logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 किलो से ज्यादा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए का सामान जब्त अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो से अधिक गांजा समेत वाहन और अन्य सामान जप्त किया गया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस को 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जुनवानी स्थित इमली तालाब के पास एक व्यक्ति कार में गांजा रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी में मिला गांजा पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 2.185 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। वाहन और मोबाइल भी जप्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार (CG 04 B 9230) और एक मोबाइल फोन भी जप्त किया है। जप्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 1 लाख 71 हजार 50 रुपये आंकी गई है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला में धारा 20 (ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार प्रजापति (40 वर्ष), निवासी आर्य नगर कोहका, दुर्ग के रूप में हुई है।

19 hrs ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
19 hrs ago
0de700e6-1c43-4911-9a39-1a5146e6a7da

2 किलो से ज्यादा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए का सामान जब्त अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो से अधिक गांजा समेत वाहन और अन्य सामान जप्त किया गया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस को 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जुनवानी स्थित इमली तालाब के पास एक व्यक्ति कार में गांजा रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी में मिला गांजा पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 2.185 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। वाहन और मोबाइल भी जप्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार (CG 04 B 9230) और एक मोबाइल फोन भी जप्त किया है। जप्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 1 लाख 71 हजार 50 रुपये आंकी गई है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला में धारा 20 (ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार प्रजापति (40 वर्ष), निवासी आर्य नगर कोहका, दुर्ग के रूप में हुई है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कल खुर्सीपार मे एक घटना घटी एक व्यक्ति जो बहुत शराब के नशे मे था नहर मे नहाने गया और फिर डूब गया नशे मे वो बेह गया खोज बिन चालू हैं किन्तु अभी तक कोई भी पता नहीं लगा रहा हैं....
    1
    कल खुर्सीपार मे एक घटना घटी एक व्यक्ति जो बहुत शराब के नशे मे था नहर मे नहाने गया और फिर डूब गया नशे मे वो बेह गया खोज बिन चालू हैं 
किन्तु अभी तक कोई भी पता नहीं लगा रहा हैं....
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • हर माता-पिता बच्चों को School भेजने से पहले इस video को जरुर देखें- ख़बर पुरानी है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण!
    1
    हर माता-पिता बच्चों को School भेजने से पहले इस video को जरुर देखें-
ख़बर पुरानी है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण!
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • परशुराम जयंती पर विप्र समाज का सराहनीय सामाजिक प्रयास, कार्यक्रम में पत्रकारों का किया गया सम्मान गोबरा नवापारा, परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नवापारा राजिम इकाई विप्र समाज द्वारा रायपुर रोड स्थित विप्र भवन में समाज हित में एक अनुकरणीय कार्य किया गया। समाज के उत्थान और मानवीय सेवा की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विप्र समाज ने दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शव रथ (मोक्ष रथ) तथा शव फ्रीजर का शुभारंभ किया गया, जो अंतिम यात्रा के समय समाज के अंतिम संस्कार में सहायता प्रदान करेगा। इन सुविधाओं से आम जनमानस को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत लाभ मिलेगा। इसी कार्यक्रम के दौरान नगर के समस्त पत्रकारों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनके समाज सेवा और जागरूकता फैलाने के योगदान को सराहा गया। विप्र समाज नवापारा राजिम की यह पहल सामाजिक सद्भाव, सेवा और एकता का सुंदर उदाहरण है। भगवान परशुराम जी के आदर्शों — धर्म, न्याय और सेवा — को चरितार्थ करने वाला यह प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। समाज के ऐसे सराहनीय कार्य निश्चित रूप से भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर राज भाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, सुनील शर्मा समाज सेवी, आर बी शर्मा, सनत शर्मा, श्याम किशोर शर्मा पत्रकार, प्रसन्न शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, रमेश तिवारी, कैलाश तिवारी, पूनम पांडे, रुचि शर्मा , शिव शर्मा ,मधुरानी शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, अंजय शर्मा , उज्जवल तिवारी, मनहरण शर्मा, गुड्डा शर्मा, अजय शर्मा, रेखा तिवारी , पुराणिक शर्मा, महेश तिवारी, रूपेश तिवारी , राम शर्मा, श्याम शर्मा, मकसूदन शर्मा , संजय शर्मा, अंकित शर्मा, आशीष दीवान सहित अन्य विप्र बंधुओं के साथ नगर के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी, आलोक पहाड़िया,विनोद जैन, प्रवीण साहू, लीलाराम साहू, युवराज साहू, तुका राम कंसारी, खिलेश्वर शर्मा, नागेन्द्र निषाद कार्यक्रम में शामिल हुए l
    4
    परशुराम जयंती पर विप्र समाज का सराहनीय सामाजिक प्रयास, कार्यक्रम में पत्रकारों का किया गया सम्मान 
गोबरा नवापारा, परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नवापारा राजिम इकाई विप्र समाज द्वारा रायपुर रोड स्थित विप्र भवन में  समाज हित में एक अनुकरणीय कार्य किया गया। समाज के उत्थान और मानवीय सेवा की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विप्र समाज ने दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शव रथ (मोक्ष रथ) तथा शव फ्रीजर का शुभारंभ किया गया, जो अंतिम यात्रा के समय समाज के अंतिम संस्कार में सहायता प्रदान करेगा। इन सुविधाओं से आम जनमानस को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत लाभ मिलेगा। इसी कार्यक्रम के दौरान नगर के समस्त पत्रकारों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनके समाज सेवा और जागरूकता फैलाने के योगदान को सराहा गया। विप्र समाज नवापारा राजिम की यह पहल सामाजिक सद्भाव, सेवा और एकता का सुंदर उदाहरण है। भगवान परशुराम जी के आदर्शों — धर्म, न्याय और सेवा — को चरितार्थ करने वाला यह प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। समाज के ऐसे सराहनीय कार्य निश्चित रूप से भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर राज भाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, सुनील शर्मा समाज सेवी, आर बी शर्मा, सनत शर्मा, श्याम किशोर शर्मा पत्रकार, प्रसन्न शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, रमेश तिवारी, कैलाश तिवारी, पूनम पांडे, रुचि शर्मा , शिव शर्मा ,मधुरानी शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, अंजय शर्मा , उज्जवल तिवारी, मनहरण शर्मा, गुड्डा शर्मा, अजय शर्मा, रेखा तिवारी , पुराणिक शर्मा, महेश तिवारी, रूपेश तिवारी , राम शर्मा, श्याम शर्मा, मकसूदन शर्मा , संजय शर्मा, अंकित शर्मा, आशीष दीवान सहित अन्य विप्र बंधुओं के साथ नगर के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी, आलोक पहाड़िया,विनोद जैन, प्रवीण साहू, लीलाराम साहू, युवराज साहू, तुका राम कंसारी, खिलेश्वर शर्मा, नागेन्द्र निषाद कार्यक्रम में शामिल हुए l
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • बालोद के दल्लीराजहरा में जंगल नुमा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, शव तीन दिन पुराना, उम्र करीब 50 वर्ष; पुलिस ने शुरू की जांच बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जमही टोल प्लाजा के पास जंगल नुमा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग तीन दिन पुराना है और मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत को देखते हुए पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम अब आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। आत्महत्या या हत्या का मामला अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना दल्लीराजहरा क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई दूसरी अनजान लाश की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में आशंका और चिंता बढ़ गई है। दोस्तों, मानसिक तनाव या किसी समस्या में फंसने पर अकेले फैसला न लें। परिवार, दोस्तों या हेल्पलाइन से बात करें – मदद हमेशा उपलब्ध है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से घर नहीं लौटा है तो तुरंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि ऐसे मामलों की जांच को प्राथमिकता दें और मृतक की पहचान शीघ्र पूरी करें ताकि परिवार को सूचना मिल सके। मृतक की आत्मा को शांति मिले।
    1
    बालोद के दल्लीराजहरा में जंगल नुमा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, शव तीन दिन पुराना, उम्र करीब 50 वर्ष; पुलिस ने शुरू की जांच
बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जमही टोल प्लाजा के पास जंगल नुमा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है।
स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग तीन दिन पुराना है और मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत को देखते हुए पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम अब आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। आत्महत्या या हत्या का मामला अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
यह घटना दल्लीराजहरा क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई दूसरी अनजान लाश की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में आशंका और चिंता बढ़ गई है।
दोस्तों, मानसिक तनाव या किसी समस्या में फंसने पर अकेले फैसला न लें। परिवार, दोस्तों या हेल्पलाइन से बात करें – मदद हमेशा उपलब्ध है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से घर नहीं लौटा है तो तुरंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि ऐसे मामलों की जांच को प्राथमिकता दें और मृतक की पहचान शीघ्र पूरी करें ताकि परिवार को सूचना मिल सके।
मृतक की आत्मा को शांति मिले।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • आज महतारी अंगना, बाजार चौक सांकरा धरसीवा में छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ के सभी भाईयों का भव्य आगमन
    1
    आज महतारी अंगना, बाजार चौक सांकरा धरसीवा में छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ के सभी भाईयों का भव्य आगमन
    user_Bhupendra Thakur CKS
    Bhupendra Thakur CKS
    व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • रायपुर ग्रामीण जिले के मढ़ी गांव स्थित बंजारी दाई मंदिर में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाई-बहिनी, दीदी-महतारी एवं संगवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नेतृत्व में मिला मार्गदर्शन बैठक में विशेष रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव (भइया जी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। संगठन मजबूती और विकास पर चर्चा रायपुर ग्रामीण जिला के गुड़ी पार क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एकता का दिया संदेश कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और “एकता में ही ताकत है” का संदेश देते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। गूंजे जयकारे अंत में सभी ने एक स्वर में जयकारा लगाया— जोहार छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़ महतारी, जय बूढ़ादेव, जय सतनाम, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय दुर्गा दाई, काली दाई, सरस्वती दाई, तेलीन दाई, बिलासा दाई, महामाया दाई।
    2
    रायपुर ग्रामीण जिले के मढ़ी गांव स्थित बंजारी दाई मंदिर में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाई-बहिनी, दीदी-महतारी एवं संगवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नेतृत्व में मिला मार्गदर्शन
बैठक में विशेष रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव (भइया जी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
संगठन मजबूती और विकास पर चर्चा
रायपुर ग्रामीण जिला के गुड़ी पार क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एकता का दिया संदेश
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और “एकता में ही ताकत है” का संदेश देते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
गूंजे जयकारे
अंत में सभी ने एक स्वर में जयकारा लगाया—
जोहार छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़ महतारी, जय बूढ़ादेव, जय सतनाम, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय दुर्गा दाई, काली दाई, सरस्वती दाई, तेलीन दाई, बिलासा दाई, महामाया दाई।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • मुंगेली में पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। बीएनएसएस की धाराओं के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। एसएसपी भोजराम पटेल ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। #OperationBaaz #MungeliPolice #DrugFreeIndia #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CrimeNews #AntiDrug #HindiNews #BigAction
    1
    मुंगेली में पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। बीएनएसएस की धाराओं के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। एसएसपी भोजराम पटेल ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है।
#OperationBaaz #MungeliPolice #DrugFreeIndia #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CrimeNews #AntiDrug #HindiNews #BigAction
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    2 hrs ago
  • बालोद में करंट लगने से 58 वर्षीय अधेड़ की मौत: सफाई के बाद नल में हाथ धोते समय हुआ हादसा एक छोटी सी लापरवाही जान ले बैठी। बालोद शहर में सफाई का काम पूरा करने के बाद हाथ धोने गए 58 वर्षीय व्यक्ति को करंट लग गया और वह मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठा। पूरा इलाका सदमे में है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के मस्जिद के पास एक दुखद हादसा हो गया। शहर के नयापारा निवासी 58 वर्षीय कृपाराम साहू सफाई का काम पूरा करने के बाद नल में हाथ धो रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अधेड़ व्यक्ति अपने घर के आसपास सफाई कर रहे थे। हाथ धोने के लिए नल की तरफ गए ही थे कि अचानक बिजली का झटका लगा और वह गिर पड़े। आसपास के लोगों ने देखा तो कृपाराम साहू बेहोश पड़े थे। बालोद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि नल में करंट कैसे आ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। द छत्तीसगढ़ चैनल इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करता है और परिवार के प्रति संवेदना जताता है। हम विद्युत विभाग से मांग करते हैं कि शहर में पुरानी विद्युत लाइनों और नल कनेक्शनों की तुरंत जांच कराई जाए ताकि ऐसे जानलेवा हादसे दोबारा न हों। बिजली से जुड़े किसी भी काम के बाद हाथ धोने या नल छूने से पहले सावधानी बरतें। अगर आपके इलाके में भी बिजली या पानी के नल में करंट आने की समस्या है तो तुरंत विद्युत विभाग या द छत्तीसगढ़ चैनल को सूचित करें। अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।
    1
    बालोद में करंट लगने से 58 वर्षीय अधेड़ की मौत: सफाई के बाद नल में हाथ धोते समय हुआ हादसा
एक छोटी सी लापरवाही जान ले बैठी। बालोद शहर में सफाई का काम पूरा करने के बाद हाथ धोने गए 58 वर्षीय व्यक्ति को करंट लग गया और वह मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठा। पूरा इलाका सदमे में है।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के मस्जिद के पास एक दुखद हादसा हो गया। शहर के नयापारा निवासी 58 वर्षीय कृपाराम साहू सफाई का काम पूरा करने के बाद नल में हाथ धो रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक अधेड़ व्यक्ति अपने घर के आसपास सफाई कर रहे थे। हाथ धोने के लिए नल की तरफ गए ही थे कि अचानक बिजली का झटका लगा और वह गिर पड़े। आसपास के लोगों ने देखा तो कृपाराम साहू बेहोश पड़े थे।
बालोद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि नल में करंट कैसे आ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।
द छत्तीसगढ़ चैनल इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करता है और परिवार के प्रति संवेदना जताता है। हम विद्युत विभाग से मांग करते हैं कि शहर में पुरानी विद्युत लाइनों और नल कनेक्शनों की तुरंत जांच कराई जाए ताकि ऐसे जानलेवा हादसे दोबारा न हों।
बिजली से जुड़े किसी भी काम के बाद हाथ धोने या नल छूने से पहले सावधानी बरतें। अगर आपके इलाके में भी बिजली या पानी के नल में करंट आने की समस्या है तो तुरंत विद्युत विभाग या द छत्तीसगढ़ चैनल को सूचित करें। अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.