होली के जश्न के बीच वीडियो वायरल, सोशल मिडिया पर एक युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।, होली के जश्न के बीच वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस होली के त्योहार के बीच एक युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों रंग-गुलाल में सराबोर होकर एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होली के जश्न के दौरान किसी घर या मोहल्ले में बनाया गया है। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को पकड़कर नाचते और करीब आते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ लिखा गया है- "समाज के मित्रों आप इसको किस एंगल से देखते हैं, क्या आपको यह ठीक लगता है या गलत?" जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे होली की मस्ती बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर बहस तेज हो गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है और कब का है। नोटः वायरल वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है।
होली के जश्न के बीच वीडियो वायरल, सोशल मिडिया पर एक युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।, होली के जश्न के बीच वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस होली के त्योहार के बीच एक युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों रंग-गुलाल में सराबोर होकर एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होली के जश्न के दौरान किसी घर या मोहल्ले में बनाया गया है। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को पकड़कर नाचते और करीब आते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ लिखा गया है- "समाज के मित्रों आप इसको किस एंगल से देखते हैं, क्या आपको यह ठीक लगता है या गलत?" जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे होली की मस्ती बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर बहस तेज हो गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है और कब का है। नोटः वायरल वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है।
- Post by Hari Singh Goutam1
- नाली के विवाद में पुलिस पर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने चौकी का किया घेराव कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मूरतगंज कस्बे में नाली के विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बन गई आरोप है कि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी, जिससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जानकारी के अनुसार मूरतगंज के चिटकहना गांव में कई महीनों से नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी मामले को शांत कराने के लिए चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बातचीत के दौरान पुलिस ने एक युवक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और मूरतगंज पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव कर दिया स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल चौकी के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही और पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा।1
- जनपद एटा की जलेसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव इसौली में आज तीज का मेला आयोजित किया जा रहा है इसौली में पिछले 50 सालों से लगातार लगने वाले पारंपरिक मेले में जनपद एटा के अलावा अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद और आगरा के दूर-दूर से दुकानदार अपनी दुकान सजाते हैं। इसौली तीज मेला में क्षेत्रीय लोगों की अपार भीड़ जुटती है। हजारों की संख्या में लोग मेला देखने इसौली आते हैं। यह बहुत पुराने समय से परंपरागत रूप से इसौली में होली के तीसरे दिन तीज को इस मेला का आयोजन होता है। हर वर्ष इस मेले में तरह-तरह की दुकानें सजती हैं। जिसमें मिठाई की दुकानें आसमानी झूला, जादूगर का बाड़ा, गोलगप्पे की दुकान, बच्चों के खेल खिलौने की दुकान, विसात खाने की दुकान और मिट्टी के कच्चे बर्तनों की भी दुकान इस मेले में लगाई जाती हैं। यह मेला हमारी परंपराओं को आगे बढ़ने का कार्य करता है। सभी लोग मेले में आकर एक दूसरे को गुलाल भी लगते हैं और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं भी देते हैं। मेले में लगने वाली हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तादी के साथ चौकसी बरतता है और हर साल भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती भी मेले में रहती है। सुबह से ही क्षेत्रीय लोग मेले में आने लगते हैं और दोपहर के बाद लगभग रात 10 बजे तक मेले में अपार भीड़ रहती है लेकिन पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखती है। किसी तरह का कोई लड़ाई झगड़ा नहीं होता है। आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के मद्देनजर सभी लोग मेले का लुफ्त उठाते हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी मेले में अपने परिजनों के साथ आते हैं और अपनी मनपसंद की चीजे खाते पीते हैं। यह मेला बहुत ही अच्छे तरीके से सजाया जाता है। जगह-जगह वॉलिंटियर्स लगाए जाते हैं और बैरिकेडिंग भी लगाई जाती है। इसौली जलेसर मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाता है। इसौली चौराहे पर ही बेरिकेटिंग लगाते हुए पुलिस कड़ी निगरानी रखती है। ऐसे मेलों से हमारी परंपरा जीवंत रहती हैं। बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्ग लोग भी मेले में अपनी सहभागिता निभाते हैं। माताएं बहने भी बड़ी मात्रा में मेला देखने आती हैं लेकिन कहीं अप्रिय घटना घटित नहीं होती है सभी लोग शांतिपूर्वक तरीके से मिलजुल कर मेले का आनंद लेते हैं।1
- बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जल अर्पित करने से सारी। मनोकामना पूर्ण होती है। देवघर /झारखंड! देवघर झारखंड में स्थित बाबा बैजनाथ धाम 51 शक्तिपीठों में एक अत्यंत पवित्र स्थल है जहां शिव और शक्ति का मिलन होता है जहां शिव शक्ति का मंदिर है मंदिर का शिखर 72 फीट ऊंचा है जिस पर सोने का कलश विराजमान है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में बैजनाथ ज्योतिर्लिंग नौवीं ज्योतिर्लिंग है यहां शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है सावन माह में लाखों कांवरिया बाबा बैजनाथ को गंगाजल चढ़ाने आते हैं यहां के पूजा से विशेष इच्छाएं पूर्ण होती है। एक बार रावण के मन में इच्छा हुई कि वह अपने प्रिय शिव भगवान को अपने राज्य लंका में स्थापित करें इसके लिए घोर तपस्या की और भगवान शिव को प्रसन्न किया। रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने नौ सिर काटकर यज्ञ में अर्पित कर दिया। जब वे दसवां सिर काटने जा रहे थे तभी भगवान विष्णु प्रगट हो गए और रावण को वरदान में अपना आत्म लिंग शिवलिंग दिया साथ ही यह सर्त रखी की की यह शिवलिंग जहां एक बार जमीन पर रखा जाएगा वही स्थाई रूप से स्थापित हो जाएगा। अगर रावण शिवलिंग लंका में स्थापित कर लेता तो अनर्थ हो जाता। भगवान विष्णु रावण की चाल को समझ गए उन्होंने देवताओं की हित के लिए एक योजना बनाई। जब रावण आत्म लिंग लेकर लंका जा रहे थे तब देवताओं ने वरुण देव को कहा कि रावण को लघुशंका की आवश्यकता है रावण जब लघु शंका के लिए जाने लगा तो उसे एक ग्वाला दिखा वह भगवान विष्णु थे रावण ने उस ग्वाल से शिवलिंग पकड़ने की विनती की और लघुशंका के लिए चला गया उसके जाते ही भगवान विष्णु ने शिवलिंग को जमीन पर रख दिया जिससे वह स्थापित हो गया। देवघर झारखंड से बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जल अर्पित को लेकर उमडॖती भीड़ एवं विशेष पूजा की तस्वीर से हम आपको रूबरू कराते हैं। देवघर /झारखंड1
- हाथरस में आगरा रोड स्थित हरि आई हॉस्पिटल परिसर में पंकज धवरैय्या के द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर शुक्रवार शाम को प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर टीन शेड और कच्ची दीवारों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। बताया जाता है कि हाथरस देहात के लेखपाल राघवेंद्र सिंह ने दो दिन पहले इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या ने हरि आई हॉस्पिटल परिसर में अवैध रूप से कब्जा कर टीन शेड, गेट और एक कमरा बनाकर पशु बांध रखे थे। मामले की जांच के बाद शुक्रवार शाम तहसीलदार सदर लक्ष्मी नारायण बाजपेई के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से निर्मित टीन शेड और कच्ची दीवारों को हटाते हुए जमीन को खाली कराया। तहसीलदार सदर लक्ष्मी नारायण बाजपेई ने बताया कि मौके पर कच्ची दीवार और टीन शेड बनाकर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे अब पूरी तरह से हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है।1
- Post by Pushpendra Kumar1
- सुबह सुबह जमीनी विवाद में एक ही परिवार के चाचा ताऊ के लडको में लाठी डंडा ईट पत्थर चले, घायलों ने थाने में दी तहरीर पुलिस ने तीन घायलों का कराया मेडिकल, एक पक्ष से भाई बहन सर्वेश देवी और केशव घायल दूसरे पक्ष से रामवेटी रिया कीर्ति घायल, जमकर हुई मारपीट मारपीट पथराव का वीडियो हुआ वायरल, थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नंगला केवल का मामला।1
- होली के जश्न के बीच वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस होली के त्योहार के बीच एक युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों रंग-गुलाल में सराबोर होकर एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होली के जश्न के दौरान किसी घर या मोहल्ले में बनाया गया है। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को पकड़कर नाचते और करीब आते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ लिखा गया है- "समाज के मित्रों आप इसको किस एंगल से देखते हैं, क्या आपको यह ठीक लगता है या गलत?" जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे होली की मस्ती बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर बहस तेज हो गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है और कब का है। नोटः वायरल वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है।1