Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल हुई ऑडियो क्लिप में अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के मामले में फिजिकल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिब्बू उर्फ शिवाजी पंडित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
Narendra lodhi pichhore
शिवपुरी। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल हुई ऑडियो क्लिप में अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के मामले में फिजिकल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिब्बू उर्फ शिवाजी पंडित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झाँसी प्रेमनगर नगरा पावर हाउस के सामने डॉक्टर गुप्ता के बगल में बिजली के तारों में लगी आग3
- झाँसी में 55वीं KVS राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (U-14 & U-17 बालिका) संपन्न, देश भर की 22 टीमों की 345 बालिकाओं ने लिया भाग - जबलपुर और बेंगलुरु बने चैंपियन* झाँसी में 55वीं KVS राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (U-14 & U-17 बालिका) संपन्न, देश भर की 22 टीमों की 345 बालिकाओं ने लिया भाग - जबलपुर और बेंगलुरु बने चैंपियन* झाँसी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 में आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता, वॉलीबॉल चैंपियनशिप अंडर-14 व अंडर-17 बालिका वर्ग का समापन हो गया। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 25 संभागों में से 22 संभागों की टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 345 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। *रिजल्ट:* अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान जबलपुर, द्वितीय आगरा और तृतीय बेंगलुरु रहा। अंडर-17 वर्ग में प्रथम बेंगलुरु, द्वितीय हैदराबाद और तृतीय आगरा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी.पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक और राजकुमार असिस्टेंट कमिश्नर केंद्रीय विद्यालय संग़ठन आगरा रहे। कार्यक्रम का आभार प्रिंसिपल सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, केंद्रीय विद्यालय नं. 3 ने किया। *BYTE - राजकुमार, असिस्टेंट कमिश्नर, केंद्रीय विद्यालय संगठन, आगरा संभाग2
- झांसी ब्यूरो रिपोर्ट भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत हाईवे की टूटी सड़क देख NHAI अफसर पर भड़क गए।1
- झाँसी मे मंगलमूर्ति की हुई धूमधाम से अगवानी......... .1
- डॉ० संदीप ने फीता काटकर किया 'चिल एंड थ्रिल प्राइवेट थिएटर’ का भव्य शुभारम्भ, बुकिंग पर 50% छूट1
- कथित अभद्र पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर महिलाओं-पुरुषों ने जताया आक्रोश, FIR की मांग कथित अभद्र पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर महिलाओं-पुरुषों ने जताया आक्रोश, FIR की मांग करैरा। बगीचा वाली माई के भक्तों ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में करैरा थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्त थाने पहुंचे और संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, हाल ही में करौली-मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा के दौरान कुछ युवकों द्वारा कथित रूप से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया। पोस्ट सामने आने के बाद बगीचा वाली माई के भक्तों में नाराजगी फैल गई। मामले को लेकर भक्तों ने करैरा थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत और नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मांग की कि सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। भक्तों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में आपत्तिजनक टिप्पणी या पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। 📍 स्थान: करैरा, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश)1
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की पैंट्रीकारों में खानपान सेवाओं के निरीक्षण हेतु सरप्राइज फोर्ट्रेस चेक अभियान रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 14 सितम्बर 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की पैंट्रीकारों में खानपान सेवाओं के निरीक्षण हेतु सरप्राइज फोर्ट्रेस चेक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली पैंट्रीकार युक्त सभी गाड़ियों की पैंट्रीकारों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैंट्रीकार की स्वच्छता एवं रख-रखाव, कार्यरत खान-पान कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई। कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ वर्दी, हैंड ग्लव्स, हेड गियर आदि के उपयोग की भी जांच की गई। इसके साथ ही कच्ची खाद्य सामग्री के उचित भंडारण तथा तैयार भोजन के सुरक्षित एवं स्वच्छ रख-रखाव को भी परखा गया। पैंट्रीकार में कीट नियंत्रण व्यवस्था की जांच की गई तथा ट्रेनों में रेल नीर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12617 मंगला एक्सप्रेस, 12625 केरला एक्सप्रेस, 18477 उत्कल एक्सप्रेस, 20104 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12138 पंजाब मेल, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12137 पंजाब मेल, 12618 मंगला एक्सप्रेस, 12808 समता एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12617 मंगला एक्सप्रेस में 27 पेटी अनधिकृत पानी पाया गया, जिसे जब्त किया गया। वहीं, गाड़ी संख्या 20104 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा द्वारा चाय के कप निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। उक्त कपों को जब्त कर जांच हेतु भेजा गया। चेकिंग के दौरान 04 अनधिकृत व्यक्तियों को भी पकड़ा गया, जिन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द किया गया। चेकिंग टीम में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री मनोज तिवारी, श्री अवधेश दुबे, मुख्य खान-पान निरीक्षक श्री अशोक रायकवार, श्री राजेश यादव, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री वैभव महेश्वरी, श्री रमाकांत यादव, श्री मनोज कुमार, श्री प्रथम सिंह, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री आकाश गुप्ता, श्री सौरभ सिंह आदि शामिल रहे। झाँसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे केवल अधिकृत फेरीवालों/विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा खरीदारी का बिल अवश्य प्राप्त करें। यात्रियों को निर्धारित दरों पर ही खान-पान सामग्री उपलब्ध कराने एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।4
- सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनुदेशकों को नियमित शिक्षक का दर्जा, एरियर एवं बेतन सुविधाएं दिए जाने के संबंध मे सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनुदेशकों को नियमित शिक्षक का दर्जा, एरियर एवं बेतन सुविधाएं दिए जाने के संबंध मे उत्तर प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों का सरकार द्वारा पिछले 14 वर्षों से शोषण किया जा रहा है, जिससे वे अपने विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित हैं। पीड़ित और व्यथित अनुदेशकों द्वारा शासन एवं प्रशासन से लगातार गुहार लगाई जाती रही है। लंबे समय तक न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद यह मामला देश के सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा। गहन विचार-विमर्श, तकों एवं साक्ष्यों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने 4 फरवरी 2026 को 46 पृष्ठों का ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। अदालत ने अनुदेशक शिक्षकों को नियमित शिक्षक मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल प्रभाव से बकाया एरियर के भुगतान तथा शिक्षकों के समान वेतन व अन्य सुविधाएं प्रदान करने का आदेश दिया। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकार की रिव्यू पेटीशन खारिज किए जाने के बावजूद, प्रदेश सरकार ने आदेश के अनुपालन हेतु अभी तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया है। अनुदेशकों द्वारा कई बार ज्ञापन और विनती के माध्यम से पैरवी की गई, लेकिन सरकार जानबूझकर आदेश की अवहेलना कर रही है। इससे अनुदेशक शिक्षक अत्यंत निराशा और अवसाद के दौर से गुजर रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनुदेशक शिक्षक अब अपने न्याय और अधिकारों के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के दिखाए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने को विवश हैं। अनुदेशक अपनी इस अंतहीन पीड़ा और सरकार की उपेक्षा को आम जनमानस के समक्ष रखने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर समर्थन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन और उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष देसराज रिछारिया जी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि अनुदेशको को एरियर दिला कर रहेगें और नियमित करा कर रहेगें पर जिलाध्यक्ष प्रिंस चौधरी ज, मुदित चिरबारिया, राजेश वर्मा,रवीन्द्र गौतम,संदीप चौधरी,मोहित राय,अनिल बबेले, अरविंद साहू, शिशुपाल, राजेश नागर सर्वेश,निक्की वर्मा,भावना सोनी,आरती देवी,रश्मि शर्मा,शांति देवी, सुनीता शिखा,इंतजार मंजू लता पृथ्वीराज, कपिल आर्या एवं अनेक अनुदेशक साथी मौजूद रहे2
- 🚨 करैरा पुलिस की वारंटियों पर कार्रवाई, दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार करैरा। थाना करैरा पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वारंटी पिछले 05 वर्षों से 04 अलग-अलग वारंटों में फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है। 🚨 करैरा पुलिस की वारंटियों पर कार्रवाई, दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार करैरा। थाना करैरा पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वारंटी पिछले 05 वर्षों से 04 अलग-अलग वारंटों में फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।1