logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंजारी दाई मंदिर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक सम्पन्न रायपुर ग्रामीण जिले के मढ़ी गांव स्थित बंजारी दाई मंदिर में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाई-बहिनी, दीदी-महतारी एवं संगवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नेतृत्व में मिला मार्गदर्शन बैठक में विशेष रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव (भइया जी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। संगठन मजबूती और विकास पर चर्चा रायपुर ग्रामीण जिला के गुड़ी पार क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एकता का दिया संदेश कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और “एकता में ही ताकत है” का संदेश देते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। गूंजे जयकारे अंत में सभी ने एक स्वर में जयकारा लगाया— जोहार छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़ महतारी, जय बूढ़ादेव, जय सतनाम, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय दुर्गा दाई, काली दाई, सरस्वती दाई, तेलीन दाई, बिलासा दाई, महामाया दाई।

2 hrs ago
user_Pavan Baghel
Pavan Baghel
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
0b6ae6b4-9aa3-49e4-9a66-b14a9940108f

बंजारी दाई मंदिर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक सम्पन्न रायपुर ग्रामीण जिले के मढ़ी गांव स्थित बंजारी दाई मंदिर में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाई-बहिनी, दीदी-महतारी एवं संगवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नेतृत्व में मिला मार्गदर्शन बैठक में विशेष रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव (भइया जी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। संगठन मजबूती और विकास पर चर्चा रायपुर ग्रामीण जिला के गुड़ी पार क्षेत्र के

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एकता का दिया संदेश कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और “एकता में ही ताकत है” का संदेश देते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। गूंजे जयकारे अंत में सभी ने एक स्वर में जयकारा लगाया— जोहार छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़ महतारी, जय बूढ़ादेव, जय सतनाम, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय दुर्गा दाई, काली दाई, सरस्वती दाई, तेलीन दाई, बिलासा दाई, महामाया दाई।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by सत्य के अंजोर न्यूज
    1
    Post by सत्य के अंजोर न्यूज
    user_सत्य के अंजोर न्यूज
    सत्य के अंजोर न्यूज
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी द्वारा जनरल रावत ड्रिल और मेजर होशियार सिंह शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। 600 कैडेट्स ने भाग लेकर अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। #NCC #Bilaspur #DrillCompetition #ShootingCompetition #Chhattisgarh #Cadets #Leadership #TeamWork #IndianYouth #NewsUpdate
    1
    बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी द्वारा जनरल रावत ड्रिल और मेजर होशियार सिंह शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। 600 कैडेट्स ने भाग लेकर अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
#NCC #Bilaspur #DrillCompetition #ShootingCompetition #Chhattisgarh #Cadets #Leadership #TeamWork #IndianYouth #NewsUpdate
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    12 hrs ago
  • गैस संकट या खेल अंदरूनी? बलौदा बाजार की बम्लेश्वरी गैस एजेंसी पर उठे गंभीर सवाल *संपादक बलौदाबाजार* *8839398932* https://vandebharatlivetvnews.com/?p=663196 बलौदा बाजार। शहर की चर्चित बम्लेश्वरी गैस एजेंसी एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह सुविधा नहीं बल्कि अव्यवस्था और कथित गड़बड़ी है। इन दिनों गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घंटों लाइन, फिर भी नहीं मिलता सिलेंडर सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और रोज कमाने-खाने वाले लोग अपने जरूरी काम छोड़कर सिलेंडर लेने पहुंचते हैं। कई उपभोक्ता 4-5 घंटे तक इंतजार करते हैं, लेकिन अंत में उन्हें “स्टॉक खत्म” कहकर लौटा दिया जाता है। “खास लोगों” के लिए अलग व्यवस्था? स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहां आम जनता लाइन में खड़ी रहती है, वहीं कुछ चुनिंदा लोगों को एजेंसी के अंदर से ही आसानी से सिलेंडर दे दिया जाता है। यह कथित “बैकडोर सप्लाई” पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रही है और लोगों में आक्रोश बढ़ा रही है। ब्लैक में खरीदने को मजबूर उपभोक्ता स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई उपभोक्ता मजबूरी में ब्लैक में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। रसोई गैस जैसी आवश्यक सेवा में इस तरह की स्थिति ने आम परिवारों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। क्या यह नियमों का उल्लंघन? अगर वास्तव में सिलेंडर की कमी है, तो फिर कुछ लोगों को अंदर से गैस कैसे मिल रही है? क्या यह एजेंसी की लापरवाही है या फिर जानबूझकर किया जा रहा भेदभाव? ऐसे कई सवाल अब लोगों के मन में उठ रहे हैं। जनता में गुस्सा, प्रशासन से उम्मीद लगातार हो रही इस परेशानी से उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश है। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। आम आदमी का दर्द “हम घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, फिर भी खाली हाथ लौटते हैं… और कुछ लोग सीधे अंदर से सिलेंडर लेकर चले जाते हैं। क्या नियम सिर्फ गरीबों के लिए हैं?” — एक पीड़ित उपभोक्ता की यह बात पूरे हालात को बयां करती है। अब नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या इस कथित गड़बड़ी पर अंकुश लगेगा या आम जनता यूं ही परेशान होती रहेगी।
    1
    गैस संकट या खेल अंदरूनी? बलौदा बाजार की बम्लेश्वरी गैस एजेंसी पर उठे गंभीर सवाल 
*संपादक बलौदाबाजार* 
*8839398932*
https://vandebharatlivetvnews.com/?p=663196
बलौदा बाजार। शहर की चर्चित बम्लेश्वरी गैस एजेंसी एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह सुविधा नहीं बल्कि अव्यवस्था और कथित गड़बड़ी है। इन दिनों गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
घंटों लाइन, फिर भी नहीं मिलता सिलेंडर
सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और रोज कमाने-खाने वाले लोग अपने जरूरी काम छोड़कर सिलेंडर लेने पहुंचते हैं। कई उपभोक्ता 4-5 घंटे तक इंतजार करते हैं, लेकिन अंत में उन्हें “स्टॉक खत्म” कहकर लौटा दिया जाता है।
“खास लोगों” के लिए अलग व्यवस्था?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहां आम जनता लाइन में खड़ी रहती है, वहीं कुछ चुनिंदा लोगों को एजेंसी के अंदर से ही आसानी से सिलेंडर दे दिया जाता है। यह कथित “बैकडोर सप्लाई” पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रही है और लोगों में आक्रोश बढ़ा रही है।
ब्लैक में खरीदने को मजबूर उपभोक्ता
स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई उपभोक्ता मजबूरी में ब्लैक में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। रसोई गैस जैसी आवश्यक सेवा में इस तरह की स्थिति ने आम परिवारों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
क्या यह नियमों का उल्लंघन?
अगर वास्तव में सिलेंडर की कमी है, तो फिर कुछ लोगों को अंदर से गैस कैसे मिल रही है? क्या यह एजेंसी की लापरवाही है या फिर जानबूझकर किया जा रहा भेदभाव? ऐसे कई सवाल अब लोगों के मन में उठ रहे हैं।
जनता में गुस्सा, प्रशासन से उम्मीद
लगातार हो रही इस परेशानी से उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश है। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
आम आदमी का दर्द
“हम घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, फिर भी खाली हाथ लौटते हैं… और कुछ लोग सीधे अंदर से सिलेंडर लेकर चले जाते हैं। क्या नियम सिर्फ गरीबों के लिए हैं?” — एक पीड़ित उपभोक्ता की यह बात पूरे हालात को बयां करती है।
अब नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या इस कथित गड़बड़ी पर अंकुश लगेगा या आम जनता यूं ही परेशान होती रहेगी।
    user_Abhas sharma
    Abhas sharma
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • तिफरा के वार्ड 7 में होगा 6 लाख रु के नाली निर्माण कार्य, विधायक धरमलाल कौशिक ने किया भूमिपूजन आज रविवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को पूर्व विधानाभा अध्यक्ष एवम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने वार्ड क्रमांक-7 तिफरा, बिलासपुर में 6.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सम्मानितजन और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने यह कार्य क्षेत्र में स्वच्छता, बेहतर जल निकासी और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा बिल्हा के सभी क्षेत्रो में जन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और विकास लगातार हो रहे है। इस अवसर पर पार्षद श्री श्याम कार्तिक वर्मा जी, तिफरा-सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र साहू जी एवं क्षेत्र के सम्मानित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    तिफरा के वार्ड 7 में होगा 6 लाख रु के नाली निर्माण कार्य, विधायक धरमलाल कौशिक ने किया भूमिपूजन
आज रविवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
आज रविवार को पूर्व विधानाभा अध्यक्ष एवम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने वार्ड क्रमांक-7 तिफरा, बिलासपुर में 6.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सम्मानितजन और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने यह कार्य क्षेत्र में स्वच्छता, बेहतर जल निकासी और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा बिल्हा के सभी क्षेत्रो में जन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और विकास लगातार हो रहे है। इस अवसर पर पार्षद श्री श्याम कार्तिक वर्मा जी, तिफरा-सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र साहू जी एवं क्षेत्र के सम्मानित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • बादाम फेंककर मुझे अपमानित किया , मै डरी हुई हूँ, मुझे न्याय मिलनी चाहिए bilaspurnews #chhattisgarhnews #breakingnews
    1
    बादाम फेंककर मुझे अपमानित किया , मै डरी हुई हूँ, मुझे न्याय मिलनी चाहिए bilaspurnews #chhattisgarhnews #breakingnews
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • मुंगेली के सिटी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फल्ली दुकान संचालक के पुत्र राहुल सारथी पर आरोपी सोमनाथ साहू ने लोहे के चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। #MungeliNews #CrimeNews #AttemptToMurder #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #LocalNews #HindiNews #PoliceAction #MungeliPolice
    1
    मुंगेली के सिटी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फल्ली दुकान संचालक के पुत्र राहुल सारथी पर आरोपी सोमनाथ साहू ने लोहे के चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
#MungeliNews #CrimeNews #AttemptToMurder #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #LocalNews #HindiNews #PoliceAction #MungeliPolice
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    13 hrs ago
  • *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • चकरभाठा थाना क्षेत्र की 16 वर्ष 4 माह की नाबालिक बालिका बिन बताएं घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराया अपहरण का रिपोर्ट शनिवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना छेत्र के एक गांव मे रहने वाले 38 वर्षीय पिता ने शनिवार की साम 4 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की थाना चकरभाठा छेत्र जिला बिलासपुर में रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि मेरी लडकी उम्र 16 साल 4 माह की है जो दिनांक 17/04/2026 के दोपहर करीबन 14.00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक घर नही आयी है मेरी लडकी का आसपास एवं रिश्तेदारो के यहां पता तलाश किया कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    चकरभाठा थाना क्षेत्र की 16 वर्ष 4 माह की नाबालिक बालिका बिन बताएं घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराया अपहरण का रिपोर्ट
शनिवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
चकरभाठा थाना छेत्र के एक गांव मे रहने वाले 38 वर्षीय पिता ने शनिवार की साम 4 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की 
थाना चकरभाठा छेत्र जिला बिलासपुर में रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि मेरी लडकी उम्र 16 साल 4 माह  की है जो दिनांक 17/04/2026 के दोपहर करीबन 14.00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक घर नही आयी है मेरी लडकी का आसपास एवं रिश्तेदारो के यहां पता तलाश किया कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.