रोहांसी में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू ने किया भव्य शुभारंभ; 17 दिनों तक चलेगा रोमांचक मुकाबलों का दौर बलौदा बाजार _रोहांसी, रोहांसी नगर पंचायत में 18 अप्रैल की शाम खेल और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। पिछले 10 वर्षों से निरंतर आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र की पहचान बन चुकी है और इस वर्ष इसे और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त साधन है। उन्होंने युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। रोहांसी मिनी स्टेडियम में आयोजित यह प्रतियोगिता आगामी 17 दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। रात्रिकालीन आयोजन होने के कारण दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹50,001, उपविजेता को ₹25,001, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹15,001 तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को ₹7,501 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आकर्षक इनामों ने प्रतियोगिता के रोमांच को और बढ़ा दिया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पितांबर साहू, सभापति दिनेश साहू, पार्षद जितेंद्र कनौजे, रामनिवास साहू, लखन यादव, अजय ध्रुव, पिंटू सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। नगर पंचायत रोहांसी द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दे रही है। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। स्थानीय युवाओं एवं आयोजन समिति के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है और क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभर रही है।
रोहांसी में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू ने किया भव्य शुभारंभ; 17 दिनों तक चलेगा रोमांचक मुकाबलों का दौर बलौदा बाजार _रोहांसी, रोहांसी नगर पंचायत में 18 अप्रैल की शाम खेल और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। पिछले 10 वर्षों से निरंतर आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र की पहचान बन चुकी है और इस वर्ष इसे और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। इस
अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त साधन है। उन्होंने युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। रोहांसी मिनी स्टेडियम में आयोजित यह प्रतियोगिता आगामी 17 दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। रात्रिकालीन आयोजन होने के कारण दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹50,001, उपविजेता को ₹25,001, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹15,001 तथा चतुर्थ
स्थान पर रहने वाली टीम को ₹7,501 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आकर्षक इनामों ने प्रतियोगिता के रोमांच को और बढ़ा दिया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पितांबर साहू, सभापति दिनेश साहू, पार्षद जितेंद्र कनौजे, रामनिवास साहू, लखन यादव, अजय ध्रुव, पिंटू सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। नगर पंचायत रोहांसी द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दे रही है। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। स्थानीय युवाओं एवं आयोजन समिति के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है और क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभर रही है।
- मुंगेली के सिटी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फल्ली दुकान संचालक के पुत्र राहुल सारथी पर आरोपी सोमनाथ साहू ने लोहे के चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। #MungeliNews #CrimeNews #AttemptToMurder #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #LocalNews #HindiNews #PoliceAction #MungeliPolice1
- चकरभाठा थाना क्षेत्र की 16 वर्ष 4 माह की नाबालिक बालिका बिन बताएं घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराया अपहरण का रिपोर्ट शनिवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना छेत्र के एक गांव मे रहने वाले 38 वर्षीय पिता ने शनिवार की साम 4 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की थाना चकरभाठा छेत्र जिला बिलासपुर में रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि मेरी लडकी उम्र 16 साल 4 माह की है जो दिनांक 17/04/2026 के दोपहर करीबन 14.00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक घर नही आयी है मेरी लडकी का आसपास एवं रिश्तेदारो के यहां पता तलाश किया कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- *बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर* *रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन* *बस्तर से बंदरगाह तक सीधी राह, इकोनॉमिक कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई दिशा* बिलासपुर.बस्तर की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) एक क्रांतिकारी कदम साबित होने जा रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा यह 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर न केवल दूरियों को कम करेगा, बल्कि बस्तर के स्थानीय उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों तक पहुँच प्रदान कर लैंड-लॉक्ड क्षेत्र की बाधाओं को समाप्त करेगा। *दुर्गम घाटों से मुक्ति और समय की बड़ी बचत* वर्तमान में जगदलपुर से विशाखापट्टनम की यात्रा ओडिशा के कोरापुट और जयपुर के कठिन घाटों से होकर गुजरती है, जिसमें 7 से 9 घंटे का समय लगता है। भारी वाहनों के लिए यह मार्ग न केवल थकाऊ है, बल्कि डीजल की खपत और मेंटेनेंस के लिहाज से भी खर्चीला है। नया कॉरिडोर इस यात्रा को मात्र 3.5 से 4 घंटे में समेट देगा। सीधा और घाट-मुक्त रास्ता होने के कारण वाहनों का परिचालन खर्च काफी कम हो जाएगा, जिससे परिवहन क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। *नबरंगपुर इंटरचेंज: बस्तर का प्रवेश द्वार* रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, कांकेर और कोंडागांव जिलों से गुजर रहा है। जगदलपुर मुख्यालय को इस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए ओडिशा के नबरंगपुर का दासपुर इंटरचेंज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। जगदलपुर का ट्रैफिक मात्र 50-60 किमी का सफर तय कर नबरंगपुर इंटरचेंज के माध्यम से रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर में शामिल हो सकेगा, जिससे बस्तर सीधे विशाखापट्टनम पोर्ट और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक नेटवर्क से जुड़ जाएगा। *बस्तरिया ब्रांड का अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश* इस कॉरिडोर का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव बस्तर की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। अब बस्तर की अरेबिका कॉफी, जैविक इमली, महुआ उत्पाद और प्रसिद्ध ढोकरा शिल्प को विशाखापट्टनम पोर्ट तक पहुँचाना सुगम होगा। कम लॉजिस्टिक लागत के कारण ये उत्पाद वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध होंगे, जिससे स्थानीय किसानों, संग्रहकर्ताओं और शिल्पकारों को उनकी उपज का बेहतर अंतरराष्ट्रीय मूल्य मिल सकेगा। *सामाजिक और आर्थिक उत्थान* बस्तर, कांकेर और कोंडागांव जैसे आकांक्षी जिलों को इस परियोजना से सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं इन सुदूर क्षेत्रों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी। इस राजमार्ग के माध्यम से बस्तर का कृषि उत्पाद और इस्पात सीधे रायपुर, दुर्ग-भिलाई और विशाखापट्टनम जैसे औद्योगिक केंद्रों से जुड़ जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी, प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और सर्विस सेक्टर में हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह कॉरिडोर बस्तर में औद्योगिक विकास की एक नई लहर लाने के लिए तैयार है। *औद्योगिक और खनिज विकास* बस्तर क्षेत्र लौह अयस्क और अन्य खनिजों से समृद्ध है। यह कॉरिडोर इन खनिजों को विशाखापत्तनम पोर्ट तक तेजी से पहुंचाने में मदद करेगा, जिससे निर्यात और व्यापार में भारी उछाल आएगा। कॉरिडोर के किनारे नए औद्योगिक क्लस्टर विकसित होने की संभावना है, जिससे स्थानीय स्तर पर विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। *पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान का विस्तार* कनेक्टिविटी में सुधार होने से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, दंतेश्वरी मंदिर, ढोलकल गणेश, कुतुमसर गुफा और चित्रकोट-तीरथगढ़ जैसे जलप्रपातों तक पहुंच आसान होगी। इससे न केवल पर्यटन राजस्व बढ़ेगा, बल्कि आदिम संस्कृति और लोक कलाओं को भी वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी। *पर्यावरण और इंजीनियरिंग का तालमेल* कांकेर जिले के बासनवाही के मंझिनगढ़ पहाड़ी (केशकाल) को चीरकर 2.79 किमी लंबी छत्तीसगढ़ की पहली ट्विन-ट्यूब टनल बनाई जा रही है। यह टनल उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव जोन से गुजरती है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि वन्यजीवों का आवागमन बाधित न हो। साथ ही पूरे राजमार्ग में मंकी कैनोपी, एनिमल अंडरपास और ओवरपास बनाए जा रहे हैं ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहे। *रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर* रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH 130CD) बस्तर संभाग और पूरे छत्तीसगढ़ के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। लगभग 16,491 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह 464 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर न केवल दूरी कम करेगा, बल्कि बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ने में सेतु का काम करेगा। यह कॉरिडोर बस्तर को विश्व व्यापार की मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह परियोजना सही मायने में बस्तर की आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान का आधार बनेगी। *"रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए विकास का नया द्वार खोलने जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से हम राज्य में आधुनिक और मजबूत अधोसंरचना का तेजी से विस्तार कर रहे हैं। इससे न केवल यात्रा समय कम होगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर जैसे क्षेत्रों को मुख्य धारा की अर्थव्यवस्था से जोड़कर समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाए। यह परियोजना आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में एक मजबूत कदम है।" - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *"रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रदेश में कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को नई गति देगा। विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क तैयार कर नागरिकों और माल परिवहन को सुगम, सुरक्षित और तेज बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर से बस्तर सीधे बंदरगाह से जुड़कर व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। हमारी प्राथमिकता है कि हर क्षेत्र तक बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं पहुंचें, जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।" - उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव*1
- बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र स्थित संबलपुरी ओवरब्रिज पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहे कोयले से लदे ट्रेलर की सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद एक ट्रेलर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि ट्रेलर चालक बाहर नहीं निकल सका और ट्रक समेत जिंदा जल गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।1
- बाबुल का घर छोड़ बेटा सजनी के घर चला…! सरगुजा से आया अनोखा मामला, जहां दुल्हन लेकर आई बारात तो विदाई में फूट-फूटकर रोया दूल्हा छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुई एक अनोखी शादी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. इस क्षेत्र के हर इंसान की जुबान पर बस इसी शादी की चर्चाएं छाई हुईं हैं. दरअसल, यहां दुल्हन देवमुनि एक्का ने दूल्हे बिलासुस बरवा से शादी रचाई है. खास बात तो ये रही कि यहां ना ही कन्यादान की रस्में निभाई गई ना ही दूल्हा पक्ष दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा था. यहां रस्में विपरित ढंग से निभाई गई थी. यानी की बारात दुल्हन पक्ष की ओर से आया था और दूल्हा अपने ससुराल पहुंचा था. कभी देखी ऐसी शादी ये अनोखी शादी सरगुजा जिले का सुलपगा गांव में देखी गई है जहां दूल्हे और दुल्हन के बीच के सामाजिक अंतर को खत्म किया गया है. ये शादी स्थानीय मसी परंपरा के अनुसार निभाई गई है. यहां दूल्हा पक्ष को लड़की वालों की रस्में अदा करते देखा गया है और दुल्हन पक्ष को लड़के वालों के रस्म निभाते देखा गया है. सबकुछ इतना नया और अनोखा था कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई.1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी द्वारा जनरल रावत ड्रिल और मेजर होशियार सिंह शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। 600 कैडेट्स ने भाग लेकर अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। #NCC #Bilaspur #DrillCompetition #ShootingCompetition #Chhattisgarh #Cadets #Leadership #TeamWork #IndianYouth #NewsUpdate1
- सिरगिट्टी मे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन शनिवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानाभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सिरगिट्टी में जिला मंत्री गायत्री दुबे के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत के लिए लिए जा रहे जरूरी फैसलों का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है और हर सुधार को खारिज करने में लगी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने और महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का अवसर भी खो चुकी है।उन्होंने यह भी कहा कि आज कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है और क्षेत्रीय दलों के सहारे टिके रहने की कोशिश कर रही है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर बोलते हुए प्रधानमंत्री जी ने दुख जताया कि जब यह प्रस्ताव गिरा, तब कांग्रेस, DMK, TMC, सपा जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं, जो नारी सम्मान के खिलाफ है। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध दरअसल देश की मातृशक्ति के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को नकारने का प्रयास है। यह करोड़ों बहनों की उम्मीदों पर सीधा आघात है। श्री कौशिक ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नारी सशक्तीकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है, लेकिन विपक्ष की संकीर्ण सोच और दोहरे मापदंड साफ दिखाई दे रहे हैं। यह पहला अवसर नहीं है जब इन दलों ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता दिखाई हो, बल्कि बार-बार ऐसे अवसरों पर इन्होंने बाधा उत्पन्न की है। उनकी यह सोच नारी सशक्तिकरण के विरुद्ध है और देश की प्रगति में भी बाधक है।1
- Post by Hari Sharma Sharma1