दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत* *दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत* --------------------------–-------- दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में रविवार को दतिया शहरी क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के 12 प्रमुख पॉइंट पर थाना प्रभारियों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों को रोककर समझाइश दी गई। फोर व्हीलर वाहनों की भी जांच की गई कि कहीं अवैध सामग्री का परिवहन या अनैतिक गतिविधियों में इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। अभियान का निरीक्षण दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया। किला चौक पर उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोड़ा ने टीम के साथ चेकिंग की। पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी।
दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत* *दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत* --------------------------–-------- दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में रविवार को दतिया शहरी क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के 12 प्रमुख पॉइंट पर थाना प्रभारियों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों को रोककर समझाइश दी गई। फोर व्हीलर वाहनों की भी जांच की गई कि कहीं अवैध सामग्री का परिवहन या अनैतिक गतिविधियों में इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। अभियान का निरीक्षण दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया। किला चौक पर उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोड़ा ने टीम के साथ चेकिंग की। पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी।
- दतिया में TET के विरोध में शिक्षकों ने निकाली न्याय यात्रा दतिया में PMUMS के बैनर तले शिक्षकों ने TET से स्थायी मुक्ति सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर न्याय यात्रा निकाली। गांगोटिया हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा माँ पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंची, जहां शिक्षकों ने सामूहिक अर्जी लगाई। 300 से अधिक शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर केंद्रीय वेतनमान, पुरानी पेंशन और नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता की मांग उठाई। जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि लंबे समय से ज्ञापन देने के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- दतिया में पुलिस कार्रवाई और स्थानीय भाजपा नेताओं के विरोध के बाद, पुलिस अधीक्षक (SP) मयूर खंडेलवाल के रुख और कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा और हलचल देखने को मिली है। दतिया में पुलिस कार्रवाई और स्थानीय भाजपा नेताओं के विरोध के बाद, पुलिस अधीक्षक (SP) मयूर खंडेलवाल के रुख और कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा और हलचल देखने को मिली है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद एसपी मयूर खंडेलवाल की प्रतिक्रिया और उससे उपजे हालातों के मुख्य पहलू इस प्रकार हैं: कानून के पालन पर अडिग रुख: एसपी मयूर खंडेलवाल ने स्पष्ट किया है कि पुलिस का काम अपराध और अवैध गतिविधियों (जैसे जुआ, फड़ संचालन आदि) पर निष्पक्ष कार्रवाई करना है। राजनीतिक दबाव के बावजूद पुलिस ने अपने प्रशासनिक रुख में यह संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। साक्ष्यों के आधार पर जांच की बात: नेताओं के आक्रोश और एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपने के बाद, एसपी स्तर से यह प्रतिक्रिया आई कि यदि किसी पक्ष को पुलिसिया कार्रवाई या प्रक्रिया पर आपत्ति है, तो वे साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है, जिससे गरमाई स्थिति को थोड़ा शांत करने का प्रयास किया गया। पूर्व के सख्त तेवरों की चर्चा: जानकारों का मानना है कि दतिया में एसपी मयूर खंडेलवाल का प्रशासनिक अमला और उनका नेतृत्व पहले भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के मामले में सख्त तेवर दिखा चुका है। स्थानीय स्तर पर सत्ताधारी दल के नेताओं और पुलिस के बीच इस तरह की तनातनी से प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव के आगे कितनी नरमी या सख्ती बरतेगा। स्थानीय स्तर पर इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे पुलिस की जांच रिपोर्ट क्या रुख लेती है और राजनीतिक दल इसे किस तरह से आगे बढ़ाते हैं।1
- मामूली विवाद में दम्पति व उनकी बेटी से गाली-गलौज और मारपीट, जातिगत अपशब्द कहकर जान से मारने की धमकी, सरसई थाने में 04 पर केस सरसई थाना क्षेत्र के ग्राम सरसई में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। फरियादी काशीप्रसाद दोहरे ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी भारत यादव, पवन यादव, धीरज यादव और कल्लू यादव ने उसके साथ, उसकी पत्नी लली दोहरे और बेटी विधाता के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने जातिगत अपशब्द कहते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना ग्राम सरसई में बंगाली क्लीनिक के सामने की बताई गई है। शिकायत मिलने के बाद सरसई पुलिस ने भारत यादव, पवन यादव, धीरज यादव और कल्लू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- भगुवापुरा थाना अंतर्गत ग्राम बस्तूरी में दतिया एसपी ने टीम गठित कर जुआ के फंड पर एक बड़ी कार्रवाई की गई थी जिसमें 7 से 8 गिरफ्तार किए गए थे एवं पुलिस ने मामला दर्ज किया था गिरफ्तार किए गए लोगों में एक भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष शामिल था अपने कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भिंड दतिया सांसद संध्या राय क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल पूर्व विधायक भंडार, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता ने एसपी मयूर खंडेलवाल को आवेदन देकर टीम में सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने के लिए कहा1
- जुआ कार्रवाई के बाद नया विवाद, जिस पर था जुआ खिलवाने का आरोप..अब राजनैतिक हस्तक्षेप दतिया के भगुआपुरा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद मामला अब शिकायत और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है दरअसल, जिस सुरेंद्र सिंह चौहान की ओर से पुलिस के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत दी गई है, पुलिस के अनुसार वही व्यक्ति जुआ खिलवाने वालों में शामिल था और उसके घर पर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेलने वाले लोग भी पकड़े गए थे अब राजनीतिक हस्तक्षेप होता दिख रहा है जिसमें आरोपी को बचाने की कोशिश होती दिख रही है। एफ आई आर में नाम दर्ज है - संगठन के कार्यकर्ता के लिए विधायक सांसद और सैंकड़ों कार्यकर्ता नेता इकठ्ठा हो गये । क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर समय नहीं मिलता या फिर मुंह सिल जाते हैं जुआ कार्रवाई के बाद नया विवाद, जिस पर था जुआ खिलवाने का आरोप..अब राजनैतिक हस्तक्षेप दतिया के भगुआपुरा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद मामला अब शिकायत और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है दरअसल, जिस सुरेंद्र सिंह चौहान की ओर से पुलिस के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत दी गई है, पुलिस के अनुसार वही व्यक्ति जुआ खिलवाने वालों में शामिल था और उसके घर पर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेलने वाले लोग भी पकड़े गए थे अब राजनीतिक हस्तक्षेप होता दिख रहा है जिसमें आरोपी को बचाने की कोशिश होती दिख रही है। एफ आई आर में नाम दर्ज है - संगठन के कार्यकर्ता के लिए विधायक सांसद और सैंकड़ों कार्यकर्ता नेता इकठ्ठा हो गये । क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर समय नहीं मिलता या फिर मुंह सिल जाते हैं1
- पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती पांच में से चार प्रश्नों का भी हूबहू सही उत्तर देने पर ₹1 करोड़ 41 लाख पुरस्कार की घोषणा अप्रैल 2027 में 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान पण्डोखर धाम में होगी प्रतियोगिता पण्डोखर धाम (दतिया)। पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर एवं त्रिकालदर्शी संत श्री गुरुशरण जी महाराज ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को खुली चुनौती देते हुए ₹1 करोड़ 41 लाख की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। प्रस्तावित प्रतियोगिता आगामी 20 से 28 अप्रैल 2027 तक पण्डोखर सरकार धाम में आयोजित होने वाले विशाल 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान आयोजित की जाएगी। पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव श्री मुकेश कुमार गुप्ता, सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार में सत्संग के दौरान श्री गुरुशरण जी महाराज ने यह घोषणा की। श्री गुप्ता के अनुसार, श्री गुरुशरण जी महाराज ने देशभर में पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को चुनौती देते हुए कहा है कि प्रतियोगिता में उनकी ओर से पांच प्रश्न लिखकर दिए जाएंगे। प्रतिभागी यदि उन प्रश्नों के हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर बता देता है तो उसे ₹1 करोड़ 41 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं, पांच में से चार प्रश्नों के भी हूबहू सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को उक्त पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि श्री गुरुशरण जी महाराज ने वर्तमान परिवेश में अश्वमेध यज्ञ के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस चुनौती की घोषणा की। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्चा लिखकर भविष्य बताने संबंधी दावों की वास्तविकता को प्रत्यक्ष रूप से सामने लाना बताया गया है। श्री मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पण्डोखर सरकार धाम में 20 अप्रैल से 28 अप्रैल 2027 तक भव्य एवं विशाल 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इसी धार्मिक महाआयोजन के दौरान घोषित प्रतियोगिता भी संपन्न कराई जाएगी। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत नियम, पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया, निर्णायक व्यवस्था तथा पुरस्कार प्रदान करने की प्रक्रिया की जानकारी आयोजन से पूर्व सार्वजनिक की जाएगी। भवदीय - मुकेश कुमार गुप्ता, सागर संस्थापक / सचिव पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट1
- गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकली गणेश प्रतिमाओं की शोभा यात्रा गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकली गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा, 14 सितंबर से शुरू होगा महोत्सव - गणेश महोत्सव को लेकर दतिया शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। 14 सितंबर से शुरू होने वाले 11 दिवसीय गणेश महोत्सव से पहले विभिन्न गणेश पंडाल समितियों द्वारा प्रतिमाओं को पंडाल तक पहुंचाने के लिए चल समारोह निकाला गया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर युवा गणेश प्रतिमाओं को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और आतिशबाजी की गई। किला चौक से भी गणेश प्रतिमाओं की झांकी पंडालों के लिए रवाना हुई। दतिया शहर में करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं। गणेश महोत्सव गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। इस दौरान युवा वर्ग भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और सेवा में जुटेगा। पुलिस विभाग ने गणेश पंडाल समितियों से महोत्सव सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। वहीं सुपर मार्केट का गणेश महोत्सव हर वर्ष आकर्षण का केंद्र रहता है, जहां सिंधी समाज द्वारा भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है।1
- प्रशासन की रॉक के बाद भी अवैध परिवहन का कमजोरों पर इंदरगढ़ नगर में रेत माफियाओं के साथ-साथ नेता पुलिस भी इस खेल में लिफ्ट प्रशासन की तमाम कोशिशें के बावजूद भी दतिया जिले में रेत माफिया हर जगह सक्रिय हैं दतिया से लेकर इंदरगढ़ भंडार सेवडा उन्नाव हर जगह रेत का काला कारोबार चरम पर है जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी रेट माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े अवैध रेत का परिवहन एवं भंडारण जारी है अभी कुछ ही दिन पहले खनिज विभाग एवं पुलिस ने कंजौली स्कूल प्रसार में छापा डाला था परंतु उसमें से कुछ ट्रैक्टरों को अधिकारियों ने छोड़ दिया था इंदरगढ़ नगर में इस समय भी रोक के बाद अवैध रेट परिवहन एवं डंप का काम बादलपुर जारी है शासन की छापा मार करवाई से पहले ही तथा कथित कुछ अधिकारी अपने चाहतों को छापा डालने का मैसेज दे देते हैं और यह रेट माफिया चौकन्ना हो जाते हैं अब देखना यह है की क्या अवैधृत परिवहन पर पुनः रोक लगेगी1
- झाँसी में 55वीं KVS राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (U-14 & U-17 बालिका) संपन्न, देश भर की 22 टीमों की 345 बालिकाओं ने लिया भाग - जबलपुर और बेंगलुरु बने चैंपियन* झाँसी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 में आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता, वॉलीबॉल चैंपियनशिप अंडर-14 व अंडर-17 बालिका वर्ग का समापन हो गया। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 25 संभागों में से 22 संभागों की टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 345 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। *रिजल्ट:* अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान जबलपुर, द्वितीय आगरा और तृतीय बेंगलुरु रहा। अंडर-17 वर्ग में प्रथम बेंगलुरु, द्वितीय हैदराबाद और तृतीय आगरा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी.पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक और राजकुमार असिस्टेंट कमिश्नर केंद्रीय विद्यालय संग़ठन आगरा रहे। कार्यक्रम का आभार प्रिंसिपल सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, केंद्रीय विद्यालय नं. 3 ने किया। *BYTE - राजकुमार, असिस्टेंट कमिश्नर, केंद्रीय विद्यालय संगठन, आगरा संभाग4