आए दिन सार्वजनिक स्थानों पर विवाद हो रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।1
- टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर हंगामा। दो युवकों ने बस रोककर किया विवाद, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। विवाद की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर हंगामा। दो युवकों ने बस रोककर किया विवाद, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। विवाद की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- *घुवारा में गली-गली बिक रही अवैध शराब, राय मुहल्ला से बड़ा तालाब तक माफिया सक्रि *घुवारा में गली-गली बिक रही अवैध शराब, राय मुहल्ला से बड़ा तालाब तक माफिया सक्रिय, प्रशासन की भूमिका पर सवाल - बंडा जैसा हादसा होने का डर* *रिपोर्टर - संदीप सिंह घोष | घुवारा, छतरपुर* छतरपुर जिले के घुवारा नगर में अवैध शराब का कारोबार बेलगाम हो गया है। आलम यह है कि नगर के हर वार्ड में गली-गली में अवैध शराब की बिक्री हो रही है और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। *इन मोहल्लों में सक्रिय है कारोबार* नगर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले क्षेत्र राय मुहल्ला, देवी नगर, सुवारा रोड और बड़ा तालाब मुहल्ला में शाम ढलते ही अवैध शराब के अड्डे सज जाते हैं। सूत्रों के अनुसार किराना दुकानों और घरों की आड़ में कच्ची महुआ शराब से लेकर अवैध अंग्रेजी शराब तक ऊँचे दामों पर बेची जा रही है। *प्रशासन की मेहरबानी से बुलंद हैं हौसले* स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर यह कारोबार संभव नहीं है। गश्त के दौरान भी इन अड्डों को नजरअंदाज किया जाता है, जिससे शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। *युवा पीढ़ी बर्बाद, बंडा जैसा कांड दोहराने का खतरा* इस अवैध कारोबार के चलते नगर के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। मोहल्लों में रोज झगड़े और मारपीट आम हो गई है। सबसे बड़ा खतरा जहरीली शराब का है। बीते दिनों बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लोग भूले नहीं हैं। घुवारा में बिक रही शराब की कोई जांच नहीं है, यह कभी भी जहरीली साबित हो सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर छतरपुर और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चिन्हित स्थानों - राय मुहल्ला, देवी नगर, सुवारा रोड, बड़ा तालाब पर तत्काल छापामार कार्रवाई की जाए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।3