logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Bhojpur:सेहल ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की जांच के दौरान बवाल, दोनों पक्षों में जमकर चलें लातें-घूंसे और बेल्टें; कई घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव सेहल (क्षेत्र पंचायत भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत सेहल) में बुधवार को ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की जांच पहुंची सरकारी टीम के सामने ही दोनों पक्षों में भारी मारपीट हो गई। जांच के दौरान कहा-सुनी बढ़ी तो देखते-ही-देखते लातें, घूंसे और बेल्टें चल पड़ीं। हंगामा इतना बढ़ गया कि जांच अधिकारी बिना कार्यवाही पूरी किए वापस लौट गए। घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की पूरी कहानी गांव निवासी सचिन शर्मा, मोहित कुमार और अंकित कुमार ने ग्राम प्रधान शांति देवी पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक अनिरुद्ध, डीआरडीए के सहायक अभियंता समेत लगभग आधा दर्जन अधिकारियों की टीम बुधवार को पंचायत पहुंची। जांच शुरू होते ही प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच बहस छिड़ गई, जो थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लातें-घूंसे और बेल्टों से हमला बोल दिया। कई लोग घायल हो गए। पुलिस पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही थाना भोजपुर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस दोनों पक्षों पर नजर बनाए हुए है। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुटों के बीच जमकर हाथापाई दिख रही है।

2 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • यूपी – गाजियाबाद पुलिस ने एक बार फिर से ऐसा गैंग पकड़ा है, जो भारत के रेलवे स्टेशनों, मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थानों के फोटो–वीडियो व GPS लोकेशन पाकिस्तान भेज रहा था। इसके बदले गैंग को पैसे मिलते थे। पुलिस का दावा है कि इस गैंग ने दिल्ली और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ऐसे CCTV कैमरे लगाए हैं, जो सौर ऊर्जा से चलते हैं। इन कैमरों की ऑनलाइन फीड भी पाकिस्तान में शेयर की जा रही थी। 50 और लोकेशन पर ऐसे कैमरे लगाए जाने थे। आरोपी गणेश गिरी, विवेक राय, गगन प्रजापति, दुर्गेश निषाद और 5 नाबालिग लड़के गिरफ्तार हैं। इससे पहले भी इसी गैंग के 6 लोग पकड़े जा चुके हैं।
    2
    यूपी – गाजियाबाद पुलिस ने एक बार फिर से ऐसा गैंग पकड़ा है, जो भारत के रेलवे स्टेशनों, मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थानों के फोटो–वीडियो व GPS लोकेशन पाकिस्तान भेज रहा था। इसके बदले गैंग को पैसे मिलते थे।
पुलिस का दावा है कि इस गैंग ने दिल्ली और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ऐसे CCTV कैमरे लगाए हैं, जो सौर ऊर्जा से चलते हैं। इन कैमरों की ऑनलाइन फीड भी पाकिस्तान में शेयर की जा रही थी। 50 और लोकेशन पर ऐसे कैमरे लगाए जाने थे।
आरोपी गणेश गिरी, विवेक राय, गगन प्रजापति, दुर्गेश निषाद और 5 नाबालिग लड़के गिरफ्तार हैं। इससे पहले भी इसी गैंग के 6 लोग पकड़े जा चुके हैं।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    22 min ago
  • Post by वसीम खान संपादक
    1
    Post by वसीम खान संपादक
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका: सरकार ने लॉन्च किया ‘बैंकनेट’ पोर्टल नई दिल्ली: सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सपना अब और आसान हो गया है। वित्त मंत्रालय ने ‘BAANKNET’ नाम का नया पोर्टल लॉन्च किया है, जो ई-ऑक्शन वाली प्रॉपर्टीज के लिए एक सिंगल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल पर देश के सभी सरकारी बैंकों द्वारा जब्त की गई प्रॉपर्टीज की जानकारी एक जगह मिलेगी। इनमें कमर्शियल शॉप्स, इंडस्ट्रियल प्लॉट, कृषि और गैर-कृषि भूमि जैसी कई कैटेगरी शामिल हैं। खास बात यह है कि ये प्रॉपर्टीज अक्सर बाजार भाव से कम कीमत पर नीलाम होती हैं। ‘बैंकनेट’ पोर्टल संभावित खरीदारों और निवेशकों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन की तरह काम करेगा, जहां वे अलग-अलग बैंकों की ई-नीलामी प्रॉपर्टीज को आसानी से खोज और तुलना कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि आम लोगों को सस्ती दरों पर प्रॉपर्टी खरीदने का बेहतर मौका भी मिलेगा।
    1
    सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका: सरकार ने लॉन्च किया ‘बैंकनेट’ पोर्टल
नई दिल्ली: सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सपना अब और आसान हो गया है। वित्त मंत्रालय ने ‘BAANKNET’ नाम का नया पोर्टल लॉन्च किया है, जो ई-ऑक्शन वाली प्रॉपर्टीज के लिए एक सिंगल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।
इस पोर्टल पर देश के सभी सरकारी बैंकों द्वारा जब्त की गई प्रॉपर्टीज की जानकारी एक जगह मिलेगी। इनमें कमर्शियल शॉप्स, इंडस्ट्रियल प्लॉट, कृषि और गैर-कृषि भूमि जैसी कई कैटेगरी शामिल हैं। खास बात यह है कि ये प्रॉपर्टीज अक्सर बाजार भाव से कम कीमत पर नीलाम होती हैं।
‘बैंकनेट’ पोर्टल संभावित खरीदारों और निवेशकों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन की तरह काम करेगा, जहां वे अलग-अलग बैंकों की ई-नीलामी प्रॉपर्टीज को आसानी से खोज और तुलना कर सकेंगे।
सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि आम लोगों को सस्ती दरों पर प्रॉपर्टी खरीदने का बेहतर मौका भी मिलेगा।
    user_Priyanshi Gupta
    Priyanshi Gupta
    Rampur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी पेट्रोल पंप पर आज 19 तारीख शाम 5 बजे भव्य लकी ड्रा का आयोजन किया गया। हर 6 महीने में होने वाले इस लकी ड्रा में इस बार कुल 10 इनाम निकाले गए। ज्वाला नगर निवासी खूबचंद को HF डीलक्स मोटरसाइकिल मिली, जबकि अजीतपुर लाल मस्जिद निवासी इकराम को वॉशिंग मशीन का इनाम मिला। महालक्ष्मी पेट्रोल पंप अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं और सर्विस देने के लिए जाना जाता है। यहां पेट्रोल भरवाने वाले ग्राहकों को लकी ड्रा में भाग लेने का मौका मिलता है, जिससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है।
    1
    रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी पेट्रोल पंप पर आज 19 तारीख शाम 5 बजे भव्य लकी ड्रा का आयोजन किया गया। हर 6 महीने में होने वाले इस लकी ड्रा में इस बार कुल 10 इनाम निकाले गए। ज्वाला नगर निवासी खूबचंद को HF डीलक्स मोटरसाइकिल मिली, जबकि अजीतपुर लाल मस्जिद निवासी इकराम को वॉशिंग मशीन का इनाम मिला। महालक्ष्मी पेट्रोल पंप अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं और सर्विस देने के लिए जाना जाता है। यहां पेट्रोल भरवाने वाले ग्राहकों को लकी ड्रा में भाग लेने का मौका मिलता है, जिससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है।
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • रोड रोडवेज आमसब नेअपने गर्दा को बताया है किरामपुर रोडवेज की बसेंअंदर ही रोडवेज के परिसर में आनी चाहिएकोई भी बाहररोडवेज की बसना लगेजितनी भी बसे हैंरोडवेज परिसर में ही खड़ी होगीऔर यात्री भीअंदर ही से बैठकर सफर कर पाएंगेदेखें किस तरह सेरोडवेज के पद अधिकारी बता रहे हैं
    4
    रोड रोडवेज आमसब नेअपने गर्दा को बताया है किरामपुर रोडवेज की बसेंअंदर ही रोडवेज के परिसर में आनी चाहिएकोई भी बाहररोडवेज की बसना लगेजितनी भी बसे हैंरोडवेज परिसर में ही खड़ी होगीऔर यात्री भीअंदर ही से बैठकर सफर कर पाएंगेदेखें किस तरह सेरोडवेज के पद अधिकारी बता रहे हैं
    user_Mujammil Khan
    Mujammil Khan
    रामपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • Gaon mithanpur Mein Sadak Itni kharab hai Pradhan se कहते-कहते thak gaye hain aur gaon ke sabhi nivasiyon ko Pani Mein gun nikalkar gujarna padta hai is per Jyada jyada karyvahi ho itni jaldi ho sake main yah Kahana Chahunga main
    1
    Gaon mithanpur Mein Sadak Itni kharab hai Pradhan se कहते-कहते thak gaye hain aur gaon ke sabhi nivasiyon ko Pani Mein gun nikalkar gujarna padta hai is per Jyada jyada karyvahi ho itni jaldi ho sake main yah Kahana Chahunga main
    user_Ajay Prajapati
    Ajay Prajapati
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वाराणसी: BSC की छात्र को 8 गोली मारी 4 सीने में और 4 कनपटी में मारी जिससे गोली लगने वाली की हालत नाजुक बनी हुई.. गोली मारने वाला पिस्टल कूड़े में फेंकर मौके से फरार हो गया है..
    1
    वाराणसी: BSC की छात्र को 8 गोली मारी 4 सीने में और 4 कनपटी में  मारी जिससे गोली लगने वाली की हालत नाजुक बनी हुई..
गोली मारने वाला पिस्टल कूड़े में फेंकर मौके से फरार हो गया है..
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.