Shuru
Apke Nagar Ki App…
एनसीसी कैडेट्स का दमदार प्रदर्शन: ड्रिल और शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी द्वारा जनरल रावत ड्रिल और मेजर होशियार सिंह शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। 600 कैडेट्स ने भाग लेकर अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। #NCC #Bilaspur #DrillCompetition #ShootingCompetition #Chhattisgarh #Cadets #Leadership #TeamWork #IndianYouth #NewsUpdate
CG RIGHT TIMES NEWS
एनसीसी कैडेट्स का दमदार प्रदर्शन: ड्रिल और शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी द्वारा जनरल रावत ड्रिल और मेजर होशियार सिंह शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। 600 कैडेट्स ने भाग लेकर अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। #NCC #Bilaspur #DrillCompetition #ShootingCompetition #Chhattisgarh #Cadets #Leadership #TeamWork #IndianYouth #NewsUpdate
More news from Bilaspur and nearby areas
- सिरगिट्टी मे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन शनिवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानाभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सिरगिट्टी में जिला मंत्री गायत्री दुबे के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत के लिए लिए जा रहे जरूरी फैसलों का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है और हर सुधार को खारिज करने में लगी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने और महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का अवसर भी खो चुकी है।उन्होंने यह भी कहा कि आज कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है और क्षेत्रीय दलों के सहारे टिके रहने की कोशिश कर रही है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर बोलते हुए प्रधानमंत्री जी ने दुख जताया कि जब यह प्रस्ताव गिरा, तब कांग्रेस, DMK, TMC, सपा जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं, जो नारी सम्मान के खिलाफ है। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध दरअसल देश की मातृशक्ति के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को नकारने का प्रयास है। यह करोड़ों बहनों की उम्मीदों पर सीधा आघात है। श्री कौशिक ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नारी सशक्तीकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है, लेकिन विपक्ष की संकीर्ण सोच और दोहरे मापदंड साफ दिखाई दे रहे हैं। यह पहला अवसर नहीं है जब इन दलों ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता दिखाई हो, बल्कि बार-बार ऐसे अवसरों पर इन्होंने बाधा उत्पन्न की है। उनकी यह सोच नारी सशक्तिकरण के विरुद्ध है और देश की प्रगति में भी बाधक है।1
- युवा मोर्चा कसडोल मंडल को मिला नया अध्यक्ष शनि यादव को सौंपी गई कमान1
- बलौदा बाजार _रोहांसी, रोहांसी नगर पंचायत में 18 अप्रैल की शाम खेल और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। पिछले 10 वर्षों से निरंतर आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र की पहचान बन चुकी है और इस वर्ष इसे और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त साधन है। उन्होंने युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। रोहांसी मिनी स्टेडियम में आयोजित यह प्रतियोगिता आगामी 17 दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। रात्रिकालीन आयोजन होने के कारण दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹50,001, उपविजेता को ₹25,001, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹15,001 तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को ₹7,501 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आकर्षक इनामों ने प्रतियोगिता के रोमांच को और बढ़ा दिया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पितांबर साहू, सभापति दिनेश साहू, पार्षद जितेंद्र कनौजे, रामनिवास साहू, लखन यादव, अजय ध्रुव, पिंटू सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। नगर पंचायत रोहांसी द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दे रही है। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। स्थानीय युवाओं एवं आयोजन समिति के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है और क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभर रही है।3
- Post by Hari Sharma Sharma1
- Post by KUNAL MUSIC STUDIO1
- Post by S k s1
- मुंगेली के सिटी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फल्ली दुकान संचालक के पुत्र राहुल सारथी पर आरोपी सोमनाथ साहू ने लोहे के चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। #MungeliNews #CrimeNews #AttemptToMurder #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #LocalNews #HindiNews #PoliceAction #MungeliPolice1
- कवर्धा वासियों के लिए अच्छी खबर है,शहर में जल्द ही सर्वसुविधायुक्त 'मित्र मिलन चौपाटी' का शुभारंभ होने वाला है। यह चौपाटी वॉर्ड क्रमांक 09 में स्थित है और बहुत जल्द जनता के लिए खोल दी जाएगी। यहाँ एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे यह चौपाटी स्वाद, सफाई और सुकून का संगम होगी, जहाँ स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद वातावरण मिलेगा। यह एक सर्वसुविधायुक्त चौपाटी होगी, जो।नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और स्थानीय पार्षदों के अनुसार, यह चौपाटी कवर्धा के विकास और शहर की गौरवशाली पहचान में एक नई कड़ी होगी संपूर्ण कार्य पूर्ण व्यापारी भाइयों को स्थल आबंटित भी किया गया है।1
- बाबुल का घर छोड़ बेटा सजनी के घर चला…! सरगुजा से आया अनोखा मामला, जहां दुल्हन लेकर आई बारात तो विदाई में फूट-फूटकर रोया दूल्हा छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुई एक अनोखी शादी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. इस क्षेत्र के हर इंसान की जुबान पर बस इसी शादी की चर्चाएं छाई हुईं हैं. दरअसल, यहां दुल्हन देवमुनि एक्का ने दूल्हे बिलासुस बरवा से शादी रचाई है. खास बात तो ये रही कि यहां ना ही कन्यादान की रस्में निभाई गई ना ही दूल्हा पक्ष दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा था. यहां रस्में विपरित ढंग से निभाई गई थी. यानी की बारात दुल्हन पक्ष की ओर से आया था और दूल्हा अपने ससुराल पहुंचा था. कभी देखी ऐसी शादी ये अनोखी शादी सरगुजा जिले का सुलपगा गांव में देखी गई है जहां दूल्हे और दुल्हन के बीच के सामाजिक अंतर को खत्म किया गया है. ये शादी स्थानीय मसी परंपरा के अनुसार निभाई गई है. यहां दूल्हा पक्ष को लड़की वालों की रस्में अदा करते देखा गया है और दुल्हन पक्ष को लड़के वालों के रस्म निभाते देखा गया है. सबकुछ इतना नया और अनोखा था कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई.1