तिफरा के वार्ड 7 में होगा 6 लाख रु के नाली निर्माण कार्य, विधायक धरमलाल कौशिक ने तिफरा के वार्ड 7 में होगा 6 लाख रु के नाली निर्माण कार्य, विधायक धरमलाल कौशिक ने किया भूमिपूजन आज रविवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को पूर्व विधानाभा अध्यक्ष एवम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने वार्ड क्रमांक-7 तिफरा, बिलासपुर में 6.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सम्मानितजन और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने यह कार्य क्षेत्र में स्वच्छता, बेहतर जल निकासी और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा बिल्हा के सभी क्षेत्रो में जन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और विकास लगातार हो रहे है। इस अवसर पर पार्षद श्री श्याम कार्तिक वर्मा जी, तिफरा-सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र साहू जी एवं क्षेत्र के सम्मानित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
तिफरा के वार्ड 7 में होगा 6 लाख रु के नाली निर्माण कार्य, विधायक धरमलाल कौशिक ने तिफरा के वार्ड 7 में होगा 6 लाख रु के नाली निर्माण कार्य, विधायक धरमलाल कौशिक ने किया भूमिपूजन आज रविवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को पूर्व विधानाभा अध्यक्ष एवम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने वार्ड क्रमांक-7 तिफरा, बिलासपुर में 6.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सम्मानितजन और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने यह कार्य क्षेत्र में स्वच्छता, बेहतर जल निकासी और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा बिल्हा के सभी क्षेत्रो में जन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और विकास लगातार हो रहे है। इस अवसर पर पार्षद श्री श्याम कार्तिक वर्मा जी, तिफरा-सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र साहू जी एवं क्षेत्र के सम्मानित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी द्वारा जनरल रावत ड्रिल और मेजर होशियार सिंह शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। 600 कैडेट्स ने भाग लेकर अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। #NCC #Bilaspur #DrillCompetition #ShootingCompetition #Chhattisgarh #Cadets #Leadership #TeamWork #IndianYouth #NewsUpdate1
- ध्यान से देखिए इस शख्स को दिलहरण साहू नाम का व्यक्ति है जो कि निवासी ग्राम मोपका बिलासपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और अपने आप को मोपका के सभी मंदिरों का पुजारी बताता है और मंदिर में चढ़े हुए दान पेटी का पैसा एवं मंदिर का पंखा व चढ़ावा का सामान एवं अन्य वस्तुओं को चोरी कर ले जाता है और दावा करता है मंदिर का देख रेख मैं करता हूं तो सारा भगवान में चढ़ावा का समान मेरा है बोलता है और समझाएं जाने पर नहीं समझता और गाली गलौज करने लग जाता है मेरा मंदिर है मैं कुछ भी करूं करके तो वह बदतमीजी से बात करता है अश्लील गाली गलौज मारपीट करने का धमकी देता है और बोलता है और दोबारा कुछ बोलोगे तो झूठ प्रकरण मारपीट के केस में फंसा देने व आत्महत्या कर लेने की धमकी देता है और नाम फसा दूंगा बोलता है पुलिस वगैरा से नहीं डरता हूं यह भी सब बोलता है जहां जाना है वहां चले जाओ बोलता है मैं किसी से नहीं डरता हूं बोलता है दिलहरण साहू के ऊपर उचित कानूनी कार्यवाही की जाये / 🙏🏻😔4
- Post by गोविंद राम 92947315371
- युवा मोर्चा कसडोल मंडल को मिला नया अध्यक्ष शनि यादव को सौंपी गई कमान1
- बलौदा बाजार _रोहांसी, रोहांसी नगर पंचायत में 18 अप्रैल की शाम खेल और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। पिछले 10 वर्षों से निरंतर आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र की पहचान बन चुकी है और इस वर्ष इसे और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त साधन है। उन्होंने युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। रोहांसी मिनी स्टेडियम में आयोजित यह प्रतियोगिता आगामी 17 दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। रात्रिकालीन आयोजन होने के कारण दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹50,001, उपविजेता को ₹25,001, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹15,001 तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को ₹7,501 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आकर्षक इनामों ने प्रतियोगिता के रोमांच को और बढ़ा दिया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पितांबर साहू, सभापति दिनेश साहू, पार्षद जितेंद्र कनौजे, रामनिवास साहू, लखन यादव, अजय ध्रुव, पिंटू सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। नगर पंचायत रोहांसी द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दे रही है। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। स्थानीय युवाओं एवं आयोजन समिति के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है और क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभर रही है।3
- रायपुर ग्रामीण जिले के मढ़ी गांव स्थित बंजारी दाई मंदिर में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाई-बहिनी, दीदी-महतारी एवं संगवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नेतृत्व में मिला मार्गदर्शन बैठक में विशेष रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव (भइया जी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। संगठन मजबूती और विकास पर चर्चा रायपुर ग्रामीण जिला के गुड़ी पार क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एकता का दिया संदेश कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और “एकता में ही ताकत है” का संदेश देते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। गूंजे जयकारे अंत में सभी ने एक स्वर में जयकारा लगाया— जोहार छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़ महतारी, जय बूढ़ादेव, जय सतनाम, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय दुर्गा दाई, काली दाई, सरस्वती दाई, तेलीन दाई, बिलासा दाई, महामाया दाई।2
- सिरगिट्टी मे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन शनिवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानाभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सिरगिट्टी में जिला मंत्री गायत्री दुबे के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत के लिए लिए जा रहे जरूरी फैसलों का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है और हर सुधार को खारिज करने में लगी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने और महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का अवसर भी खो चुकी है।उन्होंने यह भी कहा कि आज कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है और क्षेत्रीय दलों के सहारे टिके रहने की कोशिश कर रही है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर बोलते हुए प्रधानमंत्री जी ने दुख जताया कि जब यह प्रस्ताव गिरा, तब कांग्रेस, DMK, TMC, सपा जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं, जो नारी सम्मान के खिलाफ है। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध दरअसल देश की मातृशक्ति के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को नकारने का प्रयास है। यह करोड़ों बहनों की उम्मीदों पर सीधा आघात है। श्री कौशिक ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नारी सशक्तीकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है, लेकिन विपक्ष की संकीर्ण सोच और दोहरे मापदंड साफ दिखाई दे रहे हैं। यह पहला अवसर नहीं है जब इन दलों ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता दिखाई हो, बल्कि बार-बार ऐसे अवसरों पर इन्होंने बाधा उत्पन्न की है। उनकी यह सोच नारी सशक्तिकरण के विरुद्ध है और देश की प्रगति में भी बाधक है।1
- मुंगेली के सिटी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फल्ली दुकान संचालक के पुत्र राहुल सारथी पर आरोपी सोमनाथ साहू ने लोहे के चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। #MungeliNews #CrimeNews #AttemptToMurder #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #LocalNews #HindiNews #PoliceAction #MungeliPolice1
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवा पत्रकार के साथ कथित तौर पर सरकारी अधिकारी द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार पोषराम साहू किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ सवालों के जवाब लेने के लिए संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सवालों से असहज होकर अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने वाले वकील से भी हाथापाई स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब मौके पर मौजूद एक वकील ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। आरोप है कि अधिकारी ने उनके साथ भी हाथापाई की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। ? पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और संगठनों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला हैं। ? प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आगे की कार्रवाई फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।1