सब-रजिस्ट्रार पद पर चयन के बाद निखिल श्रीवास्तव का गांव में भव्य स्वागत ,बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पगार गांव निवासी चंद्रकांत लाल श्रीवास्तव के पुत्र निखिल श्रीवास्तव के सब-रजिस्ट्रार पद पर चयनित होने के उपरांत उनके गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कप्तानगंज चौराहे पर पहुंचते ही क्षेत्रीय लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके पश्चात जैसे ही वे अपने पैतृक गांव पगार पहुंचे, वहां भी ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने निखिल की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी मेहनत और लगन से युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी। निखिल श्रीवास्तव ने इस सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुओं एवं क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में निखिल के परिजन,गांव के लोग तथा कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, डॉ0अरविंद मिश्रा,डॉ0 अनिल तिवारी, हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी,राम चंद्र तिवारी, वीरेंद्र ओझा,राम सुरेश चौधरी,दुर्गा प्रसाद पांडेय,प्रभाकर मिश्र,अजय गुप्ता,अरविंद पांडेय,बबलू गुप्ता,लल्लू यादव,कवींद्र चौधरी,भान सिंह,दुर्गा प्रसाद,अमित श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव,बृजेश गुप्ता,आशुतोष श्रीवास्तव,सचिन श्रीवास्तव,गणेश शर्मा,आलोक पांडेय,केशवराम,सुखचैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने निखिल को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सब-रजिस्ट्रार पद पर चयन के बाद निखिल श्रीवास्तव का गांव में भव्य स्वागत ,बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पगार गांव निवासी चंद्रकांत लाल श्रीवास्तव के पुत्र निखिल श्रीवास्तव के सब-रजिस्ट्रार पद पर चयनित होने के उपरांत उनके गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कप्तानगंज चौराहे पर पहुंचते ही क्षेत्रीय लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके पश्चात जैसे ही वे अपने पैतृक गांव पगार पहुंचे, वहां भी ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने निखिल की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी मेहनत और लगन से युवा वर्ग को प्रेरणा
मिलेगी। निखिल श्रीवास्तव ने इस सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुओं एवं क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में निखिल के परिजन,गांव के लोग तथा कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, डॉ0अरविंद मिश्रा,डॉ0 अनिल तिवारी, हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी,राम चंद्र तिवारी, वीरेंद्र ओझा,राम सुरेश चौधरी,दुर्गा प्रसाद पांडेय,प्रभाकर मिश्र,अजय गुप्ता,अरविंद पांडेय,बबलू गुप्ता,लल्लू यादव,कवींद्र चौधरी,भान सिंह,दुर्गा प्रसाद,अमित श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव,बृजेश गुप्ता,आशुतोष श्रीवास्तव,सचिन श्रीवास्तव,गणेश शर्मा,आलोक पांडेय,केशवराम,सुखचैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने निखिल को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
- Haryana maaz baarish hui ha1
- अजीत मिश्रा (खोजी) सुन रहे हैं *स्वास्थ्य मंत्री जी…?* ये वही सरकारी मेडिकल कॉलेज है… जिसके लिए सरकार करोड़ों खर्च करती है… ₹जहां गरीब आदमी इलाज की उम्मीद लेकर आता है… *लेकिन उसे मिलता क्या है?धमकी…रौब…और सत्ता का अहंकार!* अयोध्या के *राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का वायरल वीडियो अब आपके सिस्टम की असली तस्वीर दिखा रहा है।* वीडियो में *आपके मेडिकल कॉलेज के डॉ. डीके सिंह खुलेआम कह रहे हैं*— ज्यादा गुंडई करोगे तो गिरफ्तार करवा दूंगा… *तुम मुझे जानते नहीं हो…* *मंत्री जी…* जिस *बाप का बच्चा तारपीन का तेल पीकर इमरजेंसी में तड़प रहा हो…* वो इलाज मांगने आया था… *या पुलिसिया धमकी सुनने?* अस्पताल में *गार्डों से बहस हुई…* लेकिन *डॉक्टर साहब ने माहौल शांत करने के बजाय अपनी ‘पावर’ का प्रदर्शन शुरू कर दिया।* ये वही डॉक्टर हैं… जो पहले भी विवादों में रहे… *कभी पत्रकार सेबदसलूकी… कभी कर्मचारियों से टकराव…* और *अब तीमारदार को जेल भेजने की धमकी!* मंत्री जी… *अगर यही रवैया किसी प्राइवेट अस्पताल में होता…* तो *अब तक नोटिस, जांच और कार्रवाई शुरू हो चुकी होती।* लेकिन *सरकारी अस्पताल में दबंगई करने वालों को आखिर किसका संरक्षण मिला हुआ है?* जनता पूछ रही है— *क्या अयोध्या मेडिकल कॉलेज इलाज का केंद्र है…* या *फिर कुछ अफसरनुमा डॉक्टरों का निजी साम्राज्य?* क्योंकि *अस्पताल में मरीज इलाज के लिए आता है…* *अपमान और धमकी सुनने के लिए नहीं!*1
- Post by Bp News Hanswar1
- अयोध्या अयोध्या धाम के मौर्या मिष्ठान के सामने चले लात घुसे, लाठी भी घुमाई गई, मामूली बात पर हुई कहासुनी उसके बाद हुई बीजेपी कार्यकर्ता व श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, पीट दिए गए पीट दिए गए अयोध्या भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा भी। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।1
- तेज आंधी एवं तूफान से हुई धन-जन हानि की भरपाई हो-घनश्याम वर्मा । अयोध्या। कल दिनांक 29 अप्रैल 2026 को तेज आंधी एवं तूफान और बरसात से जनपद में काफी गरीबों के आशियाना उजड़ गए, वृक्ष टूट गए, बिजली के खंभे तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई,फसलों को नुकसान हुआ जनपद में दर्जनों लोगों की मृत्यु हो गई तथा कई लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है धन, जनहानि की क्षतिपूर्ति कराया जाना चाहिए। उक्त मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि तेज आंधी और तूफान से गरीबों के छप्पर, टीन सेट उड़ गए तमाम वृक्षों, पेड़ों के गिरने से मकान ढह गए तथा लोगों की जाने चली गई तेज तूफान के कारण बिजली के खंभे व तार टूट गए जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है बीकापुर तहसील में बरसात होने के कारण गेहूं की मढाई से वंचित किसानों का गेहूं बर्बाद हो गया। घनश्याम वर्मा ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपए तथा घायलों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिया जाए और मकानों ,वृक्षों तथा फसलों की क्षतिपूर्ति बाजार भाव से तत्काल की जानी चाहिए। तथा विशेष अभियान चलाकर अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाकर विद्युत खम्बो तथा तारों की मरम्मत कराकर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति कराई जाए।1
- अयोध्या जिले के न्यायिक अधिकारियों द्वारा २५वीं प्रादेशिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेकर दिखाया अपना दबदबा,न्यायिक अधिकारियों द्वारा १२ पदक जीत कर अयोध्या रामनगरी का मान बढ़ाया,अयोध्या जिले से दीपक यादव अपर जिला जज एससी एसटी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर चार स्वर्ण व दो रजत जीतकर सबसे आगे रहे, २५वीं प्रादेशिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में अयोध्या से भाग लेने वाले अधिकारियों में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा द्वारा बैडमिंटन डबल्स में क्वार्टर फाइनल और बैडमिंटन सिंगल के सेमीफाइनल में भाग लेकर सफल रहे,राहुल कात्यायन प्रधान परिवार न्यायधीश ने ४*१०० मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता,श्रीमती शिवानी जायसवाल न्यायधीश लारा कोर्ट द्वारा कैरम सेमीफाइनल डबल्स में सफलता पाई है,दीपक यादव अपर जिला जज एससी एसटी कोर्ट द्वारा १००मीटर में स्वर्ण पदक,२०० मीटर में स्वर्ण पदक,४०० मीटर में स्वर्ण पदक,डिस्क थ्रो में स्वर्ण, शॉट पुट थ्रो में रजत,४*१०० मीटर में रजत हासिल किया,रवि कुमार गुप्ता ओर जिला जज ८ द्वारा कैरम सिंगल क्वार्टर फाइनल व कैरम सेमीफाइनल में सफलता हासिल किया,श्रीमती योगिता कुमार अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम द्वारा वोमेन सिंगल बैडमिंटन सेमीफाइनल में सफलता प्राप्त किया है,आशुतोष सिंह अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन १ पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल,श्रीमती प्रिया सक्सेना सचिव डीएसएलए द्वारा महिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में तथा गीतिका सिंह द्वारा महिला टेबल टेनिस के सिंगल व डबल्स क्वार्टर फाइनल में सफलता प्राप्त किया है,इन सभी खिलाड़ियों के आयोजित स्वागत समारोह में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा बोले विभिन्न प्रकार के खेलो में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता है,स्वस्थ शरीर के लिए खेलो में भाग लेना आवश्यक है,कार्यक्रम का संचालन न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार पासवान द्वारा किया गया,समारोह के अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे,खेल प्रतियोगिता में न्यायिक अधिकारियों की सफलता पर अयोध्या बार एसोसिएशन के महामंत्री शैलेन्द्र कुमार जायसवाल द्वारा अधिवक्ता संघ व बार के पदाधिकारियों की तरफ से क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता प्राप्त करने वाले न्यायिक अधिकारियों को अपनी शुभकामना दिया है।1
- अखंडनगर, सुल्तानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत दिनों सड़क दुर्घटना का शिकार हुए पीआरवी जवान की आत्मा की शांति हेतु आयोजित तेरहवीं संस्कार में आज भारी संख्या में लोगों ने पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।विदित हो कि कर्तव्य पथ पर तैनात उक्त जवान की कुछ दिनों पूर्व एक दुखद सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। आज उनके पैतृक निवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों सहित पत्रकार जगत से जुड़े लोगों ने भी शिरकत की। मौके पर उपस्थित रिपोर्टर दुर्गा सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिन्हें उपस्थित लोगों ने संबल प्रदान किया।1
- Post by Bp News Hanswar1