//खंडन// ● *थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोहारडीह में तेज हवा चलने अथवा बंदर आदि के कूदने से लकड़ी से बने पतले जैतखाम के टूटने के संबंध में जानकारी* आज दिनांक 19.04.2026 को सायं 05:15 बजे किसी व्यक्ति के माध्यम से सोशल मीडिया व्हाट्सएप में वायरल एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोहारडीह में एक जैतखाम के टूटने का दृश्य प्रदर्शित हो रहा था। उक्त वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कैंप कसडोल एवं निरीक्षक उनेश देशमुख थाना प्रभारी गिधपुरी सहित पुलिस बल तत्काल घटनास्थल ग्राम बोहारडीह पहुंचा। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का प्रारंभिक एवं सुक्ष्म परीक्षण करने पर *उक्त जैतखाम बहुत पुरानी पतले लकड़ी का होना पाया गया, जिसके तेज हवा आने अथवा बंदर के कूदने से प्रथम दृष्टया टूटना प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही ग्रामवासियों एवं जैतखाम स्थल के आसपास निवासरत ग्रामीणों से भी इस संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें उनके द्वारा आज सुबह तक जैतखाम के सही स्थिति में होना बताया गया एवं उनके द्वारा भी तेज हवा चलने एवं बंदर आदि के कूदने से जैतखाम के टूटने की संभावना बताई जा रही है।* तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासियों के सांथ घटनास्थल जांच कर पंचनामा भी तैयार किया गया है। *इस संबंध में सोशल मीडिया अथवा अन्य किसी भी माध्यम में किसी भी प्रकार से अनाधिकृत रूप से किसी प्रकार का मिथक, भडकाऊ बयान अथवा घटनास्थल का वीडियो आदि वायरल ना करें एवं किसी भी प्रकार का अफवाह ना फैलावे। ऐसा करने वाले या घटनास्थल के संबंध में वीडियो आदि वायरल कर दुष्प्रचारित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध समुचित धाराओं में कडी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी*।
//खंडन// ● *थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोहारडीह में तेज हवा चलने अथवा बंदर आदि के कूदने से लकड़ी से बने पतले जैतखाम के टूटने के संबंध में जानकारी* आज दिनांक 19.04.2026 को सायं 05:15 बजे किसी व्यक्ति के माध्यम से सोशल मीडिया व्हाट्सएप में वायरल एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोहारडीह में एक जैतखाम के टूटने का दृश्य प्रदर्शित हो रहा था। उक्त वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कैंप कसडोल एवं निरीक्षक उनेश देशमुख थाना प्रभारी गिधपुरी सहित पुलिस बल तत्काल घटनास्थल ग्राम बोहारडीह पहुंचा। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का प्रारंभिक एवं सुक्ष्म परीक्षण करने पर *उक्त जैतखाम बहुत पुरानी पतले लकड़ी का होना पाया गया, जिसके तेज हवा आने अथवा बंदर के कूदने से प्रथम दृष्टया टूटना प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही ग्रामवासियों एवं जैतखाम स्थल के आसपास निवासरत ग्रामीणों से भी इस संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें उनके द्वारा आज सुबह तक जैतखाम के सही स्थिति में होना बताया गया एवं उनके द्वारा भी तेज हवा चलने एवं बंदर आदि के कूदने से जैतखाम के टूटने की संभावना बताई जा रही है।* तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासियों के सांथ घटनास्थल जांच कर पंचनामा भी तैयार किया गया है। *इस संबंध में सोशल मीडिया अथवा अन्य किसी भी माध्यम में किसी भी प्रकार से अनाधिकृत रूप से किसी प्रकार का मिथक, भडकाऊ बयान अथवा घटनास्थल का वीडियो आदि वायरल ना करें एवं किसी भी प्रकार का अफवाह ना फैलावे। ऐसा करने वाले या घटनास्थल के संबंध में वीडियो आदि वायरल कर दुष्प्रचारित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध समुचित धाराओं में कडी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी*।
- Post by गोविंद राम 92947315371
- युवा मोर्चा कसडोल मंडल को मिला नया अध्यक्ष शनि यादव को सौंपी गई कमान1
- बलौदा बाजार _रोहांसी, रोहांसी नगर पंचायत में 18 अप्रैल की शाम खेल और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। पिछले 10 वर्षों से निरंतर आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र की पहचान बन चुकी है और इस वर्ष इसे और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त साधन है। उन्होंने युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। रोहांसी मिनी स्टेडियम में आयोजित यह प्रतियोगिता आगामी 17 दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। रात्रिकालीन आयोजन होने के कारण दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹50,001, उपविजेता को ₹25,001, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹15,001 तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को ₹7,501 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आकर्षक इनामों ने प्रतियोगिता के रोमांच को और बढ़ा दिया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पितांबर साहू, सभापति दिनेश साहू, पार्षद जितेंद्र कनौजे, रामनिवास साहू, लखन यादव, अजय ध्रुव, पिंटू सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। नगर पंचायत रोहांसी द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दे रही है। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। स्थानीय युवाओं एवं आयोजन समिति के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है और क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभर रही है।3
- गैस संकट या खेल अंदरूनी? बलौदा बाजार की बम्लेश्वरी गैस एजेंसी पर उठे गंभीर सवाल *संपादक बलौदाबाजार* *8839398932* https://vandebharatlivetvnews.com/?p=663196 बलौदा बाजार। शहर की चर्चित बम्लेश्वरी गैस एजेंसी एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह सुविधा नहीं बल्कि अव्यवस्था और कथित गड़बड़ी है। इन दिनों गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घंटों लाइन, फिर भी नहीं मिलता सिलेंडर सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और रोज कमाने-खाने वाले लोग अपने जरूरी काम छोड़कर सिलेंडर लेने पहुंचते हैं। कई उपभोक्ता 4-5 घंटे तक इंतजार करते हैं, लेकिन अंत में उन्हें “स्टॉक खत्म” कहकर लौटा दिया जाता है। “खास लोगों” के लिए अलग व्यवस्था? स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहां आम जनता लाइन में खड़ी रहती है, वहीं कुछ चुनिंदा लोगों को एजेंसी के अंदर से ही आसानी से सिलेंडर दे दिया जाता है। यह कथित “बैकडोर सप्लाई” पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रही है और लोगों में आक्रोश बढ़ा रही है। ब्लैक में खरीदने को मजबूर उपभोक्ता स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई उपभोक्ता मजबूरी में ब्लैक में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। रसोई गैस जैसी आवश्यक सेवा में इस तरह की स्थिति ने आम परिवारों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। क्या यह नियमों का उल्लंघन? अगर वास्तव में सिलेंडर की कमी है, तो फिर कुछ लोगों को अंदर से गैस कैसे मिल रही है? क्या यह एजेंसी की लापरवाही है या फिर जानबूझकर किया जा रहा भेदभाव? ऐसे कई सवाल अब लोगों के मन में उठ रहे हैं। जनता में गुस्सा, प्रशासन से उम्मीद लगातार हो रही इस परेशानी से उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश है। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। आम आदमी का दर्द “हम घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, फिर भी खाली हाथ लौटते हैं… और कुछ लोग सीधे अंदर से सिलेंडर लेकर चले जाते हैं। क्या नियम सिर्फ गरीबों के लिए हैं?” — एक पीड़ित उपभोक्ता की यह बात पूरे हालात को बयां करती है। अब नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या इस कथित गड़बड़ी पर अंकुश लगेगा या आम जनता यूं ही परेशान होती रहेगी।1
- रायपुर ग्रामीण जिले के मढ़ी गांव स्थित बंजारी दाई मंदिर में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाई-बहिनी, दीदी-महतारी एवं संगवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नेतृत्व में मिला मार्गदर्शन बैठक में विशेष रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव (भइया जी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। संगठन मजबूती और विकास पर चर्चा रायपुर ग्रामीण जिला के गुड़ी पार क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एकता का दिया संदेश कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और “एकता में ही ताकत है” का संदेश देते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। गूंजे जयकारे अंत में सभी ने एक स्वर में जयकारा लगाया— जोहार छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़ महतारी, जय बूढ़ादेव, जय सतनाम, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय दुर्गा दाई, काली दाई, सरस्वती दाई, तेलीन दाई, बिलासा दाई, महामाया दाई।2
- तिफरा के वार्ड 7 में होगा 6 लाख रु के नाली निर्माण कार्य, विधायक धरमलाल कौशिक ने किया भूमिपूजन आज रविवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को पूर्व विधानाभा अध्यक्ष एवम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने वार्ड क्रमांक-7 तिफरा, बिलासपुर में 6.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सम्मानितजन और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने यह कार्य क्षेत्र में स्वच्छता, बेहतर जल निकासी और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा बिल्हा के सभी क्षेत्रो में जन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और विकास लगातार हो रहे है। इस अवसर पर पार्षद श्री श्याम कार्तिक वर्मा जी, तिफरा-सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र साहू जी एवं क्षेत्र के सम्मानित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- बादाम फेंककर मुझे अपमानित किया , मै डरी हुई हूँ, मुझे न्याय मिलनी चाहिए bilaspurnews #chhattisgarhnews #breakingnews1
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवा पत्रकार के साथ कथित तौर पर सरकारी अधिकारी द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार पोषराम साहू किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ सवालों के जवाब लेने के लिए संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सवालों से असहज होकर अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने वाले वकील से भी हाथापाई स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब मौके पर मौजूद एक वकील ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। आरोप है कि अधिकारी ने उनके साथ भी हाथापाई की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। ? पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और संगठनों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला हैं। ? प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आगे की कार्रवाई फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।1