Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाँसी प्रेमनगर नगरा पावर हाउस के सामने डॉक्टर गुप्ता के बगल में बिजली के तारों में लगी आग
Amir Sohail
झाँसी प्रेमनगर नगरा पावर हाउस के सामने डॉक्टर गुप्ता के बगल में बिजली के तारों में लगी आग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनुदेशकों को नियमित शिक्षक का दर्जा, एरियर एवं बेतन सुविधाएं दिए जाने के संबंध मे सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनुदेशकों को नियमित शिक्षक का दर्जा, एरियर एवं बेतन सुविधाएं दिए जाने के संबंध मे उत्तर प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों का सरकार द्वारा पिछले 14 वर्षों से शोषण किया जा रहा है, जिससे वे अपने विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित हैं। पीड़ित और व्यथित अनुदेशकों द्वारा शासन एवं प्रशासन से लगातार गुहार लगाई जाती रही है। लंबे समय तक न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद यह मामला देश के सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा। गहन विचार-विमर्श, तकों एवं साक्ष्यों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने 4 फरवरी 2026 को 46 पृष्ठों का ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। अदालत ने अनुदेशक शिक्षकों को नियमित शिक्षक मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल प्रभाव से बकाया एरियर के भुगतान तथा शिक्षकों के समान वेतन व अन्य सुविधाएं प्रदान करने का आदेश दिया। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकार की रिव्यू पेटीशन खारिज किए जाने के बावजूद, प्रदेश सरकार ने आदेश के अनुपालन हेतु अभी तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया है। अनुदेशकों द्वारा कई बार ज्ञापन और विनती के माध्यम से पैरवी की गई, लेकिन सरकार जानबूझकर आदेश की अवहेलना कर रही है। इससे अनुदेशक शिक्षक अत्यंत निराशा और अवसाद के दौर से गुजर रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनुदेशक शिक्षक अब अपने न्याय और अधिकारों के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के दिखाए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने को विवश हैं। अनुदेशक अपनी इस अंतहीन पीड़ा और सरकार की उपेक्षा को आम जनमानस के समक्ष रखने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर समर्थन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन और उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष देसराज रिछारिया जी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि अनुदेशको को एरियर दिला कर रहेगें और नियमित करा कर रहेगें पर जिलाध्यक्ष प्रिंस चौधरी ज, मुदित चिरबारिया, राजेश वर्मा,रवीन्द्र गौतम,संदीप चौधरी,मोहित राय,अनिल बबेले, अरविंद साहू, शिशुपाल, राजेश नागर सर्वेश,निक्की वर्मा,भावना सोनी,आरती देवी,रश्मि शर्मा,शांति देवी, सुनीता शिखा,इंतजार मंजू लता पृथ्वीराज, कपिल आर्या एवं अनेक अनुदेशक साथी मौजूद रहे2
- भांडेर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में मुरैना ने ग्वालियर को हराया शिक्षा विभाग द्वारा भांडेर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में आयोजित संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। रविवार शाम 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड और श्योपुर सहित विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मुरैना की टीम ने ग्वालियर को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील शर्मा, भांडेर बीईओ मनीष सेन, सुरजीत अहिरवार, सीएम राइज प्राचार्य भीष्म देव श्रीवास्तव, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी शराफत उल्ला खान सहित पीटीआई ऋषि, राकेश प्रताप, शिव सिंह यादव, उधम दोहरे और राजेश पांडे की विशेष भूमिका रही। खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने संभाली, जबकि अंपायर की जिम्मेदारी बलजीत सेंगर ने निभाई।1
- क्या सरपंच ही खिला रहा था जुआ...आखिर राजनैतिक हस्तक्षेप क्यों हुआ.?? जुआ कार्रवाई के बाद नया विवाद: आरोपी पर कार्रवाई हुई तो शिकायत, अब राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप जुआ कार्रवाई के बाद विवाद....1
- दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत* *दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत* --------------------------–-------- दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में रविवार को दतिया शहरी क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के 12 प्रमुख पॉइंट पर थाना प्रभारियों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों को रोककर समझाइश दी गई। फोर व्हीलर वाहनों की भी जांच की गई कि कहीं अवैध सामग्री का परिवहन या अनैतिक गतिविधियों में इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। अभियान का निरीक्षण दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया। किला चौक पर उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोड़ा ने टीम के साथ चेकिंग की। पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी।1
- “युवा देश का भविष्य हैं, वर्तमान सुधारेंगे तो भविष्य बेहतर होगा” — राघवेंद्र त्रिपाठी दतिया के गायत्री गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुरैना विभाग के विभाग कार्यवाह राघवेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए युवाओं को अपने वर्तमान को सुधारना होगा। त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि किसी भी जानकारी को सच मानकर वायरल करने को “मायावी युद्ध” बताते हुए युवाओं को भ्रम और देश विरोधी षड्यंत्रों से सावधान रहने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए, वहीं राष्ट्रीय साहित्य का स्टॉल लगाया गया और अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- गणेश उत्सव के आयोजन एवं डीजे संचालकों की बैठक में SDOP ने दिए आवश्यक निर्देश गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश दतिया नगर में आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- विधायक जवाहरलाल राजपूत का अल्टीमेटम: 'हाईवे के जानलेवा गड्ढों के जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई1
- आगामी त्यौहारों को लेकर भांडेर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली और जुलूस मार्ग की व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश आगामी गणेश चतुर्थी, जलविहार के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भांडेर थाना परिसर में रविवार शाम 07 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सपना शर्मा, सीएमओ राधे रमन यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। साथ ही नगर पालिका को साफ-सफाई, तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जलविहार के दिन के भगवान के विहार के मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।1
- दतिया ब्रेकिंग। राजगढ़ चौराहे पर सड़क पर पड़े राहगीर को लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा!* *दतिया ब्रेकिंग। राजगढ़ चौराहे पर सड़क पर पड़े राहगीर को लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा!* ------------------------------------ दतिया। राजगढ़ चौराहे पर सड़क पर पड़े एक राहगीर के साथ एक महिला और पुरुष द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दोनों व्यक्ति राहगीर को लात-घूंसों और चप्पलों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित महिला द्वारा राजगढ़ चौराहे पर लंबे समय से कब्जा कर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की मनमानी और राहगीर के साथ मारपीट पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा? स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की तत्काल जांच कर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा राजगढ़ चौराहे से कथित अतिक्रमण/कब्जे को हटाने की मांग की है। प्रशासन तुरंत संज्ञान ले।1