आगामी त्यौहारों को लेकर भांडेर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली और जुलूस मार्ग की व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश आगामी गणेश चतुर्थी, जलविहार के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भांडेर थाना परिसर में रविवार शाम 07 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सपना शर्मा, सीएमओ राधे रमन यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। साथ ही नगर पालिका को साफ-सफाई, तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जलविहार के दिन के भगवान के विहार के मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।
आगामी त्यौहारों को लेकर भांडेर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली और जुलूस मार्ग की व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश आगामी गणेश चतुर्थी, जलविहार के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भांडेर थाना परिसर में रविवार शाम 07 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सपना शर्मा, सीएमओ राधे रमन यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। साथ ही नगर पालिका को साफ-सफाई, तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जलविहार के दिन के भगवान के विहार के मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।
- भांडेर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में मुरैना ने ग्वालियर को हराया शिक्षा विभाग द्वारा भांडेर के शासकीय सांदीपनि स्कूल में आयोजित संभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। रविवार शाम 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड और श्योपुर सहित विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मुरैना की टीम ने ग्वालियर को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील शर्मा, भांडेर बीईओ मनीष सेन, सुरजीत अहिरवार, सीएम राइज प्राचार्य भीष्म देव श्रीवास्तव, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी शराफत उल्ला खान सहित पीटीआई ऋषि, राकेश प्रताप, शिव सिंह यादव, उधम दोहरे और राजेश पांडे की विशेष भूमिका रही। खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने संभाली, जबकि अंपायर की जिम्मेदारी बलजीत सेंगर ने निभाई।1
- क्या सरपंच ही खिला रहा था जुआ...आखिर राजनैतिक हस्तक्षेप क्यों हुआ.?? जुआ कार्रवाई के बाद नया विवाद: आरोपी पर कार्रवाई हुई तो शिकायत, अब राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप जुआ कार्रवाई के बाद विवाद....1
- दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत* *दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत* --------------------------–-------- दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में रविवार को दतिया शहरी क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के 12 प्रमुख पॉइंट पर थाना प्रभारियों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों को रोककर समझाइश दी गई। फोर व्हीलर वाहनों की भी जांच की गई कि कहीं अवैध सामग्री का परिवहन या अनैतिक गतिविधियों में इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। अभियान का निरीक्षण दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया। किला चौक पर उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोड़ा ने टीम के साथ चेकिंग की। पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी।1
- “युवा देश का भविष्य हैं, वर्तमान सुधारेंगे तो भविष्य बेहतर होगा” — राघवेंद्र त्रिपाठी दतिया के गायत्री गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुरैना विभाग के विभाग कार्यवाह राघवेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए युवाओं को अपने वर्तमान को सुधारना होगा। त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि किसी भी जानकारी को सच मानकर वायरल करने को “मायावी युद्ध” बताते हुए युवाओं को भ्रम और देश विरोधी षड्यंत्रों से सावधान रहने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए, वहीं राष्ट्रीय साहित्य का स्टॉल लगाया गया और अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- दतिया में जुए की कार्रवाई पर गरमाई सियासत: सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खोला मोर्चा दतिया में जुए की कार्रवाई पर गरमाई सियासत: सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खोला मोर्चा दतिया: भगुवापुरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए के खिलाफ की गई कार्रवाई अब तूल पकड़ती जा रही है। यह मामला पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है, जिसके चलते शनिवार को भाजपा सांसद संध्या राय और सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक रंजिश से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्या है पूरा मामला? बीती 9-10 सितंबर की रात भगुवापुरा थाना क्षेत्र के बस्तूरी गांव में पुलिस ने जुए के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, उन्हें इलाके में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिस पर यह दबिश दी गई और आसपास के थानों के प्रभारी भी इस कार्रवाई में शामिल थे। नेताओं का आरोप: 'साजिश के तहत फंसाया गया' एसपी कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने एसपी मयूर खंडेलवाल को एक ज्ञापन सौंपा। सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान को पूरी तरह रंजिशन और साजिश के तहत फंसाया गया है। मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए सांसद संध्या राय ने पुलिस के दावों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में मांग की कि इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और निर्दोष को फंसाने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस का पक्ष दूसरी ओर, एसपी मयूर खंडेलवाल ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए सफाई दी है कि यह दबिश केवल पुख्ता सूचना के आधार पर की गई थी। हालांकि, जनप्रतिनिधियों द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, एसपी ने मामले की प्राथमिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को सौंप दी है। अब इस मामले में सबकी नजरें अतिरिक्त एसपी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है। 1
- #Datia: बस्तूरी जुआ कांड पर कांग्रेस नेता रामू गुर्जर का पलटवार, सांसद-विधायक के SP ऑफिस पहुंचने पर उठाए सवाल....1
- उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोरा की दो टूक ............... उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोरा की दो टूक1
- आगामी त्यौहारों को लेकर भांडेर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली और जुलूस मार्ग की व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश आगामी गणेश चतुर्थी, जलविहार के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भांडेर थाना परिसर में रविवार शाम 07 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सपना शर्मा, सीएमओ राधे रमन यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। साथ ही नगर पालिका को साफ-सफाई, तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जलविहार के दिन के भगवान के विहार के मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।1