धार में पालतू कुत्ते को कुचला, मालिक से मारपीट: चाणक्यपुरी कॉलोनी में चार आरोपियों पर SC-ST एक्ट में केस धार में पालतू कुत्ते को कुचला, मालिक से मारपीट: चाणक्यपुरी कॉलोनी में चार आरोपियों पर SC-ST एक्ट में केस राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर की चाणक्यपुरी कॉलोनी में एक पालतू कुत्ते को वाहन से कुचलने और उसके मालिक से मारपीट का मामला सामने आया है। नौगांव थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को कॉलोनी की सड़क पर बैठे एक पालतू कुत्ते को स्कॉर्पियो चालक ने कथित तौर पर जानबूझकर कुचल दिया। इस घटना में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बात करने पहुंचे मालिक पर किया हमला अगले दिन 30 मार्च को कुत्ते का मालिक विशाल बोरासी आरोपियों के घर बातचीत करने पहुंचा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने एकजुट होकर विशाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट के दौरान विशाल ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है। चार आरोपियों पर केस दर्ज नौगांव थाना पुलिस ने इस मामले में जनार्दन वैष्णव, पंकज वैष्णव, रेखा वैष्णव और बालचंद, सभी निवासी चाणक्यपुरी कॉलोनी, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर मारपीट की धाराओं के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप मेंएससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
धार में पालतू कुत्ते को कुचला, मालिक से मारपीट: चाणक्यपुरी कॉलोनी में चार आरोपियों पर SC-ST एक्ट में केस धार में पालतू कुत्ते को कुचला, मालिक से मारपीट: चाणक्यपुरी कॉलोनी में चार आरोपियों पर SC-ST एक्ट में केस राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर की चाणक्यपुरी कॉलोनी में एक पालतू कुत्ते को वाहन से कुचलने और उसके मालिक से मारपीट का मामला सामने आया है। नौगांव थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को कॉलोनी की सड़क पर बैठे एक पालतू कुत्ते को स्कॉर्पियो चालक ने कथित तौर पर जानबूझकर कुचल दिया। इस घटना में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बात करने पहुंचे मालिक पर किया हमला अगले दिन 30 मार्च को कुत्ते का मालिक विशाल बोरासी आरोपियों के घर बातचीत करने पहुंचा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने एकजुट होकर विशाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट के दौरान विशाल ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है। चार आरोपियों पर केस दर्ज नौगांव थाना पुलिस ने इस मामले में जनार्दन वैष्णव, पंकज वैष्णव, रेखा वैष्णव और बालचंद, सभी निवासी चाणक्यपुरी कॉलोनी, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर मारपीट की धाराओं के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप मेंएससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- इंदौर में 29 लाख की प्रॉपर्टी धोखाधड़ी का खुलासा, फर्जी दस्तावेज बनाकर फ्लैट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार एंकर - इंदौर के लसूडिया थाना पुलिस ने एक बड़ी प्रॉपर्टी धोखाधड़ी का खुलासा किया है। बेलमंट पार्क स्थित फ्लैट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 29 लाख रुपए की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे रहा था। वीओ - दरअसल इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। आरोपी राजेश कुशवाहा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बेलमंट पार्क स्थित फ्लैट के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उसे बेचने का सौदा कर लिया। आरोपियों ने भुवनेश्वर राव, ब्रह्मदीप परिहार और दत्त पचौरी से अलग-अलग खातों में कुल 29 लाख रुपए प्राप्त किए और धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों आशीष पारीक जैन और लव कुशवाहा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं और वह पहले से फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ जारी है, जबकि उसके अन्य दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बाइट - राजेश दंडोतिया --- एडिशनल डीसीपी1
- इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का हेलमेट अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज पलासिया चौराहे पर आम लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष शॉर्ट फिल्म भी लॉन्च की गई। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर अपनी व दूसरों की जान सुरक्षित रखें।1
- Post by PM NEWS1
- *इंदौर जिले में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र* --- *पहले दिन नव प्रवेशित और अन्य विद्यार्थियों का स्कूलों में किया गया स्वागत-सत्कार* ---- *पाठ्य पुस्तकों सहित अन्य शैक्षणिक सामग्रियां भी की गई वितरित* ---- *“स्कूल चले हम” अभियान के कार्यक्रम में पहुँचे मंत्री श्री सिलावट, कलेक्टर श्री वर्मा और विधायक श्रीमती गौड़* इंदौर, 01 अप्रैल 2026 इंदौर जिले में आज से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हुआ। पहले दिन स्कूल पहुँचे नव प्रवेशित और अन्य विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों सहित स्कूल बैग, टिफिन, पानी की बोतल आदि का वितरण किया गया। “स्कूल चले हम” अभियान के अंतर्गत इंदौर जिले का मुख्य कार्यक्रम सांदीपनी नवीन मालवा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महू नाका में प्रवेश उत्सव के रूप में सम्पन्न हुआ। यह गरिमामय कार्यक्रम जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में उत्साह एवं हर्ष के वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सतत् प्रगति हो रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े और प्रवेश उत्सव को संबोधित किया तथा अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता भार्गव स्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रमुख आधार है। उन्होंने शिक्षा पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि पूरे राष्ट्र में कई वर्षों बाद देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा की नई नीति क्रांति लायी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प है कि प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान शिक्षा है और प्रदेश का संकल्प है कि सभी शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचाई हासिल करें एवं बेटे और बेटियां निरन्तर स्कूल जाए। प्रदेश उनके साथ है। साथ ही समाज में कोई परिवर्तन ला सकती है तो वह शिक्षा है। विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश शासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विभिन्न नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। प्रदेश की इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को भविष्य मजबूत हो रहा है और यहीं विद्यार्थी आगे चलकर देश का भविष्य मजबूत करेंगे, देश को नई उपलब्धियां और नये पटल पर ले जायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता भार्गव स्वामी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जानकारी दी कि “स्कूल चले हम” अभियान एक अप्रैल से 4 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत अधिकाधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। ---1
- #पार्षद पुत्र मासूम जायसवाल पर लगे संगीन आरोप1
- महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस एन सोनी द्वारा श्री अक्षय कुमार श्री टाइगर श्रॉफ, श्रीमती डिंपल कपाड़िया का स्वागत एवं सत्कार किया गया ।1
- सेन समाज की शकुंतला श्रीवास सेवानिवृत होने पर नगर वाशियो ने क्या स्वागत राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू नगर के वार्ड नबर 12 आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर जामुनिया सेक्टर परियोजना विकास खंड नालछा की कार्यकर्ता श्री मति शकुंतला श्रीवास अपने पद से सेवानिवृत हुई है वही ग्राम जामनिया निवासियों द्वारा सम्मान क्या गया वही उनके द्वारा जनक बिदाई दंडी है वही ग्राम जामनिया के निवासियों के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य एवम उत्तम स्वास्थ किनकामना की मंगल कामनाएं की वही इस अवसर पर श्री मति शकुंतला श्रीवास के द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा 38 वर्ष से आंगनवाड़ी केंद्र जामनिया में सेक्टर मांडू में कार्य कर आज में सेवानिवृत हुई हु आज समस्त ग्राम जामनिया के निवासियों के द्वारा मेरा समान क्या गया वही इस अवसर पर श्री मति शकुंतला श्रीवास के परिवार जन एवं ग्रामीण जनों की उपस्थित सराहनीय रही3
- इंदौर पंजीयन विभाग को रिकॉर्ड राजस्व 2760 करोड़ की कमाई, अधिकारी ने दी जानकारी बीते वर्ष से ज्यादा दस्तावेज पंजीयन मार्च में बढ़ी रफ्तार ऐंकर इंदौर जिला पंजीयन कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 मार्च की शाम तक विभाग को करीब 2 हजार 760 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 2 हजार 540 करोड़ रुपए की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है। पंजीयन विभाग के अनुसार इस वर्ष न सिर्फ राजस्व में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि दस्तावेजों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है। विशेष रूप से मार्च माह राजस्व की दृष्टि से बेहद अहम रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का पंजीयन कराया, वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को जिला पंजीयन कार्यालय में देर रात तक रौनक बनी रही। रात करीब 11 बजे तक बड़ी संख्या में लोग पंजीयन के लिए पहुंचे और लगभग 700 टोकन जारी किए गए। इस बीच जिला मूल्यांकन समिति द्वारा नई गाइडलाइन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यह नई गाइडलाइन अब लागू हो चुकी है और 1 अप्रैल याने बुधवार से सभी दस्तावेजों का पंजीयन इसी के आधार पर किया जा रहा है। इंदौर जिला पंजीयन अधिकारी डॉ. अमरीश के अनुसार, इस वर्ष राजस्व और पंजीयन दोनों में वृद्धि दर्ज की गई है, जो विभाग के लिए सकारात्मक संकेत है। बाइट : डॉ अमरीश, पंजीयन अधिकारी1
- Post by PM NEWS1