गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकली गणेश प्रतिमाओं की शोभा यात्रा गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकली गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा, 14 सितंबर से शुरू होगा महोत्सव - गणेश महोत्सव को लेकर दतिया शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। 14 सितंबर से शुरू होने वाले 11 दिवसीय गणेश महोत्सव से पहले विभिन्न गणेश पंडाल समितियों द्वारा प्रतिमाओं को पंडाल तक पहुंचाने के लिए चल समारोह निकाला गया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर युवा गणेश प्रतिमाओं को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और आतिशबाजी की गई। किला चौक से भी गणेश प्रतिमाओं की झांकी पंडालों के लिए रवाना हुई। दतिया शहर में करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं। गणेश महोत्सव गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। इस दौरान युवा वर्ग भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और सेवा में जुटेगा। पुलिस विभाग ने गणेश पंडाल समितियों से महोत्सव सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। वहीं सुपर मार्केट का गणेश महोत्सव हर वर्ष आकर्षण का केंद्र रहता है, जहां सिंधी समाज द्वारा भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है।
गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकली गणेश प्रतिमाओं की शोभा यात्रा गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकली गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा, 14 सितंबर से शुरू होगा महोत्सव - गणेश महोत्सव को लेकर दतिया शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। 14 सितंबर से शुरू होने वाले 11 दिवसीय गणेश महोत्सव से पहले विभिन्न गणेश पंडाल समितियों द्वारा प्रतिमाओं को पंडाल तक पहुंचाने के लिए चल समारोह निकाला गया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर युवा गणेश प्रतिमाओं को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और आतिशबाजी की गई। किला चौक से भी गणेश प्रतिमाओं की झांकी पंडालों के लिए रवाना हुई। दतिया शहर में करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं। गणेश महोत्सव गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। इस दौरान युवा वर्ग भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और सेवा में जुटेगा। पुलिस विभाग ने गणेश पंडाल समितियों से महोत्सव सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। वहीं सुपर मार्केट का गणेश महोत्सव हर वर्ष आकर्षण का केंद्र रहता है, जहां सिंधी समाज द्वारा भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है।
- पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती पांच में से चार प्रश्नों का भी हूबहू सही उत्तर देने पर ₹1 करोड़ 41 लाख पुरस्कार की घोषणा अप्रैल 2027 में 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान पण्डोखर धाम में होगी प्रतियोगिता पण्डोखर धाम (दतिया)। पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर एवं त्रिकालदर्शी संत श्री गुरुशरण जी महाराज ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को खुली चुनौती देते हुए ₹1 करोड़ 41 लाख की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। प्रस्तावित प्रतियोगिता आगामी 20 से 28 अप्रैल 2027 तक पण्डोखर सरकार धाम में आयोजित होने वाले विशाल 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान आयोजित की जाएगी। पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव श्री मुकेश कुमार गुप्ता, सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार में सत्संग के दौरान श्री गुरुशरण जी महाराज ने यह घोषणा की। श्री गुप्ता के अनुसार, श्री गुरुशरण जी महाराज ने देशभर में पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को चुनौती देते हुए कहा है कि प्रतियोगिता में उनकी ओर से पांच प्रश्न लिखकर दिए जाएंगे। प्रतिभागी यदि उन प्रश्नों के हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर बता देता है तो उसे ₹1 करोड़ 41 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं, पांच में से चार प्रश्नों के भी हूबहू सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को उक्त पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि श्री गुरुशरण जी महाराज ने वर्तमान परिवेश में अश्वमेध यज्ञ के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस चुनौती की घोषणा की। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्चा लिखकर भविष्य बताने संबंधी दावों की वास्तविकता को प्रत्यक्ष रूप से सामने लाना बताया गया है। श्री मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पण्डोखर सरकार धाम में 20 अप्रैल से 28 अप्रैल 2027 तक भव्य एवं विशाल 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इसी धार्मिक महाआयोजन के दौरान घोषित प्रतियोगिता भी संपन्न कराई जाएगी। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत नियम, पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया, निर्णायक व्यवस्था तथा पुरस्कार प्रदान करने की प्रक्रिया की जानकारी आयोजन से पूर्व सार्वजनिक की जाएगी। भवदीय - मुकेश कुमार गुप्ता, सागर संस्थापक / सचिव पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट1
- भांडेर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में मुरैना ने ग्वालियर को हराया शिक्षा विभाग द्वारा भांडेर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में आयोजित संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। रविवार शाम 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड और श्योपुर सहित विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मुरैना की टीम ने ग्वालियर को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील शर्मा, भांडेर बीईओ मनीष सेन, सुरजीत अहिरवार, सीएम राइज प्राचार्य भीष्म देव श्रीवास्तव, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी शराफत उल्ला खान सहित पीटीआई ऋषि, राकेश प्रताप, शिव सिंह यादव, उधम दोहरे और राजेश पांडे की विशेष भूमिका रही। खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने संभाली, जबकि अंपायर की जिम्मेदारी बलजीत सेंगर ने निभाई।1
- क्या सरपंच ही खिला रहा था जुआ...आखिर राजनैतिक हस्तक्षेप क्यों हुआ.?? जुआ कार्रवाई के बाद नया विवाद: आरोपी पर कार्रवाई हुई तो शिकायत, अब राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप जुआ कार्रवाई के बाद विवाद....1
- दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत* *दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत* --------------------------–-------- दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में रविवार को दतिया शहरी क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के 12 प्रमुख पॉइंट पर थाना प्रभारियों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों को रोककर समझाइश दी गई। फोर व्हीलर वाहनों की भी जांच की गई कि कहीं अवैध सामग्री का परिवहन या अनैतिक गतिविधियों में इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। अभियान का निरीक्षण दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया। किला चौक पर उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोड़ा ने टीम के साथ चेकिंग की। पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी।1
- प्रशासन की रॉक के बाद भी अवैध परिवहन का कमजोरों पर इंदरगढ़ नगर में रेत माफियाओं के साथ-साथ नेता पुलिस भी इस खेल में लिफ्ट प्रशासन की तमाम कोशिशें के बावजूद भी दतिया जिले में रेत माफिया हर जगह सक्रिय हैं दतिया से लेकर इंदरगढ़ भंडार सेवडा उन्नाव हर जगह रेत का काला कारोबार चरम पर है जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी रेट माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े अवैध रेत का परिवहन एवं भंडारण जारी है अभी कुछ ही दिन पहले खनिज विभाग एवं पुलिस ने कंजौली स्कूल प्रसार में छापा डाला था परंतु उसमें से कुछ ट्रैक्टरों को अधिकारियों ने छोड़ दिया था इंदरगढ़ नगर में इस समय भी रोक के बाद अवैध रेट परिवहन एवं डंप का काम बादलपुर जारी है शासन की छापा मार करवाई से पहले ही तथा कथित कुछ अधिकारी अपने चाहतों को छापा डालने का मैसेज दे देते हैं और यह रेट माफिया चौकन्ना हो जाते हैं अब देखना यह है की क्या अवैधृत परिवहन पर पुनः रोक लगेगी1
- “युवा देश का भविष्य हैं, वर्तमान सुधारेंगे तो भविष्य बेहतर होगा” — राघवेंद्र त्रिपाठी दतिया के गायत्री गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुरैना विभाग के विभाग कार्यवाह राघवेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए युवाओं को अपने वर्तमान को सुधारना होगा। त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि किसी भी जानकारी को सच मानकर वायरल करने को “मायावी युद्ध” बताते हुए युवाओं को भ्रम और देश विरोधी षड्यंत्रों से सावधान रहने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए, वहीं राष्ट्रीय साहित्य का स्टॉल लगाया गया और अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- दतिया में जुए की कार्रवाई पर गरमाई सियासत: सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खोला मोर्चा दतिया में जुए की कार्रवाई पर गरमाई सियासत: सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खोला मोर्चा दतिया: भगुवापुरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए के खिलाफ की गई कार्रवाई अब तूल पकड़ती जा रही है। यह मामला पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है, जिसके चलते शनिवार को भाजपा सांसद संध्या राय और सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक रंजिश से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या है पूरा मामला? बीती 9-10 सितंबर की रात भगुवापुरा थाना क्षेत्र के बस्तूरी गांव में पुलिस ने जुए के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, उन्हें इलाके में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिस पर यह दबिश दी गई और आसपास के थानों के प्रभारी भी इस कार्रवाई में शामिल थे। नेताओं का आरोप: 'साजिश के तहत फंसाया गया' एसपी कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने एसपी मयूर खंडेलवाल को एक ज्ञापन सौंपा। सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान को पूरी तरह रंजिशन और साजिश के तहत फंसाया गया है। मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए सांसद संध्या राय ने पुलिस के दावों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में मांग की कि इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और निर्दोष को फंसाने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस का पक्ष दूसरी ओर, एसपी मयूर खंडेलवाल ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए सफाई दी है कि यह दबिश केवल पुख्ता सूचना के आधार पर की गई थी। हालांकि, जनप्रतिनिधियों द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, एसपी ने मामले की प्राथमिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को सौंप दी है। अब इस मामले में सबकी नजरें अतिरिक्त एसपी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है। 1
- गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकली गणेश प्रतिमाओं की शोभा यात्रा गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकली गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा, 14 सितंबर से शुरू होगा महोत्सव - गणेश महोत्सव को लेकर दतिया शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। 14 सितंबर से शुरू होने वाले 11 दिवसीय गणेश महोत्सव से पहले विभिन्न गणेश पंडाल समितियों द्वारा प्रतिमाओं को पंडाल तक पहुंचाने के लिए चल समारोह निकाला गया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर युवा गणेश प्रतिमाओं को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और आतिशबाजी की गई। किला चौक से भी गणेश प्रतिमाओं की झांकी पंडालों के लिए रवाना हुई। दतिया शहर में करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं। गणेश महोत्सव गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। इस दौरान युवा वर्ग भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और सेवा में जुटेगा। पुलिस विभाग ने गणेश पंडाल समितियों से महोत्सव सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। वहीं सुपर मार्केट का गणेश महोत्सव हर वर्ष आकर्षण का केंद्र रहता है, जहां सिंधी समाज द्वारा भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है।1